लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ALERT / लारजी बांध से 24 घंटे तक पानी छोड़े जाने की घोषणा, व्यास नदी किनारे लोगों को किया अलर्ट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 25 सितंबर 2025 at 6:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लारजी बांध से 28 सितम्बर सुबह 6 बजे से 29 सितम्बर सुबह 6 बजे तक लगातार पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान व्यास नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

मंडी

पानी छोड़ने की प्रक्रिया और समय
वरिष्ठ अधिशासी अभियंता सिविल मेंटिनेंस डिवीजन, एचपीएसईबीएल थलौट अजय ठाकुर ने बताया कि बांध में जमा गाद की निकासी के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस दौरान बांध से लगभग 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा और लारजी पावर स्टेशन विद्युत गृह में बिजली उत्पादन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लोगों को चेतावनी और सुरक्षा उपाय
उन्होंने कहा कि लारजी से पंडोह बांध तक व्यास नदी के किनारे रहने वाले लोग इस अवधि में सतर्क रहें और नदी किनारे बिल्कुल न जाएं। किसी भी व्यक्ति को अपने पशुओं को भी इस समय नदी के किनारे ले जाने की अनुमति नहीं होगी, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति से बचा जा सके।

सूचना और जागरूकता अभियान
अधिकारियों ने बताया कि बांध के गेट खोले जाने से पहले और दौरान लोगों को सचेत करने के लिए सायरन बजाए जाएंगे और प्रचार वाहनों के माध्यम से नियमित रूप से जानकारी दी जाएगी। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]