Category: KALA AAM

  • काला अंब एथेंस साइंस लैब में ईडी की रेड

    काला अंब एथेंस साइंस लैब में ईडी की रेड

    इनोवा गाड़ी से पहुंची थी पांच सदस्यों की टीम, जांच जारी

    HNN/ काला अंब

    जिला सिरमौर की औद्योगिक नगरी काला अंब में ईडी ने दस्तक दी है। मौके से प्राप्त पुख्ता जानकारी के अनुसार, परिवर्तन निदेशालय की पांच सदस्यों की टीम ने सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास एथेंस लाइफ साइंस दवा फैक्ट्री में डेरा जमा लिया था। मामला करोड़ों रुपए के लेनदेन का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय ईडी की टीम फैक्ट्री में पहुंची उस समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी नहीं था।

    फैक्ट्री में उस समय गार्ड ड्यूटी चेंज हो रही थी। कुछ देर के बाद फैक्ट्री के मालिक तथा जनरल मैनेजर को भी बुला लिया गया था। सूत्रों की माने तो टीम ने सभी के मोबाइल अपने पास जप्त कर लिए थे। यही नहीं वॉचमैन को भी यह हिदायत दी गई थी की फैक्ट्री परिसर में कोई भी एंट्री ना कर पाए। वहीं स्थानीय पुलिस थाना को भी इस छापेमारी की कार्यवाही की जानकारी नहीं है। ईडी पंजाब नंबर की इनोवा (pb01d 90 24) गाड़ी में पहुंची थी।

    मामला पुख्ता तौर पर क्या है इस चीज को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। मगर बताया जाता है कि परिवर्तन निदेशालय की टीम की किसी मामले की जांच में इस कंपनी का नाम भी शामिल है। बता दें कि संबंधी मामलों में ” हवाला” लेनदेन और फॉरेन एक्सचेंज रैकेटियरिंग के मामलों की जांच शामिल रहती है।

    अब यह भी पुख्ता जानकारी नहीं है कि यह टीम दिल्ली से आई है या फिर जोनल कार्यालय चंडीगढ़ से पहुंची है। दूसरी बड़ी जानकारी यह भी मिली है कि किसी मामले को लेकर जांच टीम शायद यह भी देख रही है कि आंके गए अधिक निर्यात मूल्य तथा आयात मूल्य को कम कैसे आंका गया है। बरहाल फिलहाल पूरी टीम फैक्ट्री में ही डटी हुई है असल मामला तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

    कालाअंब एथेंस लाइफ साइंस में हुई रेड को लेकर फैक्ट्री के मालिक अनिल शर्मा का कहना है कि वह खुद फैक्ट्री में नहीं थे। उन्होंने बताया कि उनको उनके प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार जांच में पूरा सहयोग किया गया। उन्होंने बताया कि ईडी के द्वारा उन्हें क्लीन चिट दी गई है। अब यह मामला क्या था इसको लेकर उन्होंने भी स्पष्ट नहीं किया है।

  • कालाअंब उद्योग में मॉक ड्रिल अभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    कालाअंब उद्योग में मॉक ड्रिल अभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    HNN/कालाअंब

    एनडीआरफ टीम द्वारा सिरमौर भ्रमण के आज दूसरे दिन कालाअम्ब स्थित मेसर्स बुडस्टॉक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल शिमला के संयुक्त सहयोग से आगजनी पर एक मॉक अभ्यास एवं कंपनी के कर्मचारी एवं स्थानीय समुदाय को आपदाओं के प्रति जागरूक किया गया।

    तहसीलदार नाहन एवं नोडल अधिकारी उपेंद्र चौहान ने बताया कि एनडीआरफ तथा एसडीआरएफ शिमला की संयुक्त टीम ने आज कंपनी के लगभग 200 से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को आपदाओं के प्रति जागरूक किया एवं आगजनी पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।

    इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने उक्त कंपनी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी एकत्रित की तथा खतरनाक रसायनों के बारे में तथा उनसे निपटने के संबंध में भी अपने विचार साँझा किए।

    इस अवसर पर एनडीआरएफ नालागढ़ से निरीक्षक प्रवीण कुमार, उप निरीक्षक अशोक चंद रमोला, स्थानीय राजस्व प्रतिनिधि तथा जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, फैक्ट्री ऑफिसर, समस्त फैक्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • कालाअंब के पायनियर एंब्रायडरीज उद्योग में 300 पदों के लिए इस दिन से होंगे कैंपस साक्षात्कार…

    कालाअंब के पायनियर एंब्रायडरीज उद्योग में 300 पदों के लिए इस दिन से होंगे कैंपस साक्षात्कार…

    HNN/ कालाअंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पायनियर एंब्रायडरीज उद्योग में 300 पद भरे जाएंगे। कंपनी प्रदेश के 6 रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। कंपनी के एचआर प्रबंधक केवल प्रकाश राणा ने बताया कि ट्रेनर, कॉप्स वाइंडिंग, पीओवाई व एफडीवाई ऑपरेटर, स्नातक और टेक्सटाइल डिप्लोमाधारक समेत ट्रेनीज सुपरवाइजर के पद भरे जाएंगे।

    इन पदों के लिए आठवीं, दसवीं पास से लेकर स्नातक व डिप्लोमाधारक पात्र हैं। आवेदकों की आयु 18 से 40 साल और दो से तीन साल का न्यूनतम अनुभव होना अनिवार्य है। 11,250 से लेकर 15,000 रुपये तक अनुभव के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।

    6 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय कार्यालय संगड़ाह, 9 को आनी, 21 जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर, 23 को उप रोजगार कार्यालय नादौन, 27 को जोगिंद्रनगर और 29 को बरोह में कैंपस इंटरव्यू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि युवा https://eemis.hp.nic.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

  • काला अंब में रोड सेफ्टी क्लब और पुलिस का संयुक्त सड़क सुरक्षा अभियान

    काला अंब में रोड सेफ्टी क्लब और पुलिस का संयुक्त सड़क सुरक्षा अभियान

    सरकारी बसों सहित 50 वाहनों के उतारे प्रेशर हॉर्न

    HNN/ काला अंब

    काला अंब औद्योगिक क्षेत्र के मोगी नंद में आज वीरवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान रोड सेफ्टी क्लब काला अंब तथा थाना पुलिस के सहयोग से चलाया गया। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल रोडवेज की बसों सहित करीब 50 से अधिक वाहनों के प्रेशर हॉर्न उतारे गए। यही नहीं काला अंब पुलिस व रोड सेफ्टी क्लब के इस संयुक्त अभियान के तहत वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया।

    रोड सेफ्टी क्लब के पदाधिकारी के द्वारा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल के प्रयोग, ओवर स्पीड सहित शराब पीकर वाहन चलाने पर किस तरह से नुकसान हो सकते हैं इसको लेकर जागरूक भी किया गया। यही नहीं रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को ट्रिपल राइडिंग न करने की चेतावनी के साथ पीछे बैठे व्यक्ति के लिए हेलमेट को अनिवार्य भी बताया गया।

    गौरतलब हो कि इस औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन दुर्घटनाओं की बड़ी वजह लोगों के द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी ज्यादा मानी गई है। लिहाजा काला अंब पुलिस सहित रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा यह जागरूकता अभियान चलाया गया।

    इस दौरान कला अंब पुलिस की ओर से सहायक निरीक्षक अच्छर सिंह, हेड कांस्टेबल रामलाल, हेड कांस्टेबल हेमंत, एचएचसी लव कुमार, जयप्रकाश सहित रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ भाटिया, उपाध्यक्ष जगमाल सिंह, सुरजीत सिंह, अरुण आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

    रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ ने बताया कि फिलहाल लोगों को यातायात सहित सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी के साथ जागरूक किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस अभियान के बाद यदि सड़क सुरक्षा के नियमों में कोई भी कोताही बढ़ती जाएगी तो नियम अनुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • कालाअंब के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…..

    कालाअंब के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…..

    HNN/कालाअंब

    कालाअंब विद्युत उपमंडल की जानकारी के अनुसार कल यानि 19 जनवरी को आवश्यक रखरखाव व मरम्मत कार्यों के चलते जोहड़ों (कालाअंब) के कुछ क्षेत्रों व गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कालाअंब वीरेंद्र कुमार ने दी।

    वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कल 19 जनवरी (शुक्रवार) को सुबह 9:00 से सायं 06:00 बजे तक कालाअंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी गांव कालाअंब, नागल, सुकेती, कोंथरों, मोगीनंद, मैनपाथल, त्रिलोकपुर, खैरी, मीरपुर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    इसके अलावा कोटला, पालियों, गुमटी, बर्मा पापड़ी, जोड़ों, जटावाला, भंडारी वाला, जंगलाभूड़, कौलवालाभूड़, खंदा क्यारी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान सभी से सहयोग की अपील की है।

