Category: Nahan

  • इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके ऊपर काम का दावा अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप घबराएंगे नहीं। आप अपने विरोधियों को आसानी से परास्त कर सकेंगे। आपको अपनी इनकम के सोर्स पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सके। आप अपने घर का रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे और घर के लिए कुछ नया सामान भी लेकर आ सकते हैं।

    वृषभ राशिफल

    आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा। आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है, जो आपको खुशी देगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई वादा सोच विचारकर करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को इस समय में किसी दूसरी नौकरी की ओर रुख करना पड़ सकता है।

    मिथुन राशिफल

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करके चलने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित नहीं होना है। विद्यार्थी को अपनी इरादे मजबूत रखने होगे, तभी उन्हें किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा, जिसको लेकर आपका काम करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा। आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा।

    कर्क राशिफल

    आज का दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपको वाहन की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपके विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप अपने मन में किसी के लिए ईर्ष्या की भावना ना रखें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

    सिंह राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनमुताबिक लाभ मिलेगा। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर कामों का बोझ अधिक रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा और यदि आपने किसी से उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। शेयर मार्केट आदि में निवेश करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करने की आवश्यकता होगी।

    कन्या राशिफल

    आज का दिन आपके लिए अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। घर से दूर नौकरी में सदस्य परिवार के सदस्यों से मिलने जा सकते है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी में व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

    तुला राशिफल

    आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के मनमाने व्यवहार के कारण समस्या रहेगी। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उससे आपको राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चे को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी निवेश से नुकसान हो सकता है। संतान के साथ आप कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। आप अपने कामों को लेकर प्लानिंग करके चले, तभी आप सभी कामों को पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

    धनु राशिफल

    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको अपने कार्यक्षेत्र और नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। नव विवाहित जातकों में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने बिजनेस में काफी संघर्षों के बाद ही राहत मिल सकेगी, लेकिन आपकी शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उन्हें आप अपने सीनियर से बातचीत करके आसानी से दूर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों को लेकर आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

    मकर राशिफल

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोच रहे थे, तो वह आप कर सकते हैं। परिवार में सुख व समृद्धि बढ़ेगी और अपनी जीवन साथी को लेकर आप कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं, जिससे दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर होगी। धन को लेकर आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको समस्या दे सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशिफल

    आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन आप अपने खर्चों को भी कंट्रोल करके चले और अपनी आय के अनुसार व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने खान-पान में संतुलित भोजन ले। आपको कोई पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    मीन राशिफल

    आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनको किसी पुरस्कार के मिलने की संभावना है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और दानपुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ससुराल पक्ष से यदि आप धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

  • सिरमौर: घर से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, मामला दर्ज

    सिरमौर: घर से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, मामला दर्ज

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के घर से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी धौला कुआं तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति धौला कुआं में अवैध शराब बेचने का धंधा करता है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति के घर में दबिश थी। इस दौरान वहां से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • विधायक रीना कश्यप ने आधिकारिक रूप से अपनाया छोगटाली विद्यालय

    विधायक रीना कश्यप ने आधिकारिक रूप से अपनाया छोगटाली विद्यालय

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने तथा बेहतर आधारभूत सुविधाएं सृजन के लिए नई योजना का प्रारंभ किया गया है। इस योजना के तहत सांसदों, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े बुद्धिजीवी वर्ग, समाज के अन्य साधन संपन्न तथा विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षित लोगों, पूर्व विद्यार्थियों आदि के निस्वार्थ सहयोग के लिए योजना शुरू की गई है।

    पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली को आधिकारिक और औपचारिक रूप से अपनाया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व प्रधान देशराज ठाकुर, रविंद्र चौहान, सुरजीत सिंह, केडी शर्मा, दिनेश ठाकुर आदि को आश्वत करते हुए विधायक रीना कश्यप ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क सुविधाओं को सुलभ तथा बेहतर बनाना सदैव उनकी प्राथमिकता रही है।

    भविष्य में भी वह इन क्षेत्रों में अग्रणी होकर कार्य करती रहेंगी। विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली में गुणात्मक शिक्षा तथा उत्कृष्ट आधारभूत सुविधाए सर्जन के लिए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि छोगटाली उनके चुनाव क्षेत्र के आखरी छोर का गांव है।

    यहां का विद्यालय छोग तथा टाली दो गांव के मध्य सड़क से दूर है। अतः दूरदराज तथा ग्रामीण परिवेश में भी विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले, इसी उद्देश्य से छोगटाली विद्यालय को इस योजना के तहत औपचारिक रूप से अपनाया है।

  • मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में होगी इन 4 जिलों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती रैली…

    मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में होगी इन 4 जिलों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती रैली…

    HNN/ नाहन

    आर्मी भर्ती कार्यालय शिमला के कर्नल पुषविंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत ऑनलाइन परिक्षा उतीर्ण करने वाले शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला के उम्मीदवारों के लिए शारिरिक दक्षता हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा पास युवा अपने एडमिट कार्ड भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते है।

    उन्होंने बताया कि भर्ती रैली रामपुर बुशहर में 03 से 09 सितम्बर, 2024 तक प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपटटी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर और 1.6 किलोमीटर की दौड़ तथा कम से कम 06 और अधिकतम 10 चिनअप निकालने होंगे।

    उन्होंने कहा की उम्मीदवार अपने साथ दसवीं तथा प्लस टू का प्रमाणपत्र, स्थाई पते के लिए हिमाचली बोनाफाईड प्रमाणपत्र, डोगरा श्रेणी/अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र जोकि क्यूआर कोड़ सहित नायब तहसीलदार अथवा तहसीलदार द्वारा जारी किया गया हो, लेकर आए।

    उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को भर्ती अधिसूचना के आधार पर शपथ पत्र, गहरे नीले रंग की पृष्टभूमि के साथ 20 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटोग्राफस, अविवाहित प्रमाणपत्र भी लाना आवश्यक होगा। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी, एनआईईएलआईटी/ आईटीआई से प्राप्त तकनीकी शिक्षा प्रमाणपत्र और वैध खेल प्रमाणपत्र हो उन्हें भी साथ लेकर आए।

    भर्ती के लिए आने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके पिता सेना में कार्यरत है या सेवानिवृत हो चुके है अपने साथ सम्बन्ध प्रमाणपत्र और डिस्चार्ज बुक की एक प्रति साथ लाए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर ले, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर भर्ती अधिकारी शिमला से सम्पर्क करें।

  • इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN नाहन

    मेष दैनिक राशिफल

    मेष राशि के जातकों के लिए दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में विघ्न डालने कोशिश करेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

    वृषभ दैनिक राशिफल

    वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहना है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने बॉस को प्रसन्न रखेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाई बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।

    मिथुन दैनिक राशिफल

    मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम यदि अटका हुआ था, तो उनके पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आप मौज मस्ती भरे मूड में रहेंगे। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको किसी राजनीति का हिस्सा बनने से बचना होगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप परिवार के सदस्य के साथ कही जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर की जरूरतों की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

    कर्क दैनिक राशिफल

    कर्क राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। आपकी कोई पारिवारिक कलह आपके लिए सिरदर्द बनेगी। आपको अपने नौकरी में कोई बदलाव करने से बचना होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपके कामों की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

    सिंह दैनिक राशिफल

    सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी अपने किसी साथी से मुलाकात होगी, जिससे आपका अकेलापन भी दूर होगा। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में ढील देने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन परेशान कर सकता है।

    कन्या दैनिक राशिफल

    कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपने माताजी से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बातों से कष्ट होगा। आपका कुछ धन यदि कहीं डूबा हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई शत्रु आपके कामो में विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

    तुला दैनिक राशिफल

    तुला राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको उन्नति के नए-नए मार्ग मिलेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आपका कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है, इसलिए आप कोई लापरवाही करने से बचें। आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोलें। वाणी की मधुरता को बनाए रखें। संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जो आपको समस्या देगा। आपको अपने जीवनसाथी से संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए बातचीत करने से आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपका कोई मित्र आपके घर आ सकता है।

    धनु दैनिक राशिफल

    धनु राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप यदि लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने धन का निवेश बहुत ही सोच विचारकर करें। आपको मानसिक तनाव रहने के कारण समस्याएं आएंगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम को पूरा करने में अपने किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल

    मकर राशि के जातकों के लिए दिन किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपके काफी रुके हुए काम बन सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपको लंबे समय से कोई काम की चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम कर सकती है।

    कुंभ दैनिक राशिफल

    कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी में आप परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई निर्णय न लें। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को राहत मिलने में अभी कुछ और समय लगेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको तरक्की की राह में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

    मीन दैनिक राशिफल

    मीन राशि के जातकों के लिए दिन परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यो में भी लगायेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आप किसी काम को लेकर भाई व बहनों से सलाह कर सकते हैं। आपका कुछ धन यदि डूबा हुआ था, तो उसके लिए आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने पिताजी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।

  • प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक   सिरमौर राजीव ठाकुर ने प्रेम नगर स्कूल में किया पौधारोपण

    प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर राजीव ठाकुर ने प्रेम नगर स्कूल में किया पौधारोपण

    जिला निरीक्षण टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर का किया निरीक्षण

    HNN/ नाहन

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में जिला निरीक्षण टीम ने पाठशाला की व्यवस्था को जांचा गया। निरीक्षण टीम ने पाठशाला में कक्षावार बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कई तरह के सवाल पूछे। निरीक्षण टीम ने पाठशाला के परिसर रसोईघर शौचालय और कमरों व पाठशाला की व्यवस्था को देखा।

    शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत पाठशाला परिसर में इको क्लब एवं न्यूट्रिशन डे मनाया जा रहा था जिसमें बच्चों ने पाठशाला परिसर की साफ सफाई तथा किचन गार्डन को तैयार किया और पौधारोपण किया। इसके अलावा बच्चों से चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।

    पाठशाला की अध्यापिका सृष्टि शर्मा द्वारा बच्चों को इको दिवस के महत्व और न्यूट्रिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पाठशाला प्रभारी मायाराम शर्मा ने बताया कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है।

    शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर ने पौधारोपण किया और बच्चों को पर्यावरण के प्रति संदेश दिया। निरीक्षण टीम में जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा हिमांशु भारद्वाज खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी महिमा नंद और निशिकांत ने बच्चों से विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करवाई।

    इसके अलावा टीम ने विषय और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न बच्चों से पूछे। निरीक्षण टीम ने पाठशाला के कार्य को संतोषजनक पाया तथा पाठशाला के उज्जवल भविष्य की कामना प्रदान की।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आपको संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों से कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी कोई खास डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपके मन को परेशान करेगी। आपको जीवनसाथी के मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है।

    वृषभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियां समझनी होगी। यदि आप अपने भाई व बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से कोई भी बात बहुत ही तोल-मोल कर बोलनी होगी। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी दिखाने के कारण कोई लापरवाही कर सकते हैं। आप अपने कामों में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय थोड़ा कम देंगे। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगी। आपको अपनी तरक्की के राह में आगे बढ़ना होगा। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना नुकसान देगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी और आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपको अपने भाई-बहन से किसी काम को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपने कुछ सीनियरों से मदद लेनी पड़ सकती है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपके मित्र किसी पार्टी आदि को करने की सलाह देंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आएगा। आपका कोई छुपा हुआ राज जीवनसाथी के सामने आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम उठाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बहुत ही सावधान रहकर धन लगाए। आपको कुछ कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको जीवनसाथी से चल रहे मनमुटावों को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करनी होगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति में जीत मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहेगा। अपने खानपान पर ध्यान न देने के कारण आपको पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले, नहीं तो इसमें आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, तो बेहतर रहेगा।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे।

  • इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने परिजनों की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी के कहने में आकर अपने विषय में बदलाव नहीं करना है।

    वृषभ दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी, इसलिए आप बेफिजूल के खर्चो पर लगाम लगाएं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने घर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

    मिथुन दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी, आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके घर किसी नामकरण, जन्मदिन पर पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

    कर्क दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपका अपने साथी के साथ प्रेम बना रहेगा। आपका यदि कोई काम पेंडिंग चल रहा है, तो आपको उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई कानूनी मामला सुनाया जाएगा, जो आपको खुशी देगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। आप किसी प्रॉपर्टी में अच्छा निवेश कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे उनके दिल की घंटी बजेगी और आपको किसी धार्मिक का आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपको आपके मन में शांति रहेगी।

    सिंह दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और आपको अपने कामों की गति में तेजी लानी होगी, तभी आपके काफी काम आसानी से पूरे निपटेंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। आपके साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कुछ कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा।

    कन्या दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है, जिसके बाद आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे। आपको अपनी आय को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने मन पर काबू रखना होगा, नहीं तो परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

    तुला दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई निवेश संबंधी सुझाव दें, तो आप उस पर बहुत ही सोच विचार कर अमल करें। आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके खर्चों के कारण आपका बजट डगमगा सकता है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कुछ उलझनों के कारण समस्या रहेगी। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में चल रहे लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। आप किसी नए घर की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और इधर-उधर खाली समय व्यतीत करने से बचें।

    धनु दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी। आपको अपने करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल होगा और जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

    मकर दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखना अति आवश्यक है, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगे। आप इनकम के बाकी सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किसी काम के लिए अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

    कुंभ दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि उनका मन परेशान हो। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने घर में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ नए संपर्को से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर कुछ असमंजस रहेगा। पिताजी की मदद से आप अपने मानसिक तनाव को थोड़ा कम कर सकते हैं।

    मीन दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से लटक रही थी, तो उसके पूरी होने की संभावना है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा और आपको कोई नए काम को करने की प्रेरणा दे सकता है, जिससे आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको महिला मित्रों से अच्छा लाभ मिलेगा।

  • सिरमौर में आंधी और बिजली के साथ हल्की बारिश की चेतावनी

    सिरमौर में आंधी और बिजली के साथ हल्की बारिश की चेतावनी

    प्रदेश के इन जिलों में भी दिया गया है बारिश का अलर्ट…..

