Category: NAHAN

We provide all the latest nahan news

HNN News brings nahan news. We cover all the latest news from nahan. We provide hindi news from nahan city to the readers.

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, धन लाभ के मिलेंगे कई मौके

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, धन लाभ के मिलेंगे कई मौके

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने से आपको कोई दंड मिल सकता है। आपका कोई मित्र आज आपके किसी छुपे हुए राज को परिवार के सदस्यों के सामने उजागर कर सकता है जिसके बाद आपको अपने माता-पिता से डांट भी खानी पड़ सकती है। आपको आज कोई धन संबंधित सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में रिलैक्स होकर काम करेंगे, यदि आपने तनाव को अपने ऊपर हावी होने दिया तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।

    वृष दैनिक राशिफल
    किसी बड़े मामले में समझौता करने और सहयोग करने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। रुके हुए काम आज पूरे होंगे। इस राशि के लोग जीवनसाथी के साथ डेट पर जा सकते हैं।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपका स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है, क्योंकि आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आप जीवनसाथी के करियर को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षा में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि कोई कदम उठाएंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आप अपने किसी करीबी को अपने मन की कोई इच्छा ना बताएं।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके मन में चल रही उलझनें आज आपके लिए समस्या बन सकती है। जीवनसाथी आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर आप भी प्रसन्न होंगे। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज किसी पर भरोसा करेंगे, तो वह उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण मामला आज आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। आपको किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पूरा पालन करना होगा। आज व्यवसाय के कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा। कई काम आपका ध्यान आकर्षित करेंगे, जिससे आप हड़बड़ी में दिन बिताएंगे और आराम नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके कार्यों में सफलता का झंडा लहराएगा। इस राशि के छात्रों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। पढ़ाई में मन लगेगा। आपके शिक्षक आपकी पढ़ाई को लेकर कक्षा में आपका सम्मान कर सकते हैं। आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को फिट महसूस करेंगे।

    तुला दैनिक राशिफल
    अगर आपको खुद पर विश्वास है तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। आज आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। अपने आप पर विश्वास रखें, जिससे काम सफल होता रहेगा। आज आपको अपने काम और अपनी क्षमताओं को लेकर काफी उत्साह मिलेगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में आपके प्रयास सफल होंगे। परिवार के सदस्यों से शुभ समाचार मिलेगा और आपके आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी खास की मदद मिल सकती है। माता-पिता से आपकी बहस हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखें।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। आज कोई नया काम हाथ में लेना ठीक नहीं रहेगा। उसमें कोई समस्या हो सकती है, इसलिए पुरानी योजनाओं को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करें। कानूनी कार्यों से दूर रहें। किसी गलती के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आपका दिन सामान्य रहेगा। मनोबल का स्तर अच्छा होने से आपके काम अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। व्यापार में बदलाव की संभावनाएं हैं। ऑफिस में आपकी रचनात्मकता पहले से बेहतर रहेगी। इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज के दिन परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से आप कोई भी काम करने में सफल होंगे, जिससे आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी भी तरह के विवाद से बचने की कोशिश करें।

    मीन दैनिक राशिफल
    आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए कहीं जा सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ मिलने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। मनोरंजन के लिए बनी कोई योजना टाली जा सकती है।

  • चमेंजी मर्डर केस: मां-बेटे की मर्डर मिस्ट्री का एसआईटी ने किया पर्दाफाश, चौकाने वाला खुलासा…

    चमेंजी मर्डर केस: मां-बेटे की मर्डर मिस्ट्री का एसआईटी ने किया पर्दाफाश, चौकाने वाला खुलासा…

    HNN/ नाहन

    पच्छाद के चमेंजी में 20 अक्तूबर को हुई मां-बेटे की मर्डर मिस्ट्री को एसआईटी ने सुलझा लिया है। 32 वर्षीय नरेश ने उर्मिला और उसके 9 वर्षीय बेटे सक्षम को मौत के घाट उतार दिया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। रविवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय नाहन में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि महिला और आरोपी नरेश के बीच अवैध संबंध थे।

    करीब एक साल पहले दोनों के बीच यह संबंध खत्म हो चुके थे। पुलिस जांच में यह सामने आया कि वर्तमान में महिला के संबंध आरोपी नरेश के छोटे भाई के साथ थे। इससे खफा होकर नरेश ने इस अपराध को अंजाम दिया। आरोपी ने मृतका के 9 वर्षीय बेटे की केवल इस वजह से हत्या कर दी कि कहीं वह उसके जुर्म का खुलासा न कर दे।

    उन्होंने बताया कि सीडीआर के मुताबिक पीड़िता और आरोपी के छोटे भाई के बीच 1 जनवरी से इस साल 969 बार फोन पर बातचीत हुई। जांच में आरोपी के छोटे भाई की संलिप्तता नहीं पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी का घर महिला के घर से महज 10 मिनट की ही दूरी पर था।

  • सिरमौर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, 600 के करीब पहुंचा आंकड़ा

    सिरमौर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, 600 के करीब पहुंचा आंकड़ा

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार इनमें इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि प्रशासन, विभाग और नगर परिषद डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि सिरमौर जिला में डेंगू का आंकड़ा 600 के करीब पहुंच चुका है।

    जिला में अभी तक डेंगू की चपेट में 592 लोग आ चुके हैं तथा यह आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी जिले में डेंगू के 22 नए मामले आए। नाहन, कालाअंब, शिलाई, रेणुकाजी आदि क्षेत्रों से मामलों में वृद्धि हुई है।

    उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि अब तक 4118 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बताया कि डेंगू का मच्छर एक जगह जमा रहने वाले साफ पानी में पैदा होता है। इसलिए अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है।

  • सिरमौर पुलिस ने सुलझाई 10 दिन पुरानी हत्या की गुत्थी

    सिरमौर पुलिस ने सुलझाई 10 दिन पुरानी हत्या की गुत्थी

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर पुलिस के लिए सिरदर्दी बना पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में 10 दिन पहले हुए हत्याकांड से राज का पर्दाफाश हो गया है। इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा पाने में सिरमौर पुलिस के जांबाज पुलिस अधिकारियों ने कामयाबी हासिल कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार, माँ-बेटे की इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि गाँव का ही दूर पार का रिश्तेदार निकला है। हत्यारे के साथ निजी रंजिश भी बताई जा रही थी।

    हत्यारे के द्वारा हत्या को अंजाम दिए जाने के बाद वह लगातार अपने ही गांव में था। इस ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की बड़ी कमी होने के कारण कॉल डिटेल और लोकेशन के माध्यम से हत्यारे तक पहुँच पाना बड़ा ही मुश्किल हो चुका था। हालाँकि, पुलिस के ऊपर परिवार और मीडिया का भारी दबाव भी था। बावजूद इसके एक सोची समझी रणनीति के तहत पूरा जाल बिछाकर इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी हुई थी।

    बड़ी बात तो यह है कि पुलिस के द्वारा जाँच को और अधिक सरल बनाने के लिए इनाम की राशि की घोषणा भी की गई थी। आखिरकार पुलिस के हाथ हत्यारे तक 10 दिन बाद पहुँच ही गए। इस मर्डर मिस्ट्री के खुलासे को पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू द्वारा अपने ट्विटर हेंडल पर भी डाला गया है जिसमें उन्होंने सिरमौर पुलिस की पीठ भी थपथपाई है। इस बाबत जानकारी लेने के लिए जब जिला के एसपी से बात की गई तो उनका मोबाइल बंद आया।

