Category: Dharamshala

  • धर्मशाला के एएसआई विनोद कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    धर्मशाला के एएसआई विनोद कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    निधन और अंतिम यात्रा

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की बगली पंचायत के निवासी, आईटीबीपी में तैनात एएसआई विनोद कुमार का शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विनोद कुमार का निधन चार दिन पहले गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से हुआ था।

    • तारीख और स्थान: शनिवार सुबह, विनोद कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा।
    • परिवार और गांव में शोक: जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा, हर ओर चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी, बेटों और अन्य परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

    सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    विनोद कुमार के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में आईटीबीपी के 12 जवानों ने तिरंगे से ढकी हुई पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए और सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। इस दौरान, सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे।

    • नारे और श्रद्धांजलि: “विनोद अमर रहे” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
    • मुखाग्नि: विनोद के बड़े बेटे ने रोते हुए “मेरे पापा अमर रहे” कहकर अपने पिता को मुखाग्नि दी।

    गुवाहाटी में अचानक निधन

    विनोद कुमार की मौत बुधवार रात को गुवाहाटी में हृदयाघात के कारण हुई। वह गुवाहाटी में एएसआई की ट्रेनिंग के लिए तैनात थे।

    • परिवार: विनोद कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

    प्रशासन और समुदाय की श्रद्धांजलि

    आखिरी संस्कार में प्रशासन की ओर से भी विनोद कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    विनोद कुमार की असामयिक मौत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि उनके साथ काम करने वाले सभी साथियों और क्षेत्रवासियों को गहरे शोक में डुबो दिया। उनकी सेवाओं और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

  • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूपीएससी निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन

    हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूपीएससी निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन

    चयनित अभ्यर्थियों को एक शपथपत्र देना अनिवार्य होगा

    हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित इस कोचिंग में 125 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 100 सीटें निशुल्क हैं, जबकि 25 सीटें सामान्य और पेड श्रेणी में रखी गई हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, और वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होने पर अभ्यर्थी पात्र होंगे।

    इस कोचिंग में चयनित अभ्यर्थियों को एक शपथपत्र देना अनिवार्य होगा। इसमें यह लिख कर देना होगा कि वे कोर्स को बिना अनुमति या किसी ठोस कारण के बीच में नहीं छोड़ेंगे। यदि ऐसा करते हैं, तो उन्हें स्टाइपेंड वापस लौटाना होगा। इसके अलावा, बिना अनुमति कक्षाओं से अनुपस्थित रहने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    केंद्रीय विश्वविद्यालय ने इस कोचिंग के लिए केंद्र सरकार के साथ समझौता किया है। विश्वविद्यालय कोचिंग का माध्यम होगा, जबकि इसके मापदंड और नियम केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य एससी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को यूपीएससी की तैयारी में सहयोग देना और उनकी सफलता सुनिश्चित करना है।

  • Shutdown / 12 दिसंबर बिजली कटौती के बीच रहेंगे आप! जानिए कहां रहेगी कल बिजली गुल

    Shutdown / 12 दिसंबर बिजली कटौती के बीच रहेंगे आप! जानिए कहां रहेगी कल बिजली गुल

    धर्मशाला, 11 दिसंबर:
    विद्युत उपमंडल, मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी दी कि 12 दिसंबर, 2024 (वीरवार) को 33/11 केवी तोतारानी सब स्टेशन के तहत सामान्य रख-रखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान सतोबरी, नड्डी, भागसू नाग, धर्मकोट, डल लेक, दियाल, चांदमारी और आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    रख-रखाव कार्य और मौसम की स्थिति:
    अभिषेक कटोच ने बताया कि यदि मौसम खराब होता है, तो यह कार्य अगले दिन किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

  • ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हुए। 

    ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हुए। 

    दुल्हन के लिबास में पत्नी ने दी शहीद पति को विदाई, मां ने पहनाया नोटों का हार

    धर्मशाला के समीप ग्राम पंचायत बाघनी के सैनिक अक्षय कपूर सोमवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए। उनकी पार्थिव देह सोमवार सुबह पैतृक गांव पहुंची, जहां उनकी पत्नी बेसुध हो गईं और मां ने अपने बेटे की पार्थिव देह पर नोटों का हार चढ़ाया। बहन सभी से अपने बलिदानी भाई को सैल्यूट करने का आग्रह करती रही। गांव में भारत माता की जय और अक्षय कपूर अमर रहे के नारों से माहौल गूंज उठा। अंतिम संस्कार के दौरान बड़े भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी, और पत्नी ने दुल्हन के लिबास में पति को अंतिम विदाई दी।

    29 वर्षीय अक्षय कपूर का शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। वे डोगरा बटालियन में तैनात थे और उनकी शादी को मात्र दो माह हुए थे। उनके निधन की सूचना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार से ही रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों का तांता घर पर लगा रहा, जो परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

    श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय विधायक सुधीर शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी और पूर्व विधायक विशाल नैहरिया सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जवान की शहादत ने पूरे क्षेत्र को गर्व और शोक से भर दिया, और उनकी याद में हर आंख नम दिखाई दी।

  • हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनवाड़ियाँ पूर्ण विकसित आंगनवाड़ियों में अपग्रेड

    हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनवाड़ियाँ पूर्ण विकसित आंगनवाड़ियों में अपग्रेड

    केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने संसद में जानकारी देते हुए कांगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज के द्वारा किये गए एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आंगनवाड़ियों को अपग्रेड करके उन्हें पूर्ण विकसित मुख्य आंगनवाड़ियों में परिवर्तित किया गया है। यह जानकारी राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद दी गई। इस अपग्रेड का उद्देश्य बच्चों की प्राथमिक शिक्षा, देखभाल, और पोषण को बेहतर बनाना है।

    श्रीमती ठाकुर ने बताया कि बच्चों की प्राथमिक शिक्षा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने “सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण कार्यक्रम” के अंतर्गत देशभर में सभी मिनी आंगनवाड़ियों को पूर्ण विकसित आंगनवाड़ियों में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में एक वर्कर और एक हेल्पर तैनात किए जाएंगे। यह कदम बच्चों के समग्र विकास और पोषण में सुधार के लिए उठाया गया है।

    देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 1,16,852 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इनमें से 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों के अनुसार 86,351 मिनी आंगनवाड़ियों को पूर्ण विकसित आंगनवाड़ियों के रूप में अपग्रेड करने की स्वीकृति दी जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश के 153 मिनी आंगनवाड़ियों का उन्नयन इसी योजना का हिस्सा है।

  • स्वरोजगार का नया आयाम : चंबा में 35 महिलाओं ने सीखा आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण

    स्वरोजगार का नया आयाम : चंबा में 35 महिलाओं ने सीखा आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण

    ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) चंबा में आर्टिफिशियल ज्वेलरी प्रशिक्षण संपन्न।

    भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), चंबा में दिनांक 13 नवंबर 2024 को आर्टिफिशियल ज्वेलरी पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 35 महिलाओं ने भाग लिया, जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क प्रदान किया गया।समापन समारोह के दौरान, RSETI के निदेशक मनीष कुमार रजक ने सभी प्रशिक्षुओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए और उन्हें कड़ी मेहनत व लगन के साथ अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के लिए प्रोत्साहित किया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम को अतिथि संकाय कुमारी दीपावली शर्मा द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल ज्वेलरी के विभिन्न पहलुओं और इसे स्वरोजगार के अवसरों में कैसे बदल सकते हैं, इस पर प्रशिक्षण दिया।

    कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने न केवल ज्वेलरी निर्माण की कला सीखी, बल्कि स्वरोजगार को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यावसायिक ज्ञान भी प्राप्त किया।समापन अवसर पर निदेशक मनीष कुमार रजक ने बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने इन योजनाओं के लाभों को समझाते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में इनका उपयोग करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के समापन पर निदेशक और स्टाफ के साथ-साथ सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • गिरफ्तार बैंक अधिकारी का पुलिस रिमांड बढ़ा

    गिरफ्तार बैंक अधिकारी का पुलिस रिमांड बढ़ा

    Himachalnow/धर्मशाला

    धर्मशाला में ऑनलाइन बैटिंग के चक्कर में लाखों रुपए गंवाने वाले मामले में गिरफ्तार बैंक अधिकारी का पुलिस रिमांड बढ़ गया है। पुलिस उसके मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला था और उसके इस रिमांड को 2 दिन और बढ़ा दिया गया है, ताकि आरोपी से कुछ और ज्यादा जानकारी हासिल की जा सके।

    एएसपी ने कहा कि जो लोग ऐसे ऑनलाइन से ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में रहते हैं, वे लोग अपना तो नुकसान करते ही हैं, साथ में दूसरे को भी मुसीबत में डाल देते हैं। इस मामले में अगर कोई और भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर भी वही कार्रवाई की जाएगी जो बैंक अधिकारी पर की जा रही है।

  • सुख सरकार की पहल, डल लेक के अब बहुरेंगे दिन

    सुख सरकार की पहल, डल लेक के अब बहुरेंगे दिन

    डल लेक के सरंक्षण के लिए डेढ़ महीने में तैयार होगी डीपीआर : पठानिया
    Himchalnow/धर्मशाला

    उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ऐतिहासिक डल लेक के सौंदर्यीकरण तथा पानी के रिसाव को रोकने के लिए डेढ़ महीने के भीतर डीपीआर तैयार की जाएगी इस के लिए लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद ने निरीक्षण के दौरान डल लेक के पानी के रिसाव की समस्या गहनता से अध्ययन किया है तथा जिला प्रशासन, वन विभाग, आईपीएच विभाग के अधिकारियों को सुझाव भी दिए हैं।उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने डल लेक के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं जिसके चलते ही लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद को डल लेक के निरीक्षण के लिए सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है तथा अब लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद ने डेढ़ महीने के भीतर डीपीआर तैयार करके सरकार को सौंपने का आश्वासन भी दिया है।

    उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले काफी लंबे अरसे से डल लेक में पानी के रिसाव को लेकर स्थानीय लोग तथा पर्यटन व्यवसायी चिंता जाहिर कर रहे थे  जिसके चलते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने तत्परता के साथ डल लेक की समस्या से निजात दिलाने के लिए कदम उठाया है।उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य के अन्य ऐतिहासिक तालाबों के संरक्षण के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे इस के लिए लेक मैन ऑफ इंडिया के माध्यम से राजा का तालाब तथा गोरड़ का मछराज तालाब का भी निरीक्षण भी करवाया गया है। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि डल लेक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं तथा इसके सौंदर्यीकरण के लिए डिवल्पमेंट कमेटी गठित की जाएगी जिसमें स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा ताकि कमेटी के सुझावों के अनुरूप ही डल झील के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए जाएं।


        उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल में इको टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं तथा विभिन्न ऐतिहासिक तालाबों को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने का सरकार का प्लान है। इस के लिए वन विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डल लेक तथा नड्डी, मैकलोडगंज में यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष बल दिया जा रहा है ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। इस अवसर पर एसडीएम संजीव भोट, डीएफओ संजीव कुमार सहित आईपीएच विभाग के अधिकारी तथा होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

  • कांग्रेस पार्टी में शासन करने की क्षमता जा चुकी है: त्रिलोक कपूर

    कांग्रेस पार्टी में शासन करने की क्षमता जा चुकी है: त्रिलोक कपूर

    कांग्रेस पर अर्बन नक्सलवाद में जाने का लगा आरोप

    HNN News धर्मशाला

    भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब शासन करने की क्षमता जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि आज कांग्रेस पार्टी अर्बन नक्सल के हाथों में चली गई है।

    कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 8.5 हजार खटा खट स्कीम देने की बात की थी, लेकिन यह वादा पोंजी स्कीम जैसा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अशिक्षित महिलाओं को धोखा दिया है।

    कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करने का इतना बड़ा पहाड़ है, जो एक तिनके से ढंकना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बयान जारी कर, उस पहाड़ को ढंकने का प्रयास कर रही है।

    हिमाचल में कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया:

    कपूर ने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस पार्टी ने जनता को केवल धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि न महिलाओं को 1500 रुपये मिले, न युवाओं को नौकरियां मिली, बस मिला तो केवल धोखा ही धोखा।

  • तोहफा : माॅडल वेंडिंग जोन में 21 वेंडर्स को मिली जगह

    तोहफा : माॅडल वेंडिंग जोन में 21 वेंडर्स को मिली जगह

     टेंपल रोड मैकलोडगंज में बना नगर निगम का पहला वेंडिंग जोन


    HNN/धर्मशाला

    धर्मशाला के मैक्लोडगंज क्षेत्र में मंगलवार को नगर निगम धर्मशाला द्वारा “पहला मॉडल वेंडिंग जोन, टेम्पल रोड, मैक्लोडगंज” को वेंडर्स को सौंप दिया गया। इस बाबत आवंटन समारोह आयोजित किया गया जिसमें नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा, डिप्टी मेयर तेजेंदर कौर, पार्षद जोगिंदर जग्गी, ओंकार नेहरिया, श्री अनुराग, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, संयुक्त आयुक्त सुरेंदर कटोच और सभी स्ट्रीट वेंडर्स ने उपस्थिति दर्ज की। यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी और वेंडर्स इसके पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे थे।


    यह जानकारी देते हुए आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अंतर्गत निर्मित इस मार्केट में 21 दुकानों का निर्माण किया गया तथा दीवाली के शुभ अवसर पर इस मार्केट को स्ट्रीट वेंडर्स को सौंप दिया गया, जिससे स्ट्रीट वेंडर्स में विशेष उत्साह है। वेंडिंग जोन की स्थापना से स्थानीय विक्रेताओं को एक सुव्यवस्थित व्यापारिक स्थान मिलेगा। यह पहल न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी, बल्कि धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को भी सुविधाएं प्रदान करेगी।


    नगर निगम धर्मशाला के अधिकारियों ने उद्घाटन के अवसर पर बताया कि वेंडिंग शॉप्स से स्थानीय विक्रेताओं की आय में वृद्धि होगी और यह व्यापारियों व ग्राहकों दोनों के लिए सुविधाजनक सिद्ध होगी। इसके अतिरिक्त, यह कदम क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ शहर की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखने में भी योगदान देगा ।
    इस अवसर पर स्थानीय समुदाय ने नगर निगम धर्मशाला और सरकार के इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया। यह परियोजना धर्मशाला के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। परियोजना धर्मशाला के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।