Category: Nahan

  • उद्योग में क्रेन पर काम करते समय कामगार गिरा, मौत

    उद्योग में क्रेन पर काम करते समय कामगार गिरा, मौत

    मृतक के भाई ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ काला अंब

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के एक उद्योग में क्रेन पर काम करते समय एक कामगार की नीचे गिरने से मौत हो गई। ये हादसा साबू टोर प्राइवेट लिमिटेड उद्योग में सामने आया।

    पुलिस के अनुसार अंकित यादव पुत्र रामानंद यादव निवासी रामनगर कालोनी डेरा, डाकघर हमीदपुर तहसील नारायणगढ़, जिला अम्बाला ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रामानंद पिछले करीब 6 महीने से साबू टोर उद्योग में प्रोडक्षन क्रेन/मशीन आपरेटर के तौर पर काम कर रहे थे।

    मंगलवार शाम करीब सवा 7 बजे संबंधित उद्योग से पता चला कि उसके पिता करीब 7 बजे उद्योग में प्रोडक्शन मशीन/क्रेन पर काम करते सयम अचानक नीचे गिर गए है, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले गए है।

    अंकित ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके पिता रामानंद की मृत्यु हो गई है और उसे बताया गया कि जब उसके पिता मशीन से प्लेटफार्म से होकर नीचे उतर रहे थे, तो वह अचानक नीचे गिर गए। जब उसने उद्योग में जाकर देखा तो उद्योग प्रबंधन ने प्लेटफार्म पर सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं कर रखे थे,

    जहां से कोई भी व्यक्ति गिर सकता है और वहां जमीन से क्रेन तक ऊंचाई भी बहुत ज्यादा है। शिकायतकर्ता अंकित ने पुलिस को बताया कि यह हादसा उद्योग प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है।

    एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कालाअंब में इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Career Academy Director Case / कैरियर अकादमी के निदेशक के खिलाफ बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

    Career Academy Director Case / कैरियर अकादमी के निदेशक के खिलाफ बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

    राठी का केस लेने से अधिवक्ताओं ने किया इनकार, प्रस्ताव पारित

    Career Academy Director Case : सिरमौर जिला बार एसोसिएशन, नाहन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कैरियर अकादमी स्कूल नाहन के निदेशक के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इस फैसले के अनुसार, एसोसिएशन के किसी भी सदस्य अधिवक्ता को कैरियर अकादमी के निदेशक का बचाव करने या उनके लिए अदालत में पेश होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    यह फैसला तब आया है जब एक महिला ने कैरियर अकादमी के निदेशक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। महिला का आरोप है कि निदेशक ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और उन्हें परेशान किया।महिला पीड़िता के परिवार के एक सदस्य भी सिरमौर जिला बार एसोसिएशन के सदस्य हैं, जिसे देखते हुए एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।

    एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है और इसका उद्देश्य महिला को न्याय दिलाना और समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाना है।

    एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई अधिवक्ता इस फैसले का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • कानसर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

    कानसर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

    दून वैली स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब में सीखे विज्ञान के नए मॉडल

    पांवटा साहिब

    राजकीय उच्च विद्यालय कानसर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत दून वैली स्कूल पांवटा साहिब में स्थित अटल टिंकरिंग लैब का भ्रमण किया।

    इस दौरान बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी जानकारी प्राप्त की।इस शैक्षणिक यात्रा में छठी से दसवीं तक के 22 बच्चों ने भाग लिया

    यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यालय की दो अध्यापिकाएं नेहा शर्मा और बबिजा शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। दून वैली स्कूल के विज्ञान के शिक्षकों ने छात्रों को प्रयोगों के माध्यम से भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाया।

    विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने बताया कि इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन करना और नवीन सोच को प्रोत्साहित करना है ताकि बच्चे अपनी रचनात्मक क्षमता का विकास कर सकें।

  • बनोग-धार क्यारी रूट पर दौड़ेगी सरकारी बस, सड़क दुरुस्त करने के निर्देश

    बनोग-धार क्यारी रूट पर दौड़ेगी सरकारी बस, सड़क दुरुस्त करने के निर्देश

    विधायक अजय सोलंकी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

    बनोग-धारक्यारी-जाबल का बाग सड़क पर एक हफ्ते के भीतर सरकारी बस सेवा शुरू होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने 5 किलोमीटर लंबी बनोग-जाबल का बाग सड़क पर बस सेवा को शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

    दरअसल, शुक्रवार को विधायक सोलंकी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान बनोग-धारक्यारी सड़क के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य सड़कों को दुरुस्त करने को लेकर भी चर्चा की गई। सोलंकी ने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की लाइफलाइन हैं। इन सड़कों के माध्यम से किसान अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचा पाते हैं।

    लिहाजा, किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी है कि सड़कें बेहतर हों। सोलंकी ने कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार ने लोगों को सिर्फ सब्जबाग दिखाए। बनोग-धारक्यारी सड़क पर एक दिन बस को हरी झंडी दिखाकर लोगों को गुमराह किया। इसके बाद काफी अरसा बीत जाने के बाद भी लोगों को इस सड़क पर बस सेवा नसीब नहीं हो पाई।

    सोलंकी ने कहा कि इस सड़क की डीपीआर तैयार हो चुकी है। बजट स्वीकृत होते ही इस सड़क की टारिंग समेत चौड़ा करने और डंगे आदि लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने इस सड़क को बस योग्य बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि बस सेवा शुरू हो।

    बता दें कि धारक्यारी और जाबल का बाग नाहन पंचायत का हिस्सा है, लेकिन आज तक इस सड़क पर बस सेवा सुचारू नहीं हो पाई। ये सड़क भविष्य में बाईपास का कार्य करेगी। नाहन शहर में लगातार ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है। इससे निजात पाने के लिए इस सड़क का निर्माण भविष्य की जरूरत भी है।

    ये संपर्क सड़क बनोग में एनएच 907ए से अलग निकलकर कांशीवाला में एनएच 707 को आपस में जोड़ेगी। कांशीवाला तक इस सड़क का निर्माण होना है, लेकिन जाबल का बाग से आगे अभी इसकी एलाइनमेंट नहीं हो पाई है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर कार्य चल रहा है।

    उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि विधायक के निर्देशों पर बनोग-धारक्यारी सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

    इस सड़क के लिए 12 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार है। बजट मिलते ही इस सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू हो जाएगा।

    इसके अलावा सलानी-टेड़ी बरोटी-त्रिलोकपुर सड़क को पक्का किया जा चुका है। इसके साथ-साथ साढ़े तीन किलोमीटर सलानी-बांकाबाड़ा सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

  • इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुबंध स्थापित करने के लिए रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय रहने की संभावना है। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। संतान की मनमानी के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आपको किसी छोटी बात को नजरअंदाज नहीं करना है। आपका कोई सहयोगी आपको बिजनेस को लेकर अच्छी सलाह दे सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

    वृषभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं फिर से उभर सकती हैं, लेकिन बड़े सदस्य की मदद से आप उन्हे आसानी से दूर कर सकेंगे। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    बिजनेस कर रहे लोगों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में समस्या आएगी, जिसके लिए वह काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां में भी ढील दे सकते हैं। माता जी का पुराना रोग उभर सकता है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपका कोई शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेगा। आपकी संतान को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी पुरानी मित्र से मुलाकात होगी। रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको अपने गुरुजनों की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है। आपका यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। किसी गलती को लेकर आपको अपने जीवनसाथी से माफी मांगनी पड़ सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामों से अधिकारी खुश रहेंगे। आप किसी नए घर की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर माताजी से बातचीत करेंगे। आपकी साथ में सम्मान में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी सेहत नरम गरम रहेगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की सेहत से जुड़ी समस्या उभरने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में बिना सोचे समझे किसी से कोई वादा ना करें। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको कोई निवेश संबंधी बातों को सोच समझकर करना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ डालने से बचना होगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है और आपके खर्च आपको परेशान करेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के बारे में सोंचे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। बिजनेस में यदि आपने पार्टनरशिप की तो आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपकी अपने कामों को लेकर आगे बढ़ेंगे। आपके इनकम के सोर्स में भी वृद्धि होगी, जिससे आपको खुशी होगी। भाई- बहनों से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपके कुछ नए बदलाव होंगे, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय न लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों से मिल बैठकर बातचीत करनी होगी।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपके शत्रु भी आपके सामने घुटने टेकेंगे, तो आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अधिक ठंडा खाने से बचना होगा, नहीं तो आपको गले में इन्फेक्शन आदि होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

    कुंभ दैनिक राशिफल कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके भाई व बहन कामों मे आपका पूरा साथ देंगे। आप अपने घर को रिनोवेशन करने की तैयारी में लग सकते हैं, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। आप अपने परिवार में समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे, तो वह बढ़ सकती हैं।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला हैं। आपकी कोई समस्या अचानक से उभर सकती हैं, जिसको लेकर आप बिल्कुल ढील ना दें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आप कोई निर्णय समय पर लें, नहीं तो आपको उसका लाभ मिलने में समस्या आएगी। आपको किसी काम को पूरा करने में अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के समय से पूरा न होने के कारण कुछ समस्या होने की संभावना है।
    अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

  • विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 18 से 23 सितम्बर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे।

    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 18 से 23 सितम्बर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे।

    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 18 से 23 सितम्बर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे।

    HNN/नाहन 

    यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि माननीय विधानसभा उपध्यक्ष विनय कुमार 18 सितम्बर को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और 19 सितम्बर को रेणुका विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का दौरा करेंगे तथा 20 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे रेणुकाजी के कुब्जा पवेलियन हॉल में आयोजित होले वाली रेणुका विकास बोर्ड़ की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरान्त दोपहर 1.00 बजे छो भोगर में नव निर्मित पंचायत भवन का लोकापर्ण करने के बाद क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित करेंगे तथा रा़त्री ठहराव धौलांकुआं के कृषि विश्राम गृह में होगा।

    दिनांक 21 सितम्बर को माननीय उपाध्यक्ष चण्ड़ीगढ़ प्रवास पर होंगे और वापसी पर रात्री ठहराव थाना खेगवा में करेंगे।उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर को विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा रेणुका विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का दौरा किया जाएगा तथा 23 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे ददाहू में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा हरीजन बस्ती भासरथ रहिया(ग्राम पंचायत छो भोगर) उठाऊ पेयजल योजना का उदधाटन तथा ददाहू उठाऊ पेयजल योजना के विस्तार एवं सुधार इत्यादि कार्यक्रमों के दौरान तथा दोपहर 12.30 बजे डा. प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम, माईना बाग में माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले रेणुकाजी के पूर्व विधायक स्वर्गीय डा. प्रेम सिंह की प्रतीमा के अनावरण समारोह में उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि 24 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे माननीय विधानसभा उपाध्यक्ष शिमला के लिए रवाना होंगे।

  • ट्रैफिक इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार: गुटका खाकर थूका तो भरना पड़ेगा जुर्माना

    ट्रैफिक इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार: गुटका खाकर थूका तो भरना पड़ेगा जुर्माना

    ट्रैफिक इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने जर्दा ,तंबाखू ,गुटका व पान खाकर थूकने वालों को सिखाया सबक

    HNN News नाहन

    जिला मुख्यालय नाहन में प्रतिबंधों के बावजूद गुटका जर्दा और तंबाकू खुलेआम बिक रहा है। गुटखा खाकर थूकने वालों के थूक से एक ओर जहां स्वच्छता अभियान पर ग्रहण लग रहा है तो वहीं जगह जगह थूकने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।

    लिहाजा सार्वजनिक स्थलों पर गुटका खाकर थूकने वाले गैर सामाजिक लोगों को नाहन ट्रैफिक इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने नसीहत का पाठ पढ़ाया।

    बुधवार को उप निरीक्षक ने बस स्टैंड से लेकर पक्का जोहड़ ,गुन्नू घाट और चौगान चौवन के सार्वजनिक स्थलों पर ट्रैफिक टीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया।

    उप निरीक्षक विजय ने चौगान मैदान के साथ बनाए गए रेस्ट बेंच पर बैठे प्रवासी मजदूरों को सख्त लहजे में नसीहत देते हुए गुटखा थाने के बाद सार्वजनिक स्थलों पर न थूकने की नसीहत दी।

    उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि इससे न केवल पर्यावरण दूषित होता है बल्कि थूक से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। यही नहीं शहर की सुंदरता पर भी लाल धब्बों का ग्रहण लगता है।

    उन्होंने गुटका खाने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई तमाखू खाकर थूकता हुआ पाया गया तो उससे न केवल वहां की सफाई बल्कि उस पर पांच हजार से भी अधिक का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान किया जाना भी कानूनन अपराध माना गया है।

    सहायक उप निरीक्षक विजय ने लोगों को यह भी बताया कि शहर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में थूकने वालों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। सब इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सुबह करीब सात बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक प्रवासी लेवर चौगान मैदान के आसपास बैठती है। ये प्रवासी मजदूर गुटका और जर्दा का इस्तेमाल खूब इस्तेमाल करते हैं और वहीं पर ही थूक देते हैं।

    वहीं सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर ने ट्रैफिक पुलिस की इस पहल को लेकर की गई शुरुआत की जमकर प्रशंसा करी। उन्होंने सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से आम लोगों से अपील करते हुए भी कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी थूकना और गुटका खाना आदि बिल्कुल न करें इससे न केवल वातावरण दूषित होता है बल्कि संक्रमण फैलने का भी बहुत बड़ा खतरा रहता है।

    गुटखा खाकर थूकने के खिलाफ चलाए गए जागरूकता अभियान में एच एस सी विक्रम एचएससी हेमराज एचएचजी नरेश कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

  • नाहन नगर परिषद की सड़कों, गलियों की हालत बद से बदतर

    नाहन नगर परिषद की सड़कों, गलियों की हालत बद से बदतर

    गलियों की अधिकतर सड़कों में गड्ढों की भरमार , नगर परिषद गड्ढे भरने में नाकामयाब

    HNN/ नाहन

    नाहन नगर परिषद की सड़कों, की हालत बद से बदतरनाहन नगर परिषद शहर की सड़कों की दशा सुधारने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। नगर परिषद के अंतर्गत अधिकतर गलियों के संपर्क मार्गो पर गड्ढों की भरमार है।सड़कों और गलियों के गड्ढे दुर्घटनाओं का पर्याय बन गए हैं। नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय रेखा तोमर के घर के सामने से गुजरने वाला फ़ाउंड्री मार्ग बद से भी बदतर हालत से गुजर रहा है।

    इस गली की सड़क पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बावजूद इसके नाहन नगर परिषद इस सड़क को ठीक कर पाने। में नाकामयाब साबित हो रही है।यही नहीं संस्कृत कॉलेज हरिपुर मोहल्ला मेडिकल कॉलेज से पीछे वाला रोड सहित हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के अधिकतर संपर्क सड़कें भी टूटी फूटी और गड्ढों से भरपूर हैं।नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद रहे विशाल तोमर ने बताया कि उनके द्वारा फाउंड्री संपर्क मार्ग की हालत को लेकर नगर परिषद को कई बार अवगत कराया गया है मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

    विशाल तोमर सड़क सुरक्षा क्लब के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि गलियों में कहीं पर भी सुरक्षा को लेकर साइन बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। जिसके कारणअक्सर दुर्घटना की अंदेश बना रहता है। विशाल तोमर ने नगर परिषद से अपील करते हुए कहा कि नया बाज़ार स्थित फ़ाउंड्री की गली वाली सड़क के गड्ढों को जल्द-से-जल्द भरकर आम नागरिकों को राहत पहुंचाई जाए।

  • इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा नाम कमाएंगे। कारोबार में आपको लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। आज आपको किसी के कहने में आकर धन खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आपको धन निवेश करने के प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में आपको कोई कदम जल्दबाजी में उठाने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। आप किसी रुके हुए काम को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के पूरा होने से पुरस्कार भी मिल सकता है।
    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों की गति पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने साथियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा है, तो उसके लिए आप अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।
    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की आवश्यकता है। आपका यदि कोई नुकसान होगा, तो वह भी दूर हो सकता है। आप अपनी शान शौकत की चीजों पर अच्छा धन व्यय करेंगे। प्रेम जीवन में आपको साथी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको कुछ झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आपको परेशानी ज्यादा नहीं देंगे। आप अपने कामों को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे।
    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेने के लिए रहेगा। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। आपके दिये गये सुझावों का स्वागत होगा, जो आपको खुशी देगा। भाई व बहनों से चल रही समस्याएं दूर होंगी और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप बेवजह के खर्चो को करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात दे सकेंगे। आज आपका बेवजह का नुकसान हो सकता है। आपको अपने खर्चो को कंट्रोल में लाने की आवश्यकता है। पारिवारिक मुद्दों को आप मिलजुलकर निपटा पायेंगे क्योंकि किसी काम में बेवजह का तनाव रहने की संभावना है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको किसी कारोबार से जुड़े मामले में डील देने से बचना होगा। आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था,तो आपको उसे भी समय रहते पूरा करना होगा। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको राजनीति में भी कदम बढ़ाने का मौका मिलेगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में रोमांस भरपूर रहेगा और साथी को एक दूसरे के साथ घूमना पसंद आएगा। आप किसी बात को लेकर उसे बेवजह झूठ न बोले। आपको अपनी संतान के करियर की चिंता रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जो उन्हें खुशी देगा और आपको कामों में जल्दबाजी करने के कारण कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत में यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

    धनु दैनिक राशिफल
    का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप बाकी कामों में अच्छा नाम कमाएंगे। आप सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जो आपको समस्या देगी। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप कोई भी ऐसा काम ना करें, जो आपको आपको समस्या दे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी और आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने की संभावना है। आप किसी वाद-विवाद में ना पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है, जिससे आपको दूर रहने की आवश्यकता है।
    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रहने से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आप उसे अपने अनुभव से पूरा करके देंगे, जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। भाई बहनों से आपकी खूब पटेगी। आपको आज किसी काम को लेकर यदि तनाव चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करे।

  • शहीद आशीष कुमार पंचतत्व में विलीन, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    शहीद आशीष कुमार पंचतत्व में विलीन, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    बड़े भाई राहुल और जुड़वां भाई रोहित ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा से उमड़े हजारों लोग

    HNN/नाहन

    नाहनः आपरेशन अलर्ट के दौरान अरुणाचल में जिला सिरमौर के शहीद आशीष चौहान की पार्थिव देह वीरवार दोपहर बाद पंचतत्व में विलीन हो गई। गुरू की नगरी पांवटा साहिब में यमुना नदी किनारे उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके बड़े भाई राहुल और जुड़वां भाई रोहित ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

    शहीद की पार्थिव देह को सबसे पहले उनके पैतृक गांव भरली पहुंचाया गया, जहां शहीद की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया. इस दौरान आशीष चौहान अमर रहे के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. इसके बाद उनकी पार्थिव देह को पांवटा साहिब स्वर्गधाम पहुंचाया गया. इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से विदाई दी।

    अमर शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए भरली गांव से लेकर पांवटा साहिब तक लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थानीय लोगों ने वीर सपूत के ताबूत पर फूल बरसा कर उन्हें अंतिम विदाई दी

    बता दें कि 19 ग्रेनेडियर यूनिट में तैनात आशीष गत मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान वाहन दुर्घटना में दो अन्य सैनिकों के साथ शहीद हो गए थे. इस आपरेशन में देश के तीन जवान शहीद हुए, जिसमें सिरमौर का लाल आशीष कुमार भी वीरगति को प्राप्त हुआ।

    आशीष चौहान की शहादत की सूचना सेना के अधिकारियों ने उनकी माता संतरो देवी को फोन के माध्यम से दी. आशीष की शहादत से जुड़वां भाइयों की जोड़ी भी टूट गई है। शहीद का जुड़वां भाई रोहित एक निजी कंपनी में सेवारत है. ग्रेनेडियर आशीष 6 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। शहीद आशीष के पिता श्याम सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। आशीष की शहादत से क्षेत्र में शोक की लहर है. उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान फर्स्ट पैरा नाहन से आए सैनिकों ने सलामी दी। सैन्य अधिकारी ने शहीद की माता को वह राष्ट्रध्वज सौंपा, जिसमें लिपटकर शहीद घर पहुंचा था। इस दौरान सैन्य अधिकारियों व जवानों समेत हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।