Category: Nahan

  • एनडीपीएस में सिरमौर पुलिस 100 प्रतिशत अभियोग दर्ज करने में कामयाब

    एनडीपीएस में सिरमौर पुलिस 100 प्रतिशत अभियोग दर्ज करने में कामयाब

    HNN/ नाहन

    जिला मुख्यालय नाहन में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यलय में प्रैसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एवं अन्य अपराधिक अभियोगों के आंकड़े साझा किए गए। उन्होंने बताया कि विभिन्न पुलिस थानों में एनडीपीएस अधिनियम के अंर्तगत गत दशकों में पहली बार 100 अभियोग पंजीकृत करने का आंकड़ा प्राप्त किया है।

    इसके अलावा इस वर्ष हत्या के 6 मामले दर्ज हुए। इन सभी मामलों को सुलझा लिया गया है। बलात्कार व एससी-एसटी अधिनियम के मामलों में जहाँ कमी आई है वहीं अपहरण का कोई मामला सामने नहीं आया है। नशा तस्करी के मामलों में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा मामले दर्ज किए गए। जिसमें चरस, गांजा, भुक्की व हेरोइन के पांच गुना अधिक अभियोग दर्ज हुए हैं।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में वर्ष 2022 की तुलना में चालू वर्ष में 9.15 प्रतिशत अधिक अपराधिक मामले पंजीकृत किए गए। गत वर्ष जिले में कुल 1005 विभिन्न अपराधिक मामले दर्ज हुए थे जबकि इस वर्ष 11 सितंबर तक 1097 अपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। क्योंकि इस साल खनन माफिया और नशा तस्करों के खिलाफ अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

    खनन अधिनियम के अंर्तगत इस साल 9 ट्रेैक्टर, 14 टिप्पर, और 13 जेसीबी मशीनें जब्त की गई हैं और 33,02,500 रूपए का जुर्माना वसूल कर सरकारी कोष में जमा कराया गया है। पहले की अपेक्षा इस साल अब तक खनन के एवज में 116 फिसदी ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं। इसी प्रकार सड़क दुर्घटनाओं में भी पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत की कमी आई है।

    इसके साथ ही सड़क हादसों में मरने वालों की 16 प्रतिशत की कमी हुई है। इसके अतिरिक्त नशीली दवाओं, अवैध शराब, जुआ आदि अधिनियमों के तहत भी गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

  • नाहन में किराए के मकान में रह रहे 30 वर्षीय व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत

    नाहन में किराए के मकान में रह रहे 30 वर्षीय व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। बता दें यहां करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पूर्ण चंद पुत्र नाइया राम निवासी भाटगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पूर्ण चंद नाहन में डाइट के समीप किराए के मकान में रहता था। मृतक की पत्नी मीना ने पुलिस को बताया कि उसके पति को टेबल फैन का कवर नीचे उतारते समय अचानक बिजली की नंगी तार से करंट लगा।

    जिसके बाद लकड़ी के पटड़े की मदद से पति को करंट से छुड़वाया। घटना के बाद परिजनों ने व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना चाहा परंतु उसने तब तक दम तोड़ दिया था। खबर की पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • प्रियंका गांधी बताएं कहां है इस वर्ष की 1 लाख नौकरियां और महिलाओं के 15 सौ रुपए- प्रताप सिंह रावत

    प्रियंका गांधी बताएं कहां है इस वर्ष की 1 लाख नौकरियां और महिलाओं के 15 सौ रुपए- प्रताप सिंह रावत

    HNN/ नाहन

    नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से सवाल करते हुए पूछा है कि कहां है इस वर्ष की एक लाख सरकारी नौकरियां और कहां है 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं के 15 सौ रुपए।

    आप तीनों नेताओं ने चुनावी जनसभा में चिल्ला चिल्ला कर कहा था कि अगर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो हम प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को प्रतिवर्ष एक लाख सरकारी नौकरियां देंगे और पाच वर्ष में पाच लाख सरकारी नौकरियां देंगे और 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को प्रतिमा 15 सौ रुपए इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि राशि सीधा महिलाओं के खाते में देंगे।

    लेकिन अभी तक ना तो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को इस वर्ष की एक लाख सरकारी नौकरियां मिली और ना ही महिलाओं को 15 सौ रुपए। रावत ने बताया कि प्रदेश के बेरोजगार युवा एवं महिलाएं आपसे जानना चाहती है कि आपकी सरकार को बनते हुए 9 महीने का कार्यकाल हो चुका है लेकिन अभी तक ना तो एक लाख सरकारी नौकरियां मिली और ना ही महिलाओं के खाते में 15 सौ रुपए आए हैं जिससे प्रदेश का बेरोजगार युवा एवं महिलाएं अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है।

    रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी झूठ का पुलिंदा है इसलिए प्रदेश की जनता को इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होना प्रस्तावित है इसलिए चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का जगह-जगह घेराव किया जाएगा।

    रावत ने बताया कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो चुका है जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा क्योंकि झूठ के कोई भी पांव नहीं होते इसलिए वायदे उतने करने चाहिए जितने आप निभा भी सके जनता सब जानती है।

  • नाहन में 6 वर्षीय स्कूली छात्र ने अनजाने में निगली कील, चंडीगढ़ रैफर

    नाहन में 6 वर्षीय स्कूली छात्र ने अनजाने में निगली कील, चंडीगढ़ रैफर

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में एक बच्चे द्वारा अनजाने में कील निगलने का मामला सामने आया है। बच्चे को चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में उपचार दिया जा रहा है। मासूम बच्चे की पहचान गोविंदगढ़ मोहल्ले के रहने वाले 6 वर्षीय अक्षत पुत्र सुरेश के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, बच्चा चौगान मैदान के समीप स्थित प्राथमिक पाठशाला मॉडल में पड़ता है। वहां उसने अचानक ही कील निगल ली। घटना के बाद आनन फानन में बच्चे को इलाज के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्स्कों ने उसे तुरंत चंडीगढ़ के 32 सेक्टर रैफर किया गया।

    हालाँकि बच्चे की हालत अब केसी है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, खबर की पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है।

  • बिजली बोर्ड के टीमेट विशाल ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम

    बिजली बोर्ड के टीमेट विशाल ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में करंट की चपेट में आने से घायल हुए 26 वर्षीय बिजली बोर्ड के टीमेट विशाल कुमार ने आज पीजीआई चंडीगढ़ में आखरी सांसे ली। वहीं विशाल की मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। विशाल जिला चंबा का रहने वाला है।

    गौरतलब है कि 15 अगस्त को विशाल चिड़ावाली क्षेत्र की कॉलोनी में खंभे पर बिजली की तारों की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान उसे हाई वोल्टेज करंट लगा। जिसके बाद गंभीर अवस्था में विशाल को नाहन से पीजीआई रेफर कर दिया गया था। परन्तु आज तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

    बताया ये भी जा रहा है कि विशाल को सर्जरी के लिए ले जाने की तैयारी कर ली गई थी। विशाल के निधन की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी काफी संख्या में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच गए। साथ ही कच्चा टैंक पुलिस भी पीजीआई पहुंची है।

  • अनुराग ठाकुर बताएं कहां व कब मिली प्रदेश को पहली अंतरिम राहत राशि की पहली किश्त- सीएम

    अनुराग ठाकुर बताएं कहां व कब मिली प्रदेश को पहली अंतरिम राहत राशि की पहली किश्त- सीएम

    HNN/ नाहन

    नाहन विधानसभा क्षेत्र के कंडईवाला में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों की समस्या सुनी। सुक्खू ने कहा कि वह आपदा में राजनीति की बात करने नहीं आए हैं, वह प्रभावित परिवारों तथा पीड़ितों के जख्मों पर राहत देने आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से शिमला में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

    प्रदेश में 10 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। मैं ग्रामीण परिवेश से आता हूं, आप लोगों का दर्द जानता हूं। जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्य को खो दिए हैं, उनके जख्मों को पैसों से नहीं भरा जा सकता, हम तो केवल उनकी आर्थिक मदद कर रहे हैं। प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से पीड़ितों के घर बनाने के लिए आर्थिक मदद करेंगे।

    जिन किसानों के पशु मर गए हैं या बह गए हैं, उन किसानों को आर्थिक मुआवजे के तौर पर गाय और भैंस के मरने तथा बहाने पर 55 हजार की राशि दी जाएगी। फसलों के नुकसान के लिए उचित मुआवजा देने की निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी है। एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि अनुराग ठाकुर बताएं कि केंद्र सरकार की ओर से कब और कहां पहली अंतरिम राशि की पहली किश्त जारी हुई है।

    प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले अंतरिम राहत राशि का इंतजार कर रही है। सुखविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा को इस समय आपदा में राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब विधानसभा का सत्र होगा, तो राजनीति करेंगे। लोकसभा के चुनाव में राजनीति करेंगे।

    इस समय प्रदेश में आपदा का दौर है, तो सभी को साथ देना चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश सरकार की 11 करोड़ की मदद करने के लिए आभार भी जताया। राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने फोन कर केवल आपदा के बारे में बातचीत की है, बाकी किसी ने कोई सहायता नहीं की।

  • करियर अकादमी स्कूल में विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

    करियर अकादमी स्कूल में विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

    अक्षत और रुचिका चुने गए हेडब्वॉय और हेड गर्ल

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्थित करियर अकादमी स्कूल में आज 18 अगस्त को विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बता दें यह कार्यक्रम स्कूल के निदेशक मनोज राठी व ललित राठी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस समारोह में सभी हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, डिसिप्लिन कैप्टन चुने गए।

    इस समारोह में अक्षत को हेडब्वॉय और रुचिका को हेड गर्ल चुना गया। पेसिफिक हाउस से कैप्टन निखिल आजाद, वाइस कैप्टन शिवांगी को चुना गया। इंडियन हाउस में सौभाग्य को कैप्टन और वंशिका अत्री को वाइस कैप्टन चुना गया। अटलांटिक हाउस में कैप्टन सिद्धार्थ और वाइस कैप्टन आदित्य भारद्वाज को चुना गया। आर्कटिक हाउस में सार्थक को कैप्टन और श्रेया शर्मा को वाइस कैप्टन चुना गया।

    स्पोर्ट्स कैप्टन आयुष समता व भाविका राठी, डिसिप्लिन कैप्टन यशिका पुंडीर व अपूर्वा को चुना गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी व उप प्रधानाचार्य रोज डिसूजा ने चुने गए छात्र छात्राओं को सैशेज़ पहनाकर व बैजिस लगाकर सम्मानित किया तथा छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्कूल के निदेशक मनोज राठी व ललित राठी ने छात्र-छात्राओं को अपने उत्तरदायित्व को सही प्रकार से निभाने के लिए प्रेरित भी किया।

  • सिरमौर व ऊना जिला के 4 लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लिया भाग

    सिरमौर व ऊना जिला के 4 लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लिया भाग

    HNN/ नाहन

    77वें स्वंतत्रता दिवस और जल जीवन मिशन के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों से आये और मिशन से जुड़े विशिष्ट अतिथियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जल शक्ति नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बतौर स्टेट नोडल आफिसर भाग लिया।

    आशीष राणा ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सचिव विन्नी महाजन, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और अतिरिक्त सचिव एवं मिशन डारेक्टर विकास शील, मिशन निदेशक राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने विशिष्ट अतिथियों से संवाद किया। देश के अलग-अलग राज्यों से आए हुए जल योद्धाओं ने जल जीवन मिशन से जुड़े अपने-अपने अनुभव इस कार्यक्रम में सांझा किये।

    आशीष राणा ने बताया कि दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश से की ओर से विशेष आंमत्रित सदस्य के रूप में सिरमौर जिला के सरांहा क्षेत्र की राजेश्वरी और उनके पति इंद्र दत्त शर्मा और ऊना के हरोली निवासी रमन कुमारी और उनके पति तिलक राज ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि ये विशेष आमंत्रित सदस्य हिमाचल प्रदेश की ऐसी पंचायतों से समारोह में बुलाये गये जिन्होंने ‘‘हर घर जल प्रमाणीकरण’’ की उपलब्धियां हासिल किया है। इन सदस्यों को जल शक्ति मंत्रालय में सम्मानित भी किया गया।

  • बादल फटने की घटना के उपरांत रात भर कंडईवाला में प्रभावितों के साथ रहे अजय सोलंकी

    बादल फटने की घटना के उपरांत रात भर कंडईवाला में प्रभावितों के साथ रहे अजय सोलंकी

    HNN/ नाहन

    रविवार सांय बर्मापापड़ी पंचायत के कंडईवाला गांव में बादल फटने के कारण क्षेत्र में जानमाल का नकसान हुआ है। इस दुखद घटना में किसानों की भूमि, फसल और पशुधन का काफी बड़ा नुकसान हुआ है। विधायक नाहन अजय सोलंकी घटना की सूचना मिलने के उपरांत कंडईवाला पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित परिवार से भी मिले।

    उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को सभी प्रभावितों को उचित मुआवजा देने तथा बचाव और राहत कार्य को शीघ्र करने के लिए कहा। रविवार सांय जैसी ही विधायक अजय सोलंकी को कंडईवाला में बादल फटने के कारण हुये नुकसान की सूचना मिली वह तुरंत कंडईवाला के लिए रवाना हो गये।

    अजय सोलंकी रविवार पूरी रात्रि कंडईवाला में प्रभावित परिवारों के साथ रहे और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को अपनी देखरेख में संचालित किया। इसके साथ ही कटोला के समीप चरूवाला गांव में एक महिला के मलबे में दबे होने की सूचना मिलने पर सोमवार प्रातः से ही घटना स्थल पर उपस्थित हैं और बचाव एवं राहत कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

    अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि नाहन के बर्मापापड़ी पंचायत के कंडईवाला में रविवार सांय बादल फटने से जहां किसानों की फसल को नुकसान हुआ वहीं पर भूमि कटाव के साथ पशुधन का नुकसान भी हुआ है। इसके साथ ही कटोला के समीप चरूवाला में एक महिला के मलवे में दबे होने की दुखद घटना भी है।

    उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की यह घटना अत्यंत दुखद है और इस कठिन घड़ी में वह चटटान की तरह लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को यथा संभव सहयोग के साथ ही तीव्रता से राहत एवं पुनर्वास कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

  • जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नाहन चौगान में होगा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम

    जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नाहन चौगान में होगा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम

    HNN/ नाहन

    जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर नाहन चौगान मैदान में आगामी 15 अगस्त को एक शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शहर के विभिन्न स्कूलों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुक्रवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में रिहर्सल आयोजित की गई। डीपीआरओ प्रेम ठाकुर की देख-रेख में आयोजित पूर्वाभ्यास में कुल शिक्षण व अन्य संस्थानों की आठ प्रस्तुतियां होंगी।

    प्रेम ठाकुर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा नाहन, ए.वी.एन. पब्लिक स्कूल, माता पद्मावती नर्सिंग संस्थान, राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री महाविद्यालय नाहन, राजकीय नर्सिंग संस्थान, एस.वी.एन. पब्लिक स्कूल, अरिहन्त इंटरनेशनल स्कूल तथा डाइट शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम लगभग एक घंटे का होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विविध प्रकार की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों की संस्कृति का भी समावेश शामिल है। पंजाबी गिद्दा, चम्बयाली नृत्य, डांडिया तथा सिरमौरी नाटी विशेषतौर पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी।