Category: Dharamshala

  • पोषण माह पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरोटा बगबां में आयोजित

    पोषण माह पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरोटा बगबां में आयोजित

    विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान

    HNN/धर्मशाला

    पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि सुख की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प है तथा इसी को ध्यान में रखते हुए योजनाएं एवं कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधवा एवं एकल नारियों के उत्थान हेतु विधवा एवं एकल नारी आवास योजना लागू की है जिसके तहत पात्र महिलाओं को घर के निर्माण के लिए डेढ़ लाख के अनुदान का प्रावधान किया है।


    शनिवार को नगरोटा बगबां में महिला एवं बाल विकास हिमाचल प्रदेश द्वारा पोषण माह के उपलक्ष्य ओबीसी भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कांगड़ा जिला में मिशन भरपूर कार्यक्रम भी आरंभ किया गया है जिसमें कुपोषित बच्चों को पौषाहार किट्स दी जा रही हैं ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने निराश्रित बच्चों के लिए भी सुखाश्रय योजना आरंभ की है तथा निराश्रित बच्चों को चिल्डन आॅफ स्टेट का दर्जा दिया गया है।

    इस अवसर पर आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इस बार ऐतिहासिक रूप से 700 आवासों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई ताकि गरीब तथा निर्धन लोगों को आवास सुविधा मिल सके।मुख्यातिथि ने बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 38 बेटियों को एफडी तथा शगुन योजना के अंतर्गत उन्होंने 39 लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

    इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए  पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बेटियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दी।


    आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा पारंपरिक ऑर्गेनिक उत्पादों से तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।


    कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संस्कृति कार्यक्रमों, नाटकों में भाग लेने वालों को पुरस्कार बांटे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उन्होंने 31 हजार रुपए की राशि दी। इस अवसर पर एसडीएम मुनीश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष अंजना बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा राजेश कुमार,  आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका मौजूद रही।

         

  • केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार

    केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार

      पर्यटन सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नवाजा

    HNN/धर्मशाला

    पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित विभिन्न देश की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ समन्वय स्थापित नई पर्यटन परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा ताकि हिमाचल देश ही नहीं अपितु विदेशों के लिए एक बेहतरीन पर्यटन गंतव्य के रूप में अपनी पहचान कायम कर सके। शुक्रवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा पर्यटन सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कहा कि पर्यटन क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है और इसके माध्यम से प्रदेश के हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से आजीविका प्राप्त होती है।

    उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और अपनी प्राकृतिक सुंदरता को और बेहतर ढ़ंग से प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नई प्रतिबद्धता के साथ, हिमाचल प्रदेश एक उत्कृष्ट वैश्विक पर्यटन स्थल बनने की राह पर अग्रसर है। दूर-दूर से यात्री यहां के मनमोहक नजारों का आनन्द लेने आते हैं, जिससे प्रदेश के पर्यटन उद्योग का भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल नजर आता है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर कर सामने आया है। आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन सूचना केंद्रों को और भी सुदृढ़ किया जाएगा ताकि पर्यटन सूचना केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को सुचारू जानकारी मिल सके।


    पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए कईं महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के मैंझा में वैडिंग रिसॉर्ट, हेलीपोर्ट निर्माण, जिले में धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर, नगरोटा बगवां में ओल्ड एज वेलनेस रिजॉर्ट एवं हाई एंड फाउंटेन, परागपुर में गोल्फ कोर्स मैदान, धर्मशाला में धौलाधार बायोडायवर्सिटी पार्क, जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्य जल्द शुरु किया जाएगा। इसके साथ ही नगरोटा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर म्यूजिक फाउंटेन भी स्थापित किया जाएगा जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।


    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन अधोसंरचना को विकसित करने के दृढ़ प्रयास कर रही है और भविष्य में सालाना पांच करोड़ पर्यटकों के स्वागत का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने पर्यटन सप्ताह पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया तथा विद्यार्थियों ने विभिन्न लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।

     इससे पहले केंद्रीय विवि के कुलपति पीके बंसल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय विवि का पर्यटन विभाग पर्यटन में स्वरोजगार की दृष्टि से दस गांव चयनित करेगा चयनित गांवों के युवाओं को पर्यटन को लेकर शोर्ट टर्म कोर्सिज करवाए जाएंगे ताकि ये युवा अपने अपने क्षेत्रों में पर्यटन की दृष्टि से स्वरोजगार आरंभ कर सकें।इस अवसर पर केंद्रीय विवि के डीन सुमन, एचओडी आशीष नाग तथा कार्यक्रम के संयोजक हरीश गौतम उपस्थित थे।

  • धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

    धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

    टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली स्वर लहरियों ने बांधा समां

    HNN/धर्मशाला 

    पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि धर्मशाला कालेज में राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नए सिरे से पर्यटन विभाग की ओर से एडीबी के तहत कन्वेंशन सेंटर निर्मित किया जाएगा इस पर करीब पांच करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। ताकि यहां पर मेगा इवेंट आयोजित किए जा सकें।

    वीरवार को राजकीय महाविद्यालय के सभागार में टूरिज्मो त्रिगर्त कार्निवाल में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन विभाग की ओर से मेगा इवंेट आयोजित किए जाएंगे इसमें टूरिज्म विषय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि हिमाचल में पर्यटन को रोजगार के साथ जोड़ा जा सके।

    उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार एशियन विकास बैंक की मदद से हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए 2500 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे, प्रारंभिक तौर पर 1300 करोड़ की राशि स्वीकृत भी हो चुकी है। पर्यटन विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पर्यटन निगम के अधिकारियों को तीव्र गति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।


    पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए कईं महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन अधोसंरचना को विकसित करने के दृढ़ प्रयास कर रही है और भविष्य में सालाना पांच करोड़ पर्यटकों के स्वागत का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

    उन्होंने कहा कि धर्मशाला में बच्चों की मांग पर जिला लाइब्रेरी को अब रात 12 बजे तक खुला रखा जाएगा ताकि बच्चे अधिक समय तक पढ़ाई कर सकें ।उन्होंने कहा बच्चे अपने माता-पिता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम रोशन करें । उन्होंने कहा कि धर्मशाला महाविद्यालय में एमबीए टूरिज्म की कक्षाएं शुरू करने के लिए वह कॉलेज प्रशासन की हर सम्भव सहायता करेंगें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कॉलेज कैम्पस के आटर्स ब्लॉक में 200 मीटर रास्ते को बनाने हेतु प्राकलन तैयार करने के निर्देश भी दिए ।

    उन्होंने महाविद्यालय के सभागार में बिजली की निर्बाध सप्लाई हेतु जेनरेटर खरीदने के  लिए सात लाख रुपये देने की घोषणा की। आरएस बाली  ने आज आधिकारिक तौर पर कार्निवाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न कलाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया । कार्यक्रम में धर्मशाला के खनियारा की शहनाई वादकों ने  अपने प्राचीन वाद्य यंत्रों के साथ सुरीली स्वर लहरिया विखेरते हुए सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। आज के कला उत्सव में  महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने अंदाज में विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।


    महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० राकेश पठानिया ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा इस दस दिवसीय कार्निवाल बारे विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर  प्रो० अजय चैधरी, डॉ अजय कटोच, डॉ संजय पठानिया ,प्रो० नीरज, प्रो०दीपिका, तरसेम जरयाल, सुरेश पप्पी, निर्णायक मंडल के सदस्यों  के अतिरिक्त महाविद्यालय का स्टाफ एवं बच्चे तथा  अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

  • जेएनवी चयन परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 7 अक्तूबर तक कर बढ़ी

    जेएनवी चयन परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 7 अक्तूबर तक कर बढ़ी

    HNN/धर्मशाला

    जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कार्यकारी प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से कक्षा छठी की चयन परीक्षा सत्र 2025-26 की ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।

    उन्होंने बताया कि जिनके बच्चे सत्र 2024-25 में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं, वे जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला  में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए उनके आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने की तिथि को 16 सितम्बर से बढ़ाकर 23 सितम्बर किया गया था।

    उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट किया जा सकता है। परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थी का जन्म 01.05.2013 से पहले तथा 31.07.2015 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बाद का नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी सत्र 2024-25 में किसी भी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा पांचवीं में कांगड़ा जिले में पढ़ रहा हो तथा कांगड़ा जिले का स्थाई निवासी हो। उसने तीसरी व चैथी कक्षा सत्र 2022-23 और 2023-24 में उत्तीर्ण की हो।


    उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आधार आवासीय प्रमाण पत्र एवं मुख्याध्यापक द्वारा जारी विवरण (निर्धारित परिपत्र) को सॉफ्ट कॉपी में (जेपीजी फारमेट) 10 से 100 केबी के बीच का हो, पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। अगर किसी को फॉर्म भरने में कोई समस्या आती है तो वह जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। चयन परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 को 11ः30 बजे को होनी निर्धारित की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • धर्मशाला में हिम फिल्मोत्सव का आयोजन, युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

    धर्मशाला में हिम फिल्मोत्सव का आयोजन, युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

    23-24 अक्टूबर को होने वाले फिल्मोत्सव में शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों को मिलेंगे 5 लाख तक के पुरस्कार

    HNN/धर्मशाला

    हिम सीने सोसायटी की ओर से आगामी 23-24 अक्टूबर को धर्मशाला में हिम फिल्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को सोसायटी के सदस्यों ने जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकार वार्ता की।

    इस मौके पर सोसायटी के सदस्य कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज के दौर में सोशल मीडिया से कोई अछूता नहीं है। ग्रामीण परिवेश में भी अब युवाओं में सोशल मीडिया का क्रेज काफी बढ़ गया है. लिहाजा, शहरों सहित दूरदराज के गांवों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना सोसायटी का मुख्य मकसद है।

    ऐसे नौजवान जो एंड्रायड फोन पर शॉर्ट वीडियो या डॉक्यूमेंट्री बनाने का फन रखते हैं, उनको प्रोत्साहन करने के लिए सोसायटी की ओर से फिल्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिससे प्रतिभावान युवाओं को एक ऐसा मंच मिलेगा, जो न केवल राज्यस्तर पर उनको पहचान दिलवाएगा, बल्कि प्रदेश के गौरवमयी इतिहास और यहां के रीति रिवाजों को भी पर्दे के माध्यम से उजागर करेगा।

    कुलदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल के गौरवमयी इतिहास, यहां की कला संस्कृति और परंपराएं, देश सेवा और बलिदान, यहां की देव परंपरा, स्वतंत्रता संग्राम में प्रदेश की भूमिका, प्रदूषण मुक्त हरित हिमाचल और हिमाचल की सशक्त नारी आदि विषयों पर कोई भी प्रोफेशनल या नॉन प्रोफेशनल प्रतिभागी शॉर्ट फिल्म या डॉक्यूमेंट्री बनाकर इस फिल्मोत्सव में अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकता है।

  • सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा व सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार

    सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा व सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार

    HNN/धर्मशाला

    सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 200 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र हांेगे।

    उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार 500 रुपये से 19 हजार 500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 25 सितम्बर को उप रोज़गार कार्यालय ज्वालाजी, 26 सितम्बर को उप रोज़गार कार्यालय कस्बा कोटला, 27 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर तथा 28 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

    अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9816813693 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले ीजजचेरूध्ध्ममउपेण्ीचण्दपबण्पद पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साईट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है

