Category: KALA AAM

  • कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

    कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

    कुरियर कंपनी में प्रभारी था नियुक्त, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान महिंद्र सिंह, निवासी मोगीनंद के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कालाअंब में एक कुरियर कंपनी का प्रभारी था। सोमवार की रात वह अपनी बाइक पर सवार होकर कालाअंब से मोगीनंद घर लौट रहा था। इस दौरान मोगीनंद क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया।

    जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी एम एस चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • उप-मुख्यमंत्री ने कालाअंब में 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का किया समापन

    उप-मुख्यमंत्री ने कालाअंब में 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का किया समापन

    उप-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेट्स को किया सम्मानित

    HNN/ कालाअंब

    अनुशासन का मानव जीवन में बहुत महत्व है। अनुशासन के बिना व्यक्ति लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता, इसलिए विद्यार्थी को सफल जीवन के लिए कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प के साथ-साथ अनुशासन में रहकर कार्य करना चाहिए।

    यह उद्गार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को कालाअंब में प्रथम हिमाचल प्रदेश बालिका बटालियन एन.सी.सी. सोलन द्वारा प्रदेश की 569 एन.सी.सी. कैडेट्स के 21 दिसंबर से शुरू हुए 10 दिवसीय कैंप के समापन अवसर पर व्यक्त किए।

    उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. विद्यार्थी में अनुशासन और राष्ट्र भक्ति की भावना पैदा करती है। उन्होंने कहा कि कैडेट्स ने जो भी यहां सीखा उसे अपने जीवन में जरूर अपनाएं। उन्होंने कहा कि सर्वोपरि राष्ट्र है, एन.सी.सी. यही सिखाती है। प्रशिक्षण में कैडेट्स को अच्छे संस्कार मिलते हैं।

    उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त हिमाचल हो इसके लिए नशे के कारोबारियों को नहीं बक्शा जाएगा। प्रदेश सरकार भावी पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेश में 12 हजार करोड़ रूपये का नुक्सान हुआ है।

    प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारों का सहारा है। सुख आश्रय योजना के माध्यम से 4 हजार बच्चों को हर महीने 4 हजार रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से दिए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को ओ.पी.एस. बहाल कर दी गई है, जिससे वह सेवानिवृत होने के बाद पूरी प्रतिष्ठा व सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में दो घटक एकता और अनुशासन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

    एन.सी.सी. पाठ्यक्रम में भी शामिल होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को देश की आजादी कैसी मिली है, का बोध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवा पीढ़ी की आपदा के दौरान जन सेवा में सेवाएं ली जा सकती हैं। इसके लिए स्कूली स्तर पर बच्चों को एन.सी.सी. के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर जोर दिया।

    उप-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया। वन एच पी गर्ल्स बटालियन एन. सी. सी. सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 21 दिसंबर से आरम्भ हुए इस कैंप में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 569 एन. सी.सी. केडिट्स ने भाग लिया।

    उन्होंने ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान छात्राओं को विभिन्न सैन्य अभ्यासों, फिजिकल सक्टिविटीज़ और नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

    इसके अतिरिक्त जिन कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया उन्हें सैन्य तैयारी, शूटिंग, ड्रील, ग्रुप डिस्कशन के बारे में भी बताया गया। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान कैडेट्स के लिए खेल गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

    इसके अतिरिक्त उन्हें 1971 के युद्ध पर आधारित फिल्म “पीपा“ दिखाई गई जिससे मनोरंजन के साथ-साथ उनमें देश भक्ति की भावना भी जागृत हो सके। इस मौके पर एन.सी.सी. कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।

  • आज कालाअंब आएंगे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. शांडिल

    आज कालाअंब आएंगे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. शांडिल

    HNN/ कालाअंब

    हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल आज 29 दिसम्बर यानि शुक्रवार को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेगें।

    इस दौरान मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल के साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, कर्नल धनीराम शांडिल दोपहर 12.30 बजे कालाअंब स्थित हिमालयन ग्रुप संस्थान में पहुंचेगे।

    जिसके बाद एनसीसी गर्ल्स कैडेट के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के अवसर पर शिरकत करेंगे।

  • एनसीसी के 10 दिवसीय राज्य स्तरीय कैंप में आपदा प्रबंधन विषय पर दिया गया प्रशिक्षण

    एनसीसी के 10 दिवसीय राज्य स्तरीय कैंप में आपदा प्रबंधन विषय पर दिया गया प्रशिक्षण

    HNN/कालाअंब

    हिमाचल प्रदेश की प्रथम (बालिका) स्वतंत्र वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, सोलन द्वारा सिरमौर जिला के हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस, कालाअंब में 10 दिवसीय (21-30 दिसंबर) तक राज्य स्तरीय वार्षिक प्रशिक्षण (एटीसी) कैंप कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

    कैंप कमांडेंट, कर्नल संजय शांडिल ने बताया कि इस 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में पूरे हिमाचल प्रदेश से 570 (बालिका) कैडेट्स विभिन्न महाविद्यालय एवं संस्थानों से भाग ले रही हैं, इसके साथ ही कुछ स्कूलों से भी बालिका कैडेट्स इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही हैं।

    उन्होंने बताया कि इस कैंप के छठे दिन आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ-जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (उपायुक्त कार्यालय परिसर), सिरमौर से समन्वयक राजन कुमार शर्मा व अरविंद चौहान ने आपदा प्रबंधन विषय के बारे में विस्तृत भाषण व अपने अनुभवों को इन के कैडेट्स के साथ सांझा किया।

    इस महत्वपूर्ण जानकारी को कैडेट्स के साथ सांझा करने के लिए कैंप कमांडेंट ने आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन, सिरमौर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मेजर अल्फा मलिक, उप कैंप कमांडेंट सहित विभिन्न महाविद्यालयों एवं स्कूलों से आए हुए एसोसिएट एनसीसी अधिकारी व समस्त एनसीसी स्टाफ उपस्थित रहा।

  • कालाअंब में लोगों ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए पवित्र कलश के किए दर्शन

    कालाअंब में लोगों ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए पवित्र कलश के किए दर्शन

    HNN/ कालाअंब

    जिला मुख्यालय नाहन से श्री राम कलश यात्रा दोपहर लगभग 3:30 बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची। यहां क्षेत्रवासियों ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए पवित्र कलश के दर्शन किये और स्वागत किया। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित श्री राम मंदिर में राम लला की प्राणप्रतिष्ठा के मद्देनजर देश भर में कलश यात्रा निकाली जा रही है।

    इसी कड़ी में सोमवार को कलश यात्रा नाहन से शुरू होकर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची। इससे पूर्व सैनवाला और मोगीनन्द में भी क्षेत्रवासियों ने इस कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया और जय श्री राम का उद्घोष किया।

    क्षेत्रवासियों में मीनाक्षी गुप्ता, दीपांशु, विक्की, सोनू, रूप सिंह, योगेश, दीपक, संजय गुप्ता, सोमा देवी, संदीपक तोमर, चेतन ने बताया कि कलश यात्रा के माध्यम से पवित्र कलश के दर्शन करने का अवसर मिला, जोकि सौभाग्य की बात है। इसके लिए सभी क्षेत्रवासी कलश यात्रा आयोजन समिति के आभारी हैं।

  • कालाअंब में 20 वर्षीय प्रवासी युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मौत

    कालाअंब में 20 वर्षीय प्रवासी युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मौत

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनन्द में एक 20 वर्षीय प्रवासी युवती के फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतका की पहचान पूनम पत्नी बबलू, निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, मृतका का पति जब घर पर नहीं था उस दौरान मृतका ने यह खौफनाक कदम उठाया और आत्महत्या कर ली। मृतका का पति जब घर लौटा तो उसने पत्नी को पंखे से लटका देखा। उसने तुरंत उसको उतार कर कालाअंब के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उन्होंने यह सूचना कालाअंब थाना में दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थाना प्रभारी एमएस चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

  • शातिरों ने कालाअंब स्थित होटल में लगाई सेंध, 5 एलसीडी लेकर हुए फरार

    शातिरों ने कालाअंब स्थित होटल में लगाई सेंध, 5 एलसीडी लेकर हुए फरार

    HNN/ कालाअंब

    हिमाचल प्रदेश में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। शातिर आए दिन नए नए तरीकों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। अब ताजा मामला जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब का है। यहां शातिर एक होटल से पांच एलसीडी लेकर फरार हो गए है। पीड़ित व्यक्ति ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में होटल मालिक अविनाश खिल्लन ने बताया कि कोई अज्ञात शातिर उनके होटल खिल्लन दीप से पांच एलसीडी लेकर फरार हो गए है। जब व्यक्ति ने होटल जाकर देखा कि वहां मौजूद 5 एलसीडी गायब है तो उसके होश उड़ गए।

    घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने तुरंत इस बाबत कालाअंब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत कर्ता के आधार पर पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। बता दें इस वारदात की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि इस घटना से उसे काफी नुक्सान हुआ है।

  • कालाअंब मोगीनंद के अक्षरधाम स्कूल ने मनाया वार्षिक महोत्सव

    कालाअंब मोगीनंद के अक्षरधाम स्कूल ने मनाया वार्षिक महोत्सव

    बच्चों की प्रतिभा के कायल हुए उपनिदेशक हायर

    HNN/कालाअंब

    मोगीनंद स्थित अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उच्च शिक्षा उप-निदेशक करमचंद धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    जबकि कालाअंब ग्राम पंचायत प्रधान रेखा चौधरी, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।

