Loading...

Accident: कुल्लू में ब्रेक फेल होने पर ढांक से टकराई HRTC बस, 45 लोग अस्पताल पहुंचाए गए

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Aug 2026 • 1 Min Read

Accident: कुल्लू के भेखली क्षेत्र में ब्यासर रोड पर शुक्रवार दोपहर ब्रेक फेल होने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस ढांक से टकराकर रुक गई। चालक ने बस को खाई में जाने से बचाने के लिए उसे ढांक की ओर मोड़ दिया। हादसे के बाद 45 लोगों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया।

कुल्लू/कुल्लू

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12 बजे उस समय हुआ, जब एचआरटीसी की बस ब्यासर से कुल्लू की ओर आ रही थी। रास्ते में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने स्थिति संभालने का प्रयास करते हुए बस को सड़क किनारे ढांक से टकरा दिया। टक्कर के बाद बस रुक गई और गहरी खाई में जाने से बच गई।

बस में करीब 60 से 70 यात्री सवार थे और रक्षाबंधन के कारण इसमें काफी भीड़ थी। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहायता की और घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। यात्रियों के परिजन भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

बस में सवार यात्रियों की संख्या पर स्थिति स्पष्ट होना बाकी

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल पर सड़क के किनारे ढांक है। बस अनियंत्रित होकर नीचे चली जाती तो हादसा अधिक गंभीर हो सकता था। चालक ने समय रहते बस को ढांक से टकराकर रोकने का प्रयास किया। फिलहाल घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के विस्तृत कारणों और बस में सवार यात्रियों की सही संख्या को लेकर संबंधित विभाग की जानकारी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Topics: