Loading...

Accident: नाहन में पैरापिट तोड़ 100 फीट नीचे गिरी कार, छह सवारों में दो घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 55 Mins Ago • 1 Min Read

नाहन में पैरापिट तोड़ 100 फीट नीचे ढांक में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे के वक्त सवार थे 6 लोग, मची अफरा-तफरी नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में हाथी की कब्र के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे ढांग में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो बच्चों समेत 6 लोग सवार थे। दुर्घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में प्राथमिक उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा गत रात नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार कार जमटा दोसड़का से नाहन की ओर आ रही थी। जैसे ही कार हाथी की कब्र नामक स्थान पर पहुंची तो चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे लुढ़ककर साथ लगते घर के समीप जा गिरी। हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 2 लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: