Category: Nahan

  • कालाअंब विद्युत उपमंडल में 10 अगस्त को बिजली रहेगी गुल

    कालाअंब विद्युत उपमंडल में 10 अगस्त को बिजली रहेगी गुल

    रखरखाव और मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ कालाअंब:

    हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद् निगम लिमिटेड (एचपीआरवीएनएल) के विद्युत उपमंडल कालाअंब के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में 10 अगस्त, रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    यह शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 132/33/11 केवी सबस्टेशन कालाअंब (जोहरों), 33/11 केवी सबस्टेशन कालाअंब और 33/11 केवी बर्मापापरी के रखरखाव और मरम्मत के कारण होगा।सहायक अभियंता ई. महेश चौधरी ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, नागल सुकेती, खाराखारी, मोगीनंद, मैनथापल, खैरी, जोहरों, ढाकावाला, जटावाला, भंडारीवाला, कौलावाला भूड़, जगलाभूड और बर्मा पापरी पालियों के क्षेत्रों में बिजली नहीं होगी।

    खास बात यह है कि शटडाउन तभी प्रभावी होगा जब मौसम अनुकूल रहेगा। ई. महेश चौधरी ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील कि समय रहते अपने आवश्यक काम भी निपटा लें।

  • नाहन: सरकारी स्कूल शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट में गिरफ्तार

    नाहन: सरकारी स्कूल शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट में गिरफ्तार

    सिरमौर पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई; आरोपी न्यायिक हिरासत में

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

    नाहन विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक को सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 21 जून, 2025 को स्कूल परिसर में योगा सिखाने के दौरान हुई थी।
    पीड़ित छात्रा की मां ने 7 जुलाई, 2025 को महिला पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी अध्यापक ने छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो स्कूल से उसका नाम काट दिया जाएगा।

    शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, महिला पुलिस थाना नाहन ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने अभियोग संख्या 16/2025, दिनांक 07.07.2025, के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351(2) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया।

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अध्यापक को 8 जुलाई, 2025 को गिरफ्तार कर लिया। उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे 22 जुलाई, 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की विस्तृत जांच जारी है। खबर की पुष्टि जिला पुलिस प्रमुख निश्चिंत सिंह नेगी के द्वारा की गई है।

  • HRTC का NCMC कार्ड बना सिरमौर में यात्रियों की सिरदर्दी

    HRTC का NCMC कार्ड बना सिरमौर में यात्रियों की सिरदर्दी

    मशीनों में ‘नो सर्वर’, एटीएम से हो रहा भुगतान!

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

    हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा अपनी 50वीं वर्षगांठ पर बड़े धूमधाम से जारी किया गया नेशनल कॉमन मोबिलिटी प्रीपेड कार्ड अब जिला सिरमौर में यात्रियों की परेशानी का सबब बन गया है। यह कार्ड, जिसे बस किराये के आसान भुगतान के लिए लॉन्च किया गया था, पिछले कई हफ्तों से निगम की अधिकतर बसों में परिचालकों की टिकट मशीनों में चल ही नहीं रहा है।

    सर्वर डाउन की समस्या से परेशान यात्री, एटीएम कार्ड से हो रहा भुगतानचौंकाने वाली बात यह है कि जब यात्री एनसीएमसी कार्ड की जगह अपने किसी भी बैंक का एटीएम कार्ड परिचालक को देते हैं, तो वह कार्ड परिचालक की मशीन में आसानी से चल जाता है और किराए का भुगतान भी सरलता से हो जाता है।

    यह स्थिति एनसीएमसी कार्ड के तकनीकी खामियों पर सवाल खड़े करती है।एचआरटीसी ने ‘सेलिब्रेटिंग 50 ग्लोरियस ईयर्स’ के उपलक्ष्य पर ₹100 में एनसीएमसी रुपए प्रीपेड कार्ड की शुरुआत की थी।

    उस समय यह घोषणा भी की गई थी कि यह कार्ड दिल्ली व मुंबई मेट्रो सहित एयरपोर्ट पर भी चलेगा, जिससे यात्रियों को देश भर में एक ही कार्ड से यात्रा का अनुभव मिलेगा। हालांकि, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।नियमित बस यात्री नरेश कुमार शर्मा, जो प्रतिदिन कनलोग से नाहन और नाहन से पांवटा साहिब के बीच यात्रा करते हैं, ने बताया कि पिछले कई सप्ताह से उनके एनसीएमसी कार्ड से टिकट का भुगतान नहीं हो रहा है, जबकि उनके कार्ड में हजारों रुपए का बैलेंस है।

    उन्हें अक्सर परिचालक की मशीन में ‘सर्वर डाउन’ का संदेश दिखाई देता है। इसी तरह, कृष्ण लाल ठाकुर ने भी अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि वे अक्सर पांवटा साहिब से नाहन व कालाअंब की यात्रा करते हैं और पिछले कई सप्ताह से NCMC कार्ड न चलने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    क्षेत्रीय प्रबंधक का आश्वासन: -जब इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम, नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने समस्या को स्वीकार किया। अंशित शर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि जिन यात्रियों के NCMC कार्ड नहीं चल रहे हैं, वे बस स्टैंड स्थित अड्डा प्रभारी या उनसे सीधे संपर्क करें।

    उन्होंने आश्वासन दिया कि इन कार्डों में जो भी समस्या होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर हल करवा दिया जाएगा। यह देखना होगा कि इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक निकलता है ताकि यात्रियों को भविष्य में इस तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • जितेंद्र हत्याकांड: नाहन पुलिस ने चंडीगढ़ से धरी युवती  अहम खुलासे की उम्मीद

    जितेंद्र हत्याकांड: नाहन पुलिस ने चंडीगढ़ से धरी युवती अहम खुलासे की उम्मीद

    मुख्य आरोपी मनीष से पूछताछ के बाद पुलिस को मिली लीड, वारदात के दिन मौजूद तीसरी शख्स की भूमिका पर गहराया रहस्य

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

    बहुचर्चित इंजीनियर जितेंद्र मर्डर केस में नाहन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंडीगढ़ से एक युवती को हिरासत में लिया है। युवती को कालाअंब पुलिस थाना लाया गया है, जहां उससे जितेंद्र की हत्या से जुड़े मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

    चूंकि वारदात वाले दिन मृतक जितेंद्र और मुख्य आरोपी मनीष के साथ एक महिला दोस्त भी मौजूद थी, इसलिए इस युवती की जल्द गिरफ्तारी की भी संभावना है, जो मामले में अहम मोड़ ला सकती है।

    जितेंद्र की हत्या के आरोप में अमृतसर निवासी मनीष फिलहाल पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पुलिस ने मनीष को 3 जून को गिरफ्तार किया था और 4 जून को उसे अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था।

    रिमांड के दौरान आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिससे इस पूरे मामले की कड़ियां जुड़ने की उम्मीद है।क्या हुआ था वारदात वाले दिन?पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक जितेंद्र और आरोपी मनीष पंजाब के खरड़ में एक साथ रहते थे और दोस्त थे। 30 मई को जितेंद्र गंभीर हालत में पालियों के समीप मिला था और चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 2 जून को उसकी मौत हो गई थी।

    पुलिस के अनुसार, 29 मई की शाम को पंजाब के खरड़ से तीनों (जितेंद्र, मनीष और हिरासत में ली गई युवती) एक साथ पार्टी करने के लिए निकले थे। अगले दिन ये लोग पंचकूला होते हुए सिरमौर की तरफ रवाना हुए।

    पुलिस का कहना है कि कार में बैठकर बातचीत के दौरान नशे की हालत में आरोपी और पीड़ित के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई, जो घटनास्थल पर हिंसक झगड़े में बदल गई।

    इसी बीच बहस के दौरान जितेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मृतक जितेंद्र की गाड़ी को ही लेकर फरार हो गए थे।एसपी सिरमौर, एनएस नेगी ने बताया कि जितेंद्र हत्या मामले में एक युवती को चंडीगढ़ से लाया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

    पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी शेष जानकारी साझा की जा सकेगी। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। इस हिरासत के बाद उम्मीद है कि जल्द ही जितेंद्र की हत्या के पीछे का पूरा सच सामने आ जाएगा।

  • नाहन के दिल्ली गेट पर भिड़े एचआरटीसी चालक व निजी बस संचालक

    नाहन के दिल्ली गेट पर भिड़े एचआरटीसी चालक व निजी बस संचालक

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

    दिल्ली गेट के समीप टाइमिंग को लेकर एचआरटीसी के चालक और निजी बस संचालक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नाहन से बेचड़ का बाग रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस नाहन मुख्य बस स्टैंड से दिल्ली गेट बस स्टॉप के लिए रवाना हुई।

    इस बीच जाम लगने के कारण यह बस अपने निर्धारित समय से दो मिनट लेट हो गई।जैसे ही ये बस दिल्ली गेट के समीप स्टॉपेज पर पहुंची तो निगम के बस चालक और निजी बस के संचालक के बीच बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि लात-घूसे चल पड़े।

    इस पूरी घटना में गलती किसकी है, हालांकि ये अभी सामने नहीं आ सका है, लेकिन मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो रहा है।उधर, नाहन बस स्टैंड के सहायक अड्डा प्रभारी शमशेर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि जाम लगने के कारण बस निर्धारित समय से दो मिनट लेट हो गई थी।

    घटना के बाद निगम का चालक बस लेकर निर्धारित रूट पर चला गया, जिसके वापस पहुंचते ही पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

    गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले नाहन बस स्टैंड परिसर में भी यात्रियों और एचआरटीसी कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था और मामला पुलिस तक जा पहुंचा था। इसके बाद अब दिल्ली गेट पर ये घटना सामने आई है।

  • सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर  जीवन लीला की समाप्त

    सैन वाला स्कूल की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर  जीवन लीला की समाप्त

    अध्यापिका की बात का मान गई थी बुरा, 4 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची थी घर, पानी तक नहीं पिया और उठाया खौफनाक कदम 

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

    नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सलानी कटोला पंचायत में दसवीं कक्षा की छात्र द्वारा आत्महत्या किया जाने का मामला जानकारी में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिस्त्री का काम करने वाले जोगिंदर सिंह की बेटी ने घर की छत में लगे कुंडे में वर्दी के दुपट्टे को बांध कर फंदा लगा लिया। 

    मृतक छात्रा सलानी कटोल पचायत के डूंगाखाला गांव की रहने वाली थी। छात्रा के पता जोगिंदर सिंह मिस्त्रीक काम करते हैं। छात्र अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी।

    बताया जा रहा है कि स्कूल में पढ़ाई को लेकर अध्यापिका के साथ कोई बात हुई जिसका छात्र ने बुरा मान लिया था। यह घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। बताया गया है कि स्कूल से छुट्टी होते ही जहां छात्रा रोज बस से घर आती थी वही जिंदगी के अंतिम सफर के दिन उसने घर का रास्ता पैदल ही तय किया। 

    करीब 4:00 बजे घर पहुंचते ही छात्र ने ना तो पानी पिया और ना ही अपनी स्कूल ड्रेस को बदला और सीधे ही अपने कमरे में चली गई। जिस कमरे में छात्र ने जाते ही बीच की चटकानी बंद कर ली इस कमरे में उसकी 5 वर्षीय छोटी बहन भी सो रही थी। 

    छात्र की मां उसे समय पानी लेने के लिए घर से दूर गई हुई थी। घर में छोटी बहन के अलावा कोई और नहीं था। मृतक छात्रा की मां जब पानी लेकर घर पहुंची तो कमरे में से सबसे छोटी बेटी के रोने की आवाज आ रही थी।

    मां ने जब दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा बंद था। तब तक घर के और सदस्य भी पहुंच चुके थे। घर वालों ने जब छोटी बेटी को चटकनी खोलने के लिए कहा तो बा -मुश्किल छोटी बेटी ने बंद दरवाजे को खोला।

    कमरे के अंदर का मंजर देखे ही मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों के होश फाख्ता  हो गए घर में चीख पुकार मच गयी।

    दुपट्टे से लटकी छात्र को तुरंत फंदे से उतारा गया मौके पर स्थानीय चिकित्सक को भी बुलाया गया था। चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर छात्रा की नब्ज़ टटोली तो उसके प्राण पखेरू उड चुके थे।

    घटना की जानकारी काला अंब थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद रात को 10:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पूरे घटनाक्रम का ब्योरा व बयान दर्ज भी किये। रात को करीब 1:30 के आसपास मृतक छात्रा के शव को नाहन मैडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम 21 मई बुधवार को करवाया जाएग।

    पुलिस के द्वारा फिलहाल विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करआगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वही सलानी कटोला पंचायत की प्रधान अनीता देवी ने इस घटना पर गहरा दुख व अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    जिला सिरमौर एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मृतक छात्रा का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।

  • जंगला भूड़ की कनिष्का ने राज्य स्तरीय NMMS परीक्षा में लहराया परचम

    जंगला भूड़ की कनिष्का ने राज्य स्तरीय NMMS परीक्षा में लहराया परचम

    शानदार सफलता पर विद्यालय में जश्न का माहौल, प्रिंसिपल प्रिया तोमर ने किया कनिष्का को सम्मानित

    हिमाचल दस्तक नाहन

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जंगला भूड़ की होनहार छात्रा कनिष्का ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा (सत्र 2024-25) में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।

    एससीईआरटी, सोलन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कनिष्का की यह उपलब्धि न केवल उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है।

    बड़ी बात तो यह भी है कि जयपाल और वैजन्ती की पुत्री कनिष्का ने अपनी लगन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस शानदार सफलता ने न केवल अपने परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि विद्यालय का नाम भी राज्य स्तर पर रोशन किया है।

    विद्यालय की प्रिंसिपल प्रिया तोमर और स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के प्रधान सोमनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कनिष्का को बधाई दी। उन्होंने बताया कि कनिष्का एक अत्यंत मेहनती और लगनशील छात्रा है, जो अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करती आई है।

    उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत कनिष्का को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
    तोमर मैडम ने कहा, “हमारी छात्रा का यह राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति हासिल करना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व की बात है। कनिष्का ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह सिद्ध कर दिखाया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी किसी से कम नहीं हैं।

    हम उसकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊँचाइयों को छूती रहेगी।

    विद्यालय की प्रिंसिपल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कनिष्का की इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी भविष्य में इसी प्रकार की सफलताएं प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। यह सफलता निश्चित रूप से जंगला भूड़ क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

  • रामनवमी पर भुरशिंग महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    रामनवमी पर भुरशिंग महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    हर हर महादेव के जयकारों के साथ, हजारों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

    , हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल स्थित आराध्य देव भुरशिंग महादेव मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

    हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ समेत दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के प्राचीन शिवलिंग के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

    रामनवमी के इस विशेष अवसर पर सिरमौर मंदिर पंचायत के चनेना गांव के निवासी बिशन सिंह ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर व जगमोहन ठाकुर द्वारा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था।

    रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में तांता लगा रहा और हजारों की संख्या में भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन के लिए आयोजकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

    गौरतलब है कि भुरशिंग महादेव मंदिर में प्रत्येक रविवार को मंदिर कमेटी द्वारा नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

    पिछले कुछ वर्षों में वीकेंड पर इस प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है।

    मंदिर कमेटी कथाड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, पीने के पानी और प्रसाद आदि की उचित व्यवस्था लगातार की जा रही है, जिससे दूर से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    रामनवमी के अवसर पर आयोजित इस भव्य भंडारे और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भुरशिंग महादेव मंदिर की महत्ता को और भी अधिक उजागर किया। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव और आस्था का प्रतीक बना।

  • विक्रमबाग के कौंथरो में महिला की बेरहमी से पिटाई,

    विक्रमबाग के कौंथरो में महिला की बेरहमी से पिटाई,

    बर्बरता की बुआ सांस ने लांघी हदें,बरसाए डंडे, 3 के खिलाफ केस दर्ज

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

    जिला सिरमौर के विकास खंड नाहन के विक्रमबाग के कौंथरो गांव में वीरवार को मारपीट का एक मामला सामने आया है. इसमें एक महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला का नाहन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवा 3 महिलाओं के खिलाफ देर शाम केस दर्ज कर लिया है।

    मारपीट के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित महिला पर जहां एक महिला ने डंडे बरसाए, तो 2 अन्यों पर धक्का-मुक्की करने के आरोप लगे हैं।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संदर्भ में नीतीश कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी कौंथरो डाकघर विक्रमबाग, तहसील नाहन ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई है।

    नीतीश ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे रिश्ते में उसकी बुआ ने जमीनी विवाद के चलते उसकी पत्नी सुमन लता के साथ डंडों से मारपीट की है।इस घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें उसकी बुआ उसकी पत्नी पर डंडे बरसती हुई नजर आ रही है।

    इसके साथ-साथ बुआ की ही दो अन्य रिश्तेदार महिलाओं ने भी उसकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की। इस मारपीट में उसकी पत्नी को भी चोटें आई. इसकी सूचना पुलिस थाना को दी गई. नीतीश ने बताया कि पुलिस में बुआ सहित तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि नीतीश की शिकायत पर तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मारपीट में घायल महिला का मेडिकल करवाया गया है. मामले में आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

  • बिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार

    बिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार

    एसपी निश्चित नेगी ने जॉइनिंग के पहले दिन ही नशे पर किया बड़ कुठारा घात

    नशा और नशे को बिल्कुल नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, इस बड़े उद्देश्य के साथ एसपी निश्चित सिंह नेगी ने जॉइनिंगक पहले दिन ही बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

    जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक बार फिर चिट्टे के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। आरोपियों की पहचान पूर्ण चंद (26) निवासी गांव बड़ोन, वीरेंद्र (37) निवासी घलजा और नवीन पंवार (26) निवासी गांव बड़ोन (सभी तहसील ददाहू निवासी) जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।

    तीनों आरोपी महिंद्रा बोलरो नियो में सवार थे, जिनके कब्जे से टीम ने 6.2 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। बता दें कि इससे पहले 8 फरवरी को भी एसआईयू टीम ने नाहन के कांशीवाला के समीप 15.6 ग्राम चिट्टे सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    अब एसआईयू ने इन तीनों आरोपियों को भी चिट्टे के साथ धर दबोचा है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।