Category: Dharamshala

  • धर्मशाला में 24 अक्तूबर को पावर कट

    धर्मशाला में 24 अक्तूबर को पावर कट

    HNN/धर्मशाला

    सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल, सिद्धपुर कर्म चंद भारती ने सूचित किया है कि 33/11 केवी सब स्टेशन सिद्धपुर में बिजली लाइनों और विद्युत उपकरणों के जरूरी रख-रखाव के चलते 24 अक्तूबर (वीरवार) को सुबह 9ः30 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    इस दौरान सिद्धबाड़ी, योल, योल बाजार, नरवाना, सिद्धपुर, होडल, घुरलु, फतेहपुर, सुक्कड़, बागणी, होटल क्लब महिंद्रा, दाड़नू, चोहला, रक्कड़, दाड़ी, खनियारा, स्लेट गोदाम, बन्नी बनोरड़ू, मोहली, तपोवन, झिओल, बरवाला, थातरी, खड़ोता, धलूं, तंगरोटी, रमेढ, सेराथाना, 53 मील, रोनखड़, रजियाना, टंग, गयतो मोनिस्ट्री, चतेहर, थेरू, जलोह, तंगरोटी, उथराग्राम, टंग बाजार, बलेहर, खिरकु, सालिग, कंड कड़ियाना, टिकरी, बगियारा, जूल, तिरंगा, मछहां, उप्पर बड़ोल, लोअर बड़ोल, धौलाधार कालोनी, शीला, पासू, भटेहड़, कनेड़, लोअर सुक्कड़ आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।

    मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

  • देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में शामिल होगा टांडा मेडिकल कॉलेज: बाली

    देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में शामिल होगा टांडा मेडिकल कॉलेज: बाली

    HNN/धर्मशाला 

     पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार चिकित्सा के बुनियादी ढांचे में आवश्यक सुधार कर रही है। चिकित्सक-रोगी और नर्स-रोगी अनुपात में सुधार के लिए वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है।

    शनिवार को टांडा मेडिकल कालेज में ईएनटी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा एक वर्ष के भीतर आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थान बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की राज्य के अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों के बुनियादी ढांचे में सुधार की भी योजना है।

     उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज को स्थापित करवाने में विकास पुरूष जीएस बाली का अहम योगदान रहा है जिसके चलते ही आज कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतरीन उपचार की सुविधाएं मिल रही हैं। इससे पहले मेडिकल कालेज टांडा के कार्यकारी प्रधानाचार्य डा सुमन गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कालेज चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

    विभागाध्यक्ष मुनीष सरोज ने दो दिवसीय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रशिक्षु डॉक्टरों को फेस फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी के बारे में प्रतिष्ठित डॉक्टर द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

  • दिवाली पर धर्मशाला में पटाखे बेचने के लिए 28 अक्टूबर से पहले करने होंगे आवेदन

    दिवाली पर धर्मशाला में पटाखे बेचने के लिए 28 अक्टूबर से पहले करने होंगे आवेदन

    HNN/धर्मशाला

    दिवाली के अवसर पर धर्मशाला शहर में पटाखे बेचने के लिए एसडीएम संजीव कुमार ने विशेष स्थानों का चयन किया है। इसके लिए 28 अक्टूबर से पहले आवेदन करना आवश्यक है, इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

    धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में पटाखे बेचने के लिए निर्धारित स्थान हैं: कचहरी अड्डा, डिपो बाजार, सिविल बाजार के लिए मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर ग्राउंड फ्लोर पार्किंग; मैक्लोडगंज के लिए भागसूनाग रोड पर सब्जी मंडी का ओपन प्लेस; और दाड़ी के लिए दाड़ी मेला ग्राउंड। पटाखों की बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक होगी।

    निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होगी और नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी। उपमंडल धर्मशाला के पंचायत क्षेत्रों में खुले स्थानों पर ही पटाखे बेचे जा सकते हैं।