    इस अवसर पर स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

    सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

    नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने समूह नृत्य पेश करके खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा पंजाबी नृत्य, पहाड़ी नाटी, हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किया।

    अंत में मुख्यातिथि कर्मचंद धीमान ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुभाष चौधरी, संजय कुमार, सीताराम, योगेश, मनोज, गीता, कमल, पंकज और विद्यालय के शिक्षकों सहित सैकड़ों अभिभावक भी मौजूद रहे।

  • कालाअंब के शीशा उद्योग गोल्ड प्लस प्राइवेट लिमिटेड में चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

    कालाअंब के शीशा उद्योग गोल्ड प्लस प्राइवेट लिमिटेड में चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

    दिल्ली से आए चिकित्सा विशेषज्ञों ने लगभग 200 कामगारों के स्वास्थ्य की करी जांच

    HNN/ कालाअंब

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक शीशा उद्योग गोल्ड प्लस प्राइवेट लिमिटेड में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिल्ली से आए आधा दर्जन चिकित्सा विशेषज्ञों ने लगभग 200 कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। इसके अलावा कामगारों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

    शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों में डॉ. नेहा त्यागी (एमडी पैथोलॉजी), डॉ. रविंदर कुमार (फिजिशियन एवं क्लीनिकल कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. मयंक कुमार (न्यूरो फ़िज़ियोथेरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स न्यूट्रीशियन), डॉ. आशुतोष, यशवेंद्र राणा (रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर) ने अपनी सेवाएं दीं।

    शिविर के आयोजक गोल्ड प्लस प्रा. लि. के प्लांट प्रभारी सूरज त्यागी ने बताया कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कामगारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है। अक्सर कामगार अनभिज्ञतावश स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं होते और छोटी छोटी बीमारियों को अनदेखा करते हैं।

    यही छोटी छोटी समस्याएं आगे चलकर किसी गम्भीर बीमारी का रूप धारण कर लेती हैं। इन समस्याओं का यदि समय पर उपचार हो जाए तो भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उद्योग की ओर से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है।

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उद्योग की ओर से पौधारोपण पर पुरजोर बल दिया जाता है। अन्य सामाजिक कार्यों के लिए भी उद्योग प्रबंधन तत्परता से कार्य कर रहा है। डॉ. नेहा त्यागी ने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम कामगारों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें परामर्श और उपचार संबंधी हिदायतें दे रही है।

    विभिन्न रोगों से संबंधित प्रयोगशाला जांच की यदि आवश्यकता पड़ती है तो रक्त जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं, जिन्हें बड़ी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आजकल मधुमेह की समस्या ज्यादा हो रही है। हर पांचवें व्यक्ति को मधुमेह की शिकायत है।

    लिहाजा मधुमेह रोगियों को समय समय पर आवश्यक जांच और चिकित्सा परामर्श की आवश्यकता होती है। कामगारों को इसके लिए पूरी तरह जागरूक किया जा रहा है।इस अवसर पर उद्योग के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

  • सेनवाला में हिमाचल कांग्रेस सेवादल, जन सेवा विभाग स्वास्थ्य सेवा समिति की बैठक आयोजित

    सेनवाला में हिमाचल कांग्रेस सेवादल, जन सेवा विभाग स्वास्थ्य सेवा समिति की बैठक आयोजित

    चेतन कश्यप को नाहन ब्लॉक का अध्यक्ष और अभिषेक कुमार को चुना सचिव

    HNN/ काला अंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के समीप सेनवाला गांव में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल, जन सेवा विभाग (स्वास्थ्य सेवा समिति) की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सेवा समिति कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश सचिव अलका शर्मा द्वारा की गई। इस मौके पर जिला संयोजक सुनीता भी विशेष रूप से मौजूद रही।

    इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवा समिति कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश सचिव अलका शर्मा व जिला संयोजक सुनीता ने सेनवाला से कार्यकारिणी में नए सदस्यों को शामिल किया। इस बैठक में नाहन ब्लॉक का अध्यक्ष चेतन कश्यप और सचिव अभिषेक कुमार को चुना गया। बैठक के दौरान सेनवाला में स्वास्थ्य सेवा समिति कांग्रेस सेवा दल प्रदेश सचिव अलका शर्मा ने आने वाले लोकसभा चुनावों की कार्यकारिणी के बारे में जागरूक किया।

    बैठक में प्रदेश सचिव अलका शर्मा, जिला संयोजक सुनीता, ब्लॉक सचिव अनिता, ब्लॉक अध्यक्ष आमिर, पांवटा ब्लॉक अध्यक्ष हरजीत सिंह, कांग्रेस सेवादल युवा अध्यक्ष दिव्यांशी शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह ठाकुर, सादिक मोहम्मद, अहमद अली, राज कुमार, दिलशाद खान, नियाज़ मोहम्मद, रहमी बेगम, मीरो बेगम, नीलम देवी आदि मौजूद रहे।