Category: CHAMBA

  • जिला में 15 नवंबर को मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव दिवस”, क्या कुछ रहेगा खास जानिए….

    जिला में 15 नवंबर को मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव दिवस”, क्या कुछ रहेगा खास जानिए….

    HNN / चंबा

    आवासीय आयुक्त कार्यालय में आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 से 17 नवंबर को पांगी मुख्यालय किलाड़ में तीन दिवसीय “जनजातीय गौरव दिवस” के आयोजन को लेकर विस्तार में चर्चा की गई। बता दे कि आदिवासी समाज के नायक और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को चिह्नित करने और भारतीय इतिहास तथा संस्कृति में अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों के योगदान का सम्मान करने के लिए 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

    भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ‘‘महत्वपूर्ण भूमिका” निभाई। यह कार्यक्रम आदिवासियों के गौरवशाली इतिहास, उनकी संस्कृति और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा।

    आवासीय आयुक्त पांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के शुभारम्भ 15 नवंबर को सर्वप्रथम जनजातीय कलाकारों, किसानो, महिला व युवा मंडलों द्वारा आवासीय आयुक्त कार्यालय से राम लीला मैदान तक झांकी निकाली जाएगी जिसमे वे अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक सामूहिक नृत्य का आयोजन, फैशन शो, स्थानीय व्यंजनों, स्थानीय उत्पाद, स्थानीय हस्तशिल्प व हथकरगा आदि उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।

  • द्वितीय पूर्वाभ्यास में अधिकारियों को मतदान से संबंधित सभी जरूरी पहलुओं की दी जानकारी

    द्वितीय पूर्वाभ्यास में अधिकारियों को मतदान से संबंधित सभी जरूरी पहलुओं की दी जानकारी

    HNN / चंबा

    विधानसभा निर्वाचन-2022 के अंतर्गत उपमंडल किलाड़ के तहत सभी पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों के लिए जिम्नेजियम हॉल में द्वितीय पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

    पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में ईवीएम, वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत व व्यवहारिक जानकारी विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी किलाड़ रजनीश शर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मतदान से संबंधित सभी जरूरी पहलुओं की जानकारी दी।

    उन्होंने सभी अधिकारियों से सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने व निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उपमंडल किलाड़ के तहत 36 मतदान केंद्रों में कुल 188 मतदान अधिकारी सेवाएं देंगे। 36 पीठासीन और 108 मतदान अधिकारी रहेंगे, वहीं 44 अधिकारी रिजर्व में रहेंगे।

  • यू-ट्यूब देखकर किशोर ने पाइप में भरा बारूद , ब्लास्ट होने से गई जान

    यू-ट्यूब देखकर किशोर ने पाइप में भरा बारूद , ब्लास्ट होने से गई जान

    HNN / चम्बा

    जिला चम्बा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहाँ खेल-खेल में एक किशोर अपनी जान गवां बैठा। चौकी इंचार्ज अनिल वालिया ने बताया कि 16 साल के किशोर ने लगभग 40-45 दिन पूर्व यू-ट्यूब पर देखकर एक साधारण पाइप में बारूद भरा और उसमें कुछ लोहे के कण व अन्य सामान डाल दिया।

    इसके बाद वह फिर यू-ट्यूब देखने लगा और उसने बारूद से भरी पाइप में पीछे से आग लगा दी ताकि छर्रे आगे निकल सकें। इतने में पाइप में भरा बारूद फट गया, इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले आए।

    यहां किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • नाकाबंदी के दौरान हाथ लगी सफलता, 290 ग्राम चरस के साथ धरा व्यक्ति

    नाकाबंदी के दौरान हाथ लगी सफलता, 290 ग्राम चरस के साथ धरा व्यक्ति

    HNN / चंबा

    जिला चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत एसआईयू के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एसआईयू ने नाकाबन्दी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से नशे की खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय मनोहर पुत्र पृथ्वी गांव जलुण्डा डा. जाधी तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार जिला चंबा पुलिस के विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू ) ने मैहला पुल के पास नाकाबन्दी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 290 ग्राम चरस बरामद हुई।

    उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है । आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व मुकदमा में आगामी अन्वेषण जारी है ।

  • निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने उम्मीदवारों को दिए निर्देश, बोले- हर खर्च को…

    निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने उम्मीदवारों को दिए निर्देश, बोले- हर खर्च को…

    HNN / चंबा

    विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चंबा जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सरदेंदु कुमार पाण्डे व स्वाति रत्ना को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। व्यय पर्यवेक्षक सरदेंदु कुमार पाण्डे ने बचत भवन चंबा में जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का प्रथम निरीक्षण किया। व्यय पर्यवेक्षक ने बताया कि व्यय रजिस्टरों का दूसरा निरीक्षण छः नवंबर को और तीसरा निरीक्षण 9 नवंबर को होगा।

    इस अवसर पर उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षकों और विभिन्न उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा व्यय रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए तथा निर्वाचन आयोग के नियमों की अक्षरश: अनुपालना होनी चाहिए।

    उन्होंने यह आग्रह भी किया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि या उम्मीदवार किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों में सम्मिलित ना हो ताकि शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया को संपूर्ण किया जा सके। उन्होंने सहायक व्यय पर्यवेक्षकों को कहा कि उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनावी खर्च का ब्यौरा सही तरीके से रजिस्टर पर दर्ज के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे।

  • मिशन-277 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मिशन-277 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    HNN / चंबा

    सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत ज़िला में मिशन 277 के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के उद्देश्य से मतदान केंद्र द्रड्डा, मनोला, बकरोटा और केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    जिला रोजगार अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप, अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम डलहौजी की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय बनीखेत व मतदान केंद्र बकरोटा और मनोला में विभिन्न मतदान जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।

    उन्होंने बताया कि इससे पहले मतदान केंद्र द्रड्डा में भी मतदाता जागरूकता से संबंधित बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

    गौरतलब है कि मिशन 277 के तहत ज़िला में उन मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें गत चुनावों के दौरान मतदान 60 प्रतिशत से कम रहा था।

  • Himachal Election: अमित शाह ने भरी चुनावी हुंकार, बोले- अब लोकतंत्र में राजा-रानी नहीं जनता का राज

    Himachal Election: अमित शाह ने भरी चुनावी हुंकार, बोले- अब लोकतंत्र में राजा-रानी नहीं जनता का राज

    HNN / चंबा

    हिमाचल प्रदेश चुनाव में प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। वही , आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिला चम्बा पहुंचे, यहाँ उन्होंने भटियात विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्‍याशी विक्रम जरियाल के समर्थन में रैली की। अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ संबो‍धन शुरू किया। अमित शाह ने कहा, विक्रम जरयाल को लगातार तीसरी बार जिताने का आशीर्वाद लेने भटियात की जनता के पास आया हूं, देवभूमि को प्रणाम।

    वीर माताओं को प्रणाम, जिनके बेटे देश की सरहदों की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे नहीं हटते। सेना में प्रतिशतता के हिसाब से सबसे अधिक हिमाचल के जवान हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रिवाज है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा। अब नया रिवाज बनाना है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 2 जी, कॉमनवेल्थ, कोयला जैसे 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए। अभी पेट नहीं भरा तो हिमाचल में आए हैं।

    लेकिन अब लोकतंत्र है, अब राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया है। बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री इसके बाद शिमला के भट्ठाकुफर के लिए रवाना होंगे और शाम को 4:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर मंथन कर फीडबैक लेंगे। गृह मंत्री शाह का रात्रि ठहराव शिमला में होगा।

  • उम्मीदवारों के खातों के निरीक्षण की तिथियाँ निर्धारित, यहाँ  होगा निरीक्षण कार्य

    उम्मीदवारों के खातों के निरीक्षण की तिथियाँ निर्धारित, यहाँ होगा निरीक्षण कार्य

    HNN / चंबा

    विधानसभा निर्वाचन-2022 के तहत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा सर्कुलर जारी कर जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के तहत विधानसभा चुनावों में हिस्सा ले रहे उम्मीदवारों के खातों के निरीक्षण की तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने दी।

    उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के खातों का निरीक्षण बचत भवन चंबा में किया जाएगा। इसके तहत प्रथम निरीक्षण का कार्य 2 नवंबर यानि कल सुबह 11 बजे और द्वितीय निरीक्षण की तिथि 6 नवंबर सुबह 11 बजे जबकि तृतीय निरीक्षण की तिथि 9 नवंबर निर्धारित की गई है ।

  • नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को मिली एक और सफलता, बाइक सवार दो धरे

    नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को मिली एक और सफलता, बाइक सवार दो धरे

    HNN/ चंबा

    जिला में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। अब एक बार फिर पुलिस ने चिट्टा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। मामले में पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस के एसआईयू सेल की टीम ने चंबा-तीसा मार्ग पर मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में कोटी चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बाइक को जांच के लिए रुकवाया गया जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब संदेह के आधार पर दोनों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 5.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक सवार दो युवकों सुनील कुमार व पारुल दोनों निवासी गांव घोलटी को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया गया है। बताया कि तस्कर बाइक की सीट के नीचे नशे की खेप को छिपाकर ले जा रहे थे।

  • पटेल जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ

    पटेल जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ

    HNN/ चंबा

    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने कहा कि देश के प्रति सम्मान को बनाए रखने के लिए भारत के इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण बनाये रखने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है।

    एडीएम आज सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सभी कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाने के बाद संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस लोगों को यह संदेश देता है कि सभी को एक साथ एकजुट होकर रहना चाहिए। ताकि देश और प्रदेश के विकास की गति को तेजी से आगे ले जाया जा सके।