Loading...

Accident: बिलासपुर में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर बैठे 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Hours Ago • 1 Min Read

Accident: बिलासपुर के राजपुरा-पड़गल मार्ग पर फोरलेन निर्माण कंपनी की वर्कशॉप के पास ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे 63 वर्षीय साद राम ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर

जानकारी के अनुसार, राजपुरा निवासी संजय शर्मा मोटरसाइकिल नंबर एचपी-24-बी-4124 पर पड़गल के पास जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल और ट्रक नंबर एचपी-52-बी-0175 के चालक एक ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि इस बीच ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बुजुर्ग संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए और ट्रक के नीचे आ गए।

मृतक की पहचान साद राम (63), पुत्र बचनु राम, निवासी गांव एवं डाकघर वरुणा, तहसील पजैरा, जिला सोलन के रूप में हुई है। ट्रक चालक की पहचान राज कुमार निवासी रोही, जिला हमीरपुर के तौर पर बताई गई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

Related Topics: