Category: Nahan

  • डाइट नाहन में 32 दिव्यांग बच्चों को फैब्रिकेटेड आइटम किए वितरित

    डाइट नाहन में 32 दिव्यांग बच्चों को फैब्रिकेटेड आइटम किए वितरित

    HNN/ नाहन

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए डिस्ट्रीब्यूशन कैंप ऑफ फैब्रिकेटेड आइटम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज ने किया। उन्होंने सभी दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और प्रेरक वचन कहे।

    उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने बालकों को स्कूल जरूर लेकर जाएं। संस्थान के वित्त अनुभाग अधिकारी अरुण कुमार ने भी सभी दिव्यांग बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आईईडी कोऑर्डिनेटर शिवानी थापा ने बताया कि आज क्लास फर्स्ट से लेकर 12वीं तक लगभग 32 दिव्यांग बच्चों को फैब्रिकेटेड आइटम प्रदान किए गए।

    मीडिया ऑफिसर डॉक्टर मुनेश शर्मा ने बताया कि समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष दिव्यांग बच्चों की मेडिकल जांच करवा कर उनकी आवश्यकता अनुसार उनका मेजरमेंट लेकर यह फैब्रिकेटेड आइटम तैयार करवाए जाते हैं।

    मेडिकल असेसमेंट कैंप में एलिम्को मोहाली की टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों की जांच की जाती है, फिर उनके आइटम्स को जिला स्तर पर वितरित किया जाता है। डिस्ट्रीब्यूशन कैंप में स्पेशल एजुकेटर सुषमा, विवेकानंद और भारती सिंह उपस्थित रहे। डाइट संस्थान से पूनम गुप्ता, नीतू तोमर, जयराज ठाकुर उपस्थित रहे।

  • फोरलेन की घोषणा के बाद जमीन के रेट सर्किल रेट से दुगने, भू-माफिया हुए सक्रिय

    फोरलेन की घोषणा के बाद जमीन के रेट सर्किल रेट से दुगने, भू-माफिया हुए सक्रिय

    काला अंब वाया नागल सुकेती होकर गुजरेगा चंडीगढ़-पावंटा साहिब-देहरादून नेशनल हाईवे

    HNN/ नाहन

    चंडीगढ़ वाया काला अंब-पांवटा साहिब-देहरादून एनएच की फोरलेन घोषणा होने के बाद जमीनों के रेट में भी जबरदस्त उछाल आ गया है। औद्योगिक क्षेत्र काला अंब मुख्य बैरियर से तहसील कार्यालय के नजदीक से नागल सुकेती होकर मोगी नंद वंडर प्रोडक्ट के पीछे से प्रस्तावित हुए नए फोरलेन ने भू-माफियाओं की चहल कदमी को भी क्षेत्र में बढ़ा दिया है।

    नागल सुकेती मौज ओगली में जिस जमीन का सर्किल रेट सड़क से 100 मी की दूरी पर 40 लाख रुपए तथा 200 मीटर की दूरी से अंदर 20 लाख रुपए प्रति बीघा है। फोरलेन की घोषणा के बाद यह रेट दुगने से भी ऊपर जा पहुंचा है। हालांकि अभी काला अंब से पावंटा साहिब तक हुए टेक्निकल सर्वे के बाद पब्लिक कंसलटेंसी के तीन राउंड पूरे नहीं हुए हैं बावजूद इसके प्रस्तावित नए फोरलेन के साथ जमीनों के मोलभाव होने शुरू हो चुके हैं।

    असल में काला अंब से मोगी नंद वंडर प्रोडक्ट तक पूरा रोड मैप फोरलेन की जद से हटा दिया गया है। जिसके चलते पेट्रोल पंप ऑनर्स होटल और ढाबा व्यवसाय से जुड़े कारोबारी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। तो वहीं बदले गए रोड मैप के प्रारूप के चलते जहां पहले 48 किलोमीटर तक के इस फोरलेन का प्रस्तावित खर्च 2700 करोड़ रुपए आंका गया था उसमें 500 करोड़ रुपए लायन कंसल्टेंसी के द्वारा सरकार का बचाया भी गया है।

    कंसल्टेंसी के द्वारा दिए गए फोरलेन के प्रारूप को लगभग अंतिम माना जा रहा है मगर अब केवल पब्लिक कंसल्टेंसी की औपचारिकता मात्र बकाया रह गई है। इस औपचारिकता की पहली मीटिंग काला अंब के पंचायत घर में हो चुकी है तो वहीं दूसरी पब्लिक मीटिंग की डेट भी एनएच के द्वारा पावंटा क्षेत्र के अंतर्गत धौला कुआं में 18 जुलाई को रख दी गई है। यहां बता दें कि इस फोरलेन में देवनी का एरिया भी आ रहा है जहां का सर्किल रेट 5 लाख प्रति बीघा मोगी नंद में 10 लाख रुपए प्रति बीघा तथा ओगली में 20 से 40 लाख रुपए प्रति बीघा सर्किल रेट है।

    प्रॉपर्टी डीलर मास्टर फकीरचंद, महेंद्र सिंह, नितिन अग्रवाल आदि का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में जमीनों की खरीद फरोख्त का कार्य काफी ढीला चला हुआ है मगर फोरलेन बनाए जाने के दौरान उम्मीद की किरण नजर आ रही है। क्षेत्र के कुछ किसानों का कहना है कि बारीक क्षेत्र के जमीन खरीदार उनके पास लगातार संपर्क कर रहे हैं।

    उधर, अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे जिला सिरमौर मनोज सहगल ने बताया कि टेक्निकल रूट लगभग अंतरिम चरण में है। अब केवल दो पब्लिक कंसलटेंसी मीटिंग का होना बाकी है। इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ी बात यह है कि कंसल्टेंसी के द्वारा एक बेहतर प्रारूप बनाकर दिया है जिसमें सरकार का 500 करोड़ रुपए बचाया भी गया है।

    जानकारी तो यह भी है कि पुराने रोड को यदि रखा जाता तो इसमें सबसे बड़ा नुकसान एंक्रोचमेंट वालों को होता जिसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को काफी ज्यादा पब्लिक विरोध भी सहना पड़ता। उधर, जिला रेवेन्यू अधिकारी चेतन चौहान के द्वारा सर्किल रेट की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में सड़क से दूरी के अनुसार सर्किल रेट तय किए गए हैं।

  • खाद्य पदार्थों की समय-समय पर जांच करें अधिकारी- सुमित खिमटा

    खाद्य पदार्थों की समय-समय पर जांच करें अधिकारी- सुमित खिमटा

    डीसी बोले- बाहरी राज्यों वाले वाहनों में सब्जी और फल विक्रताओं पर रखें नजर

    HNN/ नाहन

    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आमजन के स्वास्थ्य के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों का नियमानुसार निरीक्षण और सैंपलिंग सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि आगामी बरसात सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों, फलों, सब्जियों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की अनुपालना के आदेश दिए।

    उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट 2006 के तहत आयोजित जिला स्तरीय सलाकार समिति की बैठक की अध्यक्ष कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार प्रत्येक कारोबारी, डिपो होल्डर, मिड डे मील, शराब के ठेकेदार, केटरिग करने वाला कारोबारी, मेला, स्टाल, लंगर, आगनबाड़ी केन्द्रों को खाद्य सुरक्षा लाईसेंस लेना अनिर्वाय है।

    बाहरी राज्यों वाले वाहनों में सब्जी और फल विक्रताओं पर रखें नजर…..
    उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले फ्रूट और सब्जी विक्रेता जो कि वाहनों के माध्यम से अपना सामान बेचते हैं की गुणवत्ता पर लगातार नजर बनाये रखें। उन्होंने कहा कि गाड़ियों में सब्जी और फल बेचने वाले लोगों के विक्रय उत्पाद की समय-समय पर जांच करें ताकि जनता को गुणात्मक फल और सब्जियां उपलब्ध हो सकें।

    फूड वाहनों की गुणवत्ता की भी करें जांच…..
    सुमित खिमटा ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग, अन्य मुख्य मार्ग सहित शहरी क्षेत्रों में फूड व्हीकल के माध्यम से खाद्य पदार्थों के विक्रय करने का प्रचलन बढ़ रहा है। किन्तु ऐसे विक्रय पदार्थों की गुणवत्ता हमेशा संदेह के घेरे में रहती है। उन्होंने कहा कि इन खाद्य पदार्थ विकेताओं को फूड सेफटी एक्ट के तहत अनिर्वाय रूप से लाईसेंस लेना सुनिश्चित बनाया जाये और साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए बाध्य किया जाये।

    नाहन शहर में स्लाटर हाउस की समस्या का नगर परिषद करें समाधान…..
    उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि नाहन में शहर में स्लाटर हाउस की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न नागरिक समूहों ने शहर में स्लाटर हाउस बनाने की बार-बार मांग रखी है।

    उन्होंने नगर परिषद नाहन को स्लॉटर हाउस की समस्या का समाधान शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मीट विक्रय करने वाले दुकानदारों के लिए फूड सेफ्टी के तहत लाईसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने स्वास्थ्य और फूड सेफ्टी अधिकारियों से मीट की गुणवत्ता और दुकान की साफ सफाई की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।

    सिरमौर में शीघ्र आरंभ होगी मोबाईल फूड डेस्टिंग सेवा…..
    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि जिला में शीघ्र ही मोबाईल फूड टेस्टिंग सेवा आरम्भ की जायेगी जिसके लिये वाहन उपलब्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मोबाईल फूड टेस्टिंग वाहन से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित करने में सुविधा होगी।

    ढाबे, होटल के साथ मीट, फल और सब्जी विक्रेताओं को चरणढ़ ढंग से मिलेगा प्रशिक्षण….
    उपायुक्त ने कहा कि सभी ढाबे, होटल, सब्जी, फल, मीट विक्रताओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाये। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी वेंडर को खाद्य सुरक्षा के साथ स्वच्छता और साफ सफाई के लिए भी प्रेरित किया जाये।

    वर्ष 2023-24 में लिये गये करीब 400 सैंपल….
    सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी अतुल कायस्थ ने इस अवसर पर बैठक का संचालन किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में फूड सेफ्टी विभाग द्वारा करीब 120 एनफोर्समेंट सैंपल विभिन्न खाद्य पदार्थों के एकत्रित किये गये।

    इसी प्रकार 294 सर्विलियंस सैंपल लिये गये। उन्होंने कहा कि विश्लेषित किये गये 119 सैंपल में से 16 सैंपल मिस्ब्रांडेड पाये गये जबकि 7 सैंपल सबस्टैंडर्ड पाये। 45 मामलों पर सिविल अभियोग चलाया गया जबकि दो मामलों में अपराधिक मामला दर्ज किया गया।

    उन्होंने कहा कि कुल 27 मामलों में अपराध सिद्ध होने पर सजा सुनाई गई जबकि 14 मामलों में आरोपियों को बरी किया गया। दोषियों के विरूद्ध 2.07 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

    यह उपस्थित रहे…..
    उपायुक्त आबकारी एवं कराधान हिमांशु आर. पंवर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी नासिर अहमद, उप निदेशक प्राम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा अजीत चौहान, उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत ठाकुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप के अलावा होटल, उद्योग तथा अन्य कारोबारी प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

  • इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों का दिन रहेगा आज शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल

    आपका दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आपको आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। आपकी आय के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। माता-पिता से आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च बढ़ेगा।

    वृषभ दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने कामों से घबराएंगे नहीं। आपको एक लक्ष्य को पकड़कर चलना बेहतर रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    मिथुन दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो आपको उसमें कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपने यदि किसी मित्र के कहने में आकर बिजनेस के किसी स्कीम में धन लगाया, तो वह आपके लिए बेकार रहेगी। सरकारी नौकरी के तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।

    कर्क दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई विरोधी आज आपको परेशान कर सकता है। माता-पिता से आज कोई भी बात ना छुपाए नहीं तो उन्हें इस बात का बुरा लग सकता है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी दी जाए तो आप उसे पूरा जरूर करें। आपकी मेहनत का आज आपको पूरा फल मिलेगा।

    सिंह दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। करियर में भी आज आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ किसी कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे उनके रिश्ते में चल रहे अनबन भी दूर होंगी। आपको सरकारी क्षेत्र में पूरा लाभ मिलेगा और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी।

    कन्या दैनिक राशिफल

    आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी से कुछ पुराना कर्ज लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप परेशान रहेंगे। सरकारी नौकरी के प्रयासो में लगे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

    तुला दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको किसी धन संबंधित मामलों मे बहुत ही सावधान रहकर काम करना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने बड़ी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं में अच्छा धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर ध्यान ना लगाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपकी खुशियां बढ़ेंगी और दोनों के बीच प्रेम गहरा होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप किसी काम को लेकर योजना तो बनाएंगे, लेकिन आपके उसे पूरे होने में विघ्न बाधा तो आयेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिये कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

    धनु दैनिक राशिफल

    आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आपको अपनी माताजी सेहत की चिंता सता सकती है। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

    मकर दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो उनमें आपको कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में अच्छे से पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बड़े सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल आवश्यक करें, तो आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देंगे।

    कुंभ दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा। कारोबार में आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपके सहयोगी भी कामों में आपकी पूरी मदद करेंगे। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी समय में आपको आसानी से मिल जाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने में आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।

  • सिरमौर में 12 वर्षीय लड़की की सर्पदंश से हुई मौत

    सिरमौर में 12 वर्षीय लड़की की सर्पदंश से हुई मौत

    मामा के घर गई थी मेहमानी करने, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में अपने मामा के घर मेहमानी में आई 8वीं कक्षा की लड़की की सर्पदंश से मौत हो गई है। मृतक बच्ची की पहचान 12 वर्षीय प्रिया पुत्री सुरेंद्र कुमार, ग्राम टुडू वाला, डाकघर बिरला तहसील एवं थाना श्रीरेणुकाजी के तौर पर हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने मामा देवेंद्र सिंह ग्राम चिमल्टी, डाकघर पानवा, तहसील पच्छाद जिला सिरमौर के घर मेहमानी करने गई थी। इस दौरान वह रात को कमरे में सो रही थी। इसी बीच उसे मध्यरात्रि बिस्तर पर सांप ने डंस लिया।

    जिसके बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे और उसे उपचार के लिए तुरंत सोलन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद थाना पच्छाद को इसकी जानकारी क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से फोन पर मिली।

    पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बच्ची की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

  • बरसात के मौसम में लोगों से नदी-नालों की तरफ रुख न करने की अपील

    बरसात के मौसम में लोगों से नदी-नालों की तरफ रुख न करने की अपील

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर ने दी सलाह

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। कई जगह भारी बारिश ने अपना कहर भी बरपाना शुरू कर दिया है। बारिश की वजह से अब जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं भी पेश आ रही है। इसी के चलते लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।

    उधर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर ने भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लोगों से नदी-नालों की तरफ रुख न करने की अपील की है। प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम में लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

    उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी मौसम संबंधी चेतावनी में गिरि, यमुना, मारकंडा, टोंस, जलाल नदी समेत नालों और खड्डों से दूरी बनाए रखने और बिना कारण ऐसे स्थानों पर जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है, जहां भूस्खलन आदि का खतरा हो।

  • स्टंट करते हुए जलाल खड्ड में डूबा नाहन का 20 वर्षीय युवक, हुई मौत

    स्टंट करते हुए जलाल खड्ड में डूबा नाहन का 20 वर्षीय युवक, हुई मौत

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी पुलिस थाना के तहत महीपुर के समीप जलाल खड्ड में नहाने हुए डूबने से नाहन के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय साकिब पुत्र मुस्तदीन निवासी शिवपुरी रोड नाहन के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, जलाल खड्ड में नहाने उतरे युवक स्टंट कर रहे थे। स्टंट करते हुए वह खड्ड में डूब गया। उसके दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर नाहन से महीपुर पहुंचे थे। पुलिस थाना श्री रेणुका जी की टीम, थाना प्रभारी प्रियंका चौहान के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और युवक का शव खड्ड से बाहर निकाला।

    इस दौरान कुछ स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद थे। उधर, संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

  • नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य 2 साल से बंद

    नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य 2 साल से बंद

    भवन को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते है भाजपा-कांग्रेस नेता, जनता भुगत रही खामियाजा

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में वर्ष 2016 में शुरू हुए प्रदेश के तीसरे मेडिकल कॉलेज पर आने वाले दिनों में खतरे के बादल मंडला रहे हैं। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद की टीम ने हाल ही में नाहन मेडिकल कॉलेज में अनिमतताओं को लेकर भारी जुर्माना लगाया था।

    केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के अनुसार ना तो आठ साल में डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन का भवन बन पाए, ना ही यहां पर चिकित्सकों तथा प्रोफेसर के पद पूरी तरह भरे गए। ना ही 8 वर्षों में मेडिकल कॉलेज में होने वाले 15 डिपार्टमेंट शुरू हो पाए। ना ही जो सुविधा जनता को मिलनी चाहिए थी, वह मिल पाए।

    इस मेडिकल कॉलेज में भवन निर्माण को लेकर अक्सर कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करती रहती है। मगर 8 वर्ष में से कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष तथा भाजपा के 5 वर्ष में किसी ने भी मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण को पूरा करने की प्रयास नहीं किया। मात्र एक दूसरे पर कांग्रेस बीजेपी ने राजनीति के लिए आरोप लगाए।

    जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है, नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य 2 साल से बंद है। आलम यह है कि ओपीडी में बाहर लोगों को सांस लेने के लिए भी जगह नहीं मिल रही हैं। जब से मेडिकल कॉलेज बना है, पूरे जिला के मरीजों की भीड नाहन मेडिकल कॉलेज में लगातार बढ़ रही है। 2016 से पहले जब यह जिला एवं क्षेत्रीय अस्पताल था, तो यहां पर प्रतिदिन की ओपीडी 300 से 400 मरीज होते थे।

    जो कि अब बढ़कर 1200 से 1300 मरीज प्रतिदिन हो गई है। सुविधाओं के नाम पर मेडिकल कॉलेज में कुछ खास नहीं मिला है। मगर लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी-लंबी तारीखें दी जाती हैं। प्रत्येक चुनाव में कांग्रेस तथा भाजपा एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। मगर 8 वर्ष में किसी ने भी मेडिकल कॉलेज के भवन के निर्माण को लेकर कोई भी प्रयास नहीं किया।

    हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मेडिकल कॉलेज को मुद्दा बनाया। मगर अब चुनाव के बाद दोनों ही शांत बैठ गए हैं। कोई भी मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए प्रयास नहीं कर रहा है। जुलाई 2022 से बंद है निर्माण कार्य 262 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य जुलाई 2022 में बंद हो गया।

    उस दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई। मगर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। निर्माण के नाम पर केवल प्रशासनिक ब्लॉक का 60 फीसदी कार्य ही हो पाया है। जबकि इससे 3 गुना अधिक मेडिकल ब्लॉक के निर्माण को लेकर अभी शुरूआत भी नहीं हो पाई है। एमआरआई और पैट स्कैन की सुविधा नहीं मेडिकल कॉलेज को खुले आठ वर्ष से ज्यादा समय हो गया है।

    मगर यहां पर अभी तक एमआरआई, कार्डियोलॉजी लैब और कैंसर मरीजों के लिए पैट स्कैन सुविधा भी नहीं मिली है। मरीजों को आज भी पीजीआई चंडीगढ़ या फिर महंगों दामों पर निजी अस्पतालों में यह टेस्ट करवाने पड़ रहे है। भवन की सुविधा न होने से यहां पर टैस्ट मशीनें इंस्टॉल नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

    संकरी ओपीडी में घुटता है दम मेडिकल कॉलेज की अधिकतर ओपीडी संकरी है। गायनी और आंखों की ओपीडी के दोनों ओर जगह कम होने से मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा मैडीसिन, ऑर्थाे, कैंसर, सर्जिकल ईएनटी ओपीडी दोनों ओर से बंद है। यहां पर हवा गुजरने के लिए केवल मात्र खिड़की है। गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक परेशानी रहती है और दम घुटने लगता है।

    उधर, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण को प्रदेश सरकार जानबूझ कर लटका रही है। निर्माण को लेकर रि टैंडर हो चुकी हैं, लेकिन सरकार अभी तक इसकी फोरेस्ट क्लीयरेंस नहीं करवा पाई है। उधर नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता से पहले रि टेंडर प्रक्रिया चली हुई थी, जो कि जल्द पूरी हो जाएगी। कुछ ही समय में मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

  • हिमाचल में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे- सुखराम चौधरी

    हिमाचल में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे- सुखराम चौधरी

    बोले- कांग्रेस के राज में प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

    HNN/ नाहन

    पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। प्रदेश में रोजाना अपराध की घटनाएं सामने आ रही है। राज्य में अपराध की गति जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

    सुखराम चौधरी ने कहा कि सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन के समीप जंगल से युवक और युवती के एक साथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली है। उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना पुलिस को बीती रात मिली थी, जिसके बाद मौके पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया। रविवार सुबह शवों को फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    इन शवों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये 10 से 12 दिन पहले की घटना है। अगर घटना को काफी दिन हो गए हैं तो क्या प्रशासन अभी तक सो रहा था। ऐसे में जनता अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। यहीं नहीं प्रदेश में हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। कांग्रेस के राज में प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

  • जून माह के पहले 6 दिन में सामान्य से 45 फीसदी अधिक बरसे मेघ

    जून माह के पहले 6 दिन में सामान्य से 45 फीसदी अधिक बरसे मेघ

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में 1 से 6 जून के तक सामान्य से 45 फीसदी अधिक मेघ बरसे है। जिला बिलासपुर में सामान्य से 130, चंबा में 31, हमीरपुर में चार, किन्नौर में 57, कुल्लू में 28, लाहौल-स्पीति में 219, सिरमौर में 69 और सोलन में 59 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई।

    इसके अलावा कांगड़ा में सामान्य से 17 फीसदी, मंडी में तीन, शिमला में 28 और ऊना में 15 फीसदी कम बारिश हुई। बता दें इस अवधि में 10.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

    एक से छह जून के बीच 15.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जिला कांगड़ा, मंडी, शिमला और ऊना जिला में सामान्य से कम बारिश हुई है।