Loading...

Accident: सिरमौर के दो नेशनल हाईवे पर पिकअप और ट्रक पलटे, दोनों चालक सुरक्षित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सिरमौर के इन नेशनल हाईवों पर दो हादसे, पांवटा साहिब जा रही पिकअप सड़क पर पलटी, बनेठी में भी हादसा

नाहन : जिला सिरमौर में दो अलग-अलग नेशनल हाईवों पर लोड वाहन हादसों का शिकार हो गए। पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब एनएच-07 पर शक्तिनगर के पास सामान से लदी पिकअप अचानक सड़क पर पलट गई, जबकि नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे-907ए पर बनेठी के समीप एक लोड ट्रक सड़क किनारे पलट गया। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पहला हादसा मंगलवार दोपहर बाद दोसड़का के समीप शक्तिनगर में हुआ। जानकारी के अनुसार सामान से लदी पिकअप पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन शक्तिनगर के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन सड़क पर ही पलटा रहा। हालांकि, हादसे में चालक के सुरक्षित होने की सूचना है। पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

वहीं, दूसरा हादसा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे-907ए पर बनेठी के समीप चुंजर की जोहड़ी में पेश आया। बताया जा रहा है कि लोड ट्रक नाहन की ओर से शिमला जा रहा था। चुंजर की जोहड़ी के पास पहुंचते ही ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में भी चालक के सुरक्षित होने की जानकारी है।

फिलहाल, दुर्घटना के इन मामलों की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। गनीमत ये रही दोनों हादसों में चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Related Topics: