Loading...

कार में चिट्टा लेकर आ रहे दो युवक गिरफ्तार, पच्छाद पुलिस की कार्रवाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

जिला सिरमौर के पच्छाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को पुलिस उपमंडल राजगढ़ की डिटेक्शन सेल को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में दो युवक सोलन से गिरीपुल की ओर चिट्टा लेकर आ रहे हैं।

नाहन

जिला सिरमौर के पच्छाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को पुलिस उपमंडल राजगढ़ की डिटेक्शन सेल को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में दो युवक सोलन से गिरीपुल की ओर चिट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सोलन-गिरीपुल मुख्य सड़क पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान कार की आगे वाली सीट के कवर के भीतर से फॉयल पेपर में रखा 0.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल चौहान (31 वर्ष) और संजीव चौहान (32 वर्ष), निवासी गांव मड़ावग, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।