Loading...

Accident: शिलाई के बगनल में सड़क से नीचे गिरी पिकअप, चालक समेत तीन घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Accident: शिलाई क्षेत्र के बगनल में एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। वाहन में सवार चालक रोहित सहित जय पाल और मनोज घायल हो गए। जय पाल की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना शिलाई ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

शिलाई

गांव जवडोऊ, तहसील संगड़ाह निवासी जय पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी ड्यूटी के लिए हाबन जा रहा था। रास्ते में गांव के पास उसे रोहित और मनोज मिले। दोनों पिकअप नंबर HP71A-7323 में सेब की ढुलाई के लिए देहा वलसन जा रहे थे। इसके बाद जय पाल भी उनके साथ पिकअप में सवार हो गया और तीनों गांव जवडोऊ से रवाना हुए।

शिकायत के अनुसार, पिकअप जब बगनल पहुंची तो ब्रेक नहीं लगने के कारण चालक रोहित वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। हादसे में जय पाल, मनोज और चालक रोहित को चोटें आईं। पुलिस थाना शिलाई में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।

Related Topics: