Category: Nahan

  • नवोदय विद्यालय नाहन में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन….

    नवोदय विद्यालय नाहन में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन….

    HNN/ नाहन

    जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2024 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाईन फार्म भरने की तिथि को 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त 20.23 कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी कक्षा 6 के लिए परीक्षा हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं वह 17 अगस्त 2023 तक अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं। प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है।

    उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की की वैबसाईट पर जाकर अपने ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं। आवेदन फार्म जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन तथा शिक्षा विभाग के खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में उपलब्ध हैं। परीक्षा का आयोजन 4 नवम्बर 2023 को किया जायेगा।

  • गत्ता धार से सांगना सड़क संपर्क मार्ग पिछले एक महीने से बंद, स्थानीय ग्रामीण परेशान

    गत्ता धार से सांगना सड़क संपर्क मार्ग पिछले एक महीने से बंद, स्थानीय ग्रामीण परेशान

    HNN/ नाहन

    सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, पंचायत प्रधान रीना त्यागी, पूर्व पंचायत प्रधान देवेंद्र सिंह ठाकुर ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि गत्ता धार से सांगना सड़क संपर्क मार्ग पिछले 7 जुलाई से आज तक यातायात के लिए बंद पड़ा है जिसकी वजह से यहां के स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    इन लोगों ने बताया कि पिछले 7 दिन पहले इस गांव की एक महिला सालों देवी काफी बीमार हो गई थी और सड़क संपर्क मार्ग ठीक ना होने की वजह से इस महिला ने हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जिसके लिए प्रदेश सरकार एवं लोक निर्माण विभाग जिम्मेदार है।

    इन लोगों ने अपने संयुक्त बयान में यह भी बताया कि इस सड़क संपर्क मार्ग में एक जगह छोटा नाला पड़ता है जहां पर पुली लगनी चाहिए थी लेकिन विभाग ने इस नाले पर आज तक कोई भी पुली नहीं लगाई है जिसकी वजह से इस नाले का पानी तेज भाव से सड़कों सड़क चला गया जिसके कारण दो जगह भारी भूस्खलन हुआ है जिससे हरिजन बस्ती धाला को भी खतरा बना हुआ है। यदि सरकार और लोक निर्माण विभाग इस पर शीघ्र अति शीघ्र कड़ा संज्ञान नहीं लेती तो इस जगह पर बहुत बड़ा हादसा भी हो सकता है।

    भाजपा जिला से मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, पंचायत प्रधान रीना त्यागी, पूर्व पंचायत प्रधान देवेंद्र सिंह ठाकुर, संतराम, नंबरदार बंसी राम ठाकुर, विशन सिंह ठाकुर, जगत सिंह ठाकुर, अनिल ठाकुर, जगदीश ठाकुर, गुमान सिंह त्यागी, सालिक राम त्यागी, राजेंद्र त्यागी, महेंद्र सिंह ठाकुर, कुंदन सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, रमिया राम शर्मा आदि स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए बताया कि इस सड़क संपर्क मार्ग को शीघ्र अति शीघ्र यातायात के लिए बहाल किया जाए।

    यदि दो-तीन दिनों के अंदर यह सड़क संपर्क मार्ग बहाल नहीं किया गया तो यहां के स्थानीय लोग सरकार एवं लोक निर्माण विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन से भी परहेज नहीं करेगी।

  • नाहन आईटीआई में ड्राफ्स पर्सन सिविल व इलेक्ट्रिशियन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

    नाहन आईटीआई में ड्राफ्स पर्सन सिविल व इलेक्ट्रिशियन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

    HNN/ नाहन

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा दो कोर्स ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन के संचालित किये जा रहे हैं जो 450 घंटे का एक कोर्स है। यह जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने दी।

    उन्होंने बताया कि कोर्स का लाभ उठाने के लिये इच्छुक अभ्यर्थी आना आधार कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।

    उन्होंने कहा कि दोनों कोर्स निःशुल्क करवाएं जाएंगे तथा कोर्स करने के उपरांत रोजगार प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी सक्षम बन जाएंगे और उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों कोर्स के लिए 30-30 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे,फिर भी परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। करियर को लेकर परेशान कर रहे लोगों को कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। जो लोग किसी योजना में धन लगाने की सोच रहे थे वह उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको घूमने करने के दौरान आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। आपका मन काम करने में नहीं लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप पिताजी की सेहत को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले किसी योजना में धन लगाया था,तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता है दिख रहा है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। संतान के भविष्य की कुछ योजनाओं को बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।आर्थिक मामलों में आज आप सपष्टता से आगे बढें। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। यदि आप अपने घर को रिनोवेट करना चाहते है तो वह उसकी आज आप शुरुआत कर सकते हैं।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय के मामलों में दिल देने से बचना होगा। यदि आप परिवार में चल रही कलह के कारण परेशान है। आप वह आज उसमें किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मश्वरा करें। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा डिसीजन आज बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आपने यदि पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की है तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ही पूरा फोकस करना होगा क्योंकि वह इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आप कुछ बड़े फैसलों को वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लें। व्यवसाय में आपको यदि धन की कमी हो रही थी,तो उसके लिए आप किसी बैंक,व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार ले सकते हैं।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में अपने कामों में ढील देने से बचना होगा। आपका कोई विरोधी आपकी खुशी भरे पलों में बाधा डाल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जीवन साथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। आपको बिजनेस से संबंधित कोई डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई आंखों संबंधित समस्या है,तो उसके प्रति आप जागरूक रहे और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था,तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। किसी नई संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अत्यधिक खर्च के कारण समस्या होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। आप दूसरों की बातों में आकर किसी गलत बात के लिए हां ना करें। नौकरी में आपको मनपसंद काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने व्यवसाय में यदि किसी योजना में धन लगाया तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है और भाई या बहन के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं,जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है,तो उसे आज खुशियों के बीच ना आने दे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे लेकिन उसमें आपको ढील नहीं देनी है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता में लाभ लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी जिसको लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी फिजूल खर्ची बढ़ा सकते हैं जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर आपसी तनाव था तो वह आज दूर होगा। व्यवसाय में आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी नहीं तो वह आपके लिए कोई बाधा खड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए नौकरी में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है जिसके बाद आप उसमें बदलाव की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर समस्या के ऊपर चर्चा करनी होगी। माता-पिता आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में आप कोई बहुत बड़ा फैसला ना लें अन्यथा बाद में पछतावा होगा।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। संतान से यदि किसी बात को लेकर कलह चल रही थी, तो वह दूर होगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करके आगे बढ़ेंगे, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसका खर्च भी आपकी जेब पर ही पड़ेगा। आपको कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार विमर्श करना होगा नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज जनता को जागरूक करने का मौका मिलेगा और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आपकी किस्मत चमकेगी, जिससे आप तरक्की करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपके वरिष्ठ सदस्य आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका किसी बात को लेकर यदि कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी लड़ाई का रूप ले सकता है। आपको नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। व्यवसाय में यदि कोई काम लटका हुआ था आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की चीजें लेकर आएंगे। जिससे वह बाद में आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको एक से अधिक साधनों से आय प्राप्त होगी। बिजनेस में यदि आप किसी को पार्टनर बनाने के लिए विचार विमर्श कर रहे थे, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल करें, तभी आप आगे बढ़े। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जिसके साथ-साथ आप अपनी संतान की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के कारण समस्या होगी और बढ़ते खर्च आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको किसी अज्ञात भय के कारण आपका मन परेशान रहेगा। खर्चे पर आपने यदि लगाम नहीं लगाई, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में सदस्यों की जरूरतों को आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आय में आशातीत वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज पार्टनरशिप में कोई भी डील फाइनल ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आपको किसी काम के लिए अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विरोधियों को अपने ऊपर हावी नही होंने देना है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। संतान के करियर में अच्छा उछाल मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी यह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको रोजगार के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको अपने मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, जिसमें आप बहुत ही सूझबूझ दिखाएं।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज आपने अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया तो वह पूरा अवश्य होगा। आप अपने रुके हुए कामों के लिए लिस्ट बना लें, तभी वह उन्हें आप समय रहते पूरा कर पाएंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को को लेकर कोई निर्णय आज भावनाओं में बहकर ना रहें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। संतान का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग विवाह बंधन में बंधने के लिए परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों में चल रही अनबन के कारण तनाव बना रहेगा, लेकिन उसमें यदि आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद लेंगे, तो वह दूर हो सकती है। आपको आज कोई चोट चपेट के लगने की पूरी संभावना है, इसलिए आप किसी यात्रा पर जाने से बचें। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती है। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यदि माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में आज कमी होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आप भाई-बहनों से पूछकर किसी निर्णय को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपका कोई मित्र आज आपसे किसी पुराने गिले-शिकवे को दूर करने आ सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह समस्या दूर होगी। आपका कोई रुका हुआ काम तो पूरा होगा, लेकिन उसमें कुछ अड़चनें अवश्य आएंगी और आपके विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आप अपने चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आपका रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाएगा।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगी। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियां पर खड़े उतरेंगे, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपने किसी कामों को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी आज दूर होगी।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज के दिन आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है, जिसके बाद आपको तनाव बना रहेगा, लेकिन आप किसी की कहने में आकर आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें। बिजनेस में आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय में आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से आज लाभ हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों द्वारा आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है, लेकिन आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी और यदि घर परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपनी जरूरत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप किसी भी वाद विवाद में ना पड़े और अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे और आपने यदि कोई काम मन में सोच रखा था, तो वह आज पूरा हो सकता है, जिसके बाद परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको वाहन चलते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। यदि जीवनसाथी से आपके कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे। व्यापार में आप अपने आंख व कान खुले रखकर आगे बढे़ं, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। विरोधी आपसे बहुत प्यार से पेश आएंगे, जिन्हे आपको पहचाना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप एक नया काम शुरू करना चाहे, तो वह कर सकते हैं, जिसमें आपके परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। आप संतान को कोई वाहन को भी दिलवा सकते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह पहले से मजबूत होगी और आपका कोई पुराना कर्ज भी काफी हद तक समाप्त होगा, जो आपको खुशी देगा।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आप कुछ समय उनके साथी के साथ अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम गहरा होगा। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, नहीं तो संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा और परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से उनके लिए किसी छोटे-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव बना भरा रहने वाला है। आपका मन आज किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज वह पूरा हो सकता है। वाद-विवाद से आज खुद को दूर रखने की कोशिश करें, नहीं तो बेवजह उसमें आपकी अपने किसी प्रियजन से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप यदि किसी निवेश को करने का सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। माताजी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी को भी आज भला बुरा ना बोले, नहीं तो आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करेंगे।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यवसाय में आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। यदि आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। आपको आज कुछ लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें आज आपको जीत मिलेगी।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा और परिवार में आपको अपनों के साथ मान सम्मान बनाए रखना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कोई बड़ा आज बहुत ही सूझबूझ दिखाकर करें। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है। आज आपके धन में वृद्धि को किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्च पर लगाम लगाने के लिए रहेगा और आप आज जल्दबाजी में किसी काम में निवेश ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई किसी गलत काम में फंसाने की कोशिश कर सकता है, जिसे आपको बचना होगा और आप खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर आपसी मतभेद चल रहा था, तो वह दूर होगा।

  • भारी बारिश से धंसा सड़क का बड़ा हिस्सा, नाहन से गोगामेड़ी मालोवाला का टूटा संपर्क

    भारी बारिश से धंसा सड़क का बड़ा हिस्सा, नाहन से गोगामेड़ी मालोवाला का टूटा संपर्क

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से जान माल का बहुत नुक्सान हो चुका है। बता दें बीती रात से हो रही प्रदेश में भारी बारिश ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं इस भारी वर्षा की वजह से प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है।

    वहीं एक ताजा मामला नाहन विकासखंड की बनकला पंचायत का सामने आया है, यहां भारी बारिश के चलते तालों खड्ड पर निर्मित पुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। जिस कारण मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों का गोगामेड़ी मालोवाला का संपर्क भी टूट गया है। खड्ड के साथ-साथ मारकंडा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। वहीं सड़क धंस जाने से अब वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • एनएच-07 पर गिरा विशाल पेड़, 2 घंटे से अधिक लगा जाम

    एनएच-07 पर गिरा विशाल पेड़, 2 घंटे से अधिक लगा जाम

    एनएच की टीम मौके पर, मगर राहत संसाधनों की रही कमी

    HNN/ नाहन

    नाहन से करीब 8 किलोमीटर दूर आमवाला एनएच-07 पर विशाल पेड़ गिर गया है। एनएच के ठीक बीचोबीच गिरे इस पेड़ के बाद दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते मात्र 20 मिनट में ही दोनों तरफ 2 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी लाइनें लग चुकी थी। यह घटना करीब सुबह 9 बजे के आसपास की है। 10:45 बजे खबर लिखे जाने तक एनएच बहाल नहीं हो पाया था।

