Category: KALA AAM

  • मैसर्ज ए.जे. इंफ्रास्ट्रक्चर, कालाअंब में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों के इतने पद…….

    मैसर्ज ए.जे. इंफ्रास्ट्रक्चर, कालाअंब में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों के इतने पद…….

    HNN/ कालाअंब

    सिरमौर जिला के कालाअंब स्थित मैसर्ज ए.जे. इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 34 पदों की भर्ती के लिए 5 दिसंबर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थल पर प्रातः 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित बनायें।

    जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कंपनी द्वारा 6 पद क्वालिटी कंट्रोल में भरे जाने है जिसके लिए शैक्षिक योग्यता पॉलटेक्नीक डिप्लोमा (मैकेनिकल) रखी गई है तथा प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 13500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार कंपनी द्वारा 28 पद प्रोडक्शन मैंटिनेंस में भरे जाने हैं जिसकी शैक्षिक योग्यता आईटीआई (फीटर, इलैक्ट्रिशियन, प्लंबर) तथा आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    चयनित अभ्यर्थी को 11250 रुपये न्यूनतम वेतन दिया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक पात्र अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती शिविर में आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपने बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर आयें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-ं222274 पर भी संपर्क किया जा सकता हैं।

  • कालाअंब स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर हुआ शुरू

    कालाअंब स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर हुआ शुरू

    HNN/कालाअंब

    ज़िला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाअंब में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र चौधरी समाजसेवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुभाष चौधरी द्वारा सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स को शिविर अटेंड करने पर हार्दिक बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से हम सब में सामाजिक एकता, स्वछता, आपस में मिलजुल व साथ काम करने की भावना पैदा होती है। इस कैंप के उपरांत सभी बच्चों में यह भावना अपेक्षित की जाती है। उन्होंने स्कूल के लिए एक वाटर कूलर और अपने पैसों से शौचालय का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान लुकमान अहमद ने भी अपने विचार प्रकट किए।

    शिविर के शुभारंभ में स्कूल के सभी अध्यापक शिप्रा शर्मा लेक्चर पॉलिटिकल साइंस, मनोज कश्यप लेक्चर इंग्लिश, पूजेता शर्मा, सरोज शर्मा, रामेश्वरी शर्मा, कौशल्या देवी, माया देवी, अरुण भगवती, मस्ट शर्मा व कैंप की कोऑर्डिनेटर शांति देवी, आबिद अली, श्तरुण कंबोज व स्कूल के डीपीई संतराम आदि उपस्थित थे ।

  • हाटी आरक्षण पर क्या अब होगा बवाल, भावी रणनीति पर हुई आपात बैठक

    हाटी आरक्षण पर क्या अब होगा बवाल, भावी रणनीति पर हुई आपात बैठक

    सोमनाथ बोले स्थानीय नेता और हाटी समिति कर रही है भ्रामक बातें

    HNN/कालाअंब

    गुर्जर समाज ने कालाअंब में मीटिंग कर हाटी समुदाय को दिए आरक्षण के मुद्दे को लेकर आगामी रणनीति तैयार की और अपनी नाराज़गी जताई है। गिरिपार के हाटी समुदाय को दिया एसटी आरक्षण सही नहीं है और इसमें बहुत सारी वैधानिक और न्यायिक खामियाँ है। जिसको लेकर राज्य सरकार के स्पष्टिकरण मांगने का फैसला सही है।

    इस मामले को लेकर हम केंद्र सरकार से भी गुहार लगाते है कि सरकार तथ्यों के आधार पर इस फैसले पर पुनर्विचार करे। पिछले कुछ दिनों मे केंद्रीय हाटी समिति और स्थानीय नेता भ्रामक बातें कर रहे है और हाटी समुदाय के अस्तित्व को लेकर कोई ठोस दलील नहीं दे पाए और अब मनुस्मृति और खश इतिहास के आधार पर हाटी समुदाय के होने का दावा कर रहे है। परंतु यह जवाब नहीं दे पा राहे कि गिरिपार के खश कनैत और राजपूत बाकी प्रदेश से अलग कैसे है।