    मगर डीजीपी के अकाउंट से शेयर हुई जानकारी के बाद खबर की पुष्टि की गई है। पुलिस के द्वारा हत्यारे को डिटेन कर गहनता से पूछताझ की जा रही है। हत्या कैसे की और इसमें और कौन शामिल था, हत्या के क्या कारण रहे और किस हत्यार से हत्या की गई यह अब पुलिस के लिए जाँच का विषय है। सिरमौर पुलिस के द्वारा इस अहम जानकारी के लिए आज शाम 4 बजे प्रेस वार्ता भी रखी गई है।

  • Chhath Puja 2022: आज छठ पूजा का तीसरा दिन, डूबते हुए सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

    Chhath Puja 2022: आज छठ पूजा का तीसरा दिन, डूबते हुए सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

    HNN/ नाहन

    आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन छठी मइया की पूजा के लिए प्रसाद बनाया जाता है और शाम को सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। बता दें, इस साल 28 अक्तूबर से छठ पूजा की शुरुआत हुई। इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है।

    इसके बाद खरना, अर्घ्य और पारण किया जाता है। इसमें विशेष तौर पर सूर्य देवता और छठ माता की पूजा की जाती है। चार दिनों तक चलने वाले लोकास्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। आज के दिन सूर्यास्त की शुरुआत 05 बजकर 34 मिनट पर होगी। इस समय व्रती महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य दे सकती हैं।

    सूर्य देव को अर्घ्य देने की विधि
    छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मइया की पूजा की जाती है।
    षष्ठी तिथि पर सभी पूजन सामग्री को बांस के डाले और सूप में रख लें।
    अब डाला लेकर नदी, तालाब या किसी घाट पर जाएं।
    इसके बाद नदी, तालाब, घाट या किसी जल में प्रवेश करके मन ही मन सूर्य देव और छठी मैया को प्रणाम करें।
    अब ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
    सूर्य को अर्घ्य देते समय “एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर” मंत्र का उच्चारण करें।

  • इन राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपनी कुछ कामों को भाग्य के भरोसे छोड़ सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी परिस्थिति में भी विनम्रता बनाए रखनी होगी। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आपको आज बिजनेस के मामले में किसी पर भी भरोसा नहीं करना है।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज आपको अपनी आय व व्यय में तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ना होगा। आप अपने खानपान की आदतों में भी बदलाव लाएं। सेहत से समझौता बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित रोग हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको काम के साथ-साथ समय को भी पूरा महत्व देना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यापार में यदि जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं। आपको लापरवाही से किसी भी काम को नहीं करना है।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका सामान चोरी हो सकता है। आपको शासन व सत्ता का भी गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के सहयोग से आज आपके कुछ रुके हुए काम आसानी से पूरे हो पाएंगे। यदि आप करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप पार्ट टाईम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको अपने भाई व बहनों से किसी भी मामले में झूठ नहीं बोलना है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहेगा। आपको किसी भी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आज ज्यादा जिम्मेदारी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे भी समस्या दे सकते हैं। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है, सोच समझकर फैसला लें।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको समस्या दे सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से आज खूब नाम कमाएंगे और बड़ों का आदर सम्मान पूरा मिलेगा। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा आज पूरी होगी और गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे के कारण आपसी तनाव पनप सकता है।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की प्राप्ति के लिए रहेगा। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह अब कम हो सकती हैं। आप माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें, नहीं तो उन्हें कोई बड़ी बीमारी पनप सकती है। आपको किसी भी काम के होने के बाद अहंकार नहीं रखना है, नहीं तो आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने निजी मामलों में भी सावधान रहना होगा। आपको सुख व समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी मित्र से लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपने यदि आज किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने घर में कुछ बदलाव करा सकते हैं। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने पर भी विचार विमर्श करेंगे। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला आज आपके लिए समस्या बन सकता है। आप धार्मिक आयोजनों से जोड़कर अच्छा नाम कमाएंगे और आवश्यक कार्यों को आप बहुत ही सोच विचार कर करें। ननिहाल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार में खुशियां रहेंगी और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। धन के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा और आप खुला खर्च करेंगे। आप अपने पिताजी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर परेशान रहेंगे।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप किसी काम में तेजी से आगे आने की सोच रखेंगे और अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। रचनात्मक कार्यों के प्रति भी आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। आज आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा और आपके कुछ कार्य ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। आपका कोई लेन-देन का मामला आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपको लेनदेन के मामले में सावधानी व सतर्कता बनाए रखनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई निर्णय समय से लेना होगा। यदि आपने कोई काम समय से नही किया, तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको आज अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर एक बजट बनाना होगा। आज आप दिखावे में ना लगे व अपना काम पूरा करें। यदि आपने ऐसा किया, तो उससे आपको समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपने खेल प्रतियोगिता में जीत मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आप अपने करियर को लेकर चिंतित चल रहे हैं, तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंता समाप्त होगी। आपके कुछ मित्र आज आपके साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको आज कोई काम बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वह बिगड़ सकता है। आपकी आज अपने कुछ परिजनों से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है और यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल
    राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन कुछ उत्तम रहने वाला है। आज आपको अपनी पद व प्रतिष्ठा का पूरा लाभ मिलेगा और लोग भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलने से आप अच्छे काम को अंजाम दे सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप बिजनेस में कोई जोखिम उठाएं, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं।

  • सिरमौर में चार उम्मीदवारों ने वापिस लिये अपने नामांकन

    सिरमौर में चार उम्मीदवारों ने वापिस लिये अपने नामांकन

    पांच विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल इतने उम्मीदवार मैदान में

    HNN / नाहन

    नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि को शनिवार को जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिये।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि नामांकन वापिस लेने वालों में 55-पच्छाद (अ.जा.) निर्वाचन सभा क्षेत्र में अजय कुमार, 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र से ममता देवी तथा 58-पावंटा साहिब से शमशेर अली व अनिन्दर सिंह नौटी ने अपने नामांकन वापिस लिये हैं जबकि 57-श्री रेणुकाजी (अ.जा.) तथा 59-शिलाई निर्वाचन सभा क्षेत्रों से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापिस नहीं लिया है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 35 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए जिनमें से 2 नामाकंन पत्र रद्द होने के उपरांत कुल 33 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए थे। उन्होंने कहा कि अब जिला की पांच विधानसभाओं में कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि मतदान आगामी 12 नवम्बर को होगा और इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

  • माजरा उप-तहसील बनी क्षेत्रवासियों के लिए वरदान

    माजरा उप-तहसील बनी क्षेत्रवासियों के लिए वरदान

    कांग्रेस झूठे वायदों का झुनझुना कब तक बजाएगी -डा. बिन्दल  

    HNN / नाहन

    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा माजरा में खोली गई उप तहसील क्षेत्रवासियों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा की पांवटा क्षेत्र की 12 पंचायतों के हजारों लोगों को तहसील के कार्य के लिए पौंटा साहिब जाना पड़ता था, किन्तु अब उनके घरद्वार पर उप तहसील खुलने से उन्हें बहुत लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने झूठे वायदों का झुनझुना बजाकर ज्यादा समय तक लोगों को भ्रमित नहीं कर सकती है।  

    विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल आज शनिवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान माजरा उप-तहसील के माजरा, क्यारदा और मेलियों क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान में भाग लिया। डा. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनना तय है और नाहन विधानसभा में तीसरी बार कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने माजरा क्षेंत्र में विकास के अनेकों कार्य किए हैं जिनमें पुल, सड़क, स्वास्थ्य संस्थान, पेयजल, शिक्षण संस्थान आदि शामिल हैं।

