Loading...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किशन कपूर को दी श्रद्धांजलि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Feb 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

धर्मशाला में अंतिम यात्रा में हुए शामिल, परिवार को दी सांत्वना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आज धर्मशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद किशन कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने किशन कपूर के बेटे शाश्वत कपूर और अन्य पारिवारिक सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि किशन कपूर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पार्टी के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उनका जाना भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

पार्टी और प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण योगदान

डॉ. बिंदल ने कहा कि किशन कपूर पांच बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे और इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास में अपना भरपूर योगदान दिया। 1980 में पार्टी के गठन से लेकर अब तक उन्होंने पार्टी के विभिन्न दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन किया। उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित और कर्मठ नेता को खो दिया है।

भाजपा परिवार ने जताया शोक

डॉ. बिंदल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, कांगड़ा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया सहित भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने किशन कपूर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।