Loading...

Accident: राजगढ़ रोड पर अनियंत्रित कार नीचे सड़क पर गिरी, तीन युवक घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Sep 2026 • 1 Min Read

Accident: सोलन में शुक्रवार को राजगढ़ रोड से धोबीघाट रोड की ओर जा रही एक आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मार्ग पर जा गिरी। दुर्घटना के समय कार में तीन युवक सवार थे और तीनों को चोटें आई हैं। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सोलन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने कार में सवार घायल युवकों को बाहर निकाला और उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राजगढ़ रोड से धोबीघाट रोड की ओर जाते समय कार अचानक अनियंत्रित कैसे हुई। दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Topics: •