    यही नहीं राजस्व रिकॉर्ड को बदलने की बात की जा रही है जो कि निराधार और न्यायिक व्यवस्था के खिलाफ है। रेवेन्यू रिकॉर्ड और भारत के रजिस्ट्रार जनरल की पहले की टिप्पणी जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया कि हाटी कोई समुदाय नहीं है और वास्तविकत परिस्थिति से यह स्पष्ट हो जाता है कि हाटी नामक कोई समुदाय या जाति नहीं है।

    हाटी नाम के किसी समुदाय का कोई ऐतिहासिक, सामाजिक अस्तित्व नहीं है तो फिर उन्हे जनजाति कैसे घोषित किया जा सकता है। जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि यह आरक्षण की व्यवस्था मे सवर्ण जातियों के आर्थिक और सामाजिक तौर पर विकसित लोगों की बैकडोर एंट्री है।

    लोकुर कमेटी के मापदंडों को तथाकथित हाटी समुदाय पूरा नहीं करता और मापदंडों को दरकिनार कर राजनीतिक लाभ के लिये उन्हे एसटी बनाया जा रहा है। हम केंद्र और राज्य सरकार से विनती करते है कि हिमाचल की जनजातियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए हाटी आरक्षण से जुड़े इस पहलू पर गौर कर पुनर्विचार किया जाये।

    इस दौरान उन्होंने अपनी मांगें भी बताई। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू रिकॉर्ड मे कोई बदलाव नहीं किया जाए। टीआरटीआई की रिपोर्ट (एथनोग्राफिक् डाटा) मे मौजूद खामियों को पुनः अवलोकन किया जाए और उसमे जो काल्पनिक बातें लिखी गयी है उन्हे हटा कर वास्तविक् तथ्यों के आधार रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

    उन्होंने कहा कि गिरिपार के क्षेत्र और तथाकथित हाटी समुदाय के पिछड़ेपन का कोई आंकडा न तो टीआरटीआई की रिपोर्ट मे है और ना ही राज्य सरकार की सिफारिश मे है। सरकार पिछड़ेपन को मापने के लिए सेवनिर्वित हाई कोर्ट जज के नेत्रत्व मे विशेष कमिशन या कमेटी स्थापित कर वास्तविक स्तिथि के आधार पर रिपोर्ट पेश करे।

    साथ ही कहा कि एसटी के वर्तमान कोटे मे कोई छेड़छाड़ नहीं की जाए और वर्तमान के प्रतिशत को यथागत रख इस श्रेणी से बाहर आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि सवर्ण और रसुखदार जातियों को घुमंतू जनजातियों के साथ एक ही श्रेणि मे न रखा जाए। बराबरी के अधिकार और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है और इससे अनुसूचित जनजाति के संसाधनों और अवसरों पर विपरीत असर पड़ेगा और उन्हे फिर से पिछड़ेपन की तरफ़ धकेलेगा।

    उन्होंने कहा कि एससी/एसटी अधिनियम 1989 निष्क्रिय होने को लेकर पहले न्यायिक प्रक्रिया चल रही है जो इस मामले मे हुई सम्यक् तत्परता की कमी और पुनर्विचार की जरूरत को दर्शाता है।

  • एकादशी को 12,000 श्रद्धालुओं ने नवाया माता बाला सुंदरी मंदिर में शीश

    एकादशी को 12,000 श्रद्धालुओं ने नवाया माता बाला सुंदरी मंदिर में शीश

    श्रद्धालुओं द्वारा 71 लाख से अधिक की राशि की जा चुकी है अर्पित

    HNN/ काला अंब

    उत्तर भारत की प्रमुख शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर में चल रहे 15 दिवसीय शारदीय नवरात्र मेंले के एकादशी बुधवार को श्रद्धालुओं का तांता रहा। माता बाला सुंदरी मंदिर में बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड रही। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व हिमाचल के राज्यों से 12 हजार श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी के दर पर शीश नवाया।

    बुधवार एकादशी को देश के विभिन्न राज्यों से आई श्रद्धालुओं ने 6,55,750 की राशि माता बाला सुंदरी मंदिर के चरणों में भेंट की। प्रातः काल ही श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर माता बाला सुंदरी मंदिर में शीश नवाने के लिए खड़े हो रहे हैं। अब तक के नवरात्र में माता बाला सुंदरी मंदिर में करीब 2,90,150 श्रद्धालु शीश नवा चुके हैं।

    श्रद्धालुओं द्वारा माता बाला सुंदरी मंदिर में अब तक 71,56,670 रुपए की नकदी जबकि 22.200 ग्राम सोना व 8.889 किलो ग्राम चांदी अर्पित की जा चुकी है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम प्रबंध किए गए हैं।

    उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया के सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मेले को 5 सेक्टर में बांटा गया है तथा तीन डीएसपी अधिकारी के अलावा सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर के साथ-साथ 472 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं का आवाहन किया के मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें।

  • हाटी आरक्षण बिल को लेकर गुर्जर समाज ने रखी कालाअंब में आपात बैठक

    हाटी आरक्षण बिल को लेकर गुर्जर समाज ने रखी कालाअंब में आपात बैठक

    राजकुमार बोले प्रदेश सरकार का वैधानिक और न्यायिक कमियों को लेकर मांगे गए स्पष्टीकरण का करते हैं स्वागत

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर के कालाअंब में गुर्जर समाज द्वारा हाटी आरक्षण बिल को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें हाटी आरक्षण बिल को लेकर चर्चा की गई और आगामी रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि गुर्जर समाज के लोग अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों के हनन को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों मे प्रेस वार्ता कर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे और अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे।

    गुर्जर इस बात को लेकर एकमत है कि गिरिपार के हाटी समुदाय को दिया एसटी आरक्षण सही नहीं है और इसमे बहुत सारी वैधानिक और न्यायिक खामियाँ है। जिसको लेकर राज्य सरकार के स्पष्टिकरण मांगने के फैसले का हम समर्थन करते है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर हम केंद्र सरकार से भी गुहार लगाएंगे और अपना पक्ष रखेंगे। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को भी गुमराह किया गया है और वास्तविकता कुछ अलग है।

    उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से तथ्यों के आधार पर पुनर्विचार की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि हाटी आरक्षण बिल मे मौजूद वैधानिक खामियों के कारण ही यह अभी तक लागू नहीं हुआ है और अब रेवेन्यू रिकॉर्ड को बदलने की बात की जा रही है। इस तरह से आरक्षण मे शामिल करने के लिए रेवेन्यू रिकॉर्ड को बदलना किसी तरह से भी न्यायसंगत नहीं है जिसका हम विरोध करते है।

    इसके अलावा अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्गों को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। एससी/एसटी अधिनियम 1989 निष्क्रिय होने को लेकर पहले न्यायिक प्रक्रिया चल रही है जो इस मामले मे हुई सम्यक् तत्परता की कमी और पुनर्विचार की जरूरत को दर्शाता है।

    उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज कल्याण परिषद सिरमौर ने इस मुद्दे को लेकर जारूकता लाने का बीडा उठाया है और प्रदेश मे इस बिल के कारण प्रभावित सभी वर्गो के साथ भी संवाद चल रहा है और हम एकजुट होकर न्याय के लिए संघर्ष करेंगे।

    इस बैठक मे राजकुमार पोसवाल अध्यक्ष, सुभाष चौधरी, हेमराज उपाध्यक्ष, सोमनाथ भाटिया महासचिव मामराज चौधरी सचिव अनिल गोरसी व किनशुक् गुर्जर के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • बारिश और तूफान के बावजूद 10 हजार श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में नवाया शीश

    बारिश और तूफान के बावजूद 10 हजार श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में नवाया शीश

    HNN/ काला अंब

    शारदीय नवरात्रों के दूसरे दिन प्रमुख शक्तिपीठ मां बाला सुंदरी के दरबार में बारिश और तूफान के बावजूद शाम 3:00 तक 10,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। हालांकि नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख के लगभग पहुंच गई थी। मगर आज दूसरे दिन बारिश, अंधड़ और शीतलहर ने श्रद्धा को काफी प्रभावित किया।

    हालांकि बारिश के बावजूद तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही। बावजूद इसके श्रद्धालु अपनी बारी के लिए कतारो में लग रहे। मां बाला सुंदरी के दरबार में दूसरे दिन शक्ति स्वरूपा ब्रह्मचारिणी के रूप में मां की पूजा की गई। बारिश के रुकने के इंतजार में भारी संख्या में आए श्रद्धालु धर्मशाला सराय आदि में रुके रहे।

    सुबह 8:30 से शुरू हुई बारिश शाम के 3:00 बजे तक जारी थी। वहीं नाहन शहर के शक्तिपीठ मां काली स्थान मंदिर में भी सुबह के समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। हालांकि चढ़ावा कितना चढ़ा है इसको लेकर खबर लिखे जाने तक काउंटिंग चल रही थी मगर मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक विजय पाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि 3:00 बजे तक 10 हजार के लगभग श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका है।

  • 35 वर्षीय व्यक्ति की काला अंब में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

    35 वर्षीय व्यक्ति की काला अंब में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

    HNN/काला अंब

    औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में एक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। चालक को घायल अवस्था में उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। हालांकि चालक की मौत किन हालातों में हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। ऐसे में अब मृतक की मौत किसी हादसे के कारण हुई है या फिर कोई अन्य वजह है इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर निवासी 35 वर्षीय भूप सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ट्रक चालक का काम करता था। बताया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र काला अंब स्थित लोहा उद्योग ‘एचएम स्टील प्राइवेट लिमिटेड’ में कांटे पर माल की लोडिंग के दौरान चालक गिर गया। जिस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

    हालांकि इसे एक तरफ जहां दुर्घटना करार दिया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने भूप सिंह की मौत पर शक जाहिर किया है। परिजनों का कहना है कि उसकी मौत मारपीट के कारण हुई है। लिहाजा इसी के चलते मृतक युवक का परिवार वीरवार शाम को डीएसपी रमाकांत ठाकुर से भी मिला और मामले में उचित कार्यवाही की मांग की।

    डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजन उनसे मिले थे। जिसके बाद उन्होंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

  • सेवा पखवाड़ा के तहत काला अंब में डॉ. राजीव बिंदल ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

    सेवा पखवाड़ा के तहत काला अंब में डॉ. राजीव बिंदल ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

    सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की देखरेख में सैकड़ो लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

    HNN/ कालाअंब

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश में सेवा पखवाडा चल रहा है। इस कड़ी में आज जिला सिरमौर के काला अंब में मेडिकल कैम्प व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा द्वारा किया गया।

    बता दें आयोजन एवं व्यवस्थाऐं भाजपा मंडल नाहन व ग्राम केन्द्र काला अंब द्वारा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व सभी माननीय श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। महार्षि मार्कण्डेय मेडिकल कॉलेज के 30 चिकित्सकों का एक दल काला अंब पहुंचा। इन चिकित्सकों ने इलाके के लोगों को इलाज किया व सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान करें।

    आज तक प्रदेश में 35 रक्त दान शिविर लगाए जा चुके हैं यह रक्त दान शिविर 30 सितम्बर 2023 तक जारी रहेंगे।इस मौके पर डॉ. बिन्दल ने कहा कि काला अंब बडा औद्योगिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का बड़ा प्रयास पूर्व भाजपा सरकार में किया गया।

    मोगीनन्द से नागल सुकेती के लिए मारकण्डेय नदी पर 11 करोड़ रुपये का पुल लगाया जा रहा है। सुकेती से खजूरना तक 11 करोड़ रुपये की सडक से जोड़ा गया, 15 करोड़ रुपये विभिन्न सडकों के निर्माण के लिए दिया गया। काला अंब, त्रिलोकपुर, सिवरेज के लिए 35 करोड़ रुपये दिए गए, राजकीय सीनियर सेकेंडरी, स्कूल मोगीनन्द के लिए 2 करोड़ रुपये साईंस लैब व 70 लाख रुपये भवन निर्माण के लिए दिए।

    उन्होंने कहा कि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल काला अंब में 70 लाख रुपये का नया भवन बनाकर दिया। 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ई.एस.आई अस्पताल भाजपा की देन है।

    डॉ. बिन्दल ने कहा कि जनता की मांग पर जनता की सुविधा के लिए सब तहसील खोली वह चल रही थी, पटवार सर्कल नागल-सुकेती, पटवार सर्कल पालियों, पटवार सर्कल, आमवाला सेनवाला, पटवार सर्कल जोहडों, पटवार सर्कल विक्रमबाग-देवनी खोला गया व पी.एच.सी त्रिलोकपुर खोली गई जिसे कांग्रेस सरकार ने व स्थानीय विधायक ने जनता को धोखा देते हुए बंद करवा दिया और क्यों बंद करवाया केवल इसलिए की भाजपा ने यह सब संस्थान खोले है।

    इलाके में लगे सभी शिलान्यास एवं उद्घाटनों के पत्थरों को तोड़ने का सिलसिला जारी है। डॉ. बिन्दल ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री लोकभवन में आज यह मेडिकल कैंप लगाया गया है वह शानदार भवन हमारे द्वारा बनाया गया। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इसे ताला लगाकर बंद कर दिया और सड़ने के लिए छोड दिया।

    कल जब उपायुक्त सिरमौर से इजाजत लेकर खोला गया तो यह भूतिया बंगला बन चुका था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे बडी मेहनत ओर अपने खर्च पर चालू हालात में किया। बिंदल ने कहा कि बनी हुई चीजों को समाप्त करने में कांग्रेस पार्टी जुटी हुई है। काला अंब में सब तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं धूल का साम्राज्य है कोई खैर खबर लेने वाला नहीं है। केवल 10 महीने में कांग्रेस सरकार का दिवाला पिट गया है।

  • अब प्रदेश में हिमालयन ग्रुप कालाअंब ने शुरू किया “आईलेट्स और पीटीई” प्रशिक्षण

    अब प्रदेश में हिमालयन ग्रुप कालाअंब ने शुरू किया “आईलेट्स और पीटीई” प्रशिक्षण

    एनएसडीसी का है साथ, पहली बार सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे

    HNN/ काला अंब

    रोजगार परक शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित हिमालयन ग्रुप ऑफ कालाअंब ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। कौशल विकास और उधमशीलता मंत्रालय के एनएसडीसी के सहयोग से संस्थान के द्वारा आईलेट्स और पीटीई के लिए प्रशिक्षण केंद्र शुरू कर दिया है।

    इसका सबसे बड़ा फायदा उन छात्र-छात्राओं को होगा जो विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ काम करने और वहां की नागरिकता लेने के इच्छुक होते हैं। आज शनिवार को हिमालयन ग्रुप ऑफ काला अंब के वॉइस चेयरमैन तथा चीफ एडमिनिस्ट्रेटर कर्नल मेहता ने प्रेस वार्ता के माध्यम से इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी दी है।

    कर्नल अमरजीत मेहता ने बताया कि हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट पहला ऐसा संस्थान है जिसके पास इस प्रशिक्षण के लिए एक मजबूत और आधुनिक तम इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। बड़ी बात तो यह है कि आईलेट्स/पीईटी के लिए डॉ हरीश महेंद्र, डॉ राम बाबू शर्मा, डॉ सुमन, डॉ पूनम जैसी मजबूत फेकल्टी भी है।

    यह वह डॉक्टरेट हैं जो नॉर्दर्न जोन में एक अच्छा खासा नाम भी रखते हैं। बड़ी बात तो यह है कि संस्थान में प्रशिक्षण के बाद परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र के लिए किसी दूसरे राज्य सभा दूसरे संस्थान में जाने की जरूरत नहीं होगी। एलेक्स में एक अच्छा बैंड मिले इसको लेकर संस्थान में वह तमाम सुविधाएं मौजूद है जो पड़ोसी राज्यों में भी उपलब्ध नहीं होगी।

    इस प्रशिक्षण में आधुनिक इंटर एक्टिव पैनल , 50 से अधिक लेटेस्ट कंप्यूटर आधुनिक संचार व कम्युनिकेशन के साधन व संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। यही नहीं संस्थान कुछ ही दिनों में इमीग्रेशन कंसलटेंसी की सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रहा है।

    प्रेस वार्ता में के एडमिनिस्ट्रेटर ने यह भी जानकारी दी कि यदि कोई संस्थान में छात्र अथवा छात्रा एडमिशन के लिए आते हैं तो नेट ठहरने की सुविधा और कैंटीन फैसिलिटी भी दी जाएगी। बता दे कि संस्थान में 1500 छात्रों अथवा छात्राओं के रहने के लिए हॉस्टल और हाइजीन कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध है।

    यह हॉस्टल लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग हैं। वही वॉइस अध्यक्ष विकास बंसल ने बताया कि इस कोर्स को करने वाले विद्यार्थी के लिए ऑनलाइन पासपोर्ट और ऑनलाइन वीजा आदि के लिए भी कंसल्टेंसी दी जाएगी। बरहाल पहले आईलेट्स करने के लिए हिमाचल प्रदेश व पड़ोसी राज्य हरियाणा के साथ लगते जिलों के छात्र-छात्राओं को दिल्ली, चंडीगढ और लखनऊ जैसे शहरो का रुख करना पड़ता था।

    इन शहरों में उन्हें यह कोर्स बहुत ही महंगे दामों में पढ़ता था और यही नहीं एक ही संस्थान में तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होती थी। यह पहला अवसर होगा कि जिस में एक सरकार के मन्नत प्राप्त संस्थान के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह संस्थान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र अथवा छात्रा को विश्वसनीयता की पूरी गारंटी भी देता है। आयोजित प्रेस वार्ता में डॉक्टर पूनम, शुभम कुमार, डॉक्टर रुचि तथा सहायक एडमिनिस्ट्रेटर ममता मुख्य रूप से मौजूद थे।

  • काला अंब में शुरू हुआ अंतर्राज्यीय एल्जन क्रिकेट टूर्नामेंट

    काला अंब में शुरू हुआ अंतर्राज्यीय एल्जन क्रिकेट टूर्नामेंट

    देश प्रदेश की 31 टीमें ले रही है हिस्सा, “नशा नहीं अब खेलेगा युवा” थीम आधारित है टूर्नामेंट

    HNN/काला अंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला आम के मोगीनंद में दो दिवसीय अंतर्राज्यीय एल्जन क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट मोगीनंद के लाल पीपल ग्राउंड में एल्जन फार्मा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित किया गया है। आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य नशा नहीं अब खेलेगा युवा सोशल थीम पर आधारित है।

    जिला सिरमौर में किसी फार्मा के द्वारा यह एक पहले और बड़ी शुरुआत भी मानी जा रही है। दो दिवसीय इस क्रिकेट टूर्नामेंट में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल की करीब 31 टीम में भाग ले रही हैं। 5-5 ओवरों के इस मैच में फर्स्ट प्राइज विनर टीम को 15000 पर नगद और विनिंग ट्रॉफी जबकि सेकेंड प्राइज 7100 प्लस ट्रॉफी रखी गई है।

    तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ 1100 रुपए का नगद इनाम भी दिया जाएगा। टीम के अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक टीम की एंट्री फ़ीस 800 रुपए रखी गई है। हालांकि इस मैच का शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी के द्वारा किया जाना था मगर अचानक उनके शिमला के कार्यक्रम के चलते यह स्थगित किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ एल्जन फार्मा उद्योग के सीएमडी संजीव भाटिया के द्वारा किया गया।

    उन्होंने क्रिकेट मैच का शुभारंभ करते हुए उपस्थित युवाओं को खेलों के प्रति बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा देश का युवा देश की वह बुनियाद है जिस पर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकते हमारे देश के युवाओं को नशे की ओर खींच रही हैं।

    उन्होंने कहा कि देश का युवा अब जागरुक हो चुका है लिहाजा नशे जैसी बुरी आदत को छोड़कर खेल और व्यायाम में अपने शरीर को निखारने की जरूरत है। यही नहीं उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्रहित में चलाए जा रहे तमाम उन सामाजिक आंदोलन और कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा पर्यावरण को बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने चाहिए और अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ करने के लिए दूसरे पर निर्भरता छोड़कर खुद एक नैतिक दायित्व निभाना चाहिए।

    उन्होंने कहा यह अभी शुरुआत है धीरे-धीरे युवाओं के लिए उनके भविष्य के लिए तथा शारीरिक क्षमताओं को और अधिक बढ़ने के लिए कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। मैच का आगाज हरियाणा की खानपुर और सिरमौर की सिंबल वाला टीम के बीच हुआ। एल्जन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष रोहित शर्मा, पिंटू रविंद्र ठाकुर तथा मोहित के द्वारा टूर्नामेंट खेलने पहुंची टीमों को शुभकामनाएं दी गई।

    क्लब के अध्यक्ष रोहित शर्मा ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट समापन पर बतौर मुख्य अतिथि जिला के प्रमुख व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोज शर्मा उपस्थित होंगे।