    डा. बिन्दल ने क्षेत्र की जनता का आहवान किया कि वे विकास और सेवा के कार्यों को देखते हुए भाजपा को अपना समर्थन और वोट प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में बुरी तरह हारने वाली है इसलिए कांग्रेस के नेता विकास की बात करने की बजाए लोगों को झूठे वायदों का झुनझुना थमाने का प्रयास कर रहे हैं जिसे जनता नकार चुकी है। डा. बिन्दल ने कहा कि विकास और जन सेवा उनका संकल्प है और पांच साल में जनता ने उनके संकल्प को देखा और सराहा है।

    उन्होंने कहा कि 12 नवम्बर को होने वाले मतदान में क्षेत्र की जनता, नाहन विधानसभा के विकास के लिए वोट की पूर्ण आहूति डालने का कार्य करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि हमें डा. राजीव बिन्दल जैसा विधायक मिला है। उन्होंने कहा कि 12 नवम्बर को होने वाले चुनाव में भाजपा और डा. राजीव बिन्दल को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

  • रैलियों व वाहनों की अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल पर करें आवेदन- सौरभ गौड़

    रैलियों व वाहनों की अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल पर करें आवेदन- सौरभ गौड़

    HNN / नाहन

    सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ गौड़ ने उपायुक्त कार्यालय सभागार नाहन में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक पर्व जैसा है जिसमें सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित रहता है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी से रैली अथवा वाहनों या फिर किसी अन्य प्रकार की अनुमति की जरूरत हो तो सुविधा पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।

    अनुमति दो से तीन घण्टे में प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सुविधा पोर्टल अनुमति के लिये रैली इत्यादि करने से 48 घंटे पूर्व बंद हो जाएगा। इसलिये अनुमति के लिये आवेदन 48 घंटे से पहले करना होगा। सौरभ ने कहा कि सामान्य पर्यवेक्षक के नाते वह रेणुका, पच्छाद तथा नाहन तीनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने तथा छंटनी की प्रक्रिया सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुचारू रूप से सम्पन्न करवाई गई है।

    निर्वाचन को लेकर सभी तैयारियां सुचारू रूप से जारी हैं और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी के साथ करना है। उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र पहुंच गए हैं। किसी मतदाता को यदि नहीं मिला हो तो वैकल्पिक 12 दस्तावेजों में से किसी एक का प्रयोग करके भी मताधिकार का उपयोग किया जा सकेगा। पर्यवेक्षक ने कहा कि वह नाहन परिधि गृह में कमरा संख्या 203 में ठहरे हैं और उनका मोबाइल नम्बर 9418483809 है।

    कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार अथवा अन्य लोग उनसे प्रातः 10 से 11 बजे के बीच मिल सकते हैं। वह निर्वाचन संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिये हमेशा तत्पर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ने कहा कि जिला में निर्वाचन को लेकर सभी तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों से चुनाव संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को पूरा करने को कहा।

  • नाहन-कालाअंब मार्ग पर एसआईयू टीम ने शराब के जखीरे के साथ गिरफ़्तार किये बाप-बेटा

    नाहन-कालाअंब मार्ग पर एसआईयू टीम ने शराब के जखीरे के साथ गिरफ़्तार किये बाप-बेटा

    HNN / नाहन

    सिरमौर पुलिस लगातार अवैध शराब और नशे की तस्करी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। एक बार फिर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। टीम के हाथ यह सफलता नाहन-काला अंब मार्ग पर तब लगी जब उन्होंने एचआर नंबर (HR 26 BU 7077) की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया।

    गाड़ी में बाप-बेटा सवार थे, जिनकी पहचान कोलर निवासी रणबीर सिंह व बेटे कुणाल के रूप में हुई है। एसआईयू ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 39 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसमे 12 बॉक्स रॉयल स्टैग, 12 बॉक्स इंपीरियल ब्लू, 5 बॉक्स मेकडॉल, 5 बॉक्स किंगफ़िशर और 5 बॉक्स ऑल सीजंस बरामद हुई।

    उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आचार संहिता लागू है, लिहाजा पुलिस अन्य राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच कर रही है।