Assembly Election Results: मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में……
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी। किसके सिर ताज सजेगा और किसकी झोली में हार आएगी, इसका फैसला आज हो जाएगा। इन चारों राज्यों में मतगणना मतगणना हो रही है। रुझानों में तगड़ी फाइट दिख रही है।
रुझानों में मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार की वापसी होती दिख रही है। राजस्थान में भी बीजेपी आगे चल रही है। जबकि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार पर जनता का भरोसा फिर देखा जा सकता है। इसके अलावा तेलंगाना में भी कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।
चुनाव आयोग के अनुसार राजस्थान में भाजपा 114 सीटों पर आगे हैं। बता दें राजस्थान में सुबह 11 बजे तक भाजपा 114, कांग्रेस 69 सीटों पर चल रही है। आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक भाजपा 139 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं कांग्रेस 90 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, तेलंगाना में भाजपा 8 सीटों पर, बीआरएस 42 सीटों पर और कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में बराबरी की टक्कर है। भाजपा 46 सीटों पर, कांग्रेस 42 सीटों पर आगे है।