लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Budget 2024: तीन नए रेल कॉरिडोर होंगे शुरू, महिलाओं-किसानों के लिए हुए यह ऐलान….

Ankita | 1 फ़रवरी 2024 at 1:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हर महीने 300 यूनिट बिजली दी जाएगी फ्री, प्रधानमंत्री आवास योजना में बनेंगे इतने करोड़ घर….

नई संसद में आज यानी गुरुवार को आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश किया है। ये अंतरिम बजट है, लेकिन आम आदमी को इस मिनी बजट में भी सरकार की ओर से कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद थी।

इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड जारी किया गया है। वित्त मंत्री ने 57 मिनट में देश का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने रखा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रधानमंत्री आवास योजना में दो करोड़ घर और बनेंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, देश की इकोनॉमी सही दिशा में है। पारदर्शी शासन पर हमारी सरकार का फोकस है। वित्त मंत्री 20 मिनट तक केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं और भारत के विकास की रफ्तार पर चर्चा की। निर्मला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे।

हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, रूफटॉप सौर ऊर्जा से एक करोड़ घरों को 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने सौर ऊर्जा के जरिए मिल पाएगी। जिससे 15-18 हजार रुपये की बचत होगी। ई-व्हीकल की चार्जिंग के लिए बड़े पैमाने पर इंस्टॉलेशन होंगे। इससे वेंडरों को काम मिलेगा।

9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा
सर्वाइकल कैंसर रोकने की कोशिश होगी। इसके लिए टीकाकरण करेंगे। किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश होगी। मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण बढ़ाया जाएगा। नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए कमेटी गठित करेंगे। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा।

फसलों पर नैनो डैप का इस्तेमाल होगा। डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा काम होगा। दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। 1361 मंडियों को ई-नाम से जोड़ा जाएगा। अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे। आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए किया ये ऐलान
‘नौ करोड़ महिलाओं से जुड़े 83 लाख स्वयं सहायता समूहों अहम योगदान रखते हैं। उनकी कामयाबी से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में मदद मिली है। वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। हमने तय किया है कि लखपति दीदी के लिए लक्ष्य को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया है।’

मध्यमवर्ग को मिलेगा आवास
‘मध्यमवर्ग के लिए योजना बनेगी। किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने या बनाने का मौका रहेगा। पीएम आवास योजना-ग्रामीण इसके तहत तीन करोड़ आवास बनाए जाएंगे। इनमें दो करोड़ आवास अगले पांच वर्ष में बनने जा रहे हैं।’

तीन नए रेल कॉरिडोर शुरू होंगे
तीन रेलवे कॉरिडोर ऊर्जा, खनिज और सीमेंट के लिए बनाए जाएंगे। पीएम गति शक्ति के तहत इनकी पहचान की गई है। इससे लागत कम होगी और सामान की आवाजाही सुगम होगी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से विकास दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। 40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत के पैमानों के अनुरूप विकसित किया जाएगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को बढ़ाया जा सके।

किसानों के लिए यह ऐलान
4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। मत्स्य संपदा योजना के जरिए उत्पादकता को तीन से बढ़ाकर पांच टन प्रति हेक्टेयर किया जाएगा। रोजगार के 55 लाख नए अवसरों को उत्पन्न किया जाएगा।

आत्मनिर्भर तेल बीज अभियान को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत कृषि की नई प्रौद्योगिकी और कृषि बीमा को बढ़ावा दिया जाएगा। डेयरी से जुड़े किसानों की भी मदद की जा रही है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]