  • काला अंब के त्रिलोकपुर में भैंस चोर गिरोह सक्रिय

    काला अंब के त्रिलोकपुर में भैंस चोर गिरोह सक्रिय

    घर वाले सोए रह गए, चोर 2 लाख रुपए की दो भैंस लेकर हुए फरार, मामला दर्ज

    HNN/ काला अंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के त्रिलोकपुर पंचायत में इन दिनों भैंस चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। त्रिलोकपुर के बुडढियों गांव में बीते शनिवार की देर रात को दो दुधारू भैंसों के चोरी किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी जगदेव सिंह जायसवाल के परिवार वालों ने सुबह जब अपनी पशुशाला में देखा तो दो भैंसें गायब थी।

    दोनों भैंसें संगल सहित गायब पाए जाने पर घर वालों को यह सुनिश्चित हो गया कि उनके पशुधन की चोरी हो गई है। बावजूद इसके जयसवाल परिवार ने अपनी दोनों दुधारू भैंसों को आसपास भी खोजना शुरू किया, मगर वह कहीं नहीं मिली। बताया जा रहा है कि रात को चोर दबे पांव पशुशाला में पहुंचे थे।

    इस दौरान गांव के कुत्तों ने भी बहुत शोर मचाया, मगर ठंड अधिक होने के कारण न केवल जयसवाल परिवार बल्कि आस-पड़ोस का कोई भी व्यक्ति घर से नहीं निकला। चोर पूरी तरह से निश्चिंत होकर दोनों भैंसों को लेकर रफू चक्कर हो गए। बताया जा रहा है दोनों भैंस दूध देने वाली थी और जिनकी कीमत 1,00,000 प्रति भैंस थी।

    बताया तो यह भी जा रहा है कि इससे पहले भी साथ लगते गांव में चोरों ने पशुधन चोरी किया था। बावजूद इसके अभी तक चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। उधर, थाना अध्यक्ष मोहर सिंह ने बताया कि मामला चोरी के अंतर्गत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ पुलिस दल को सहारनपुर की ओर भी रवाना किया गया है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस संजीदगी के साथ चोरों की तलाश कर रही है। थाना इंचार्ज ने यह भी बताया कि चोरी की गई भैंसों को स्लॉटर हाउस में भी तलाशा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात को पुलिस ग्रस्त दल और सक्रिय किया जाएगा। जल्द ही चोरों को भी पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला अंतर्गत 379 आईपीसी दर्ज कर जांच की जा रही है

  • सड़क पर सुरक्षा को लेकर काला अंब पुलिस ने चलाया व्यापक अभियान

    सड़क पर सुरक्षा को लेकर काला अंब पुलिस ने चलाया व्यापक अभियान

    वाहनों की गहनता से पड़ताल के साथ ट्रिपल राइडिंग पर शिकंजा

    HNN/ काला अंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में यातायात नियमों की अवहेलना को लेकर काला अंब पुलिस ने व्यापक जांच अभियान शुरू किया है। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे पुलिस ने हरियाणा-हिमाचल एंट्री पॉइंट पर जांच अभियान को अंजाम दिया। एडिशनल एसएचओ भागीरथ शर्मा के नेतृत्व में 25 से अधिक वाहनों का अलग-अलग ऑफेंस में चालान भी किया गया।

    असल में यह औद्योगिक क्षेत्र हरियाणा बॉर्डर के साथ लगा हुआ है। जिसकी वजह से इस क्षेत्र में हरियाणा से चोरी के वाहनों पर कई तरह के नाजायज कार्यों को अंजाम दिया जाता है। यही नहीं हरियाणा से हिमाचल में एंटर होने वाले अधिकतर दो पहिया वाहन या तो बिना नंबर के होते हैं या फिर चोरी के।

    काला अंब पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। मंगलवार को भी काला अंब पुलिस के हाथ बिना नंबर प्लेट के दो पहिया वाहन लगे। जांच में पता चला कि कई ऐसे दो पहिया वाहन हैं जिनके जैसी नंबर और इंजन नंबर अलग-अलग भी पाए गए।

    काला अंब पुलिस के द्वारा ट्रिपल राइडिंग के साथ-साथ बिना हेलमेट पर भी शिकंजा कसा गया। यही नहीं साथ में लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक भी किया गया। एडिशनल एसएचओ के द्वारा खबर की पुष्टि भी की गई है।

  • कालाअंब में शातिर दुकान से दो लेपटॉप और 15 मोबाइल लेकर हुए फरार

    HNN/ काला अंब

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के समीपवर्ती क्षेत्र पालियो में बीती रात अज्ञात चोरों ने मोबाइल और लेपटॉप पर हाथ साथ किया है। जानकारी के मुताबिक, काला अंब पुलिस में दर्ज शिकायत में दुकानदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर गया तो दुकान का ताला टुटा हुआ पाया गया।

    दुकान के अंदर से दो लेपटॉप और 15 मोबाइल चोरी पाए गए। दुकानदार भूपेंद्र ने बताया कि सभी सामान की क़ीमत 40 हजार की है, जिसे चोरों द्वारा उड़ाया गया है।गौर हो कि काला अंब हो या फिर आसपास का क्षेत्र चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं।

    उधर, काला अंब थाना प्रभारी एमएस. चौहान ने बताया कि पालियो में एक दुकानदार की दुकान से चोरो ने लेपटॉप और मोबाइल चोरी किए है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुकान के पासपास इस्तेमाल किए गए मोबाइल की लोकेशन भी चेक की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

  • कालाअंब में 50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    कालाअंब में 50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    HNN/ काला अंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के गांव खैरी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान श्याम सिंह पुत्र चिंत राम, निवासी गांव भोहारी, जिला सागर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि श्याम सिंह खैरी के एक उद्योग में दिहाड़ी करता था और किराए के कमरे में अकेला रहता था। शुक्रवार देर रात उसने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना कालाअंब पुलिस को दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नाहन वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। उधर, कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी एम एस चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • गुर्जर कल्याण परिषद ने उच्च न्यायालय का किया आभार व्यक्त

    गुर्जर कल्याण परिषद ने उच्च न्यायालय का किया आभार व्यक्त

    पोसवाल बोले राष्ट्रीय गुर्जर समुदाय का भी उन्हें समर्थन

    HNN/कालाअंब

    नाहन के कालाअंब में गुर्जर कल्याण परिषद के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय का हाटी आरक्षण पर लगाए स्टे को लेकर आभार व्यक्त किया है। गुर्जर कल्याण परिषद के अध्यक्ष राजकुमार पोसवाल ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया कि माननीय न्यायालय ने दायर की गई याचिका को बड़ी गंभीरता से सुना था।

    उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने भी माना कि जिसे केंद्र ने पहले तीन बार रिजेक्ट कर दिया था आखिर कानूनी तौर पर इसमें ऐसा क्या है कि क्षेत्र के लोगों को जनजातीय का दर्जा दे दिया गया। पोसवाल ने कहा कि और भी बहुत से ऐसे तथ्य थे जिन्हें याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष रखा गया। पोसवाल ने कहा कि गुर्जर कल्याण परिषद ने अपनी लड़ाई खुद ही लड़ी है।

    उन्होंने बताया कि केंद्र की भाजपा व प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए हमारे अधिकारों का गला घोटने की कोशिश की है। वही प्रदेश की सरकार ने भी उन्हें किसी भी तरह राहत देने की पैरवी नहीं की है। बावजूद इसके माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा जारी आदेशों में उन्हें पूरा भरोसा है कि न्याय का तराजू उनके साथ इंसाफ करेगा। वही गुर्जर समाज कल्याण परिषद के महासचिव सोमनाथ भाटिया ने कहा कि हक और इंसाफ की लड़ाई में गुर्जर समाज का राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश का हर गुर्जर वर्ग हमारे साथ है।

    उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का राष्ट्रीय नेतृत्व हमें अस्वस्थ कर चुका है कि यदि उनके अधिकारों को सुरक्षित और संरक्षित करने में केंद्र सरकार कोई सहायता नहीं करती है तो आने वाले चुनावों में विपरीत परिणामों के लिए भी तैयार रहें। प्रेस वार्ता के दौरान गुर्जर कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, उपाध्यक्ष यशपाल चौधरी, महासचिव सोमनाथ भाटिया, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चौधरी, रंगलाल, मास्टर जी सहित गुर्जर समाज कल्याण परिषद के दर्जन ऑन कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।