    2 घंटे से लगातार जाम के बाद दोनों और कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग चुकी थी। इस जाम में ना केवल एक बड़ी ऑक्सीजन वैन फंसी नजर आई बल्कि कई बुजुर्ग ऐसे थे जिनका पीजीआई अप्वाइंटमेंट था वह भी जाम में फंसे नजर आए। नाहन की ओर से चंडीगढ़ की तरफ जा रही कावड़ यात्रा का वाहन भी इस जाम में फंस गया। तो भोले के भक्तों ने मौके पर ही डीजे की धुन पर जमकर धमाचौकड़ी मचाई।

    भक्ति रस में डूबे भक्त औरों का भी मनोरंजन करते रहे। गर्मी से बेहाल जाम में फंसे लोगों को कहीं आसपास पीने का पानी वगैरह भी नजर नहीं आया। जाम में चंडीगढ़-मनाली ऊना की तरफ जाने वाली बसें भी जाम में फंसी हुई नजर आई। मौके पर एनएच के जूनियर इंजीनियर सूरत पुंडीर अपनी टीम के साथ डटे हुए थे।

    बैटरी चलित पेड़ काटने के औजार के साथ रास्ता साफ किए जाने की कोशिश की जा रही थी। जो कि ना काफी नजर आ रही थी। सूरत पुंडीर ने बताया कि उन्होंने आला अधिकारियों के उसकी सूचना दे दी है जल्द ही एनएच -07 को बहाल करवा दिया जाएगा। बड़ी बात तो यह भी रहेगी मौके पर पुलिस और होमगार्ड के जवान भी तैनात नजर आए। वहीं 2 घंटे बाद एनएच-07 बहाल हो गया था।

  • नाहन-दोसड़का के समीप चलती गाड़ी से गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    नाहन-दोसड़का के समीप चलती गाड़ी से गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के समीप श्री रेणुकाजी दोसड़का के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक युवक चलती गाड़ी से सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय तनवीर सिंह पुत्र यूनिस सलीम निवासी कच्चा टैंक नाहन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    जानकारी के मुताबिक, तनवीर अपने कुछ दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने नाहन शिमला रोड़ पर गया था। इस दौरान बर्थडे पार्टी मना कर शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे जब यह वापस लौट रहे थे, तो तनवीर ओपन थार गाड़ी एचपी 85एए 0555 से बाहर गिर गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    युवक के दोस्तों ने उसे डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर युवक ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।

  • Sirmour: रेणुका बांध प्रभावित इस दिन तक कर सकते हैं दावे और आक्षेप…….

    Sirmour: रेणुका बांध प्रभावित इस दिन तक कर सकते हैं दावे और आक्षेप…….

    HNN/ नाहन

    उपायुक्त एवं समाहर्ता सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना प्रभावित परिवार अब 22 जुलाई 2023 तक अपने दावे व आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं। यह दावे व आक्षेप रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू तथा तहसीलदार ददाहू, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ और पच्छाद के कार्यालयों में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि दावे और आक्षेप की तिथि में संशोधन करने का निर्णय पिछले कई दिनों से जिला में हो रही भारी वर्षा व सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के दृष्टिगत सम्बन्धित व्यक्तियों की मांग पर लिया गया है ताकि छूटे हुये प्रभावित व्यक्ति भी लिखित में अपने दावे व आक्षेप प्रस्तुत कर सकें।

    उन्होंने बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना में 20 पंचायतों के कुल 1408 परिवार मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार हैं जिन्हें मुआवजा प्रदान किया गया है। रेणुका बांध प्रभावित परिवारों की विस्तृत सूचियां उपायुक्त सिरमौर की अधिकारिक वैबसाईट .पर उपलब्ध है जहां पर इसका अवलोकन किया जा सकता है। इसके अलावा आमजन की जानकारी हेतु सम्बन्धित पटवार वृतों, पंचायत कार्यालयों में भी यह सूची 16 मई से 22 जुलाई 2023 तक अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।

    उपायुक्त ने कहा कि सभी सम्बन्धित व्यक्ति जिनकी भूमि या घर इस परियोजना हेतु अधिगृहिति हुए हैं और उनका नाम इस सूची में सम्मिलित नहीं है या गलत रूप से सम्मिलित है, उन्हें सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है कि इस सम्बन्ध में यदि किसी का कोई दावा या आक्षेप हो तो वह लिखित रूप में रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू व सम्बन्धित तहसीलदार कार्यालयों में 22 जुलाई 2023 तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके उपरांत प्राप्त दावे व आक्षेप मान्य नहीं होंगे।