Loading...

बंगाणा बाजार के पुल पर बड़े गड्ढे, स्थानीय लोगों ने उठाई मरम्मत की मांग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

बंगाणा बाजार में श्मशान घाट के समीप बने पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पुल का शीघ्र निरीक्षण कर इसकी मरम्मत करवाने की मांग की है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

पुल की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है और इसकी सतह पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए समस्या और गंभीर हो सकती है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं होने पर यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

पुल के शीघ्र निरीक्षण की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुल की मौजूदा स्थिति का जल्द निरीक्षण किया जाए और गड्ढों को भरवाकर इसकी मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि किसी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को पहले ही आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बंगाणा बाजार के इस पुल की मरम्मत शीघ्र करवाकर वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Topics: