Loading...

एशियन गेम्स में हिमाचल की छह महिला खिलाड़ी भारतीय दल में, तीन खेलों में करेंगी प्रतिनिधित्व

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 59 Mins Ago • 1 Min Read

जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में हिमाचल प्रदेश की छह महिला खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा हैं। इनमें कबड्डी की चार तथा क्रिकेट और जूडो की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन 19 सितंबर को हुआ और मुकाबले चार अक्तूबर तक चलेंगे।

हिमाचल प्रदेश

भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल की रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर शामिल हैं। पुष्पा राणा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। अनुभवी खिलाड़ी रितु नेगी के साथ ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हिमाचल से एशियन गेम्स में भाग ले रही छह महिला खिलाड़ियों में सबसे अधिक चार खिलाड़ी कबड्डी टीम का हिस्सा हैं।

क्रिकेट और जूडो में भी भागीदारी

महिला क्रिकेट के टी-20 मुकाबलों में रोहड़ू की भारतीय मीडियम पेसर रेणुका सिंह ठाकुर भारतीय टीम में शामिल हैं। वहीं, मणिपुर से हिमाचल में विवाह करने वाली इनुंगनबी ताखेल्लामबम जूडो के 70 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की छह महिला खिलाड़ियों का भारतीय दल में शामिल होना हिमाचल के लिए गौरव की बात है।

शिवम प्रताप सिंह के अनुसार, कबड्डी, क्रिकेट और जूडो जैसे अलग-अलग खेलों में हिमाचल की खिलाड़ियों की भागीदारी से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। भारतीय दल में शामिल ये सभी खिलाड़ी एशियन गेम्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Related Topics: