Category: Dharamshala

  • 30 सितंबर तक परिवार रजिस्टर में पंजीकरण नहीं हुआ तो भरना होगा जुर्माना

    30 सितंबर तक परिवार रजिस्टर में पंजीकरण नहीं हुआ तो भरना होगा जुर्माना

    निर्धारित तिथि के बाद आनलाइन की सुविधा कर दी जाएगी बंद,

    HNN/धर्मशाला

    नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम के तहत 30 सितम्बर तक परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। धर्मशाला के सभी परिवारों को आनलाइन पंजीकरण करवाना अत्यंत जरूरी है। अगर तीस सितंबर तक परिवार का पंजीकरण आनलाइन नहीं हुआ तो उक्त परिवार आनलाइन सुविधा से वंचित रह जाएगा तथा जुर्माना भी भरना पड़ेगा। नगर निगम के आयुक्त ने कहा कि जिस तरीके से जमाबंदी तथा चरित्र प्रमाण पत्र की सुविधा आनलाइन उपलब्ध है उसी तरह से परिवार रजिस्टर की नकल भी आनलाइन ही मिलेगी। आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में इसके लिए अंतिम कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने वार्ड 1 से 17 में रहने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने परिवार की रजिस्ट्रेशन के लिए अपने वार्ड पार्षद अथवा गठित टीम के इंचार्ज आकाश चौधरी से उनके मोबाइल नंबर 9805843438 पर संपर्क कर सकते हैं।20 सितम्बर से लगेंगे कैंपपरिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करवाने के लिए नगर निगम द्वारा 20 सितम्बर से 1 से 10 नम्बर वार्ड में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कैंप लगाए जाएंगे। आयुक्त ने बताया कि 20 सितम्बर को वार्ड न. 1 में नड्डी/नजदीक हिना कैफे तथा वार्ड न. 2 में छड़ोले वाली माता दसलानी में कैंप आयोजित किया जाएगा।

    वार्ड न. 3 में 21 सितम्बर नगर निगम पार्किंग, 22 सितम्बर को वार्ड न. 4 में फुआरा चौक रामलीला स्टेज, 23 सितम्बर को वार्ड न. 5 में संतोषी माता मंदिर, 24 सितम्बर को वार्ड न. 6 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 25 सितम्बर को वार्ड न. 7 के जोधामल सराय, 26 सितम्बर को वार्ड. 8 को गदियारा अनुज राणा के घर, 27 सितम्बर को वार्ड न. 9 के पंचायत घर सकोह और 28 सितम्बर को वार्ड न. 10 के धौलाधार हिल होटल में परिवार रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम कैंप आयोजित किया जाएगा।

    वार्ड नंबर 11 राम नगर में 27 सितंबर को धौलाधार हिल्स, वार्ड नंबर 12 में बरोल में पंचायत घर में 26 सितंबर को, वार्ड नंबर 13 में दाड़ी पंचायत घर में 23 सितंबर को, वार्ड नंबर 14 कंड का दाड़ी पंचायत घर में 24 सितंबर को, वार्ड नंबर 15 खनियारा पंचायत घर में 22 सितंबर को, वार्ड नंबर 16 सिद्वपुर में 21 सितंबर तथा वार्ड नंबर 17 सिद्वबाड़ी में बाघनी पंचायत घर में 25 सितंबर को परिवार पंजीकरण के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा।

  • तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वनखंडी में चिड़ियाघर भूमि का किया निरीक्षण

    अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश  

    HNN/धर्मशाला

    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज बनखंडी में बनने वाले चिड़ियाघर की भूमि का निरीक्षण किया तथा उन्होंने चिड़ियाघर के निर्माण कार्य को तेजी से लाने के निर्देश दिए। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का संकल्प वर्तमान सरकार ने लिया है तथा इसी कड़ी में विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति भी प्रदान की है तथा कांगड़ा जिला में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकें।


    उन्होंने कहा की वनखंडी में चिड़ियाघर 250 हेक्टेयर भूमि में निर्मित किया जाएगा इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि पर्यटकों के लिए यह चिड़ियाघर आकर्षण का केंद्र बन सके। यह चिड़ियाघर विद्यार्थियों को भी प्रकृति तथा वन्य प्राणियों को जानने के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एशियन विकास बैंक की मदद से हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए 2500 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे, प्रारंभिक तौर पर 1300 करोड़ की राशि स्वीकृत भी हो चुकी है। पर्यटन विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पर्यटन निगम के अधिकारियों को तीव्र गति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।


