Loading...

Air India Emergency Landing / फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट को बम की धमकी के बाद करानी पड़ी आपात लैंडिंग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 13 Jun 2025 Edited 13 Jun 1 min read

Air India Emergency Landing : अंडमान सागर के ऊपर कई मिनट तक मंडराने के बाद फुकेट एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा विमान

थाईलैंड

अंडमान सागर के ऊपर कई मिनट तक मंडराने के बाद फुकेट एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा विमान

फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे

बम की धमकी के बाद आपात लैंडिंग
शुक्रवार को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद आपातकालीन स्थिति में वापस फुकेट एयरपोर्ट लाना पड़ा। फ्लाइट नंबर AI 379 में कुल 156 यात्री सवार थे। टेकऑफ के कुछ समय बाद ही विमान को धमकी मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए विमान को अंडमान सागर के ऊपर कुछ देर तक सुरक्षित चक्कर कटवाया और फिर फुकेट में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
फुकेट एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान के फौरन बाद रनवे पर उतरते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने विमान की गहन तलाशी ली। अब तक AOT की ओर से बम की धमकी को लेकर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सभी सुरक्षा प्रक्रियाएं सतर्कता के साथ अपनाई जा रही हैं।

इजरायल-ईरान युद्ध का असर भी संभावित
इसी दौरान इजरायल और ईरान के बीच हाल ही में छिड़े संघर्ष के चलते कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को डायवर्ट किया जा रहा है। दोनों देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं, जिससे कई रूट्स पर उड़ानों को रोका गया है। हालांकि एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का सीधा संबंध इस युद्ध से है या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अहमदाबाद में हुआ था भयावह हादसा
इससे पहले गुरुवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट अहमदाबाद में टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी। इस भीषण हादसे में कुल 242 में से 241 लोगों की जान चली गई थी। हादसे में केवल विश्वास कुमार रमेश नाम का एक यात्री ही बच पाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और घायलों से मुलाकात की।