  • पूर्व में हुई उपेक्षा से पिछड़ा देहरा, अब सुक्खू सरकार करेगी क्षेत्र के साथ न्याय : कमलेश ठाकुर

    पूर्व में हुई उपेक्षा से पिछड़ा देहरा, अब सुक्खू सरकार करेगी क्षेत्र के साथ न्याय : कमलेश ठाकुर

    HNN/धर्मशाला

    पूर्व में हुई की उपेक्षा के चलते देहरा विधानसभा क्षेत्र विकास की दौड़ में काफी पीछे रह गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार अब देहरा के विकास को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के साथ न्याय करेगी। देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गठुतर में आज बुधवार को स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देहरा और यहां के लोगों की जरूरतों और समस्याओं को पूर्व में किसी ने गंभीरता से नहीं समझा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देहरा प्रदेश में आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित होगा।


    बकौल कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले तीन महिने में ही देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए दो सौ करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि देहरा में प्रशासन को लैंड बैंक बनाने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं। देहरा में बनने वाले सर्किट हाउस, इंडोर स्टेडियम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देहरा अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट और लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग तथा बिजली बोर्ड के सर्किल कार्यालय के निर्माण को लेकर सरकार ने विभागों को उचित दिशानिर्देश दिए हैं।


    उन्होंने बताया कि इसके अलावा देहरा में बिजली की तारों को भूमिगत करने के प्रोजेक्ट तथा सड़क निर्माण के कार्यों सहित जल स्रोतों के उपयुक्त दोहन की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। इसके तहत देहरा में भी कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्हांेने कहा कि देहरा के बनखंडी में बन रहे जूलोजिकल पार्क का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके साथ पौंग डैम के आस-पास पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।


    जनसमस्याओं का किया निपटारा
    विधायक ने गठुतर में लोगों के साथ संवाद किया और जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने विधायक का उनकी पंचायत में पधारने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय प्रधान ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गठुतर पंचायत में विकासात्मक कार्यों के लिए सरकार द्वारा लगभग 25 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है।


    यह रहे उपस्थित
    कार्यक्रम में डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, नायब तहसीलदार स्वतंत्र, एसडीओ विद्युत बोर्ड त्रिलोक सिंह, एसडीओ जलशक्ति विभाग मुनीष कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत गठुतर ठाकुर दास, उपप्रधान सुनील कुमार, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, पूर्व उपप्रधान कमल गुलेरिया, एस.सी सेल के ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर, वार्ड मेंबर कमलेश देवी, सुमना देवी, मंजीत कुमार, सचिव इंद्रजीत शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • कमलेश ठाकुर ने सकरी और बिलासपुर में सुनी जनसमस्याएं

    कमलेश ठाकुर ने सकरी और बिलासपुर में सुनी जनसमस्याएं

    HNN/धर्मशाला

    देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर आज सोमवार को ग्राम पंचायत सकरी और बिलासपुर में जाकर लोगों से मिलीं तथा उनको पेश आ रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए उनसे संवाद स्थापित किया।

    कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा के लोगों को रोजमर्रा की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें तथा उनकी दिक्कतों का समाधान घर द्वार पर ही सुनिश्चित हो, ऐसी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि देहरा के कायाकल्प को लेकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर सरकार काम कर रही है। साथ ही यहां की जनता को सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई समस्या न आए इसके लिए वे स्वयं पंचायतों में जाकर लोगों से बात-चीत कर उनसे फीडबैक ले रही हैं।

    इसी के तहत आज सकरी और बिलासपुर की जनता के बीच उनकी समस्याओं को जानने वे यहां आई हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार सड़क, पानी और बिजली संबंधी समस्याओं के निवारण पर प्राथमिकता से ध्यान दे रही है।

    उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रही समस्याओं का उन्हे ध्यान है और जल्द ही इसका निपटारा कर लिया जाएगा। कमलेश ठाकुर ने दोनों पंचायतों में जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उनका निवारण सुनिश्चित किया। उन्होंने अधिकारियों को भी लंबित समस्याओं का समय से निवारण करने के निर्देश भी दिए।


    उन्होंने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सकरी और बिलासपुर पंचायत में लगभग 10 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आम जनमानस के हित के लिए बनी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की दस गारंटियों में से पांच गारंटियों का काम धरातल में शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है इसी के चलते मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लंबित चार प्रतिशत डीए की किस्त की घोषणा करके कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है।


    अपनी पंचायत में पधारने पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने विधायक कमलेश ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, नायब तहसीलदार हरिपुर स्वतंत्र, एसडीओ पीडब्ल्यूडी गुरबचन चौधरी, जिला परिषद सदस्य वीना धीमान, बीडीसी मंजीत सिंह, पूर्व जिला परिषद किरण, सचिव इंद्रजीत शर्मा, सकरी बूथ प्रधान राम स्वरूप शर्मा, दरगीयाह बूथ प्रधान करण सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन धीमान, अजय, जीत सिंह कोंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • धर्मशाला में रोजगार मेला : न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी भरेगी 200 पद

    धर्मशाला में रोजगार मेला : न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी भरेगी 200 पद

    HNN/धर्मशाला

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दाड़ी में 15 अक्तूबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी नोएडा इस दौरान अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए कैंपस इंटरव्यू करेगी। कंपनी हिमाचल प्रदेश के 200 युवाओं को रोजगार देगी, जिसमें 50 महिलाएं शामिल होंगी।

    आईटीआई दाड़ी के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में 2022 से 2024 तक के पासआउट अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। पुरुषों में फीटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर और पेंटर व्यवसाय में प्रशिक्षण पास युवा इस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। महिलाएं किसी भी ट्रेड में पास होने की स्थिति में आवेदन कर सकती हैं।

    इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10:00 बजे तक संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने साथ 10वीं व आईटीआई के मूल प्रमाण, आधार कार्ड व तीन फोटोग्राफ के साथ अन्य सभी प्रमाणपत्रों की फोटोकापियां लानी होंगी। चयनित अभ्यर्थियों को नोएडा स्थित कंपनी के प्लांट में नियुक्ति दी जाएगी।

  • केवल पठानिया ने शाहपुर में 229 शिक्षकों को बांटे टेबलेट

    केवल पठानिया ने शाहपुर में 229 शिक्षकों को बांटे टेबलेट

    बोले… शिक्षा क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत

    HNN/धर्मशाला

    शिक्षा, संवाद और शिक्षक’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर संवाद हेतु कार्यक्रम में उपमुख्य सचेतक हिमाचल विधानसभा एवं शाहपुर के विधायक केवल पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार के शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा प्रदान करने के प्रयासों के तहत प्रदेश में प्राथमिक स्कूल शिक्षकों को टैबलेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने आज 229 शिक्षकों जिसमें रैत शिक्षा खण्ड के 165 तथा धर्मशाला शिक्षा खण्ड के 35 तथा कोटला शिक्षा खण्ड के 29 जेबीटी, मुख्य शिक्षकों तथा केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को टैबलेट वितरित किये।
    उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत जिला काँगड़ा के प्राथमिक शिक्षकों को 2726 टैबलेट दिए जा रहे हैं।

    इस पहल का उद्देश्य शिक्षण कार्यों में आधुनिकरण को बढ़ावा देना, डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करना और डाटा अपडेट करने जैसे प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाना है। इस सुविधा से शिक्षा में गुणात्त्मक सुधार होगा। इसके अतिरिक्त इन टैबलेट के माध्यम से शिक्षक ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रमों में भाग लेकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगें। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है ताकि सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों को अधिक से अधिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके।


    बकौल पठानिया, जिला में 498 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती की गई है और शीघ्र ही अन्य रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह स्कूलों में बच्चों की संख्यां बढ़ाने हेतु मिशन मोड़ पर कार्य करते हुए महिला मंडलों, पँचायत प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करें। उन्होंने उपनिदेशक शिक्षा को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कम से कम शिक्षा खण्ड कार्यालय पर एक प्रोजेक्टर हो ताकि पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन का काम सुगमता से हो सके। उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अश्वनी भट्ट ने कार्यक्रम में आने के लिए उपमुख्य सचेतक का आभार जताया।


    शिक्षा खण्ड रैत की बीईईओ अनु सैनी ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों एवं सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। रैत, धर्मशाला तथा कोटला शिक्षा खण्ड के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने खण्ड के बारे में विस्तृत जानकारी पॉवर पॉइंट के जरिये प्रस्तुत की।


    यह रहे उपस्थितइस अवसर पर उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अश्वनी भट्ट, बीईईओ कोटला इंदिरा देवी, बीईईओ धर्मशाला अनिता, खण्ड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य शाहपुर अनिल जरयाल, सेवा निवृत्त बीईई राजेश राणा, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, शाहपुर पीटीएफ के महासचिव पंकज मनकोटिया, पूर्व प्रधान पीटीएफ राकेश, जिला काँगड़ा एनपीएसए के प्रधान राजिंदर मन्हास, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य कुलभूषण, सीएचटी दलजीत पठानिया, सीएचटी ममता, वनीता, अरविन्द, जागीर सिंह, शम्मी देवी, अनीता, प्रवीण, गायत्री के अतिरिक्त शाहपुर विधासभा के प्राथमिक स्कूलों के मुख्यध्यापक, जेबीटी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

  • 6 करोड़ से होगा रैत से कोहला सड़क का स्तरौन्नयन

    6 करोड़ से होगा रैत से कोहला सड़क का स्तरौन्नयन

    केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण

    HNN/धर्मशाला

    उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ततवानी के कोहला में रैत से कोहला सड़क के स्तरौन्नयन कार्य का निरीक्षण कर भूमिपूजन किया। क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए केवल पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत होने वाले इस उन्नयन कार्य में 6 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क के उन्न्यन के बाद रैत, ततवानी, नेरटी, सलोल तथा साथ लगती पंचायतों के लगभग 12 हजारों लोगों को अच्छी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क की हालत ठीक नहीं थी और आमजन को आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री के सहयोग से इस कार्य को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क के स्तरौन्नयन का कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के उन्नयन कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए तथा पानी की निकासी हेतु उचित प्रावधान भी सुनिश्चित किए जाएं।

    उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सड़क निर्माण के दौरान कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने और समय-समय पर उसे परखने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को जहां कहीं भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार होता न दिखे, तो वे तुरंत उन्हें इसकी जानकारी दें। कोहला बल्ला पहुँचने पर उपमुख्य सचेतक का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व उपप्रधान वकील सिंह ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव एवं स्थानीय वासी प्रदीप बलौरिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए केवल पठानिया का आभार व्यक्त किया।

    ततवानी खड्ड के तटीकरण को बनाई जा रही डीपीआर
    केवल पठानिया ने कहा कि ततवानी खड्ड के तटीकरण के कार्य को भी जल्द अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा पाँच करोड़ रूपये की डीपीआर बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त मच्छयाल के सौंदर्यीकरण पर 14 लाख रूपये की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग को भैरों-चूड़था पेयजल योजना के अन्तर्गत स्थापित होने वाले 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को शीघ्र लगाने के निर्देश दिए ताकि योजना को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जा सके।

    मौके पर निपटाई जनसमस्याएं
    इससे पूर्व उपमुख्य सचेतक ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके निपटारा करते हुए शेष को त्वरित निदान हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित किया।


    यह रहे उपस्थित
    इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आकंज सूद, जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, विद्युत के विक्रम शर्मा, जेई लोक निर्माण नीरज गर्ग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सुनील बलौरिया, प्यारे लाल, समाजसेवी श्याम सुंदर, अजय, सुशील गोस्वामी, मनमोहन सिंह, सुरजन सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा इलाके के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • गांधी जयंती पर रघुपति राघव राजा राम के भजन से सराबोर हुआ धर्मशाला

    गांधी जयंती पर रघुपति राघव राजा राम के भजन से सराबोर हुआ धर्मशाला

    HNN/धर्मशाला

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर धर्मशाला शहर रघुपति राघव राजा राम के भजनों से सराबोर हो गया। प्रातः छह बजे धर्मशाला के कचहरी अड्डा में उपायुक्त हेमराज बैरवा की उपस्थिति में शहर के नागरिकों, स्कूल के बच्चों, कर्मचारियों ने प्रभात फेरी निकाल कर शांति और सद्भाव का संदेश लोगों को दिया।


     इसके उपरांत गांधी वाटिका में उपायुक्त हेमराज बैरवा सहित गणमान्य अतिथियों ने महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित की तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजनों के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी आदरांजलि अर्पित की।


     इस अवसर पर सर्वधर्म सभा का आयोजन भी किया जिसमें सेंट जोंस चर्च, जामा मस्जिद तथा गुरूद्वारा सिंह सभा, सनातन धर्म के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवन यात्रा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए तथा सत्य, अहिंसा के मार्ग पर समाज को अग्रसर होने का संदेश भी दिया।  इस अवसर पर एसी टू डीसी सुभाष गौतम, एसडीएम संजीव भोट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

  • उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    HNN/धर्मशाला

    जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरषोतम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के विभिन्न विकास खण्डों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2024 है।

    उन्होंने बताया कि विकास खण्ड रैत की ग्राम पंचायत कनोल के वार्ड 2, ग्राम पंचायत कनोल के गांव लाहडी के वार्ड 6 व ग्राम पंचायत मैटी के गांव बंगरेड़ वार्ड 3, विकास खण्ड कांगडा की ग्राम पंचायत सहौड़ा के गांव पैहग के वार्ड 5, ग्राम पंचायत झिकली इच्छी के गांव मंगरेहड़ वार्ड 8 तथा ग्राम पंचायत भंगवार के वार्ड 4, विकास खण्ड देहरा की ग्राम पंचायत लगडू के वार्ड 5 व नगर परिषद देहरा के हनुमान चौंक वार्ड 2, विकास खण्ड लम्बागांव की ग्राम पंचायत तलवाड़ के गांव रक्कड़ रायपुर, ग्राम पंचायत धनीरी के वार्ड 3 तथा ग्राम पंचायत बालकरूपी के वार्ड 3, विकास खण्ड सुलह की ग्राम पंचायत थुरल के काना सुआं वार्ड 4, विकास खण्ड नूरपुर की ग्राम पंचायत डन्नी गांव तरींडी वार्ड 5 और विकास खण्ड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत नगरोटा सूरियां गांव पुखबड़ वार्ड सं. 9 में उचित मूल्य की दुकानें आवंटित की जानी हैं। उन्होंने बताया कि इच्छृक व्यक्तियों/संस्थाओं से आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्र निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित जजचेरूध्ध्मउमतहपदहीपउंबींसण्ीचण्हवअण्पद वैबसाइट पर 25 अक्तूबर, 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। 24 अक्तूबर के बाद भेजे गए आवेदन-पत्र मान्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जायेंगे तथा कोई भी आवेदन ऑफलाइन/हस्तचालित या कार्यालय में प्राप्त नहीं किए जायेंगे। आवेदन करते समय मांगे गए दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (पढ़ने योग्य) प्रतियां ही अपलोड करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नम्बर 01892-222877 पर सभी कार्य दिवस के दौरान सम्पर्क कर सकते हैं।

    आवेदन के साथ सहकारी सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह इत्यादि का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं वित्तीय प्रबन्ध प्रमाण, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), बीपीएल/ एससी/ ओबीसी/ एसटी का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)। जिस वार्ड में दुकान खेली जानी है उसी वार्ड के निवासी होने का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) अवश्य लगाएं।