Loading...

Accident: ऊना-अम्ब हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; एक की हालत गंभीर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 49 Mins Ago • 1 Min Read

Accident: ऊना-अम्ब नेशनल हाईवे पर दिलवा गांव में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऊना अस्पताल भेजा गया।

ऊना/अम्ब/वीरेंद्र बन्याल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक कार ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही ऑल्टो कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर घायलों की सहायता की गई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

एक कार का चालक हरियाणा के पेहवा से माता बगलामुखी जा रहा था, जबकि दूसरी कार अम्ब से ऊना की ओर आ रही थी। पुलिस ने दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Topics: