Category: Editor’s Pick

  • सिरमौर पीडब्ल्यूडी में खाली पड़े अधीक्षण अभियंता सहित अन्य पदों पर जल्द होगी नियुक्तियां- विक्रमादित्य

    सिरमौर पीडब्ल्यूडी में खाली पड़े अधीक्षण अभियंता सहित अन्य पदों पर जल्द होगी नियुक्तियां- विक्रमादित्य

    नाहन के लिए बाईपास बनाया जाना मेरी प्राथमिकता- बोले मंत्री

    HNN /नाहन

    जिला सिरमौर में लंबे समय से लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के पद को जल्द भर दिया जाएगा। यह बात आज सर्किट हाउस में पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत के दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य ने कही। विक्रमादित्य ने कहा कि जिला सिरमौर सहित नाहन शहर से उनके स्वर्गीय पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गहरा नाता रहा है।

    उन्होंने कहा कि नाहन एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक शहर है। इस शहर की डीकंजेशन करना हमारी प्राथमिकता भी है। धान क्यारी बाईपास को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विक्रमादित्य ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह अधिकारियों के साथ विस्तृत रूप से जानकारी जूटाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के दोनों ओर से एनएच की कनेक्टिविटी बन सके इसको लेकर विभाग के द्वारा टेक्निकल बिड खोली जा चुकी है।

    उन्होंने यह भी कहा कि शहर के लिए टनल अथवा सड़क बाईपास जल्द से जल्द कैसे बनाया जा सके इसको लेकर तमाम तकनीकी पहलुओं पर अधिकारियों को जानकारी जुटाने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर को बाईपास मिले यह उनकी प्राथमिकता है। खाली पड़े पदों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में लोक निर्माण विभाग मंत्री ने कहा कि विभाग में जहां भी अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारियों के पद खाली हैं उन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    जिला में खाली पड़े अधीक्षण अभियंता के पद को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पद पर स्थाई नियुक्ति कर दी जाएगी। वही मंत्री बनने के बाद पहली बार सिरमौर पहुंचे विक्रमादित्य का नाहन सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया गया।

    इस दौरान पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव रूपेंद्र ठाकुर, विधायक विनय कुमार, पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरणेश जंग, मंडल महामंत्री नरेंद्र तोमर सहित मंडल अध्यक्ष व अन्य कांग्रेसी नेता मुख्य रूप से भी उपस्थित रहे।विक्रमादित्य ने कहा कि जिला सिरमौर में सीआरएस और पीएमजीएसवाई के तहत करीब 22 कार्य जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जिला की सड़कें तथा अन्य निर्माण कार्य निर्बाध और जल्द से जल्द पूर्ण हो इसको लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा भी की गई है। उन्होंने कहा कि सड़कों आदि के उचित रखरखाव और निर्माण आदि को लेकर बजट को बनवाया जाएगा यही नहीं हमारे यह भी प्रयास रहेंगे कि केंद्र से अधिक से अधिक बजट लाकर भाग्य रेखाओं को संवारा जाए।

    विक्रमादित्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह भी आदेश दिए हैं कि वह प्रदेश के हर क्षेत्र में जाकर वहां की जो स्थिति और परिस्थिति है उनके आधार पर योजनाएं बनाएं ताकि आगामी बजट में ओम क्षेत्रों के विकास कार्यों को अंजाम दिया जा सके। बता दें कि विक्रमादित्य सिरमौर के एक दिवसीय दौरे पर नाहन पहुंचे थे।

    वहीं लोगों के द्वारा किए गए जोरदार स्वागत को लेकर उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिरमौर उनका घर है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री रहे उनके स्वर्गीय पिता वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मेरा भी हमेशा यही प्रयास रहेगा कि इस जिला का हर तरह से विकास सुनिश्चित हो।

  • सुक्खू सरकार प्रदेश में करने जा रही है रूरल ओलंपियाड- विक्रमादित्य

    सुक्खू सरकार प्रदेश में करने जा रही है रूरल ओलंपियाड- विक्रमादित्य

    खेल मंत्री बोले- ग्रामीण स्तर पर खेलों के प्रोत्साहन को लेकर बनाया जा रहा है एनुअल स्पोर्ट्स कैलेंडर

    HNN/ नाहन

    एक दिवसीय दौरे पर सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे लोक निर्माण एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री विक्रमादित्य का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने नई खेल पॉलिसी और खेलों को बढ़ावा दिए जाने को लेकर महत्वपूर्ण बयान भी दिया। विक्रमादित्य ने बताया कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार शुरुआती तौर पर प्रदेश में एक रूरल ओलंपियाड आयोजित करने जा रही है।

    उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेलों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। खेल मंत्री ने कहा कि इसके लिए हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जिस तरीके से ग्रामीण खेलों को बढ़ावा दिया जाता है उसी की तर्ज पर प्रदेश में भी इसकी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य इसके लिए एक रोल मॉडल साबित होगा क्योंकि हरियाणा ने इसी पॉलिसी के आधार पर खेल योजना बनाकर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल अर्जित किए हैं।

    खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद नई खेल पॉलिसी बनाए जाने को लेकर कहा है। यही नहीं ग्रामीण खेलों को बढ़ावा मिल सके इसको लेकर एक एनुअल स्पोर्टिंग कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है। विक्रमादित्य ने कहा कि आने वाले बजट के बाद नई स्पोर्ट्स पॉलिसी लाई जा रही है। जिसमें हरियाणा की पॉलिसी को इंप्लीमेंट भी किया जाएगा। युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दिए जाने को लेकर गंभीरता से काम कर रही है।

    यही नहीं प्रदेश के हर जिला में जो एक्जिस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है उसे और अधिक मजबूत करने को लेकर भी पॉलिसी लाई जा रही है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति फिलहाल इतनी अच्छी नहीं है बावजूद इसके पब्लिक कंट्रीब्यूशन के साथ खेल मैदान आदि को डेवलप करने के लिए सहयोग भी लिया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेश में जहां भी ग्रामीण स्तर पर ग्राउंड आदि बनाए जाएंगे उनके नाम क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विशेष व्यक्तियों के नाम पर रखे जाएंगे।

    युवा सेवा एवं खेल मंत्री ने कहा कि सिरमौर में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने को लेकर योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों के चलते जिला में एडवेंचरस टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान लोक निर्माण एवं युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य के साथ श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार कंवर, अजय बहादुर सिंह, मित्र सिंह तोमर, तपेंद्र ठाकुर व अन्य कांग्रेसी नेताओं सहित उपायुक्त राम कुमार गौतम, एडीसी तथा एसडीएम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • प्रदेश में जर्दा, खैनी, पान-मसाला अब पूरी तरह प्रतिबंधित

    प्रदेश में जर्दा, खैनी, पान-मसाला अब पूरी तरह प्रतिबंधित

    इन नशे के सामान को स्टॉक में रखने वाले पर भी होगी कार्यवाही- स्वास्थ्य सचिव

    HNN/ नाहन

    प्रदेश को नशा मुक्त और कैंसर मुक्त बनाने को लेकर सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के बाद जर्दा, खैनी, तंबाकू की पत्ती आदि बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यही नहीं यदि कोई दुकानदार अथवा होलसेलर इसका स्टॉक करता है या बेचता हुआ पाया जाता है तो उस पर कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी हिमाचल प्रदेश फूड सेफ्टी आयुक्त तथा सचिव स्वास्थ्य की ओर से जारी एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि यह तंबाकू युक्त सामान स्वास्थ्य के लिए अत्याधिक हानिकारक है।

    उन्होंने यह भी कहा कि इससे कैंसर जैसी घातक जानलेवा बीमारियां पैदा होती हैं। जारी एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि तंबाकू से बनाए जाने वाले इन प्रोडक्ट में खतरनाक रसायन भी होते हैं जो कि शरीर के कई आर्गन को डैमेज करते हैं। राज्य सरकार की स्वास्थ्य सचिव एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त एम सुधा देवी ने नियम 2.3 के अधिनियम की धारा 30 तथा इसकी उप धारा दो के खंड (क) के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए पान, मसाला, गुटखा, जर्दा आदि के निर्माण बिक्री अथवा स्टोर करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

    उधर, राज्य जनवादी महिला समिति के पूर्व अध्यक्ष संतोष कपूर, प्रख्यात शिक्षाविद समाज सुधारक एम फिल्मकार संजीव अत्री आदि सहित कई बुद्धिजीवी वर्ग के द्वारा सरकार के इस फैसले का स्वागत भी किया गया है। यही नहीं इन जागरूक बुद्धिजीवी वर्ग के द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के पास तंबाकू तथा उससे बने उत्पाद बेचने पर भी कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

  • नाहन में लगी दो दिवसीय घरेलू ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी

    नाहन में लगी दो दिवसीय घरेलू ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी

    फूलों से बने होली के रंग, पंचगव्य धूप और मां बाला सुंदरी फार्मर प्रोड्यूस के प्रोडक्ट बने आकर्षण का केंद्र

    HNN/ नाहन

    जिला मुख्यालय नाहन में शहीद स्मारक के समीप सोशल वेलफेयर सोसाइटी फॉर वूमेन के द्वारा घरेलू ऑर्गेनिक उत्पादकों की प्रदर्शनी लगाई गई। दो दिवसीय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ सोसाइटी की प्रदेश उपाध्यक्ष साधना वर्मन के द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में नाहन जमटा, कालाअंब, मोगिनंद, सेनवाला आदि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के समय सहायता समूह के द्वारा तैयार किए गए घरेलू ऑर्गेनिक उत्पाद रखे गए।

    बड़ी बात तो यह है कि इस प्रदर्शनी में देश व प्रदेश में बड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रहे बुरांश, पुदीना, आंवला, प्लाश आदि के जूस भी प्रदर्शित किए गए। यह सभी जूस सिरमौर की शिखर फूड के द्वारा बनाए गए हैं। जिसकी मार्केटिंग मां बाला सुंदरी फॉर्मर प्रोड्यूस कंपनी के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की जा रही है। यह पहला अवसर है कि किसी कंपनी के द्वारा स्थानीय स्तर पर ग्रामीण महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट्स को बाजार में उपलब्ध कराया गया है।

    सोशल वेलफेयर सोसाइटी फॉर वूमेन की प्रदेश उपाध्यक्ष साधना वर्मन ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं लाचार नहीं बल्कि आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार की दिशा तथा घरेलू ऑर्गेनिक उत्पादों को बेहतर बाजार मिले इसको लेकर सोसायटी फॉर वूमेन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि लगाई गई इस प्रदर्शनी में पंचगव्य धूप जिसमें लोंग, देसी, कपूर, गूगल तथा हवन सामग्री मिलाई गई है।

    उन्होंने बताया कि इस धूप को घर में जलाने से ना केवल मच्छरों से छुटकारा मिलता है बल्कि पूरा घर कीटाणु मुक्त होता है। आयोजित प्रदर्शनी में होली के लिए बनाए गए ऑर्गेनिक कलर भी सजाए गए। बता दें कि यह सभी रंग फूलों और पत्तियों के द्वारा तैयार किए गए हैं। बड़ी बात तो यह है कि इन सब के मूल्य भी बहुत कम रखे गए हैं। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार किए गए आयुर्वेदिक गुणवत्ता से भरपूर चूरन, आचार चटनियां तथा ऑर्गेनिक खाद भी प्रदर्शित की गई।

    साधना वर्मन ने सरकार से मांग करते हुए भी कहा कि स्वावलंबन की ओर प्रयासरत इन महिलाओं के लिए हर जिला में बिक्री केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि हर जिला मुख्यालय में महिलाओं के उत्पादों को बेचने के लिए आउटलेट बनाए जाएंगे तो यह न केवल पर्यटन के नजरिए से बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण प्रयास होगा।

    साधना ने यह भी बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रयास तभी सफल हो सकेंगे जब इनका उत्साह वर्धन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि इन महिलाओं के लोकल प्रोड्यूस को बाजार उपलब्ध कराया जाता है तो इससे ना केवल ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जमीनों की उपजाऊ और उर्वरा शक्ति भी बढ़ जाएगी।

    इस मौके पर सोसाइटी की उपाध्यक्ष रेखा कार्यकारी सदस्यों में शामिल कमला देवी, दीपा, परमजीत, बंदना, अनीता, नीता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही।

  • केंद्र सरकार ने एलपीजी के रेट बढ़ाकर गरीबों के जख्मों पर छिड़का नमक- अजय सोलंकी

    केंद्र सरकार ने एलपीजी के रेट बढ़ाकर गरीबों के जख्मों पर छिड़का नमक- अजय सोलंकी

    प्रदेश में अब 50 रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, कमर्शियल मिलेगा 351 रुपए महंगा

    HNN/ नाहन

    पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आज से एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर अब सब्सिडी के बावजूद 50 रुपए और अधिक रेट में मिलेगा। एलपीजी 14.5 किलो का सिलेंडर जहां पहले शिमला में 1098.50 रुपए तथा सिरमौर में 1148 रुपए में मिला करता था अब यह सिलेंडर 1147 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। इससे भी ज्यादा दुखदाई यह है कि नॉन सब्सिडी में 19 किलो का गैस सिलेंडर 351 रुपए अधिक महंगा हो गया है।

    यह सिलेंडर पहले 1866 रुपए में मिला करता था। मगर अब इसका रेट 2217 रुपए हो गया है। केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा 2017 से लेकर 2022 तक करीब 58 बार एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी की गई है। 2017 में जो एलपीजी का सिलेंडर 723 रुपए में मिला करता था वह अब 1147 रुपए 50 पैसे पर पहुंच गया है। हालांकि यह कीमतें क्रूड ऑयल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों पर निर्धारित होती है। बावजूद इसके एलपीजी के दामों में 50 रुपए बढ़ोतरी ग्रहणीयों की रसोई पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

    नाहन से कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने इस पर तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए इसे गरीबों के साथ बड़ा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा देश व प्रदेश की जनता पहले से ही केंद्र सरकार की नीतियों के चलते महंगाई का दंश झेल रही है। वहीं अब गरीबों की रसोई पर भी डाका डालते हुए 50 रुपए गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि वह बढ़ाई गई किंतु पर पुनर्विचार करें।

    उन्होंने यह भी मांग की है कि केंद्र सरकार 50 रुपए बढ़ोतरी के जगह गैस के सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कमी करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार प्रदेश में महंगाई पर नियंत्रण करते हुए आम आदमी को राहत पहुंचा रही है। तो वही केंद्र सरकार के द्वारा इस प्रकार एलपीजी में दामों की बढ़ोतरी कर गरीबों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है।

    उधर, खबर की पुष्टि करते हुए इंडियन ऑयल कंपनी के स्टेट कोऑर्डिनेटर एपी सिंह ने बताया कि क्रूड ऑयल रेट में अंतरराष्ट्रीय बढ़ोतरी के चलते पेट्रोलियम मंत्रालय के द्वारा 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

  • फिनाइल व ब्लैक जापान को प्रदेश सहित देश में पहचान दिलाने वाले संजय शर्मा सेवानिवृत्त

    फिनाइल व ब्लैक जापान को प्रदेश सहित देश में पहचान दिलाने वाले संजय शर्मा सेवानिवृत्त

    27 साल बिरोजा फैक्ट्री नाहन में बतौर चीफ केमिस्ट की दी सेवाएं

    HNN/ नाहन

    ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाली प्रदेश की सबसे पुरानी और पहेली तारपीन फैक्ट्री के चीफ केमिस्ट संजय शर्मा सेवानिवृत्त हो गए हैं। करीब 27 साल इस सरकारी उपक्रम को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले संजय शर्मा केमिस्ट के साथ-साथ फैक्ट्री मैनेजर भी थे। उनकी सेवानिवृत्ति पर फैक्ट्री के तमाम कर्मचारियों और अधिकारियों के द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वहीं फैक्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि इस कारखाने के इतिहास में बेहतर सेवाएं देने के लिए संजय शर्मा का नाम हमेशा याद रखा जाएगा।

    गौरतलब हो कि नाहन स्थित बिरोजा एंव तारपीन फैक्ट्री प्रदेश सहित देश में एक बेहतर क्वालिटी के तारपीन तेल सहित फिनाइल और ब्लैक जापान के लिए जानी जाती है और इससे भी बड़ी बात तो यह है कि इस कारखाने में तैयार होने वाले इन प्रोडक्ट्स को पहचान दिलाने में संजय शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। कारखाने की लैब में घंटो-घंटो यहां तक कि देर रात तक भी बैठकर संजय शर्मा बिरोजा से बेहतर क्वालिटी निकालने को लेकर प्रयास किया करते थे।

    संजय शर्मा ना केबल लेबोरेटरी के इंचार्ज थे बल्कि वे फैक्ट्री के ऑफिशियल कार्य भी बखूबी संभालते थे। फैक्ट्री से ही सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी व कर्मचारी नेता निर्भय सिंह कंवर ने बताया कि संजय शर्मा एक बेहतर कर्मचारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज अगर फैक्ट्री का नाम बेहतर तारपीन प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है तो उसके पीछे संजय शर्मा का नाम प्रमुखता से आता है। उन्होंने कहा कि विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी संजय शर्मा जैसे ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी से शिक्षा लेनी चाहिए।

    बता दें कि संजय शर्मा यूं तो बिलासपुर जिला से संबंध रखते हैं मगर अब उनका नाता सिरमौर नाहन से जुड़ गया है। 27 साल नगीना कहलाने वाले शहर को देने के बाद अब उन्होंने अपना आगे का जीवन भी नाहन में ही बिताने की ठान ली है। एक बेटी और पत्नी के साथ वे अब नाहन में ही रहेंगे। संजय शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई है। तथा उन्होंने हायर एजुकेशन गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बिलासपुर से ली है।

    संजय शर्मा ने अपनी नौकरी की प्रथम पारी 1 नवंबर 1996 को बिलासपुर फॉरेस्ट कॉरपोरेशन से शुरू की थी। जिसके बाद उन्हें ट्रांसफर कर 30 जनवरी 1997 को नाहन भेज दिया गया था। तब से लेकर आज तक उन्होंने नाहन के जड़जा स्थित बिरोजा फैक्ट्री में अपनी नौकरी का पूरा कार्यकाल गुजारा। खट्टे मीठे अनुभवों के साथ संजय शर्मा का कहना है कि यह बिरोजा फैक्ट्री ना केवल कारखाना है बल्कि यह एक बहुमूल्य ऐतिहासिक धरोहर है।

    उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों से कामना करते हुए कहा कि यह कारखाना सदियों सदियों तक चलता रहे इसके लिए वे हमेशा मेहनत लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहें।

  • इस बार नाहन में हो रहे हैं एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन के चुनाव

    इस बार नाहन में हो रहे हैं एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन के चुनाव

    1600 कर्मचारी चुनेंगे प्रधान और महासचिव, पदों की दौड़ में यह हैं शामिल

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के चुनाव इस बार जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में संपन्न हो रहे हैं। आज सुबह शनिवार को 9:00 बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में खबर लिखे जाने तक करीब 60 फ़ीसदी मतदान हो चुका था। संघ के इस चुनाव में इस बार राज्य अध्यक्ष की दौड़ में 3 तथा महासचिव पद की दौड़ में चार प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें प्रधान पद के लिए अनिल चौहान और गिरीश मेहता तथा महासचिव पद की दौड़ में मुकेश गुरु आजाद, अनूप कुमार ,धीरज तथा वरुण भारद्वाज शामिल है।

