Loading...

नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में आर्यन सकलानी ने किया नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 27 Jul 2026 • 1 Min Read

नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप के शॉटगन ट्रैप इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला सिरमौर के माजरा निवासी युवा शूटर आर्यन सकलानी ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

नाहन

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब, धौलाकुआं के सदस्य आर्यन सकलानी ने क्वालिफाइंग राउंड में 25 टारगेट (बर्ड्स) में से 19 पर सटीक निशाना साधकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया।

कोच ने उपलब्धि को मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया

शूटिंग क्लब के कोच एवं महासचिव सुरेश चौहान ने बताया कि आर्यन की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्लब को उम्मीद है कि आर्यन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और जिला सिरमौर का नाम रोशन करेंगे।

शूटिंग क्लब ने दी शुभकामनाएं

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब ने आर्यन सकलानी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Topics: