Category: coronavirus

  • हिमाचल में कोरोना की फिर दस्तक, सिरमौर में 82 वर्षीय महिला मिली पॉजिटिव

    हिमाचल में कोरोना की फिर दस्तक, सिरमौर में 82 वर्षीय महिला मिली पॉजिटिव

    नाहन मेडिकल कॉलेज में हुआ रैपिड टेस्ट, टेस्ट में पाए गए कोरोना के लक्षण, देश में हो चुकी है अभी तक पांच मौतें

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन:

    हिमाचल प्रदेश में भी अब कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। राज्य में कोरोना का पहला मामला सिरमौर जिले से सामने आया है, जहां नाहन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज में एक 82 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

    पच्छाद उपमंडल के बनाह की सैर निवासी यह बुजुर्ग महिला जुकाम, बुखार और उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्हें नाहन के मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

    यहां उनका रैपिड टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव निकलीं।अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने अस्पताल में रुकने से इनकार कर दिया। इसके बाद, डॉक्टरों ने महिला को आवश्यक उपचार और दवाएं देकर घर भेज दिया।

    साथ ही, उनके परिजनों को होम आइसोलेशन में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन के भीतर सराहां अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मियों की टीम महिला के घर भेजी जाएगी, जहां पूरे परिवार के सैंपल लिए जाएंगे।

    बी.एम.ओ. डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला अभी रैपिड टेस्ट के जरिए कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मंडी भेजा जाएगा, जिसके बाद कोरोना के वेरिएंट की सही जानकारी मिल पाएगी।

    डॉ. अग्रवाल ने यह भी बताया कि महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की भी सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू नहीं हुए हैं और इसके लिए विभाग को आरटीपीसीआर किट हेतु लिखा गया है।

    उन्होंने आश्वस्त किया कि मेडिकल कॉलेज नाहन में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं और ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से कार्यात्मक हैं।उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है और यह आंकड़ा 4 हजार की संख्या पार कर चुका है।

    बीते 24 घंटों में देशभर में 5 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, जिससे कोविड से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हिमाचल में इस पहले मामले के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है।

  • आईजीएमसी शिमला में कोरोना संक्रमण से 2 लोगों की हुई मौत

    आईजीएमसी शिमला में कोरोना संक्रमण से 2 लोगों की हुई मौत

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने 2 लोगों की जान ले ली है। बता दें दोनों मरीज आईजीएमसी शिमला के कोविड वार्ड में भर्ती थे। मृतकों में एक 69 वर्षीय व्यक्ति मंडी जिला के करसोग का रहने वाला था जबकि 68 वर्षीय व्यक्ति कुल्लू जिला के आनी का रहने वाला था।

    बता दें दोनों मरीज कुछ दिन पहले भी आईजीएमसी में भर्ती हुए थे तथा उनकी रिपोर्ट एक दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी। इसके चलते उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। यहां 68 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार सुबह जबकि 69 वर्षीय व्यक्ति ने दोपहर के समय दम तोड़ दिया।

    आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ने कोरोना संक्रमण से 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 4222 के करीब पहुंच गया है।

  • हिमाचल में कोरोना महामारी की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत

    हिमाचल में कोरोना महामारी की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें हिमाचल में आए दिन कई लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं आज शनिवार को राज्य में कोरोना महामारी से दो लोगों की मौत हो गई।

    कांगड़ा में 45 वर्षीय और ऊना में 40 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। बता दें शनिवार को प्रदेश में 103 और लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।

    इसके अलावा कांगड़ा जिला में 39, मंडी में 18, कुल्लू में 11, ऊना-बिलासपुर में नौ-नौ, शिमला-हमीरपुर में चार-चार, सोलन-चंबा में तीन-तीन, किन्नौर में दो और सिरमौर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया।

    बता दें 1,537 लोगों के शनिवार को जांच के लिए सैंपल लिए गए। प्रदेश में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,719 पहुंच गई है।

    वहीं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के लोगों से कोरोना को लेकर एहतियात बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

  • हिमाचल में 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की चपेट में आने से मौत

    हिमाचल में 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की चपेट में आने से मौत

    प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 315 नए मामले आए सामने

    HNN/ कांगडा

    हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। प्रदेश में आए दिन कई लोग कोरोना की चपेट में आ रहे है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलो में लोगों को डराना शुरू कर दिया है।

    बता दें प्रदेश में आज बुधवार को कोरोना वायरस के 315 नए मामले सामने आए हैं। कुल 5719 लोगों के सेंपल लिए गए थे, जिनमें 315 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा 75 वर्षीय कांगड़ा निवासी की कोरोना से मौत हुई है।

    बता दें छह लोग अभी भी उपचाराधीन हैं, जबकि 13 लोगों को छुट्टी दे दी गई। प्रदेश में अभी तक कुल 1672 मामले कोरोना पॉजिटिव हैं। कोरोना से अभी तक 25 लोग अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना को लेकर एहतियात बरतने की अपील की है।

  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव

    चंबा के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की चपेट में आने से मौत

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें प्रदेश में आए दिन कई लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इस संक्रमण के बढ़ते मामले देख लोग अब डरने लगे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना महामारी के चलते चिंतित है।

    बता दें प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर हर दिन बैठक की जा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1,905 के पार हो गया है। बता दें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शिमला दौरे को लेकर तय प्रोटोकॉल के अनुसार सभी का कोविड-19 का टेस्ट करवाया जा रहा था, जिसमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

    वहीं रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को होम आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा आज जिला चंबा के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी लोगों को कोरोना को लेकर एहतियात बरतने को कहा है।

  • दो दिन में डबल हुए कोरोना केस ,10 हजार के पार…….

    दो दिन में डबल हुए कोरोना केस ,10 हजार के पार…….

    भारत ने पिछले 24 घंटों में 10 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं । पूरे देश भर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है ।

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की तेज रफ्तार अब और ज्यादा डराने लगी है । स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,158 नए मामले सामने आए हैं । इसके बाद देश में कोरोना के कुल 44,998 एक्टिव केस हो गए हैं । पिछले दिन के मुकाबले 12 अप्रैल को कोरोना के मामलों में काफी तेजी से उछाल देखा गया है । इससे एक दिन पहले देश में कुल 7,830 मामले सामने आए थे ।

    राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,149 नए मामले सामने आए हैं । इसके बाद यहां पॉजिटिविटी रेट 23.8 प्रतिशत हो गया है । बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली एम्स अस्पताल ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया है । वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 10 दिनों तक कोविड बढ़ेगा लेकिन इसके बाद मामले कम होने लगेंगे ।

  • coronavirus: हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव आने से 100 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

    coronavirus: हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव आने से 100 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

    HNN/ शिमला

    हिमाचल में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के मामले बढ़ते देख प्रदेश के लोग अब डरने लगे है। बता दें राज्य में आज मंगलवार को ऊना जिले के 100 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना पॉजिटिव आने से मौत हो गई है।

    कोरोना के आंकड़ों में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन कोरोना को लेकर बैठक करने के निर्देश दिए गए है। प्रदेश सरकार प्रतिदिन कोरोना पर अपडेट ले रही है।

    वहीं, प्रदेश में 420 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंगलवार को प्रदेश में 6,106 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश में कोरोना लगातार पांव पसारता जा रहा है।

    प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1863 हो गई है। अस्पतालों में 27 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    किस जिले में कितने नए मामले आए

    जिला कांगड़ा में 151, मंडी 89, हमीरपुर 43, बिलासपुर 32, सिरमौर 25, कुल्लू 19, शिमला 16, चंबा 13, सोलन 12, ऊना 10, किन्नौर और लाहौल स्पीति में पांच-पांच नए मामले आए हैं।

  • Coronavirus: सिरमौर में आज दो लोगों की जिंदगी को लील गया कोरोना

    Coronavirus: सिरमौर में आज दो लोगों की जिंदगी को लील गया कोरोना

    कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया अंतिम संस्कार…

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में कोरोना अब लोगों को डराने लग पड़ा है। बता दें कि आज शनिवार को कोरोना ने 2 लोगों की जिंदगी को लील लिया है। शनिवार सुबह जहां 68 वर्षीय व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा तो वही अब 81 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनवाला मुबारिकपुर के व्यक्ति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यह बुजुर्ग किडनी रोग, सांस व अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। इसे एक निजी अस्पताल से रेफर किया गया था, जहां उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

    शनिवार दोपहर बाद बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज में व्यक्ति का आरटीपीसीआर के तहत सैंपल लिया गया है। दोनों मृतकों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत नाहन और पांवटा में अंतिम संस्कार किया गया।

    उधर, मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. श्याम लाल कौशिक ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को जिला में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें साथ ही मास्क का भी उपयोग करें।

  • कोरोना के बढ़ते मामले देख हिमाचल ने केंद्र से मांगी कोरोना वैक्सीन

    कोरोना के बढ़ते मामले देख हिमाचल ने केंद्र से मांगी कोरोना वैक्सीन

    HNN/ शिमला

    हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहा है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन की मांग की है। प्रदेश के कोरोना के मामले बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग सहित राज्य के लोग भी चिंता में पड़ गए है।

    बता दें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों की ओर ध्यान दिलाया।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना की पिछले एक सप्ताह की संक्रमण दर 6.6 हो गई है, जबकि अस्पताल में प्रवेश की दर 0.9 फीसदी पहुंच गई है, लेकिन प्रदेश में कोरोना वैक्सीन खत्म हो चुकी है, जिसकी केंद्र से कई बार मांग की जा चुकी है।

    शांडिल ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन 5,000 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। इस समय यहां सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 1,739 है। शांडिल ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य के अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर हैं।

  • कोविड-19 पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का सभी करें पालन- आर.के. गौतम

    कोविड-19 पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का सभी करें पालन- आर.के. गौतम

    डीसी बोले- भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाएं तो मास्क का करें प्रयोग

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के उपायुक्त आर.के. गौतम ने जिला के सभी लोगों से हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में जारी एडवाइजरी के सभी 6 परामर्श बिंदुओं का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला के सभी विभागाध्यक्षों को कार्यरत कर्मचारियों को कोविड-19 एडवाइजरी के पालन के लिए उचित दिशा निर्देशा देने के लिए भी कहा है।

    उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी (परामर्श) के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएँ ग्रहण करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य संस्थान परिसर में मास्क का प्रयोग करने का परामर्श दिया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ नागरिक जन और सहरूग्नता (को-मोरबिडिटी) वाले लोग जब भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाएं तो मास्क का प्रयोग करें।

    आर.के. गौतम ने कहा कि जारी एडवाइजरी में सोशल डिस्टेंस बनाये रखना, हाथों को साफ-सुथरा रखना, एहतियात के तौर पर कोविड डोज लगाना और इंफल्युएंजा (सामान्य जुकाम) जैसे लक्षण दिखाई देने पर इसकी तुरंत जांच करवाने और कोविड का टेस्ट करवाने का परामर्श भी शामिल है।