Loading...

लोक भवन में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन बैठक, राज्यपाल के समक्ष उठाए जनहित और प्रशासनिक मुद्दे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान जनहित और प्रशासनिक मुद्दों को राज्यपाल के समक्ष उठाया गया।

शिमला

प्रदेश की राजनीति में सोमवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब भारतीय जनता पार्टी का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लोक भवन पहुंचा। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी ने इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बना दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित और प्रशासनिक विषयों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। भाजपा की ओर से इसे जनहित से जुड़े मामलों को राज्यपाल तक पहुंचाने की पहल बताया गया।

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को भाजपा की सक्रिय रणनीति और संगठनात्मक एकजुटता के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की संयुक्त मौजूदगी ने बैठक की अहमियत और बढ़ा दी।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, जिलाध्यक्ष केशव चौहान, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर और कुसुम सदरेट, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता गणेश दत्त, मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक कर्ण नंदा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत सिंह, जगदीश चंद शर्मा, अंशुल बंसल, किरण बाबा, प्यार सिंह, सुदीप महाजन और रूपा शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Topics: