सिरमौर में 51 हजार युवक-युवतीयां नौकरी पाने की दौड़ में
कौशल विकास और बेरोजगारी भत्ता पाने वाले लाभार्थियों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या
HNN/ नाहन
5 लाख 29 हजार 855 की जनसंख्या वाले जिला सिरमौर में 51 हजार युवक-युवतियों नौकरी पाने की दौड़ में शामिल है। तो वहीं जिला के श्रम एवं रोजगार विभाग के द्वारा महत्वकांक्षी रोजगार और उद्यमिता सृजन को सुगम बनाने की दिशा में बेस्ट परफॉर्मेंस भी दिखाई है।
कौशल विकास एवं उद्यम शीलता मंत्रालय की महत्वकांक्षी योजना के तहत जिला की 2229 महिलाओं को पुरुषों से अधिक लाभ भी मिला है। जिसमें 1655 युवक शामिल है। जिन्हें वर्ष 2022-23 बजट सत्र के तहत 3 करोड़ 81 लाख 2500 रुपए कौशल भत्ता भी दिया गया है।
यही नहीं जिला में 534 पुरुषों तथा 746 युवतियों को दो करोड़ 28 लाख 6500 रुपए बतौर बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा चुका है। यह एक बड़ी बात भी है कि राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने में युवकों से ज्यादा युवतियों को अधिमान मिला है।
कहा जा सकता है कि जहां बेरोजगारों की जिला में 1 लंबी फौज खड़ी है, वहीं सरकार के द्वारा दिया जाने वाला बेरोजगारी भत्ता कहीं ना कहीं इन बेरोजगारों को राहत भी दे रहा है। वहीं कौशल विकास योजना के तहत जिला में बेरोजगार युवक-युवतियों को कंप्यूटर सहित अन्य कई लघु एवं कुटीर उद्योगों की ट्रेनिंग के साथ उन्हें रोजगार परक भी बनाया जा रहा है।
बता दें कि यह योजना बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया है। बड़ी बात तो यह है कि जहां जिला में कई ऐसे संस्थान है जहां स्किल वेल्डमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है तो वहीं उत्तर भारत में एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ हिमालयन कॉलेज कला अंब बनाया गया स्किल डेवलपमेंट सेंटर केवल गिने-चुने सब्जेक्ट में ट्रेनिंग देने तक ही सिमटकर रह गया है।
इसकी बड़ी वजह इस संस्थान को यूनिवर्सिटी का दर्जा नहीं दिया गया है। अब यदि यह कॉलेज यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त कर लेता तो यहां पर स्थानीय उत्पादों के आधार पर स्किल ट्रेनिंग देने से हजारों युवकों को एक बेहतर लाभकारी स्वरोजगार भी मिलता।
यहां यही बताना जरूरी है कि जिला श्रम एवं रोजगार विभाग के द्वारा वर्ष 2022-23 में केंपस इंटरव्यू तथा एक रोजगार मेले के तहत 27 युवक-युवतियों को प्राप्त की गई स्किल डिवेलपमेंट की ट्रेनिंग से रोजगार भी प्राप्त हुआ है। उधर, जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में स्किल डेवलपमेंट के तहत 1655 लड़के तथा 2229 महिलाओं को 3 करोड़ 81 लाख 2 हजार 500 रुपए कौशल विकास भत्ता दिया गया है।