  • ज्वालाजी में आश्विन नवरात्र मेले के दौरान हथियारों पर प्रतिबंध

    ज्वालाजी में आश्विन नवरात्र मेले के दौरान हथियारों पर प्रतिबंध

    HNN/धर्मशाला

    हमीरपुर जिले के ज्वालामुखी नगर परिषद क्षेत्र में 2 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक सभी प्रकार के हथियार और विस्फोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय श्री ज्वालाजी शक्तिपीठ में 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले आश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत लिया गया है।

    एसडीएम ज्वालामुखी डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेलों के सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं।

    एसडीएम ने अपील की है कि क्षेत्र के निवासी और आने वाले श्रद्धालु इस दौरान किसी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।

  • नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी

    नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी

    HNN/बिलासपुर

    हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में इस बार श्राद्ध पक्ष के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। विशेषकर नैना देवी मंदिर में जहां रविवार की छुट्टी के बावजूद भक्तों की भीड़ अपेक्षाकृत कम नजर आई। मंदिर के सुरक्षा प्रभारी कैप्टन बालक राम ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के प्रभाव से श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई है, लेकिन फिर भी भक्तों को माता के दर्शन के लिए लाइनों में भेजा जा रहा है।

    दोपहर की आरती के समय थोड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, लेकिन पूरे दिन मंदिर में भक्तों की कमी बनी रही। पंजाब के रोपड़ से आए श्रद्धालु मिथुन जैन ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के चलते उन्होंने माता श्री नैना देवी के दरबार में खीर का भंडारा भी लगाया है।

    इस प्रकार, श्राद्ध पक्ष के चलते नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी जा रही है, लेकिन भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है।

  • धर्मशाला में ड्रोन शो-केरल का बहुशैली थाई कुडम बैंड विखेरेगा सुरों के रंग

    धर्मशाला में ड्रोन शो-केरल का बहुशैली थाई कुडम बैंड विखेरेगा सुरों के रंग

    HNN/धर्मशाला

     धर्मशाला, 21 सितंबर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में 28 सितंबर से कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाला यह आयोजन 28 सितंबर से 13 अक्तूबर तक चलेगा। कार्निवल में 28 सितंबर से 02 अक्तूबर तक सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जांएगी।


      यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने देते हुए बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं इसमें एडीसी सौरभ जस्सल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया  इसके साथ ही स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में ड्रोन शो के साथ साथ केरल का बहुशैली संगीत बैंड थाई कुडम भी संगीत के रंग बिखेरेगा वहीं एनजेडसीसी के कलाकार, हिमाचल तथा बालीवुड के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा।


    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि 28 सितंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा शोभा यात्रा उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होगी तथा आयोजन स्थल पर शोभायात्रा का समापन किया जाएगा इसमें पारंपरिक परिधानों के साथ स्थानीय कलाकार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक मनिंद्र बटर स्टार कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगे, 29 सिंतबर को बालीवुड कलाकार गजेंद्र वर्मा, 30 सितंबर की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा।

    इसके साथ ही 01 अक्तूबर को रशमीत कौर बतौर स्टार कलाकार आमंत्रित किया गया है, दो अक्तूबर को केरल का बहु शैली संगीत बैंड थाई कुडम तथा ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि निफ्ड कांगड़ा के सहयोग से फैशन शो का भी आयोजन किया जा रहा है।कैमल राइडिंग, हाॅट बैलून भी कार्निवल के मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने बताया कि  कांगड़ा घाटी कार्निवल में मिलेट्स फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। हस्तकला और शिल्प से संबंधित स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।


    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न कार्य परियोजनाओं को मंजूरी भी प्रदान की है तथा इसी दिशा में कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन भी सरकार के दिशा निर्देशों पर आयोजित किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल में हिमाचली लोक और कलाकारों को महत्व दिया जाएगा और सभी स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।


    उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर इसकी लाईव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी ताकि जो लोग इस कार्यक्रम देखने नहीं आ पाएंगे वे घर बैठे इसका आनन्द ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस कांगड़ा घाटी कार्निवल के आयोजन के लिए सबका सहयोग मिले और यह इवेंट स्मरणीय रहे। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, एडीएम डा हरीश गज्जू भी उपस्थित थे।

  • आखिर ईमानदारी की हुई जीत, निशांत सरीन धर्मशाला जोन में मिली जॉइनिंग

    आखिर ईमानदारी की हुई जीत, निशांत सरीन धर्मशाला जोन में मिली जॉइनिंग

    केमिस्ट एसोसिएशन ने किया जबरदस्त वेलकम, सरकार का किया आभार व्यक्त

    HNN/धर्मशाला

    लंबे अरसे से षडयंत्रों का दंश झेल रहे सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन को धर्मशाला जोन की जिम्मेवारी मिल गई है।बतौर सहायक दवा नियंत्रक जॉइनिंग पर धर्मशाला केमिस्ट एसोसिएशन के द्वारा उनका जबरदस्त वेलकम भी किया गया।बता दें कि निशांत सरीन प्रदेश ड्रग डिपार्टमेंट के सबसे तेज तर्रार अधिकारी रहे हैं। यही नहीं गुणवत्ता के मानकों पर सही नहीं उतरने वाले ड्रग मैन्युफैक्चरर्स पर सबसे ज्यादा कार्रवाई करने का भी इनका बड़ा रिकॉर्ड है।

    निशांत सरीन की ईमानदारी और नियमों की आवेला कर ऊपरी पहुंच वाले दवा निर्माताओं पर कसी गई लगाम उन पर काफी भारी भी थी।हैरानी तो इस बात की भी है कि कला अंब औद्योगिक क्षेत्र के एक ऐसी दवा निर्माता की शिकायत पर विजिलेंस ने निशांत सरीन पर मामला दर्ज किया था जो खुद हमेशा से दवा कारोबार में संदिग्ध रहा है।इस दवा कारोबारी पर एक पूर्व राज्य दवा नियंत्रक का पूरा वरद हस्त था। जबकि निशांत सरीन उसके उद्योग में बनने वाली हर दवा की गुणवत्ता में कमी पर बिल्कुल भी कंप्रोमाइज करने को तैयार नहीं रहे।यहां यह भी बताना जरूरी है कि इस दवा कारोबारी के ऊपर 11 मामले दर्ज हैं जबकि हाल ही में उन पर एक और मामला दर्ज हो चुका है। यही नहीं हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण के मानकों पर सही ना उतारते हुए उनके एक उद्योग की बिजली भी काट दी गई थी।

    इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि अब ऐसी स्थिति में यदि पूरे प्रकरण को गंभीरता से देखा जाए तो कहीं ना कहीं एक ईमानदार अधिकारी एक बड़े षड्यंत्र का शिकार हुआ था। ईमानदार सहायक दवा नियंत्रक को कई बार फर्जी षड्यंत्र में फसाने के प्रयास भी किए गए बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने विभाग में एक ईमानदार अधिकारी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निशांत को फिर से धर्मशाला जोन की बड़ी जिम्मेदारी दी है।वहीं केमिस्ट एसोसिएशन के द्वारा जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया । निशांत सरीन को फिर से बड़ी जिम्मेवारी दिए जाने पर एसोसिएशन के द्वारा सरकार का भी आभार व्यक्त किया गया है। निशांत सरीन की फिर से हुई जॉइनिंग को लेकर षड्यंत्रकारी फिर से सक्रिय हो गए हैं।


    वही जॉइनिंग के दौरान मीडिया से हुई अनौपचारिक बातचीत में निशांत सरीन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नशे और नशीली दावों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप है लिहाजा हर कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।निशांत सरीन की जॉइनिंग के दौरान केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से दीपक परमार वरुण कटोच सहित कई लोग मौजूद रहे।