Category: Sirmour

  • सिरमौर / 1 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, शिक्षक घर से चलाएंगे ऑनलाइन कक्षाएं

    सिरमौर / 1 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, शिक्षक घर से चलाएंगे ऑनलाइन कक्षाएं

    भारी बारिश के चलते ज़िला प्रशासन सिरमौर ने 1 सितंबर 2025 को ज़िले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान छात्रों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षकों को घर से ही ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

    सुरक्षा के मद्देनज़र निर्णय
    उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि यह कदम मौजूदा मौसम की गंभीर परिस्थिति को देखते हुए उठाया गया है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और ऐसे में छात्रों को स्कूल बुलाना सुरक्षित नहीं है।

    ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने पर जोर
    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से लेक्चर, असाइनमेंट और अन्य अकादमिक गतिविधियां नियमित रूप से छात्रों तक पहुंचानी होंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी हालत में बाधित न हो और वे घर पर सुरक्षित रहकर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

    परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव
    प्रशासन ने कहा है कि संस्थानों को बंद करने का यह निर्णय केवल मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए लिया गया है। हालात सामान्य होने पर स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से फिर से खोल दिए जाएंगे।

  • ददाहू अस्पताल से मरीजों को निकालने के खिलाफ प्रदर्शन : FIR दर्ज, प्रदर्शनकारियों में रोष

    ददाहू अस्पताल से मरीजों को निकालने के खिलाफ प्रदर्शन : FIR दर्ज, प्रदर्शनकारियों में रोष

    श्री रेणुका जी

    सिरमौर जिले के ददाहू में स्थित अस्पताल से मरीजों को एक साथ छुट्टी दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना रेणुकाजी में ददाहू-संगड़ाह मार्ग पर यातायात बाधित करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

    डीएसपी संगड़ाह, मुकेश डडवाल ने बताया कि लगभग आधे दर्जन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 341, 147 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने कहा कि घटनास्थल के वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।गौरतलब है कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की कमी के चलते चिकित्सा अधिकारियों ने सभी दाखिल मरीजों को एक साथ छुट्टी दे दी थी, जिससे नाराज होकर मरीजों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन किया।

    इस कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात रुक गया।पुलिस अधिकारियों के आग्रह पर भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने, तो तहसीलदार जय सिंह को मौके पर आना पड़ा। उनके हस्तक्षेप के बाद मरीजों को दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसके बाद ही प्रदर्शनकारी सड़क से हटे।

    प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा अधिकारी, स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई थी।दूसरी ओर, भाजपा रेणुकाजी मंडल के पदाधिकारियों ने जनहित में प्रदर्शन करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की कड़ी निंदा की है।

    उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अस्पताल में स्टाफ नहीं भेज रही और अब प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उल्लेखनीय है कि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों में कर्मचारियों की भारी कमी है।

  • मरीजों को जबरन छुट्टी देने से बवाल, अस्पताल के बाहर चक्का जाम

    मरीजों को जबरन छुट्टी देने से बवाल, अस्पताल के बाहर चक्का जाम

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही!तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए तीमारदार

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुकाजी:

    सिविल अस्पताल ददाहू में अव्यवस्था और स्टाफ की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वीरवार को अस्पताल प्रशासन द्वारा भर्ती किए गए 36 मरीजों में से 12 को अचानक छुट्टी दे दी गई, जिससे नाराज तीमारदारों ने अस्पताल के गेट के बाहर सड़क पर लगभग 45 मिनट तक चक्का जाम कर दिया।

    उनका आरोप था कि डॉक्टर और नर्सों की कमी के कारण मरीजों की देखभाल ठीक से नहीं हो पा रही है।तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में 8 डॉक्टर और 10 नर्सों के पद खाली हैं। उस दिन केवल एक डॉक्टर और एक नर्स ही ड्यूटी पर थे, जिससे इतने सारे मरीजों को संभालना मुश्किल हो रहा था।

    यह स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही को दर्शाती है।चक्का जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार जय सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और तुरंत उन 12 मरीजों को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया।

    तहसीलदार ने इस घटना की जानकारी उपायुक्त (डीसी) को दी, जिन्होंने इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद ही प्रदर्शन खत्म हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

    इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार पर सवाल खड़े किए हैं कि आखिर अस्पतालों में चरमराती सेवाओं को लेकर लापरवाही क्यों बरती जा रही है।

  • सिरमौर में सितंबर के लिए ड्राइविंग टेस्ट शेड्यूल जारी, अलग-अलग तिथियों पर होंगे पासिंग और लाइसेंस टेस्ट

    सिरमौर में सितंबर के लिए ड्राइविंग टेस्ट शेड्यूल जारी, अलग-अलग तिथियों पर होंगे पासिंग और लाइसेंस टेस्ट

    सिरमौर जिले में परिवहन विभाग ने सितंबर माह के लिए पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदकों को समय से पहले निर्धारित स्थानों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

    नाहन
    नाहन में वाहनों की पासिंग 9 और 23 सितंबर को तथा ड्राइविंग टेस्ट 10 और 24 सितंबर को होंगे।

    पांवटा साहिब
    पांवटा साहिब में पासिंग 11 और 26 सितंबर को तथा ड्राइविंग टेस्ट 12 और 27 सितंबर को निर्धारित किए गए हैं।

    राजगढ़, शिलाई और कफोटा
    राजगढ़ में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों 5 सितंबर को होंगे। शिलाई में 18 सितंबर की सुबह टेस्ट होंगे, जबकि कफोटा में उसी दिन दोपहर बाद पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

    संगड़ाह और सराहां
    संगड़ाह में 16 सितंबर को तथा सराहां में 20 सितंबर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक साथ आयोजित होंगे।

    RTO की अपील
    आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि सभी टेस्ट एमवीआई विजय चौहान लेंगे। उन्होंने आवेदकों से अपील की कि वे समय पर पहुंचे और निर्धारित शुल्क पहले ही नजदीकी आरएलए (एसडीएम कार्यालय) या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से जमा करवा दें।

  • मक्के में फैल रहा बैंडेड लीफ एंड शीथ ब्लाइट, वैज्ञानिकों ने सुझाए उपाय

    मक्के में फैल रहा बैंडेड लीफ एंड शीथ ब्लाइट, वैज्ञानिकों ने सुझाए उपाय

    सिरमौर

    किसानों की बढ़ी चिंता
    हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मक्के की फसल पर ‘सांप की केंचुली’ जैसे भूरे और पीले धब्बों वाला रोग तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी की पहचान कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं की डॉ. शिवानी धीमान ने ‘बैंडेड लीफ एंड शीथ ब्लाइट’ के रूप में की है।

    फसल पर असर
    वैज्ञानिकों के अनुसार, यह रोग फफूंद (फंगस) से होता है, जो पत्तियों और तनों पर भूरे-सफेद लहरदार धब्बे बनाता है। अगर समय रहते इसका उपचार न हो, तो यह रोग पूरी फसल को नष्ट कर सकता है।

    क्या है समाधान
    कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि बीज बोने से पहले उन्हें फफूंदनाशक से उपचारित करें। वहीं, फसल में लक्षण दिखने पर प्रोपिकोनाज़ोल (Propiconazole), अज़ोक्सिस्ट्रोबिन (Azoxystrobin) या अज़ोक्सिस्ट्रोबिन + डिफेनकोनाज़ोल (Azoxystrobin + Difenconazole) का प्रति लीटर पानी में 1 ग्राम की दर से छिड़काव करें।

    नियमित निरीक्षण जरूरी
    विशेषज्ञों ने कहा कि किसान अपनी फसल का नियमित निरीक्षण करें और शुरुआती लक्षण दिखते ही उपचार शुरू करें। साथ ही स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र से समय पर सलाह लेना भी जरूरी है।

