Category: KALA AAM

  • काला अंब में एटीएम से 25 लाख की शातिराना ढंग से चोरी, आरोपी ने अपना गुनाह किया कबूल

    काला अंब में एटीएम से 25 लाख की शातिराना ढंग से चोरी, आरोपी ने अपना गुनाह किया कबूल

    HNN/ नाहन

    सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन के साथ-साथ हरियाणा की सीमा पर स्थित हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में शुमार कालाअंब में एटीएम से लाखों रुपए के केश चोरी का मामला सामने आया है। प्रारंभिक छानबीन में करीब 25 लाख रुपए के नगदी की चोरी एटीएम से की गई है। यह चोरी भी कि अलग किस्म की है।

    जानकारी के मुताबिक नाहन शहर व औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में दो बैंकों के अलावा पोस्ट ऑफिस नाहन के एटीएम में आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी ने ही करीब 25 लाख रुपए का गोलमाल किया है। मामला बेहद ही रोचक है। जानकारी के मुताबिक नाहन शहर में देश के सबसे बड़े बैंकों में शुमार स्टेट बैंक आफ इंडिया के करीब एक दर्जन एटीएम विभिन्न हिस्सों में स्थापित है।

    इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के भी नाहन शहर में तीन से चार एटीएम लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं। यही नहीं पोस्ट ऑफिस का एटीएम भी नाहन शहर के गुंनु घाट सिथित मुख्य पोस्ट ऑफिस के बाहर स्थापित है। नाहन शहर के लगभग सभी एटीएम वर्तमान में आउटसोर्स के आधार पर कंपनी को दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक नाहन शहर व औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के एटीएम में पैसा डालने का ठेका सभी बैंकों ने आउटसोर्स के आधार पर दो कंपनियों को दिया है।

    इनमें से एक कंपनी के एक कर्मी द्वारा जब इन एटीएम में कैश डाला जाता था तो एटीएम को कैश वाले स्थान से लॉक नहीं किया जाता था। उसके पश्चात एटीएम से गुपचुप तरीके से मौका मिलते ही पैसों की चोरी की जाती थी। अपनी तरह के चौंकाने वाले इस पहले मामले में अभी तक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अलावा एचडीएफसी व पोस्ट ऑफिस के एटीएम में से करीब 25 लाख रुपए के आसपास का गोलमाल हुआ है।

    जिसमें पोस्ट ऑफिस के एटीएम में करीब 8 लाख रुपए, स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम से करीब 12.50 लाख रुपये जबकि एचडीएफसी के एटीएम से करीब अढाई से तीन लाख रुपए की चोरी हुई है। बाकायदा इस सिलसिले में संबंधित बैंकों द्वारा आउटसोर्स कंपनी को भी सूचित किया गया है। जिसके बाद पुलिस में भी शिकायत दर्ज की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि करीब 25 लाख रुपए का गोलमाल एक माह के भीतर केवल तीन वितीय संस्थानों के एटीएम से किया गया है।

    पोस्ट ऑफिस के नाहन स्थित गुन्नू घाट में मुख्य डाकघर के साथ लगे एटीएम के अलावा एचडीएफसी बैंक के नाहन के तीन एटीएम जबकि स्टेट बैंक आफ इंडिया के काला अंब स्थित एटीएम से पैसों की गुपचुप तरीके से चोरी की गई है ।इस बात का खुलासा तब हुआ जब बैंकों द्वारा प्रतिदिन एटीएम से की जाने वाली ट्रांजैक्शन की क्रॉस वेरिफिकेशन की जाती है। बताया जा रहा है कि इस तरह का एटीएम में ही चोरी का मामला यह नया है।

    सूत्रों के मुताबिक बैंकों व पोस्ट ऑफिस ने जिस कंपनी को एटीएम में कैश डालने का जिम्मा दिया है उस कंपनी ने भी इस मामले में एक आरोपी कर्मी को चिन्हित कर लिया है।यह भी पता चला है कि संबंधित कर्मी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल जिला सिरमौर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। आउटसोर्स कंपनी द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

    गौर हो कि एटीएम में कैश डालने का जिम्मा अब बैंक स्वयं नहीं करते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि बैंक के पास कैश को लाने ले जाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं होते हैं ।एटीएम में जब आउटसोर्स की कंपनी द्वारा पैसा डाला जाता है तो बाकायदा बुलेट प्रूफ वाहन के अलावा गनमेन भी साथ होते हैं। साथ ही आउटसोर्स कंपनी के दो से तीन कर्मचारी इस पूरे प्रक्रिया में साथ रहते हैं।

    अब इन्हीं कर्मचारियों में से एक कर्मचारी की नियत भारी राशि को देख कर डोल गई तथा उसने नाहन शहर के अलावा औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एटीएम से एक माह के भीतर ही 25 लाख से आसपास की नगदी पर हाथ साफ कर लिया है। उधर, इस बारे में जब पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नाहन शहर व औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एटीएम से लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में बैंक में कैश डालने के लिए हायर की गई आउटसोर्स कंपनी ने शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी की शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि कंपनी ने यह भी कहा है कि इस मामले में एक कर्मचारी को चिन्हित किया गया है तथा उक्त कर्मचारी ने कंपनी के समक्ष भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फिलहाल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ,एचडीएफसी व डाक विभाग के एटीएम से चोरी किए गए पैसों की रिकवरी होना शेष है।

  • काला अंब टोल बैरियर के कर्मियों ने दिखाई दादागिरी, तीन लोगों के साथ करी जमकर मारपीट

    काला अंब टोल बैरियर के कर्मियों ने दिखाई दादागिरी, तीन लोगों के साथ करी जमकर मारपीट

    शिकायतकर्ता ने नई गाड़ी और स्थानीय पता भी बताया बावजूद इसके….

    HNN/ काला अंब

    काला अंब के त्रिलोकपुर रोड पर टोल बैरियर कर्मियों के द्वारा स्थानीय व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला जानकारी में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनदीप कुमार पुत्र जागीर सिंह सुकेती निवासी अपनी टेंपरेरी नंबर की नई गाड़ी के साथ हरियाणा से हिमाचल की ओर आ रहा था। इस दौरान शिकायतकर्ता मनदीप कुमार के साथ उसके दोस्त विशाल और गुरमुख भी बैठे थे।

    दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही मनदीप ने बैरियर क्रॉस करना चाहा तो टोल बैरियर कर्मियों से रोक दिया। मनदीप ने बताया कि उसका टेंपरेरी नंबर हिमाचल का है और वह सुकेती का स्थाई निवासी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान टोल बैरियर पर उनकी काफी बहस बाजी हुई। कुछ देर के बाद जब मनदीप अपनी गाड़ी और दोस्तों के साथ त्रिलोकपुर रोड की ओर जा रहा था तभी 6-7 टोल बैरियर कर्मियों ने उनका रास्ता रोक लिया।

    जहां पर उनके साथ काफी ज्यादा मारपिटाई हुई। मारपीट करने के बाद यह सभी लोग फरार हो गए। मनदीप ने इस घटना की बाबत काला अंब थाना में टोल बैरियर के बेनाम कर्मियों के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। मामले की विवेचना एडिशनल एसएचओ भागीरथ टाटा, हेड कांस्टेबल सचिन कर रहे हैं। मामला अंतर्गत धारा 147 व 323 दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर सोमदत्त ने खबर की पुष्टि की है।

  • कालाअंब में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    कालाअंब में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    HNN/ काला अंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब से सटे ग्रामीण इलाके में एक 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीँ पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी 36 वर्षीय आरोपी धनवीर पुत्र चेतराम नाहन व पच्छाद विकास खंड की सीमा पर स्थित गांव का रहने वाला है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है।

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपनी बहन के घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद घर लौटी पीड़िता ने परिवार को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर सोमवार देर दोपहर कालाअंब पुलिस थाना पहुंचे।

    पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पोक्सो एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा-376 के तहत मामला दर्ज कर लिया, साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए नाहन भेज दिया। शाम के वक्त मामला दर्ज हुआ था, रात 11 बजे से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। काला अंब पुलिस थाना के एसएचओ मोहर सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

  • गाय से टकराई बाइक, मारकंडा सेवा समिति काला अंब के संरक्षक की मौत

    गाय से टकराई बाइक, मारकंडा सेवा समिति काला अंब के संरक्षक की मौत

    HNN/ कालाअंब

    अंबाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां बाइक के आगे अचानक गाय आ गई। हादसे में मारकंडा सेवा समिति कालाअंब के संरक्षक की जान चली गई है। मृतक की पहचान नारायणगढ़ के वार्ड-8 निवासी राजकुमार उर्फ राजू पंडित (60) के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, राजकुमार किसी काम से नारायणगढ़ गया हुआ था। इस दौरान जब वह काम ख़त्म करके वापस आ रहा था तो अचानक ही नारायणगढ़ के अंबेडकर भवन के पास बाइक गाय से टकरा गई।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे घायल अवस्था में तुरंत सिविल अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया गया परन्तु तब तक उसने दम तोड़ दिया था। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

  • सैनवाला पंचायत में बारिश का कहर, राणा जी फूड इंडस्ट्री फिर से तबाह

    सैनवाला पंचायत में बारिश का कहर, राणा जी फूड इंडस्ट्री फिर से तबाह

    HNN/ काला अंब

    रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सैनवाला पंचायत में बारिश का जमकर कहर बरपा। भारी वर्षा पात के बाद सैलानी नदी के साथ लगती खड्ड ने जमकर तांडव मचाया। इस खड्ड की बाढ़ की चपेट में राणा जी फूड इंडस्ट्री फिर से आ गई है।

    बता दें कि किसी फूड इंडस्ट्री में करीब 20 दिन पहले 5 से 6 फुट पानी इसी तरह भर गया था। फैक्ट्री को पहले ही करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका था, यही नहीं फैक्ट्री का तमाम उत्पादन भी बंद हो गया था। अब फिर से हुई भारी बारिश की तबाही के बाद इस फंड ने राणा जी फूड इंडस्ट्री को पूरी तरह से तबाह कर डाला है।

    फैक्ट्री के प्रबंधक निदेशक करण राणा ने बताया कि फैक्ट्री की सुरक्षा को लेकर फिर से वहां दीवार खड़ी कर दी गई थी। फैक्ट्री को फिर से चलने योग्य बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च हो चुका था। नगर प्रशासन द्वारा खड्ड के पानी से सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।

    उन्होंने बताया कि आज हुई भारी बारिश के बाद जहां चैन वाला से आगे बर्मा पापड़ी की और तमाम यातायात रुक गया वहीं फैक्ट्री में 7 से 8 फुट पानी भर गया। फैक्ट्री की रही सही सांस भी अब पूरी तरह टूटती हुई नजर आ रही है।

    वहीं जानकारी यह भी मिली है कि आज इसी क्षेत्र में बादल फटने जैसे हालात पैदा हुए। भारी बारिश का पानी ना केवल इस शक्ति के लिए तबाही का बड़ा कारण बना बल्कि गांव के आसपास भी काफी जमीनी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

  • चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी ने कालाअंब पुलिस थाने की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

    चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी ने कालाअंब पुलिस थाने की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

    पुलिस जवानों ने थाने के गेट से दबोचा आरोपी को

    HNN/ कालाअंब

    जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस थाना की दूसरी मंजिल से चोरी के आरोपी ने भागने के लिए छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद भी आरोपी घायल अवस्था में पुलिस थाना से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे पुलिस थाना कालाअंब के जवानों ने थाने की गेट के समीप दबोच लिया। दूसरी मंजिल से छलांग लगाने के दौरान आरोपी घायल हुआ था, जिसे की पुलिस ने उपचार के लिए डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में दाखिल करवाया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार संजू पुत्र जगीर सिंह निवासी अजीजकला तहसील बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा को कालाअंब पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की चोरी के आरोप में रविवार तड़के ही गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को थाने की हवालात में रखा गया था। दोपहर को चोरी के आरोपी संजू को खाना खाने के लिए हवालात से मैस में ले जा रहे थे कि इसी दौरान संजू ने भागने की कोशिश की।

    संजू ने पुलिस थाने की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। संजू द्वारा कुछ समय पूर्व कालाअंब क्षेत्र से बाइक चोरी गई थी। जिसकी तलाश कालाअंब पुलिस कर रही थी। पुलिस ने संजू के पास से चोरी की हुई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने संजू के खिलाफ पुलिस थाना से भागने का मामला भी अलग से दर्ज कर लिया है। उधर जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने खबर की पुष्टि की है।

  • पॉल्यूशन फैलाने से बाज ना आने पर सागर कत्था उद्योग की काटी बिजली

    पॉल्यूशन फैलाने से बाज ना आने पर सागर कत्था उद्योग की काटी बिजली

    जिला परिषद सहित काला अंब पंचायत में भी उठा था मुद्दा, पॉल्यूशन बोर्ड ने लिया बड़ा एक्शन

    HNN/ काला अंब

    काला अंब त्रिलोकपुर रोड स्थित सागर कत्था उद्योग की बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिला सिरमौर के द्वारा दिए गए नोटिस के बाद अमल में लाई गई है। बताया गया है कि सागर कत्था उद्योग के द्वारा फैक्ट्री से केमिकल युक्त पानी बार-बार खुले नाले में गिराया जा रहा था। इस नाले का पानी पवित्र नदी श्री मार्कंडेय जी नदी में मिलता है।

    अत्यधिक प्रदूषित पानी के नाले में गिराए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी भारी रोष था। यही नहीं काला अंब जिला परिषद वार्ड के सदस्य के द्वारा यह मुद्दा जिला परिषद की बैठक में भी उठाया गया था। जिसके बाद हरकत में आए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिला सिरमौर के द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। पॉल्यूशन बोर्ड की टीम ने मौके पर स्थिति को अत्यधिक चिंतनीय पाया। बोर्ड के द्वारा इस बाबत फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया गया।

    दिए गए नोटिस के आधार पर कंप्लायंस रिपोर्ट ना दिए जाने पर बोर्ड के द्वारा बिजली बोर्ड को पावर डिस्कनेक्ट करने के लिए नोटिस दिया गया था। यह नोटिस बीते 25 जुलाई को बिजली बोर्ड को मिल गया था। जिसके बाद एक्सईएन बिजली बोर्ड के द्वारा एसडीओ काला अंब को जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। आज शुक्रवार को बिजली बोर्ड के द्वारा कार्यवाही को अमल में लाते हुए फैक्ट्री का पावर कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा बिजली बोर्ड के द्वारा की गई कार्यवाही को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने इसका स्वागत भी किया है।

    वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिला सिरमौर के क्षेत्रीय अधिकारी पवन शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा दिए गए नोटिस पर कंप्लायंस रिपोर्ट दिए जाने के बाद बोर्ड की टीम फिर से जांच करेगी। उन्होंने बताया कि अब यदि फैक्ट्री प्रबंधन इंगित पैरामीटर्स के अनुसार डिस्चार्ज का प्रबंधन करता है तो उनकी बिजली बहाल की जा सकेगी। उधर, एक्सईएन नाहन बिजली बोर्ड राहुल राणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताएगी पॉल्यूशन बोर्ड के नोटिस के बाद फैक्ट्री की बिजली काटी गई है।

  • राणा जी फूड इंडस्ट्री पर टूटा बारिश का कहर, करोड़ों का हुआ नुक्सान

    राणा जी फूड इंडस्ट्री पर टूटा बारिश का कहर, करोड़ों का हुआ नुक्सान

    बरसाती नाले ने बदला रास्ता, दीवार तोड़ फैक्ट्री में घुसा टनों मलवा

    HNN/ काला अंब

    मंगलवार की देर रात करीब 11:00 बजे के आसपास राणा जी फूड इंडस्ट्री पर बारिश का कहर जमकर बरसा। सैन वाला पंचायत के सलानी गांव स्थित बरसाती नाले ने अपना रुख बदलते हुए फैक्ट्री की दीवार तोड़ जमकर तबाही का तांडव मचाया। नाले में भारी पानी के साथ आए टनों मलबे ने ना केवल फैक्ट्री के रॉ मैटेरियल को बुरी तरह बर्बाद कर दिया बल्कि करोड़ों की मशीनरी को भी भारी नुक्सान पहुंचा है।

    मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में करीब 5 फुट से भी अधिक भारी मलवा और पानी इकट्ठा हो गया था। पानी का फ्लो इतना तेज था कि फैक्ट्री के दरवाजे और दीवारें तोड़ते हुए बड़े-बड़े डीप फ्रीज और कोल्ड स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री के कार्यालय सहित लैबोरेट्री किचन सहित तैयार माल भी मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत तो यह रही कि जिस समय यह घटना घटी उस दौरान फैक्ट्री में 2-4 कर्मी ही मौजूद थे।

    भारी पानी और कीचड़ का सैलाब जैसे ही अंदर पहुंचा यह कर्मचारी अपनी जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर भागे। फैक्ट्री कर्मियों ने रात को ही अपने मैनेजर करण राणा को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मैनेजर के द्वारा आपदा से हुए नुक्सान की बाबत पटवारी के रेवेन्यू अधिकारी सहित ग्राम प्रधान को भी सूचित किया गया। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान और रेवेन्यू अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    रेवेन्यू अधिकारी छज्जू राम के द्वारा हुए तमाम नुक्सान की जानकारी लेने के बाद मशीनरी आदि के नुक्सान को लेकर तकनीकी रिपोर्ट के लिए फैक्ट्री प्रबंधन को कहा गया। रेवेन्यू अधिकारी छज्जू राम ने बताया कि प्राथमिक तौर पर किए गए रॉ मैटेरियल का लगभग 10 लाख से अधिक का नुक्सान आंकलित किया गया है। उन्होंने बताया कि मशीनरी सहित अन्य नुक्सान को लेकर तकनीकी रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है कि यह नुक्सान कितना अधिक है।

    उधर, फैक्ट्री प्रबंधक करण राणा ने बताया कि यह वाक्या बरसाती नाले के रुख बदलने के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके साथ लगती फैक्ट्री के द्वारा नाले के साथ एक बड़ी दीवार लगा दी गई थी जिसके कारण नाले का पूरा फ्लड् पीछे की ओर मुड़ गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस आपदा में तमाम कर्मचारी सुरक्षित हैं जबकि फैक्ट्री को मशीनरी सहित करोड़ों का नुक्सान हुआ है।

    बता दें कि फैक्ट्री में भारी मलवा कीचड़ और पानी इकट्ठा हो गया है। फैक्ट्री के तमाम कर्मचारी सुबह 5:00 बजे से ही कीचड़ मलवा आदि निकालने में जुटे हुए थे। मौके के हालात से पता चला कि फैक्ट्री कम से कम 10 दिनों तक प्रोडक्शन में नहीं आ सकती। जिसके चलते प्रतिदिन के हिसाब से फैक्ट्री को और अधिक नुक्सान से गुजारना पड़ेगा।
    बता दें कि इस फैक्ट्री में आइसक्रीम, चिप्स तथा अन्य खाने-पीने की वस्तुएं बनाई जाती हैं।

  • प्रदेश के गुर्जर समुदाय ने एक बार फिर खोला केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा

    प्रदेश के गुर्जर समुदाय ने एक बार फिर खोला केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा

    हमारे अधिकारों का हनन कर हाटी आरक्षण बिल राज्यसभा में रख रही है केंद्र सरकार- हंसराज

    HNN/ काला अंब

    हिमाचल प्रदेश गुर्जर समुदाय के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया गया है। आज शनिवार को हंसराज भाटिया की अध्यक्षता में गुर्जर समुदाय की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में गुर्जर समुदाय के सभी लोगों के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। हंसराज भाटिया का कहना है कि केंद्र सरकार हाटी आरक्षण बिल राज्यसभा में प्रस्तुत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से गुर्जर समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा।

    उन्होंने कहा कि गुर्जर समुदाय पहले से ही सामाजिक सुरक्षा में उपेक्षा का शिकार हो रहा है बावजूद इसके केंद्र सरकार ऐसा कर उनके जले पर नमक डालने की कोशिश कर रही है। बैठक में गुर्जर समुदाय ने यह भी कहा कि हाटी कोई समुदाय नहीं है बल्कि यह एक सोची-समझी स्वर्ण जातियों को बैक डोर तरीके से आरक्षण देने का एक षड्यंत्र है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की पुरानी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए चुनावी लाभ के लिए हाटी बिल राज्यसभा में प्रस्तुत करने का विचार रखा है। गुर्जर संगठन के राजकुमार, पोसवाल, हेमराज, सोमनाथ भाटिया, मामराज, चमनलाल, किंशूक गुर्जर आदि का कहना है कि भाजपा पहले ही इस मामले में दखलअंदाजी कर जिला में अपनी तीन सीटें गंवा चुकी है।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि केंद्र सरकार इस बिल को राज्यसभा में रखती है तो निश्चित रूप से यह जान ले कि उन्हें पूरे देश भर में गुर्जर समुदाय के विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर राजकुमार पोसवाल, हेमराज, सोमनाथ भाटिया, फग्गु राम, मामराज, चमन लाल, किंशूक गुर्जर, यशपाल, ऋषि पाल, सुखबीर, अनिल गोरसी उपस्थित रहे।

  • काला अंब मारकंडा पुल 4 इंच धसा, यातायात के लिए हुआ बंद

    काला अंब मारकंडा पुल 4 इंच धसा, यातायात के लिए हुआ बंद

    विक्रम बाग सुकेती का काला अंब से कटा संपर्क, यमुनानगर मार्ग पूरी तरह बंद

    HNN/ काला अंब

    भारी बारिश के चलते हिमाचल की सीमा के साथ हरियाणा काला अंब से यमुनानगर को जोड़ने वाला एकमात्र पुल बंद कर दिया गया है। पुल को यातायात के लिए बंद करने की बड़ी वजह इसकी बुनियाद कमजोर पड़ जाना बताया जा रहा है। यही नहीं यह पुल करीब 4 इंच के आसपास धस भी गया है।

    खतरे की स्थिति को देखते हुए नारायणगढ़ प्रशासन के द्वारा पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुल पर बैरिकेट्स लगाकर वहां पुलिस का पहरा भी बिठा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ वर्षों पहले की इसी जगह मारकंडे पर बना पुल ध्वस्त हो गया था जिसमें कुछ गाड़ियां भी मारकंडा में गिर गई थी।

    उस दुर्घटना के बाद इस पुल को नए तरीके से बनाया गया था। मारकंडा नदी में आई प्रचंड बाढ़ के चलते यह पुल कमजोर पड़ गया है। पुल के खतरनाक सिटी पर पहुंच जाने के चलते काला अंब का जगाधरी यमुनानगर से सीधा संपर्क कट गया है। यमुनानगर की ओर जाने वाले वाहन अब नारायणगढ़ की ओर से वाया हमीदपुर गलौडी होते हुए जा रहे हैं।

    जिसके चलते यमुनानगर की और जाने का रास्ता करीब 15 किलोमीटर और बढ़ गया है। इस बाबत एसडीएम नारायणगढ़ से कई बार संपर्क किया गया मगर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर की पुष्टि की गई है।