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश होने के आसार बताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अलर्ट में बताया गया है कि सिरमौर जिला के कुछ क्षेत्रों तथा प्रदेश के सोलन ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू आदि जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाओं के चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

    तो वहीं संबंधित जिला के प्रशासन के द्वारा लोगों से अपील भी की गई है कि इन दिनों नदी-नाले अथवा खड्डों के आसपास बिल्कुल ना जाएं। प्रशासन के द्वारा यह भी अलर्ट दिया गया है कि नदी नालों के आसपास रहने वाले लोग या तो सुरक्षित स्थानों पर रहे या पूरी तरह से चौकसी बरते। बता दें कि सिरमौर जिला के साथ-साथ सोलन जिला में अभी तक हल्की-फुल्की ही बारिश हो पाई है।

  • जम्मू से नासिक तक की मंडियों में सिरमौरी आम की धमक, नेपाल के बुटवल से भी पहुंची मांग

    जम्मू से नासिक तक की मंडियों में सिरमौरी आम की धमक, नेपाल के बुटवल से भी पहुंची मांग

    अब तक कई राज्यों में भेजा जा चुका है इतने क्विंटल आम…..

    HNN/ नाहन

    देश के कई राज्यों में सिरमौरी आम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। जम्मू से नासिक तक की मंडियों में फलों के राजा आम ने अपना कब्जा कर लिया है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ नेपाल के बुटवल से भी सिरमौर के आम की मांग पहुंची है और जल्द ही इसे निर्यात किया जाएगा। पिछले साल सिरमौर का आम पड़ेसी मुल्क बांग्लादेश तक भी पहुंचा था।

    सिरमौर का आम कोलकाता, नासिक, बिहार, अहमदाबाद, गोरखपुर, जालंधर, लुधियाना और जम्मू भेजा जाने लगा है। दरअसल, अब बाहरी राज्यों के आम की आमद काफी कम होने लगी है। लिहाजा, बाहरी राज्यों की मंडियों से आम की मांग बढ़ने लगी है। खास बात ये है कि जैसे ही बाहरी राज्यों में आम का सीजन खत्म होने के कगार पर होता है तो सिरमौरी आम बाजार में अपनी दस्तक देना शुरू कर देता है।

    हालांकि, इस बार सिरमौरी आम का सीजन भी देरी से शुरू हुआ है। सिरमौर में आम का कारोबार कर रही सहारनपुर की जाहिद अंसारी एंड कंपनी के कारोबारी जाहिर अंसारी, नासिर अंसारी और इमरान कुरैशी ने बताया कि उन्हें  नेपाल के बुटवल से भी आम की डिमांड मिली है। अभी देश के विभिन्न राज्यों में सिरमौरी आम भेजा जा रहा है।

    जम्मू से लेकर नासिक और कोलकाता साहित कई राज्यों में 100 क्विंटल आम भेजा जा चुका है। सिरमौर का आम अब मंडियों में जाना शुरू हुआ है। यहां लंगड़ा और दशहरी आम की किस्में तैयार हैं। चौसा आम टूटने में कुछ दिन का समय लगेगा। लगभग एक जैसी जलवायु के चलते सिरमौर और सहारनपुर का आम सबसे अंत में तैयार होता है। इसके बाद आम का सीजन खत्म हो जाएगा।

    लंगड़ा आम की अधिक मांग…..

    सिरमौर का लंगड़ा आम काफी मीठा है। जल्दी खराब नहीं होता। इसकी मंडियों में भारी मांग है. दशहरी किस्म का आम भी मीठा है। बताया जा रहा है कि थोक में लंगड़ा आम के 40 रुपये प्रति किलो तक दाम जाएंगे। अभी दशहरी थोक में 25 से 30 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके साथ साथ सिरमौर में गुलाब खास, नौरा, गुलाब जामुन की किस्में भी तैयार हैं।

    बाहरी राज्यों में पहुंच रहा आचारी आम…….

    ये पहला मौका है कि जिला सिरमौर के विक्रमबाग के आम के बगीचे से आचारी आम में विशेष स्थान रखने वाला लखनऊवा और रामकेला आम की किस्में यहां तैयार हुई हैं, जिनकी डिमांड बिहार से लेकर अहमदाबाद तक पूरी की जा रही है। यहां ये बताना जरूरी है कि आचारी आम में रामकेला के साथ साथ लखनऊवा आम अच्छी कीमत के साथ स्वाद भी देता है।

    इन दोनों आम की किस्में 50 से 70 रुपये किलो के बीच में बिक रही हैं। बता दें कि सिरमौर में 3,500 मीट्रिक टन आम का उत्पादन हो रहा है। करीब 3,100 हेक्टेयर में इसका उत्पादन किया जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा दशहरी के साथ-साथ लंगड़ा और कुछ हिस्सों में चौसा व रामकेला जैसी किस्में मशहूर हैं।