    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन अधोसंरचना को विकसित करने के दृढ़ प्रयास कर रही है और भविष्य में सालाना पांच करोड़ पर्यटकों के स्वागत का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
    उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है और इसके माध्यम से प्रदेश के हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से आजीविका प्राप्त होती है।

    उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और अपनी प्राकृतिक सुंदरता को और बेहतर ढ़ंग से प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नई प्रतिबद्धता के साथ, हिमाचल प्रदेश एक उत्कृष्ट वैश्विक पर्यटन स्थल बनने की राह पर अग्रसर है। हिमाचल देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर कर सामने आया है।बैठक में भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर , कांग्रेस नेता डॉक्टर राजेश शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा , एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, डीएफओ सनी वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • 30 सितम्बर तक होगा धर्मशाला नगर निगम में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण

    30 सितम्बर तक होगा धर्मशाला नगर निगम में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण

    HNN/धर्मशाला

    धर्मशाला नगर निगम के तहत 30 सितम्बर तक परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में इसके लिए अंतिम कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने वार्ड 1 से 17 में रहने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने परिवार की रजिस्ट्रेशन के लिए अपने वार्ड पार्षद अथवा गठित टीम के इंचार्ज आकाश चौधरी से उनके मोबाइल नंबर 9805843438 पर संपर्क कर सकते हैं।

    20 सितम्बर से लगेंगे कैंप

    परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करवाने के लिए नगर निगम द्वारा 20 सितम्बर से 1 से 10 नम्बर वार्ड में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कैंप लगाए जाएंगे। आयुक्त ने बताया कि 20 सितम्बर को वार्ड न. 1 में नड्डी/नजदीक हिना कैफे तथा वार्ड न. 2 में छड़ोले वाली माता दसलानी में कैंप आयोजित किया जाएगा। वार्ड न. 3 में 21 सितम्बर नगर निगम पार्किंग, 22 सितम्बर को वार्ड न. 4 में फुआरा चौक रामलीला स्टेज, 23 सितम्बर को वार्ड न. 5 में संतोषी माता मंदिर, 24 सितम्बर को वार्ड न. 6 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 25 सितम्बर को वार्ड न. 7 के जोधामल सराय, 26 सितम्बर को वार्ड. 8 को गदियारा अनुज राणा के घर, 27 सितम्बर को वार्ड न. 9 के पंचायत घर सकोह और 28 सितम्बर को वार्ड न. 10 के धौलाधार हिल होटल में परिवार रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम कैंप आयोजित किया जाएगा।

  • कांगड़ा जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्लान करें तैयार : डीसी

    कांगड़ा जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्लान करें तैयार : डीसी

     खेल परिसर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ बनेगा जिम

    HNN/धर्मशाला

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में खेलकूद गतिविधियों के विस्तारीकरण तथा आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला के खेल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम निर्मित किया जाएगा, पुराने उपकरणों को हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही चेजिंग रूम तथा शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।


     उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर की इंडोर स्टेडियम की रूफ की मरम्मत के लिए भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैंे ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही खेल परिसर के विस्तारीकरण पर भी चर्चा करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्लान तथा प्राकल्लन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा सके।

     उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि नुरपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगबां, बैजनाथ तथा चंबी में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं इन स्थानों में निर्मित स्टेडियमों के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने तथा उचित देखभाल के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि देहरा में एकीकृत खेल परिसर के निर्माण की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है तथा इस के लिए युवा खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर धर्मशाला में योगा के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों की एकाग्रता को बल मिल सके इस के लिए भी युवा खेल सेवाएं विभाग को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। जिला खेल परिषद की बैठक में जरूरतमंद खिलाड़ियों को स्पांसरशिप तथा इंडोर स्टेडियम में प्रवेश तथा पंजीकरण शुल्क को लेकर भी चर्चा की गई।इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला खेल परिषद की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम नुरपुर गुरसिमर सिंह, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • नूरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच व सहायिका के भरे जाएंगे 21 पद

    नूरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच व सहायिका के भरे जाएंगे 21 पद

    HNN/धर्मशाला

    बाल विकास परियोजना नूरपुर के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 21 रिक्त पद भरे जाएंगे। नूरपुर के कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत पुन्दर के आंगनबाडी केंद्र सत्यारा, नगर परिषद नुरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र नुरपुर 6, ग्राम पंचायत ग्योरा के आंगनबाडी ग्योरा 2, गहीलगोड की लगोड व गहीं केंद्रों में आंगनवाडी कार्यकर्ता के पांच पदों के लिये आवेदन आंमत्रित किये जाते हैं।


    साथ ही ग्राम पंचायत कोपडा के कोपडा व ठेहड 1, ग्राम पंचायत नागनी नागनी व रिना, धनेटी गारला के सनेका, छतरोली के छतरोली1, भलेटा के काथल 1, खेल के हंगेरा, पंदरेड के पंदरेड व ठाणा, ग्राम पंचायत थोडा गलोड, जटोली व चकवन वासा, नागाबाड़ी के राजा का बाग 1, उप्परली खन्नी के उप्परली खन्नी 1, व उप्परली खन्नी 3, बदूही के बदूही 1, भलूण के वारल, ममूहगुरचाल के मेहला, ग्राम पंचायत सदवां के सदवां व ग्राम पंचायत ठेहड के छौ आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाडी सहायिकाओं के 21 रिक्त पद भरे जाने हैं।


    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।अतः पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

  • धौलाधार आपदा प्रबंधन पुरस्कार / पुरस्कार के लिए 25 सितंबर तक करें आवेदन

    धौलाधार आपदा प्रबंधन पुरस्कार / पुरस्कार के लिए 25 सितंबर तक करें आवेदन


    HNN/धर्मशाला

    जिला कांगड़ा में आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा धौलाधार आपदा प्रबंधन पुरस्कार की घोषणा की गई है। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि जिले में आपदा से निपटने की तैयारी और प्रतिक्रिया में जो लोग वास्तविक बदलाव ला रहे हैं, उनको सम्मानित करने के लिए प्रशासन द्वारा यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि धौलाधार आपदा प्रबंधन पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है।


    डीसी ने बताया कि धौलाधार आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाला कोई भी व्यक्ति जिसने आपदाओं से बचाव और प्रतिक्रिया में सुधार करने के लिए कार्य किया हो, इसके लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए सरकारी आपदा प्रबंधन एजेंसियों में सेवारत कर्मचारी के अलावा किसी भी पृष्ठीाूमि का व्यक्ति पात्र है।


    ऐसे करें आवेदन


    धौलाधार आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 5 सितंबर, 2024 से डीडीएमए कांगड़ा की वेबसाइट ddmakangra.org पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2024 है। आवेदन में आवेदक के आपदा प्रबंधन कार्य और किसी भी निर्दिष्ट क्षेत्र में उपलब्धियों का विवरण होना चाहिए। इसके अलावा आवेदन का समर्थन करने के लिए फोटो, वीडियो और प्रमाणपत्र शामिल करें। उपायुक्त ने बताया कि पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति नामांकन प्रस्तुत कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए रॉबिन कुमार से deocdharamshala@gmail.com / 8894851111 पर संपर्क किया जा सकता है।

    इन क्षेत्रों में हो योगदान :

    धौलाधार आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए वे लोग पात्र होंगे जिन्होंने जिले में आपदा रोकथाम और शमन में अनुकरणीय योगदान दिया हो। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने आपदा तैयारियों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने, कठिन क्षेत्रों में जोखिम को कम करने के लिए पहल करने वाले, आपदा प्रबंधन के लिए अभिनव आपदा प्रबंधन योजनाएं विकसित करने या प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाले तथा आपदा प्रतिक्रिया और जोखिम न्यूनीकरण के लिए सामुदायिक क्षमता का निर्माण करने वाले व्यक्ति इसके लिए खोजे जा रहे हैं।


    इसके अलावा आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया और सुधार के लिए काम करने वाले व्यक्ति भी पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। इनमें जनता को उचित समय में आपदा की जानकारी प्रदान करना, आपदा के दौरान लोगों और जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, जीवन, संपत्ति, आजीविका और समुदायों पर आपदा के प्रभाव को कम करना, प्रभावी आपदा प्रतिक्रिया के लिए संसाधन और व्यक्तियों को जुटाना, आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुँचाना, आपदा के बाद सुधार और पुनर्वास प्रयासों का समर्थन करना इसमें शामिल हैं।


    एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी करेगी चयन

    बकौल उपायुक्त, पुरस्कार विजेताओं का अंतिम चयन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित एक समिति करेगी, जिसमें कमांडेंट होमगार्ड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा शामिल होंगे। विजेताओं का चयन उनके काम के प्रभाव और नवाचार के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए जिला कांगड़ा से शीर्ष तीन नामांकित व्यक्तियों को मान्यता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरस्कार विजेताओं की घोषणा 13 अक्टूबर, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के दिन की जाएगी।

  • बधिर जागरूकता सप्ताह: विद्यार्थियों को बहरेपन और एचआईवी एड्स के बारे में किया गया जागरूक

    बधिर जागरूकता सप्ताह: विद्यार्थियों को बहरेपन और एचआईवी एड्स के बारे में किया गया जागरूक

    HNN/धर्मशाला

    धर्मशाला गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज राजपुर में बधिर जागरूकता सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को बहरेपन और एचआईवी एड्स के बारे में जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा ने छात्रों को बहरेपन के कारण, लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में विस्तार से बताया।

    उन्होंने बताया कि बहरापन आनुवंशिक हो सकता है, रूबेला से पीड़ित गर्भवती महिला से उसके बच्चे को हो सकता है। इसके अलावा, जिन बच्चों को कान इंफेक्शन बार-बार होता है, कान के वैक्स का जम जाना और कान के भीतरी हिस्से में क्षति होना भी इसका कारण है।

    डॉ. अनुराधा ने इसके लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को अगर आवाज को सुनने में परेशानी हो, साफ सुनाई ना देता हो, पीछे से आने वाली आवाज या भीड़ में किसी की आवाज सुनने में असमर्थ हो, टीवी रेडियो या अन्य यंत्रों को तेज आवाज में सुनना इसके लक्षण होते हैं।

    उन्होंने इसके बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि ज्यादा शोरगुल वाली जगह में जाने से परहेज करना चाहिए। अपने घर में टीवी रेडियो और दूसरे यंत्रों की आवाज को धीमा करके सुनना चाहिए। कानों में इयरफोन नहीं लगाना चाहिए।

    पालमपुर सिविल अस्पताल की ऑडियोलॉजिस्ट मीनाक्षी ने साइन लैंग्वेज के बारे छात्रों को जागरूक किया। जो लोग बिल्कुल सुन या बोल नहीं पाते उनके लिए अपने भावों को कैसे व्यक्त किया जाए इस बारे में उन्होंने विद्यार्थियों को जानकारी दी।

    कॉलेज में इस दौरान पोस्टर मेकिंग कंपटीशन करवाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को जिला कार्यक्रम अधिकारी और कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। नयन को प्रथम, महक को द्वितीय तथा स्नेहा को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

  • पंचायती राज उपचुनाव: 11 सितंबर से होंगे नामांकन पत्र दाखिल: डीसी

    पंचायती राज उपचुनाव: 11 सितंबर से होंगे नामांकन पत्र दाखिल: डीसी

    एक बीडीसी मेंबर, 5 उपप्रधान, 38 वार्ड मेंबर्स के लिए होगा चुनाव

    HNN News धर्मशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव के लिए 11, 12, 13 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

    18 सितंबर को प्रातः दस बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि निर्धारित की है तथा इसके पश्चात चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।  उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को प्रातः आठ बजे से सांय चार बजे तक वोटिंग होगी।

    वार्ड मेंबर, प्रधान, उपप्रधान के पदों के लिए वोटिंग के पश्चात मतगणना संबंधित पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी जबकि पंचायत समिति के मेंबर के लिए 30 सितंबर को संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना होगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौरा पंचायत समिति के तहत बसंतपुर बीडीसी वार्ड, इंदौरा ब्लाक के तहत सिरत पंचायत में उपप्रधान, लंबागांव ब्लाक के धनीरी में उपप्रधान, रैत ब्लाक के बीडू सारना में उपप्रधान, बैजनाथ ब्लाक के स्पैडू में उपप्रधान, देहरा ब्लाक के रजोल पंचायत में उपप्रधान के रिक्त पदो के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा।

    इसके साथ ही बैजनाथ की गदियाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक, पंजाला पंचायत के वार्ड नंबर 5, बडोह ब्लाक के मोरठ जसाई ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर-दो, रतियाड़ पंचायत के वार्ड नंबर तीन, चार, पांच, देहरा के शेरलुहार वार्ड नंबर चार, देहरू पंचायत के वार्ड नबर पांच, नाहलियां पंचायत के वार्ड नंबर छह, सलिहार के वार्ड नंबर एक तथा छह, धर्मशाला ब्लाक के शीला भुटेहड़ के वार्ड नंबर तीन, भत्तला के वार्ड नंबर चार, वाघनी के वार्ड नंबर तीन, इंदौरा ब्लाक की चनौर के वार्ड नंबर दो,

    डमटाल के वार्ड नंबर छह, कांगड़ा ब्लाक के सहौड़ा के वार्ड नंबर तीन, राजल के वार्ड नंबर पांच, लंबागबांव के  बीजापुर के वार्ड नंबर पांच, बंदाहू के वार्ड नंबर एक, अप्पर लंबागांव के वार्ड नंबर दो, पप्लाह के वार्ड नंबर चार, नुरपुर ब्लाक की वरंडा पंचायत के वार्ड नंबर तीन, नगरोटा सूरियां ब्लाक के लाहडू के वार्ड नंबर एक,

    नगरोटा सूरियां वार्ड नंबर आठ, भलूं के वार्ड नंबर दो, कोठी बंडा के वार्ड नंबर चार, पंचरूखी ब्लाक की लदोह के वार्ड नंबर दो, प्रागपुर ब्लाक की घियोरी पंचायत के वार्ड नंबर तीन तथा पांच,  नारी पंचायत के वार्ड नंबर एक, वीहण के वार्ड नंबर दो,

    फतेहपुर ब्लाक की बसोली पंचायत के वार्ड नंबर एक, रैत ब्लाक के बौडू सारना के वार्ड नंबर छह, सुलह ब्लाक के गगल के वार्ड नंबर दो, ननाओं के वार्ड नंबर तीन, खडूहल सौरनु के वार्ड नंबर चार के लिए वार्ड मेंबर के चुनाव आयोजित किया जाएगा।

  • बिजली का ट्रांसफार्मर चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

    बिजली का ट्रांसफार्मर चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

    HNN/ धर्मशाला

    धर्मशाला पुलिस ने इंद्रूनाग में स्थापित ट्रांसफॉर्मर चुराने का प्रयास करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

    आरोपियों की पहचान संजय, निवासी गांव भत्तला, डाकघर तोतारानी, तहसील धर्मशाला; सुशील कुमार और सतीश कुमार, निवासी रानीबारी, डाकघर खोखा, जिला पुरनिया, बिहार के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी शनिवार रात को इंद्रूनाग में ट्रांसफॉर्मर चोरी करने के लिए आरोपी पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफॉर्मर से आवाजें आने के कारण पुलिस को सूचित किया।

    शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

  • शाहपुर में जिला स्तरीय दशहरा मेले का किया जाएगा भव्य आयोजन

    शाहपुर में जिला स्तरीय दशहरा मेले का किया जाएगा भव्य आयोजन

    सांस्कृतिक संध्याओं के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित

    HNN/ धर्मशाला

    उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर में जिला स्तरीय दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा, दशहरा मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के साथ साथ इस बार खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। शाहपुर में दशहरा मेले के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि 12 अक्टूबर को दशहरा होगा जबकि 9 ,10 तथा 11 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने किया जाएगा।

    बैठक में यह भी सहमति बनी कि इस बार रामेश्वरम मन्दिर शाहपुर से दशहरा मैदान तक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में कुछ नवाचार किए जाने चाहिए ताकि पिछले वर्ष की तुलना में इसे और अधिक भव्य एवं मनोरंजक बनाया जा सके। उपमुख्य सचेतक ने कहा कि कमेटी में वह सदस्य शामिल किए जाएं जो पूरी लग्न एवं सेवा भाव से अपना सहयोग तथा योगदान दें।

    उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के सफल आयोजन सभी नागरिक अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें। इससे पहले दशहरा कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने उपमुख्य सचेतक एवं बैठक में उपस्थित अन्य नागरिकों का स्वागत किया और गत वर्ष मेले की गतिविधियों के अनुभव सांझा किये।

    उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय दशहरे के आयोजन के सन्दर्भ में अभी यह पहली ही बैठक थी। विभिन्न कमेटियों के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इन कमेटियों में सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य शामिल होंगें।