Arrest / चंबा गोवंश हत्या मामले में चार आरोपी दबोचे, न्यायालय में होगी पेशी
Arrest / चंबा जिले में गोवंश हत्या मामले की जांच कर रही पुलिस ने देर रात दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमन चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
चंबा
पुलिस के अनुसार, गोवंश के अवशेष मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए संबंधित तथ्यों की पड़ताल की। इसके बाद सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अन्य पहलुओं की जांच जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा दिनेश शर्मा ने मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय में पेशी के बाद पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े तथ्यों और अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल जारी है।