Loading...

Accident / हिमाचल में बड़ा हादसा: मां-बेटे सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत, पिकअप जीप के उड़े परखच्चे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Accident : रामपुर के तकलेच चौकी क्षेत्र में पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उरमण नामक स्थान पर हुआ जहां वाहन में सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।हादसा उरमण नामक स्थान पर हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया और कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान अभिषेक सानी (23) पुत्र नरसिंह सानी, गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, लायक राम (56), पुत्र मागु राम, गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, अशोक जैन (32) पुत्र ध्यान जैन, गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला (चालक), नितिन (23) पुत्र मैन सिंह जैन, गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आशा कुमारी पत्नी सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू और युगल पुत्र सत्य प्रकाश निवासी गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

इस दर्दनाक हादसे से रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी शवों को तकलेच अस्पताल लाया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Topics: