Loading...

बंगाल में जंगल राज को खत्म करने के लिए खिला कमल,मोदी सरकार के सुशासन को मिला जनसमर्थन: सतीश ठाकुर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 57 Mins Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

पश्चिमी बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है और इसे जनता के बदलाव के स्पष्ट जनादेश के रूप में देखा जा रहा है। नेताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया है। सतीश ठाकुर ने कहा कि यह जनसमर्थन विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में आया है।

ऊना

पश्चिमी बंगाल में जंगल राज से मुक्त और भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस ऐतिहासिक परिणाम पर प्रतिक्रिया देते एवं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए नेताओं ने इसे 12 वर्षों के सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया है। श्री राम फाउंडेशन के चेयरमैन एवं बीजेपी युवा नेता सतीश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं, जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों ने भाजपा पर विश्वास जताया है, जो इस जीत में साफ दिखाई देता है।

सतीश ठाकुर ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की जनता लंबे समय से बदलाव चाहती थी और इस चुनाव में उसने लखुलकर अपना निर्णय सुनाया है। उन्होंने इसे “जंगलराज से मुक्ति” बताते हुए कहा कि लोगों ने विकास, सुरक्षा और स्थिर शासन के लिए भाजपा को चुना है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा की नीतियों और पारदर्शी शासन ने जनता का भरोसा जीता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है और यही कारण है कि मतदाताओं ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। सतीश ठाकुर ने केवल पश्चिमी बंगाल ही नहीं, बल्कि असम और पांडिचेरी की जनता का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इन राज्यों में भी लोगों ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया। ठाकुर ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता का विश्वास है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश आने वाले समय में देश के विकास को नई दिशा देगा और भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Related Topics: