Loading...

Career Academy Director Case / कैरियर अकादमी के निदेशक के खिलाफ बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

Shailesh Saini 21 Jan 2025 Edited 21 Jan 1 min read

राठी का केस लेने से अधिवक्ताओं ने किया इनकार, प्रस्ताव पारित

Career Academy Director Case : सिरमौर जिला बार एसोसिएशन, नाहन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कैरियर अकादमी स्कूल नाहन के निदेशक के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इस फैसले के अनुसार, एसोसिएशन के किसी भी सदस्य अधिवक्ता को कैरियर अकादमी के निदेशक का बचाव करने या उनके लिए अदालत में पेश होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह फैसला तब आया है जब एक महिला ने कैरियर अकादमी के निदेशक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। महिला का आरोप है कि निदेशक ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और उन्हें परेशान किया।महिला पीड़िता के परिवार के एक सदस्य भी सिरमौर जिला बार एसोसिएशन के सदस्य हैं, जिसे देखते हुए एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है और इसका उद्देश्य महिला को न्याय दिलाना और समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाना है।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई अधिवक्ता इस फैसले का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।