  • मनीष गतलोगी को मिली NSUI जिला सिरमौर मीडिया कोऑर्डिनेटर की कमान

    मनीष गतलोगी को मिली NSUI जिला सिरमौर मीडिया कोऑर्डिनेटर की कमान

    सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गांव गतलोग, ग्राम पंचायत भाटन भुजोंड के रहने वाले मनीष गतलोगी को एनएसयूआई जिला सिरमौर का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। संगठन ने यह दायित्व उनके साहस, निडरता और समर्पण को देखते हुए सौंपा है।

    श्री रेणुका जी, सिरमौर

    संगठन का भरोसा
    एनएसयूआई ने मनीष गतलोगी को यह जिम्मेदारी उनके अब तक के सक्रिय योगदान और निष्ठा को ध्यान में रखकर दी। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य सौंपा गया है।

    गतलोगी का संकल्प
    नव नियुक्त मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष गतलोगी ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिये मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

    आभार और समर्थन
    मनीष गतलोगी ने इस दायित्व के लिए संगठन और नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे विधायक विनय कुमार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओपी ठाकुर, युवा नेता आर्य कुमार और योगी ठाकुर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों का मार्गदर्शन लेकर संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

  • राजगढ़-हरिपुरधार रोड पर लैंडस्लाइड से आवाजाही ठप, गंडूरी में फंसी बसें

    राजगढ़-हरिपुरधार रोड पर लैंडस्लाइड से आवाजाही ठप, गंडूरी में फंसी बसें

    सिरमौर जिले में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गंडूरी में राजगढ़-हरिपुरधार रोड पर भूस्खलन के कारण सड़क धंस गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    श्री रेणुका जी, सिरमौर

    भूस्खलन से बंद हुआ मार्ग
    गंडूरी रेस्ट हाउस से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर हुए भारी भूस्खलन से सड़क का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। इससे शिमला, सोलन, राजगढ़ और हरिपुरधार की ओर जाने वाली बसें मौके पर ही फंस गईं।

    खतरे के बीच राहत कार्य मुश्किल
    जहाँ सड़क टूटी है, उसके ठीक ऊपर विशाल चट्टानें मौजूद हैं, जो कभी भी दरक सकती हैं। इस वजह से लोक निर्माण विभाग मशीनरी का उपयोग करने में असमर्थ है, क्योंकि कार्य करना बेहद जोखिम भरा साबित हो सकता है।

    विभाग का अलर्ट मोड
    लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग फुल अलर्ट पर है। जिले के विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स पर मशीनरी तैनात की गई है। कई स्थानों पर बंद रास्ते खोले जा चुके हैं, लेकिन कुछ जगहों पर लगातार भूस्खलन और भूमि कटाव यातायात बहाल करने में बड़ी बाधा बन रहे हैं।

  • श्री रेणुका जी / 14 घंटे के हाई-टेक रेस्क्यू ऑपरेशन से बची गौ माता की जान

    श्री रेणुका जी / 14 घंटे के हाई-टेक रेस्क्यू ऑपरेशन से बची गौ माता की जान

    श्री रेणुका जी क्षेत्र में एक गौ माता को बचाने के लिए चला 14 घंटे लंबा हाई-टेक और जोखिम भरा ऑपरेशन सफल रहा। खड़ी चट्टानों और उफनती गिरी नदी के बीच फंसी गाय को स्थानीय टीमों और होमगार्ड्स ने मिलकर सुरक्षित बाहर निकाला।

    ददाहू

    ढांग में फंसी गाय बनी चुनौती
    करीब एक हफ्ते से खराटुवा कुंड के पास एक गाय खड़ी ढांग में फंसी हुई थी। ऊंची चट्टानें और नीचे बहती नदी ने बचाव को बेहद कठिन बना दिया। जैसे ही माँ रेणुका जी सेवा समिति को मंगलवार दोपहर सूचना मिली, टीम मौके पर पहुँची। उन्होंने कई कोशिशें कीं, लेकिन ऊपर से गिरते पत्थरों और गहराई की वजह से प्रयास सफल नहीं हो सके।

    ड्रोन की मदद से बनाया रास्ता
    टीम ने तकनीक का सहारा लिया और ड्रोन के जरिए एक पतली रस्सी फंसी हुई गाय तक पहुँचाई। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण अभियान रोकना पड़ा और ड्रोन भी एक पेड़ में अटक गया।

    अगले दिन प्रशासन भी उतरा मैदान में
    बुधवार सुबह सेवा समिति और गौ सेवा सदन ददाहू की टीम फिर मौके पर पहुँची। संसाधनों की कमी देखते हुए प्रशासन को सूचना दी गई। तुरंत ही गृह रक्षा कंपनी 4/4 श्री रेणुका जी के कमांडर सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुँचे और अभियान में शामिल हो गए।

    खतरों के बीच टीम का साहस
    होमगार्ड और समिति के सदस्य लगातार कई घंटों तक जीवन जोखिम में डालकर प्रयास करते रहे। मोटी रस्सियाँ पहुँचाने के बाद गाय को धीरे-धीरे सुरक्षित दूसरी ओर लाया गया। नदी के बीचों-बीच फंसी गाय को बाहर निकालने में सबने सांसें थाम लीं, लेकिन अंततः दोपहर 3 बजे उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    गौ माता सुरक्षित, जयकारों से गूँजा इलाका
    जैसे ही गौ माता बाहर निकलीं, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग गौ माता की जयकारे लगाने लगे। तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुँचकर पूरी टीम की बहादुरी और समर्पण की जमकर सराहना की।

    सामाजिक एकजुटता का उदाहरण
    इस अभियान ने एक बार फिर दिखा दिया कि आपदा या कठिन परिस्थिति में जब स्थानीय संगठन, प्रशासन और सुरक्षा बल एक साथ आते हैं तो किसी भी चुनौती को पार करना संभव हो जाता है।

  • सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त सख्त, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त सख्त, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन:

    उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक अहम बैठक हुई। इस दौरान, जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर विस्तार से समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करें।उपायुक्त ने पुलिस विभाग को सीट बेल्ट, हेलमेट, और ड्रंकन ड्राइव जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    उन्होंने पुलिस को नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।इसके अलावा, बैठक में आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

    उपायुक्त ने नाहन स्थित कारमल स्कूल के पास सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए स्कूल बसों को बिरोजा फैक्ट्री के पास मोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधकों को भी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल बसों में ओवरलोडिंग न करने और उनकी गति सीमा नियंत्रित रखने को कहा।

    बैठक में उप-पुलिस अधीक्षक रमाकांत ठाकुर ने बताया कि जुलाई माह में जिले में 14 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने जानकारी दी कि 40 ब्लैक स्पॉट के सुधार के लिए 2.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

    बैठक में रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान, उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र बाली सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • AUDITIONS / राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां: 25 अगस्त को ऑडिशन से होगा कलाकारों का चयन, 4 से 6 सितम्बर तक होगा आयोजन

    AUDITIONS / राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां: 25 अगस्त को ऑडिशन से होगा कलाकारों का चयन, 4 से 6 सितम्बर तक होगा आयोजन

    राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां में 4 से 6 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में लोक कलाकारों को मंच देने के लिए 25 अगस्त को ऑडिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    नाहन

    सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन
    मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा, जिनमें प्रदेश और जिले के लोक कलाकारों को अपनी प्रस्तुतियों का अवसर दिया जाएगा।

    ऑडिशन प्रक्रिया
    कलाकारों के चयन के लिए 25 अगस्त को उपमंडलाधिकारी कार्यालय सराहां के सभागार में सुबह 11 बजे से ऑडिशन होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु गठित समिति द्वारा कलाकारों का चयन किया जाएगा।

    कलाकारों से अपील
    उपमंडलाधिकारी पच्छाद एवं सदस्य सचिव डॉ. प्रियंका चंद्रा ने जिला के लोक कलाकारों से आग्रह किया कि वे निर्धारित तिथि पर ऑडिशन में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। चयनित कलाकारों को मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति का मौका मिलेगा।