    इनमें गिरीश मेहता जो कि प्रधान पद के दावेदार हैं उनका तथा महासचिव पद की दौड़ में मुकेश गुरु आजाद जो कि रामपुर बुशहर से संबंध रखते हैं उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मुकेश गुरु और गिरीश मेहता पे स्केल को रिवाइज किए जाने को लेकर तथा जो पेंडिंग पड़े अलाउंस है उन मुद्दों पर जीत की दावेदारी कर रहे हैं। मुकेश गुरु का कहना है कि यदि वह जीतते हैं तो संघ के स्तर पर एक समिति का गठन करेंगे। उन्होंने बताया कि उस समिति में तमाम टेक्निकल एक्सपर्ट की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रपोजल बनाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि हमारा बैंक प्रबंधन ही हमारी सरकार होता है लिहाजा उनके समक्ष प्रपोजल रखकर कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित किया जाएगा। वही हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के डीजीएम बिशेषर शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सोलह सौ कर्मचारियों के द्वारा डाले जाने वाले मत को लेकर 4 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 400-400 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

    उन्होंने बताया कि इस चुनाव प्रक्रिया में प्रियदर्शन पांडे आब्जर्वर है जबकि एक प्रिजाइडिंग ऑफिसर और 4 रिटर्निंग ऑफिसर शिक्षा विभाग से लिए गए हैं। बता दें कि राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के चुनाव 3 वर्ष के बाद संपन्न होते हैं। अभी संघ के अध्यक्ष प्रेम कौशल तथा महासचिव अनिल चौहान हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम कौशल इस बार मैदान में नहीं है बल्कि अनिल चौहान जो कि महासचिव थे वह इस बार प्रधान पद की दौड़ में शामिल है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 3:00 बजे तक चलेगी जिसके बाद वोटिंग क्लोज करते हुए 5:00 और 6:00 बजे के बीच चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। संपन्न होने जा रहे चुनाव में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रबंधक मोहन दिलैक, वरिष्ठ प्रबंधक डीपी वर्मा, प्रबंधक देवेंद्र मेहता तथा राजेश शामिल रहे।

  • सिरमौर रियासत के अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश के दत्तक पुत्र का निधन

    सिरमौर रियासत के अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश के दत्तक पुत्र का निधन

    3 माह पहले हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी देहरादून में ली अंतिम सांस

    HNN News नाहन


    सिरमौर रियासत के अंतिम शासक रहे महाराजा राजेंद्र प्रकाश के दत्तक पुत्र उदय प्रकाश का वीरवार को निधन हो गया। उदय प्रकाश 70 वर्ष के थे।
    उन्होंने सिरमौर हाउस देहरादून में अंतिम सांस ली। उदय प्रकाश के निधन की सूचना के बाद नाहन के शाही महल सहित शहर में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

    बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। हालांकि उनकी हालत में सुधार था। करीब सप्ताह भर पहले वह नाहन भी आए थे।

    बता दें कि स्व. उदय प्रकाश ने नाहन स्थित शाही महल के एक हिस्सा का भी कुछ ही समय पहले जीर्णोद्धार करवाया था।
    वीरवार रात आई इस दुखद खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी स्व. उदय प्रकाश के निधन पर संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं।
    उधर स्व. उदय प्रकाश के निधन की पुष्टि नाहन में उनके केयर टेकर रमेश बंसल ने की है।

  • पीएम मोदी ने प्रजातंत्र की जगह पूंजीपति तंत्र को दिया है बढ़ावा- जी एस तोमर

    पीएम मोदी ने प्रजातंत्र की जगह पूंजीपति तंत्र को दिया है बढ़ावा- जी एस तोमर

    तोमर ने कहा देश का दुर्भाग्य है कि आज केंद्र की सत्ता में निरंकुश शासक बैठा है

    HNN/ नाहन

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जी एस तोमर ने आज जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित कर पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। इस आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हिंडन वर्ग एजेंसी के द्वारा अंडानी पर किए गए खुलासे के बाद देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा धक्का लगा है। प्रधानमंत्री मोदी की करनी के चलते देश की छवि को विश्व में बड़ा धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ना तो देश की संपत्ति को बर्बाद होते देख सकती हैं।

    और न ही देश की जनता के साथ अन्याय किया जा सकता है। बता दें कि नेशनल कांग्रेस के अलर्ट पर आज देश के कई राज्यों में मोदी और अडानी के रिश्ते को लेकर पत्रकार वार्ता हुई। जिन पीएम पर किसी तरह से अडानी को दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बनाने पर उनके आपसी संबंधों का खुलासा किया गया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा खुलासे के बाद ना तो नरेंद्र मोदी देश के लोगों की आवाज सुन रहे हैं और ना ही विपक्ष की

    उन्होंने कहा कि भारतीय संसद की मर्यादा को तार-तार करते हुए इतिहास में पहली बार निर्णय लेने वाले सदनों की कार्यवाही से नेताओं के भाषण के अंश ही हटा दिए गए हैं। प्रदेश के प्रवक्ता जी एस तोमर ने कहा कि कांग्रेस हिंडन वर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी के शेयर मामले की जांच जेपीसी से झटके की मांग कर रही है। मगर प्रधानमंत्री और उनकी सरकार अडानी को बचाने में लगी है।

    जी एस तोमर ने कहा कि पीएम मोदी देश की इंफोर्समेंट एजेंसियों का दुरूपयोग करते हुए केवल और केवल विपक्ष की आवाज को दबाते हुए प्रजातंत्र की जगह पूंजीपति तंत्र को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि आज केंद्र की कुर्सी पर एक ऐसा निरकुंश शासक बैठा है जो देश के हितों की नही अपने पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रहा हैं। प्रजातंत्र की जगह पूंजीपति तंत्र को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि आज केंद्र की कुर्सि पर एक ऐसा निर्कुंश शासक बैठा है जो देश के हित के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रहे हैं।

    वही एचएनएन द्वारा पूछे गए सीमेंट फैक्ट्री के सवाल को लेकर पूछा गया कि क्या सेब की खरीद को लेकर अगर अडानी समूह फिर से अंबुजा जैसा विवाद खड़ा करता है तो प्रदेश की सरकार क्या कार्यवाही करेगी। इस पर तोमर ने कहा कि प्रदेश में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की ईमानदार सरकार है। उन्होंने अंबुजा विवाद में जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अदानी को सबक दिया है।

    इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता जी एस तोमर, आनंद परमार, जिला कांग्रेस लीगल सेल अध्यक्ष, एडवोकेट वीरेंद्र पाल, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष जब्बर सिंह मीडिया प्रभारी विनेश राना, मंडल महामंत्री अनिल शर्मा, उर्फ दीपू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • श्री रेणुका जी झील से मिली मृतक मछलियों का खुला राज

    श्री रेणुका जी झील से मिली मृतक मछलियों का खुला राज

    प्रदूषण व मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

    HNN/ श्री रेणुका जी

    सतयुग कालीन उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक झील श्री रेणुका जी की मछलियों की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को पोलूशन कंट्रोल डिपार्टमेंट तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। असल में हाल ही में झील के आसपास कुछ मृतक मछलियां मिली थी। जिनमें से कुछ मछलियों के अवशेष मिट्टी में भी दफन किए गए थे। अब क्योंकि इस झील की मछलियों के शिकार पर आस्था के चलते पूरी तरह से प्रतिबंध है।

    यही नहीं देश के प्रसिद्ध वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक की बेथीमेट्री रिपोर्ट में गाद व अन्य कारणों को लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट भी सबमिट की गई थी। इसी दौरान झील के परिधि क्षेत्र में मृतक मछलियां भी मिल गई। इस घटना के बाद मीडिया में आई रिपोर्टों को लेकर सरकार और प्रशासन दोनों अलर्ट मोड़ पर आ गए थे। तो वही इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने मत्स्य एवं पोलूशन डिपार्टमेंट को जांच के लिए आदेश भी जारी किए।

    मत्स्य विभाग की ओर से जांच अधिकारी उप निरीक्षक तेजेंदर प्रकाश ने बताया कि झील की सभी मछलियां लगभग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि संभवत झील से मछलियों का अवैध कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि चोरी से मारी गई मछलियां ले जाते समय कुछ मछलियां इधर-उधर गिर गई होंगी। उपनिरीक्षक ने यह भी बताया कि उनके पास जो वीडियो वायरल हो रहे थे और अन्य फोटोग्राफ्स भी मिल गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके द्वारा झील का पूरी सघनता से निरीक्षण किया गया।

    मगर झील के पानी व अन्य कारणों पर किए गए विस्तृत जांच के बाद ऐसा कोई भी कारण नहीं मिला जिसके कारण मछलियां मर सके। बता दें कि इस पवित्र झील में सबसे ज्यादा कॉमन कॉर्प , ग्रास कॉर्प तथा रोहू प्रजाति की मछलियां हैं। वही जिला सिरमौर मुख्य पोलूशन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि इस पवित्र झील का हर महीने बीओडी यानी बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड पीएच तथा डीओ यानी डिजाल्व ऑक्सीजन वगेरा चैक किए जाते हैं।

    अच्छी बात तो यह है कि आगाज सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर तक जितने भी इस पवित्र झील के पानी के सैंपल लिए हैं वह सभी बेहतर मिले हैं। अच्छी बात तो यह है कि मछलियों को जो पानी में ऑक्सीजन मिलनी चाहिए, जिसको डीओ यानी डिजाल्व ऑक्सीजन कहते हैं, वह प्रति लीटर 5 या 6एमजी होनी चाहिए। लिए गए सैंपल की जांच में इसका लेवल भी 7.8, 6.9 एमजी प्रति लीटर यानी बहुत बेहतर रहा है। इसी प्रकार बीओबी का लेवल जहां प्रति लीटर दो से तीन एमजी होना चाहिए तो यह भी 1.9 तथा 2.0 रहा है।

    इसका लेवल मेले आदि के दौरान थोड़ा ऊपर नीचे हो जाता है मगर अन्य समय यह बिल्कुल सामान्य रहता है। जिला सिरमौर पोलूशन अधिकारी पवन शर्मा का कहना है कि झील का बीओडी बना रहे इसको लेकर आसपास जो दुकान या अन्य निर्माण हैं उनकी गार्बेज शौचालयों की गंदगी किस तरीके से मैनेज की जा रही है इस पर बराबर वॉच रखना जरूरी है। क्योंकि यदि आसपास बने भवनों से शौचालय अन्य गंदा पानी आदि की कोई लिखित झील तक पहुंचती है तो यह खतरनाक साबित हो सकती है।

    बरहाल इस झील की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सजग है। यही नहीं जिला सिरमौर प्रशासन ने इस झील कि जो हाल ही में रिपोर्ट आई है उसको लेकर भी एक्सरसाइज शुरू कर दी है। अब देखना यह भी होगा कि यदि इस पवित्र झील से अवैध रूप से शिकार किया गया है तो उन्हें कब सलाखों के पीछे डाला जाएगा। यह आम पुलिस की जांच का विषय बन गया है।

    वही सरकार को अब इस पवित्र झील की मछलियों के संरक्षण को लेकर चारों तरफ बेहतरीन किस्म के सीसीटीवी कैमरे भी लगाने होंगे। उपनिरीक्षक मत्स्य विभाग तेजेंदर प्रकाश ने बताया कि जो मृतक मछली मिली है वह सड़क पर मिली है न की झील में। जाहिर है कि झील से मछली का शिकार चुराते हुए यह मछली सड़क गिरी हुई मिली है। इसीलिए यह अवैध शिकार व चोरी का मामला नजर आता है।

    उधर, सोमप्रकाश पटयाल उपनिदेशक मत्स्य विभाग ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके अधिकारी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि मछलियां किसी भी तरह के जलीय कारण से नहीं मरी है बल्कि सड़क पर पाई गई है जोकि अवैध रूप से चोरी कर मारे जाने का मामला है।