Category: Editor’s Pick

  • जमटा के युवक की यशवंत विहार में कार से हुई टक्कर

    जमटा के युवक की यशवंत विहार में कार से हुई टक्कर

    काला अंब फैक्ट्री से लौट रहा था संचित, गंभीर चोट के बाद पहुंचाया मेडिकल कॉलेज नाहन

    HNN News नाहन

    नाहन के 907 ए शिमला रोड पर यशवंत विहार में कार और मोटरसाइकिल में टक्कर होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमटा निवासी संचित काला अंब सन्मित फैक्ट्री से अपने मोटरसाइकिल संख्या एचपी 18 सी8116 से घर लौट रहा था।

    घटना देर रात्रि 9:30 बजे के आसपास की है। जैसे ही वह यशवंत विहार मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक दूसरी ओर से धीमी गति से आ रही आल्टो कार एचपी 85-1824 से टकरा गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में दोनों लापरवाही से वाहन चला रहे थे। वही मौके पर ही नाहन पुलिस की पीसीआर भी खड़ी थी। अचानक हुई इस टक्कर के बाद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक संचित की बाजू में फ्रैक्चर होना बताया गया है।

    फिलहाल दोनों वाहनों के चालकों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई। अच्छी बात तो यह रही कि जिस कार से बाइक सवार की टक्कर हुई उसी गाड़ी के चालक द्वारा घायल को अपनी ही गाड़ी में इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायल युवक की बाजू में गंभीर चोट है इसके अलावा उसकी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।

  • हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम का चालान काटना सिरमौर पुलिस को पड़ा भारी

    हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम का चालान काटना सिरमौर पुलिस को पड़ा भारी

    कार की जगह बाइक का नंबर डालकर बगैर हेलमेट कर दिया था चालान , नाहन की अदालत ने ड्रॉप करी चालान की प्रोसिडिंग

    HNN News नाहन

    हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम का सिरमौर पुलिस को चालान काटना भारी पड़ गया है। सिरमौर पुलिस के द्वारा कार के चालान की जगह मोटरसाइकिल का नंबर डालकर चालान काट दिया गया था। यही नहीं चालान में ऑफेंस भी बगैर हेलमेट दिखा दिया गया। गलत तरीके से काटे गए चालान की बदौलत सिरमौर पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई है।

    असल में मामला एक वर्ष पूर्व गलत चालान काटे जाने का है जिस में सिरमौर पुलिस को माफी मांगनी पड़ी है। तो वही सीजेएम नाहन की अदालत में चालान की कोर्ट प्रोसिडिंग को ड्राप करने के बाद पुलिस को चालान करने वाले अधिकारी को चेतावनी जारी करनी पड़ी है।

    बताना जरूरी है कि कालाअंब पुलिस ने बीते साल हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन की पत्नी के नाम एक एंडेवर कार की जगह उसे बाइक बनाकर चालान काट दिया गया था।

    जानकारी के अनुसार 25 जुलाई 2022 को एंडेवर गाड़ी का ई-चालान हिमाचल पुलिस ने उनके नंबर पर 29 अप्रैल 2023 को भेजा था। इसके बाद दो मई 2023 को चंद्रमोहन के एडवोकेट दीपांशु बंसल ने इस ई-चालान को लेकर की गई बड़ी लापरवाही के बारे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश, पुलिस अधीक्षक सिरमौर को एक रिप्रेजेंटेशन भेजी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रमोहन की यह गाड़ी उनकी धर्मपत्नी सीमा बिश्नोई के नाम पर है।

    बताया जा रहा है कि कालाअंब थाने में पर्यवेक्षाधीन उप निरीक्षक ने शिकायतकर्ता की गाड़ी एचआर 03वाई-1009 का गलत चालान कर दिया। जिसे बाइक दिखाया गया और बिना हेलमेट का चालान काटा गया।

    सिरमौर पुलिस ने इस मामले की जांच में माना कि उप निरीक्षक ने लिपिक त्रुटि के कारण एचआर 03वाई-1099 की जगह एचआर 03वाई-1009 का चालान काटा। उपनिरीक्षक की ओर से अपना पक्ष रखने बाद अदालत ने 13 मई 2023 को इस चालान की प्रोसिडिंग को ड्राप करने के आदेश जारी किए हैं दिए।
    इस मामले में पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने पर्यवेक्षाधीन उप निरीक्षक को भविष्य में सचेत रहने की चेतावनी भी जारी की है।

  • शहर में पार्किंग के लिए तराशे जाएंगे और बेहतर विकल्प-सोलंकी

    शहर में पार्किंग के लिए तराशे जाएंगे और बेहतर विकल्प-सोलंकी

    शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए रोड सेफ्टी क्लब प्रशासन के सहयोग से जल्द बनाएगा रोड मैप

    HNN/ नाहन

    नाहन रोड सेफ्टी क्लब के नव गठन के बाद क्लब के सदस्य नरेंद्र तोमर की अध्यक्षता में विधायक अजय सोलंकी से मिले। सर्किट हाउस नाहन में हुई इस मुलाकात में विधायक ने क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर और उनके तमाम सदस्यों को बधाई भी दी।

    तो वही क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर व क्लब के तमाम सदस्यों के द्वारा विधायक अजय सोलंकी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।

    विधायक अजय सोलंकी ने अपने वक्तव्य में कहा कि नवगठित हुए रोड सेफ्टी क्लब के नेतृत्व में निश्चित ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी। उन्होंने कहा कि शहर में किन सड़कों पर पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए और कहां नहीं होनी चाहिए इसको लेकर भी प्रशासन और रोड सेफ्टी क्लब मिलकर योजना बनाएंगे।

    पूछे गए सवाल के जवाब में अजय सोलंकी ने कहा कि शहर में पार्किंग से नगर परिषद को भी कुछ आमदनी हो और लोगों को भी सस्ती दरों पर पार्किंग उपलब्ध हो इसको लेकर भी योजना बनाई जाएगी। उन्होंने रोड सेफ्टी क्लब और ट्रैफिक पुलिस से आग्रह करते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की सड़क पर आम लोगों का चलना सुरक्षित हो और हर वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पूरी संजीदगी के साथ पालन करें।

    वहीं रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि शहर में पार्किंग से लेकर शहर के सौंदर्य करण और बाहर से आने वाले पर्यटकों को पर्यटन स्थलों के आसपास पार्किंग उपलब्ध हो इसको लेकर जल्द ही एक रोडमैप तैयार किया जाएगा।

    नरेंद्र तोमर ने कहा कि जल्दी क्लब के सदस्यों और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएंगे। सड़कों पर जरूरी पार्किंग को लेकर येलो लाइन का स्थान भी चिन्हित किया जाएगा। नरेंद्र तोमर ने कहा कि विधायक अजय सोलंकी के कुशल नेतृत्व में रोड सेफ्टी क्लब सही दिशा और दशा भी निर्धारित कर रहा है।

    इस मौके पर सड़क रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सचिन मदन सूर्यवंशी वीरेंद्र पासी संजय ठाकुर बिल्किस श्रुति आराधना राणा शाकिर शाहिद खान करण रुद्राक्ष शर्मा विक्रम तथा ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोड सेफ्टी क्लब सचिव हवलदार खेमराज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तो वही कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  • चंबा के लिए कटा था 700 का परमिट,180 पेटी शिमला से भी बरामद

    चंबा के लिए कटा था 700 का परमिट,180 पेटी शिमला से भी बरामद

    ना गिरता ट्रक तो नहीं खुलता राज आखिर प्रदेश में चल क्या रहा है क्या बचाया जा रहा है फैक्ट्री मालिक को

    HNN News नाहन
    हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय नाहन के समीप ट्रक दुर्घटना के बाद से

    शराब की खेप बरामदगी मामले में राज्यकर एवं आबकारी विभाग को अहम सुराग हाथ लगे हैं। राज्यकर एवं आबकारी विभाग ने फैक्टरी में लंबी पड़ताल के बाद पाया कि एक ट्रक में 700 पेटियां शराब जिला चंबा के लिए भेजी थीं।

    विभाग के उप आयुक्त हिमांशु पंवार की अगुवाई में टीम ने बीते मंगलवार देर रात तक दबिश देकर शराब फैक्टरी का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज, शराब के स्टॉक और अन्य दस्तावेजों की जांच की। पाया कि सोमवार रात को शराब लोड होने के बाद ट्रक फैक्टरी से बाहर निकला। यही देसी शराब अन्य ट्रकों से भी बरामद की गई। इस मामले में जांच की जा रही है कि फैक्टरी से शराब का ट्रक निकलने के बाद किसके इशारे पर इसे दूसरे ट्रक में लोड किया गया। कहां इस शराब को ले जाना था। जबकि, परमिट चंबा के डल इंटरप्राइजेज का कटा था। बुधवार शाम तक इस परमिट की समयावधि खत्म हो गई लेकिन शराब नहीं पहुंची।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरमौर के राज्यकर विभाग व पुलिस ने दूसरे जिलों में भी अपने-अपने विभागों के अधिकारियों को जानकारी दी।

    इसके बाद मंगलवार शाम एक अलग नंबर के ट्रक से इसी फैक्टरी की शराब जिला शिमला के कोटखाई में मिली, जिसमें 180 पेटियां शराब लदी पाई गईं। जबकि, जिस ट्रक नंबर में शराब लोड हुई थी वह ट्रक कोटखाई के समीप खाली मिला।

    बता दें कि नाहन के समीप हादसे का शिकार हुए ट्रक में 170 से ज्यादा पेटियां बरामद की गईं थीं। इसके बावजूद भी 700 पेटियां पूरी नहीं हो रही है। इसको लेकर फैक्ट्री की भूमिका भी संदेह के दायरे में नजर आती है।

    वही आशंका है कि अन्य ट्रकों में भी इसे लोड किया गया है। इसमें किसकी मिलीभगत है, जांच के बाद ही मामले का पटाक्षेप होगा। राज्यकर एवं आबकारी विभाग सिरमौर के उप आयुक्त हिमांशु पंवार ने बताया कि फैक्टरी से शराब परमिट और टैक्स सहित पूरे दस्तावेज के साथ ट्रक में 700 पेटियां चंबा के लिए भेजी गईं थीं। यानी विभाग की भूमिका इसमें कहीं भी संदेह के दायरे में नहीं है।

    शराब को दूसरे ट्रकों में पलटी किए जाने की जांच की जा रही है। सवाल यह भी उठता है कि जब जीपीएस हटा दिया क्या तो फैक्ट्री प्रबंधन ने इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया । सवाल तो यह भी खड़ा होता है कि कहीं सरकार से मिले लाइसेंस के बाद शराब निर्माण की आड़ में कोई बड़ा खेल तो नहीं खेला जा रहा है। बताया जा रहा है ट्रक मालिक को को गिरफ्तार कर लिया गया है मगर फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी या फैक्ट्री को जांच पूरी होने तक सील क्यों नहीं किया गया है।

    डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • ओडिशा रेल दुर्घटना में अपडेट, 233 की मौत 900 घायल

    ओडिशा रेल दुर्घटना में अपडेट, 233 की मौत 900 घायल

    रेल मंत्री ने मृतकों को 10 लाख घायलों को 2 लाख और मामूली घायल को 50,000 की राहत राशि देने का किया ऐलान

    HNN News ओडिशा

    ओडिशा के बालासोर जिला में बहानागा रेलवे स्टेशन के नजदीक कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 50 से लोगों के मारे जाने की प्रथम सूचना मिली थी। जिसके बाद सुबह तक जो ताजा अपडेट हुआ है उसमें करीब 233 लोगों की जान गई है और 900 के लगभग लोग घायल बताए गए हैं।

    बताया जा रहा है हादसा ट्रेन की कुछ बोगियों के पटरी से उतर जाने के कारण हुआ है। उड़ीसा के मुख्य सचिव ने बताया कि घायल यात्रियों को सौरव और गोपालपुर में एडमिट किया गया है। अब ताजा अपडेट के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का जायजा ले लिया है। वह खुद घायलों को भी देखने गए हैं

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आदि ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रेल मंत्री ने मामले की गहनता से जांच करने के आदेश दिए हैं। जो अब ताजा अपडेट के अनुसार जानकारी मिली है उसके अनुसार बताया गया है कि दो एक्सप्रेस गाड़ियों के साथ मालगाड़ी की टक्कर होने से यह हादसा हुआ है।

    रेल मंत्री ने कहा कि घायलों का इलाज किया जाना फिलहाल प्राथमिकता है।

    हादसा शाम करीब 7:30 बजे के आसपास हुआ है । उड़ीसा के बालासोर में हुए इस बड़े हादसे को लेकर रेल मंत्री ने हाई लेवल कमेटी का गठन कर जांच करने के आदेश भी दिए हैं। बता दें कि यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि रेल की पटरी या तक उखड़ गई।

    जानकारी मिली है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। इस घटना को लेकर न केवल ओडिशा बल्कि पूरे देश में शोक और दुख जताया जा रहा है। ओडिशा में राजकीय शोक भी घोषित कर दिया गया है। बता दें कि नवीन पटनायक जो कि मुख्यमंत्री हैं ओडिशा के वह पूरी रात रेस्क्यू पर चले हुए ऑपरेशन के साथ कंट्रोल रूम में लगातार बने हुए थे

  • इनकम टैक्स टीम का काला अंब में चौथा दिन, घर-फैक्ट्री-दफ्तर सब जगह सील

    इनकम टैक्स टीम का काला अंब में चौथा दिन, घर-फैक्ट्री-दफ्तर सब जगह सील

    फैक्ट्री चलवा कर खोज रही है टीम 21 वर्कर से 500 करोड़ से अधिक कमाने का धंधा

    HNN/ काला अंब

    केंद्र से आई आयकर विभाग की ढाई दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम चौथे दिन तक लगातार काला अंब में डटी हुई है। सूत्रों की माने तो इनकम टैक्स विभाग अब अरबो के इस खेल का पूरा पर्दाफाश करने के काफी नजदीक पहुंच चुका है। करीब ढाई दर्जन से अधिक इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम अलग-अलग जगह पर 4 दिनों से डटी हुई है।

    दोनों प्रमुख फैक्ट्रियों के पार्टनर के घरों पर भी पुलिस पहरे के साथ टीम के सदस्य जमे हुए हैं। जानकारी तो यह है कि केवल दो ही पार्टनर आयकर विभाग की टीम के कब्जे में है बाकी कहां है इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल पाई है। फैक्ट्रियों की लेबर वर्कर सहित सभी लोगों को फैक्ट्री के भीतर ही रखा गया है किसी को आने-जाने के लिए इजाजत तक नहीं दी जा रही है।

    यहां तक कि सभी के खाने और पीने-सोने आदि का इंतजाम थी आयकर विभाग के द्वारा ही किया जा रहा है। एचएनएन की टीम करीब शाम को 8:30 बजे के आसपास फैक्ट्री में एंट्री कर कर गई थी। मीडिया के द्वारा प्रेस ब्रीफिंग के लिए आयकर अधिकारी से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने फिलहाल कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

    उन्होंने कहा की जांच पूरी हो जाने के बाद पीआईबी के माध्यम से प्रेस रिलीज जारी की जाएगी। बावजूद इसके फैक्ट्री के ही सूत्र हाथ लगने के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गई। बता दें कि 30 मई को सेंट्रल इनकम टैक्स की टीम के द्वारा सरस्वती स्पिनिंग मिल मोगिनंद और दूसरा त्रिलोकपुर स्थित प्लांट पर दबिश दी गई थी।

    पूरी की पूरी टीम 30 तारीख से अभी तक काला अंब सहित जीएसटी दफ्तर नाहन तक फैली हुई है। यही नहीं फैक्ट्री के सभी पार्टनर के घरों पर भी इनकम टैक्स के अधिकारी पुलिस के साथ दबिश दिए हुए बैठे हैं। सूत्रों की माने तो इनकम टैक्स की टीम ने अपना जांच का जरिया फैक्ट्री के टर्नओवर सहित फर्मों से खरीदे गए रॉ मैटेरियल, बिजली की खपत कर्मचारियों की संख्या और सेल आदि तक खुद जांच की जा रही है।

    इनकम टैक्स अधिकारियों के द्वारा खुद फैक्ट्री चलवा कर प्रोडक्शन आदि भी जांची जा रही है। असल में इन फैक्ट्रियों की गतिविधियां और कारोबार उस समय इनकम टैक्स विभाग के रडार पर आया जब सेंट्रल जीएसटी ऑल स्टेट जीएसटी ने अपनी कार्यवाही की थी।

    होता यह है कि जबसे जीएसटी में इंटीग्रेशन हुई है उसके बाद जीएसटी विभाग जो भी कार्यवाही करता है उसकी सूचना डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस को देनी होती है। जाहिर है इसकी सूचना आयकर विभाग को लगी होगी जिसको लेकर दिल्ली से आई टीम ने यहां पर रेड की है।

    सूत्रों की माने तो फैक्ट्री के द्वारा बीते वर्ष में 500 करोड़ से भी अधिक का टर्न ओवर दिखाया है। आयकर विभाग इस चीज को भी परखना चाहता है कि आखिर जिस फैक्ट्री में 20 से 21 वर्कर हैं वह फैक्ट्री इतनी बड़ी कमाई कैसे कर सकती है। संभवत आयकर अधिकारी इसीलिए यहां लगातार पिछले 4 दिनों से डटे हुए हैं ताकि वह यह देख सकें कि क्या वास्तव में यह कमाई जायज है या कोई बड़ा खेल।

    शक की बुनियाद इसलिए भी डली थी क्योंकि फैक्ट्री के द्वारा दूसरे राज्य की फर्म से माल खरीदा गया था। अब जब माल खरीदा गया तो उसका कुछ टैक्स भी दिया गया। माना कि यह टेक्स 10 रुपए था तो वहीं फर्म के द्वारा वह टैक्स जमा किया नहीं गया और जब फैक्ट्री ने अपना टैक्स बनाया तो वह 10 रुपए लेस कर लिए।

    अब जब जांच चलती है तो पता चलता है कि जिस फर्म से माल खरीदा गया था वह फार्म 15 दिन में ही गायब हो गई। कच्चे-पक्के के इस खेल में संभावना कहीं ना कहीं बड़ी खामियां रह गई जिसके चलते अब फैक्ट्री की पैसा बनाने वाली पारसमणी इनकम टैक्स विभाग के हाथ लग चुकी है।

    फर्जी फर्मो का यह खेल असल में बॉर्डर एरिया पर ही खेला जाता है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में जो भी फार्म रजिस्टर्ड होती है उसकी जांच उस क्षेत्र के इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर की जाती है। मगर जो सेंट्रल जीएसटी विभाग से रजिस्ट्रेशन कराई जाती है वहां पर कई कारणों को लेकर बनाई गई फर्म की जांच नहीं हो पाती है। ऐसे में फर्जी फर्मो के आधार पर बड़े-बड़े खेल खेल दिए जाते हैं।

  • सिरमौर के इस प्रधान की छीन ली गई शक्तियां

    सिरमौर के इस प्रधान की छीन ली गई शक्तियां

    सरकारी सीमेंट की करी थी गड़बड़ी अब हुई कार्यवाही उप प्रधान को दी शक्तियां..

    HNN News सराहां
    पच्छाद उपमंडल की काटली पंचायत के प्रधान पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। सरकारी धन और संपत्ति का दुरुपयोग करना पंचायत प्रधान को भारी पड़ गया है।

    उपायुक्त सिरमौर ने प्रधान धर्मपाल से छह माह के लिए सभी शक्तियां उपप्रधान मनोज गौतम को दे दी हैं। साथ ही प्रधान पर पंचायत के किसी भी कार्य में दखल करने और कार्यवाही में हिस्सा लेने पर भी पाबंदी लगा दी है।
    बता दें कि काटली पंचायत पिछले लंबे समय से विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर काफी सुर्खियों में रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान पंचायत प्रधान का निलंबन पहले ही हो चुका था। हाल ही में वह बहाल भी हुए थे।

    इसके बाद नियमित जांच में प्रधान के खिलाफ सरकारी सीमेंट के दुरूपयोग का आरोप सिद्घ पाया गया। हालांकि, पंचायत प्रधान ने भी अपना पक्ष रखा, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई गई।

    आरोप है कि पंचायत के कार्य के लिए 1104 सीमेंट के बैग का प्राकलन तैयार किया गया। जबकि, 1200 बैग सीमेंट के खरीदे गए। जांच के बाद 96 बैग की अनियमितताएं पाई गईं। इसकी वसूली प्रति बैग 293 रुपये के हिसाब से आरोपी को पंचायत के खाते में जमा करने के आदेश हुए हैं।

    बता दें कि करीब छह माह पहले काटली पंचायत के प्रधान धर्मपाल पर ग्रामीणों ने सीमेंट की हेरा- फेरी के आरोप लगाए थे। लिहाजा, उपायुक्त सिरमौर ने सिरमौर ने एसडीएम पच्छाद को जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले में रिपोर्ट सौंपने के आदेश किए थे। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपे जाने के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है।
    जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

  • रोड सेफ्टी क्लब काला अंब ने बताया हेलमेट का महत्व

    रोड सेफ्टी क्लब काला अंब ने बताया हेलमेट का महत्व

    थाना पुलिस और क्लब के सदस्यों ने दो पहिया वाहन चालकों को किया जागरूक

    HNN News काला अंब

    औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में रोड सेफ्टी क्लब और थाना पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान चलाया गया। सड़क पर सुरक्षा को लेकर लगाए गए इस जागरूकता अभियान शिविर की शुरुआत थाना अध्यक्ष मोहर सिंह के द्वारा की गई।

    वही रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में साथ लगते राज्य से बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के आते हैं।

    उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट लगाना चालान से बचने को लेकर जरूरी नहीं है बल्कि यह सड़क पर जीवन सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच भी है।

    वही क्लब के सदस्यों में शामिल जगमाल मजीद वेल्डर सुरजीत सिंह शकील मोहम्मद सहित काला आम थाना की पूरी टीम ने एंट्री बैरियर व बस अड्डे पर आने जाने वाले तमाम वाहन चालकों व दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर सुरक्षा के बारे में बताया।

    बता दें कि क्लब के द्वारा हाल ही में हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक अजय सोलंकी एसपी रमन कुमार मीणा के द्वारा क्लब के सदस्यों के सहयोग से दो पहिया वाहन चालकों को दर्जनों हेलमेट बांटे गए थे।

    अच्छी बात तो यह है कि रोड सेफ्टी क्लब काला आम के द्वारा चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों के परिणाम स्वरूप अब केवल इक्का-दुक्का लोग ही ऐसे हैं जो दो पहिया वाहन पर जगह हेलमेट नजर आते हैं। क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ में इसके लिए क्लब के सदस्यों और पुलिसकर्मियों को बधाई का पात्र बताया।

    सोमनाथ ने तमाम वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन पर पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाए यही नहीं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वहीं उन्होंने उन ट्रैक्टर चालकों को चेतावनी देते हुए भी कहा कि वह अपने अपने ट्रैक्टरों पर से ध्वनि प्रदूषण करने वाले बड़े-बड़े साउंड सिस्टम को जल्द से जल्द हटा दें अन्यथा सड़क सुरक्षा नियमों के तहत उन पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

  • किन्नौर में 10 साल बाद हुई यूलग्याल रिपोछे के अवतार की खोज

    किन्नौर में 10 साल बाद हुई यूलग्याल रिपोछे के अवतार की खोज

    दलाई लामा ने बताया नौवां अवतार जल्द होगा सिहासन ग्रहण संस्कार

    HNN News किन्नौर दीपिका नेगी

    हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिला के डबलिंग में युलग्याल रिंपोछे आठवें अवतार की खोज हो गई है । सर्च कमेटी द्वारा दलाई लामा को सौंपी गई सूची में दलाई लामा द्वारा विशेष तांत्रिक योग माया सिद्धियों का प्रयोग करते हुए लामा खुनू यूलग्याल को 9वें अवतार के रूप में मान्यता दे दी है।

    दलाई लामा की इस घोषणा के बाद बौद्ध समुदाय में खुशी का माहौल है। दलाईलामा ने आलौकिक ज्ञान व दिव्य दृष्टि से देखते हुए इस बालक को युलग्याल रिंपोछे का अवतार बताया है। दोरजे लामा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी विधिवत घोषणा बीते मंगलवार को मंगलवार को जिले भर के प्रमुख लामाओं की उपस्थित में की गई थी।

    यह कार्यक्रम 19वें अवतारी लामा टीके लोछा रिंपोछे द्वारा जंगी खरी गोंपा में किया गया था।
    बौद्ध नियमावली के अनुसार 9वें अवतार का सिंहासन ग्रहण संस्कार विधिवत टाशीगंग मोनेस्ट्री में आने वाले दिनों में होगा।
    बता दें कि नौवां अवतार मौजूदा समय निचार उपमंडल के पौंडा स्थित मठ में बौद्ध धर्म की शिक्षा और दीक्षा ले रहे हैं।

    यहां यह भी बताना जरूरी है कि आठवें अवतार यूलग्याल रिंपोछे का 2013 में शिमला में देहांत हो गया था। उसके बाद से ही अगले अवतार की खोज चल रही थी।

  • सिरमौर में प्री मानसून का तांडव इतनी सड़कें हो गई बंद और…

    सिरमौर में प्री मानसून का तांडव इतनी सड़कें हो गई बंद और…

    अंधेरे में डूबे सैकड़ों गांव, इन विभागों को हुआ इतने करोड़ों का नुक्सान देखें पूरी खबर

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्री मानसून ने पूरे जिला में जगह-जगह जमकर तांडव मचाया है। जगह-जगह भारी भूस्खलन के चलते संगड़ाह, शिलाई, सराहां और नाहन डिविजन की 39 सड़कें बंद हो गईं।

    इससे लोक निर्माण विभाग को 84.50 लाख रुपए की चपत लगी है। सड़कें बंद होने से एचआरटीसी की 6 बसें अलग-अलग स्थानों पर पांच से छह घंटे तक फंसी रहीं।
    बारिश के बीच गिरिपार इलाके के हरिपुुरधार, नौहराधार व कुपवी क्षेत्र के 300 गांव पिछले 10 घंटे से बिना लाइट अंधेरे में डूबे हुए हैं। बारिश से बिजली बोर्ड को भी 18.05 लाख का नुक्सान हुआ है।

    वहीं, संगड़ाह के समीप एक ऑल्टो कार वालिया चुना माइन से आए मलबे के बीच दब गई। समय रहते कार में सवार चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। कार मलबे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया।

    लगातार हो रही बारिश से गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार को जटोन बैराज के तीन फ्लड गेट सुरक्षा के मद्देनजर खोलने पड़े। इससे मैदानी इलाकों में भी नदी का जलस्तर बढ़ गया है

    बरहाल अभी तो बरसात शुरु नहीं हुई हैं बावजूद इसके इस प्री मानसून ने जिला के आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर डाला है। जो विभाग बरसात से पहले हाई अलर्ट पर आ जाते थे वह सभी विभाग प्री मानसून के चलते भारी सकते में है।

    बावजूद इसके जो सड़कें बंद हो गई थी उनमें से आदि को भी खोल पाने में विभाग ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें नागरिक व्यवस्था हेतु सुचारू किया।