Accident / पभार के पास सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी कार; दो घायल
Accident : पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पभार गांव के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, जिससे उसमें सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पांवटा साहिब
पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पभार गांव के समीप एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक आल्टो कार (UK07V-6710 ALTO) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार निवासी गांव बडियार, डाकघर कांडो भटनोल, तहसील शिलाई तथा शरवण कुमार कार में अपने गांव बडियार से शरली की ओर जा रहे थे। वाहन को शरवण कुमार चला रहा था। पभार गांव के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सड़क से बाहर निकलकर नीचे जा गिरी।
हादसे में कार सवार दोनों युवकों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने इस संबंध में पुरुवाला थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।