लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Amarnath Cloud Burst: जवानों द्वारा बचाव अभियान जारी, पांच लोगों को मलबे से निकाला जिंदा

PRIYANKA THAKUR | 10 जुलाई 2022 at 8:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना के बाद से यहां जवानों द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि शनिवार को 16 लोगों के शव बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार अभी भी 40 से अधिक यात्री लापता बताए जा रहे हैं। वही, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सेना के जवानों ने मलबे से 5 लोगों को जिंदा निकाला।

आज सुबह भी पवित्र गुफा के आसपास लापता यात्रियों की खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में माउंटेन रेस्क्यू टीमें और लुकआउट पेट्रोलिंग पार्टी के जवान थ्रू वॉल रडार, थर्मल इमेजर, नाइट विजन उपकरणों से लापता लोगों की तलाश में लगे हैं।

कुछ टीमों को यात्रा मार्ग पूरी तरह से बहाल करने के लिए लगाया गया है। बालटाल में 6 हजार से अधिक यात्री रुके हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]