BCCI Awards 2024: ओपनर शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मिला यह बड़ा अवॉर्ड…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का सालाना अवॉर्ड्स प्रोग्राम हैदराबाद में आयोजित किया गया। कोरोना के कारण यह सम्मान समारोह 2019 के बाद पहली बार हो रहे हैं। ऐसे में तीनों सालों के लिए खिलाड़ियों को अलग-अलग सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
मौजूदा टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल को 2022-23 के इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2021-22 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दिया गया। साथ ही बीसीसीआई ने 2019-20 के लिए फारुख इंजीनियर को कर्नल सी.के नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया है।
जबकि 2020-21 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चुना गया और उन्हें सम्मानित किया गया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी यह सम्मान मिला है। उन्होंने बीसीसीआई ने 2019-20 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना। महिलाओं में 2020-19 और 2021-22 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड स्मृति मंधाना को दिया गया।