Category: NAHAN

We provide all the latest nahan news

HNN News brings nahan news. We cover all the latest news from nahan. We provide hindi news from nahan city to the readers.

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष राशि
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से कुछ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं व अपने घर कुछ नहीं वस्तुओं को भी लेकर आ सकते हैं। किसी कानूनी कार्य में आपको नीति व नियमों का पूरा पालन करना होगा। काम काज कर रहे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई सीख लेकर ही आगे बढ़ना होगा। आज आपका तेज देखकर कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

    वृष राशि
    आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको अपने कुछ निजी मामलों को गुप्त रखना होगा। बाहरी लोगों के सामने ना रखें, नहीं तो लोग बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो से जुड़े लोग आज अच्छा नाम व शोहरत कमाने में कामयाब रहेंगे। साझेदार में किसी नए काम को करने की शुरुआत आज आप कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। व्यापार कर रहे लोग सामान्य लाभ कमा कर ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपको आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है।

    मिथुन राशि
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे, जिससे लोग भी आप से परेशान रहेंगे, यदि रिश्तो मे कोई समस्या चल रही है, तो उसका सुधार समय रहते करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आपको लेनदेन के मामले में अपनी बातें लोगों के सामने रखनी होंगी और विद्यार्थी आज एक बड़ी सोच से आगे बढ़ेंगे। किसी प्रतियोगिता में भी जीत आसानी से हासिल कर पाएंगे। आप अपने मित्रों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे।

    कर्क राशि
    आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आएगा, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी चर्चा के विषय में बहुत ही सोच समझ कर बोलना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो आप से कोई गलती होने के पूरे योग हैं। आपको अपने भाई बंधुओं को पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी पूरी लग्न व मेहनत से अपनी पढ़ाई में जुटे नजर आएंगे। आपके आस पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में भी आप चुप्पी बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    सिंह राशि
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक बजट बनाकर आगे बढ़ना होगा व आपके स्वभाव मे विवेक व विनम्रता बनी रहेगी। आपके सामाजिक कार्यों से आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपकी किसी नए वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें रिश्तों में चल रही अनबन को समाप्त करने पर बातचीत होगी। आपको आज अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाना बेहतर रहेगा, जिसके बाद आप स्वस्थ रहेंगे। आपको आज किसी से धन उधार लेने से बचना होगा।

    कन्या राशि
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मिलाजुला रहेगा। आप अपने कुछ धन की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जो किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं, लेकिन परिवार में बढ़ते हुए खर्चा आपका सिर दर्द बन सकते हैं। आपको काम की अधिकता रहने के कारण बदन दर्द, थकान आदि का अनुभव होगा और आप अपने कुछ कामों को कल पर भी टाल सकते हैं। सरकारी योजना में निवेश करने से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। आप अपने आवश्यक कार्य पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकते हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोग कुछ अन्य लोगो से मेलजोल बढ़ा सकते हैं।

    तुला राशि
    आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपको इस काम में मान-सम्मान पूरा मिलेगा, लेकिन आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ कर रहना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके आज कुछ धन संबंधित मामले आपको परेशान कर सकते हैं। आपको आज साहस व पराक्रम से आगे बढ़ना होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत आज माता पिता के आशीर्वाद से करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आप सावधानी बरतें।

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन घर परिवार में सुख व समृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा ना चाहते हैं, तो वह आज मिलवा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी मुश्किल समय में भी धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार में आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और परिवार के किसी सदस्य को कोई सम्मान प्राप्त होने से किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन परिवार के सदस्य कर सकते हैं।

    धनु राशि
    आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने विनम्र व मधुर स्वभाव से लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। आज आपके सुखो में भी वृद्धि होती दिख रही है। बिजनेस के मामले में आपके किए गए प्रयास आज सफल होंगे। आप घर परिवार में सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे, लेकिन कुछ लोगों को आपकी बातें बुरी लग सकती है। आपको अपने कुछ करीबियों से अपने मन की बातें शेयर नहीं करनी है। यदि कार्यक्षेत्र में आपके कनिष्ठों से कोई गलती हो, तो आपको उसे भी नजरअंदाज करना होगा।

    मकर राशि
    आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने अफसरों के सलाह मश्वरा करके किसी काम में आगे बढ़ेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन शेयर बाजार व रियल एस्टेट से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपकी आज किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति की इच्छा थी, तो वह आज आपकी पूरी हो सकती है। आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

    कुंभ राशि
    आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि लेकर आएगा और आप कार्यक्षेत्र में लोगों का भरोसा जीत कर अपने कामों को आसान कर सकते है, जिसके बाद आपकी साख चारों ओर फैलेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होंगी। विद्यार्थियों की आज कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको आज अपनी पद व प्रतिष्ठा को संवारने का पूरा मौका मिलेगा। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत बहुत ही तो तोलमोल करें। आप अपने लक्ष्य की ओर पूरा ध्यान दें।

    मीन राशि
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको आज परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव करके परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है, तो आज आपको उसकी भी सुध बुध लेनी होगी। धार्मिक कार्यों में आज आपको शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

  • सिरमौर में एक और मर्डर- पैसों के लेनदेन को लेकर ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

    सिरमौर में एक और मर्डर- पैसों के लेनदेन को लेकर ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

    HNN/ नाहन

    पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में माँ-बेटे की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि जिला में एक और मर्डर की वारदात को अंजाम दे दिया गया है। बीती रात जिला सिरमौर के काला अंब में पैसों के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया है। हालांकि, वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार, 34 वर्षीय अरविंद सिंह निवासी मोतिहारी बिहार ठेकेदार था जिसकी पैसों के लेनदेन को लेकर उत्तरप्रदेश निवासी रमेश दास के साथ बहस बाजी हो गई। देखते ही देखते यह बहस बाजी इतनी बढ़ गई कि रमेश ने अरविंद कुमार के सिर और मुंह पर लोहे की किसी चीज से हमला कर दिया। इस दौरान गहरी चोट लगने के कारण व्यक्ति बुरी तरह से लहूलुहान हुआ तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उधर, खबर की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी बबीता राणा ने बताया कि ठेकेदार अरविंद कुमार के पास राजभरा लेबर का काम करता था, जोकि अपने पैसे मांगने के लिए ठेकेदार के पास गया था।

    इस दौरान अरविंद कुमार ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने तैश में आकर लोहे की किसी चीज से उसपर कई बार हमला किया जिससे अरविंद की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है साथ में मामले की जांच की जा रही है।

  • सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन सिरमौर में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश

    सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन सिरमौर में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश

    सरकार के संरक्षण में गरीबों के राशन पर अग्रवाल फ्लोर मिल ने खेला बड़ा खेल

    HNN/ नाहन

    प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिला सिरमौर सिविल सप्लाई में करोड़ों के राशन घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इस बड़े घोटाले का पर्दाफाश नाहन के एक कारोबारी रितेश गोयल के द्वारा ली गई आरटीआई में हुआ है। मामला ना केवल राशन की ढुलाई को लेकर है बल्कि विभाग की मिलीभगत के साथ कई ट्रक गेहूं के फर्जी तरीके से पिसाई दिखाकर सरकारी पैसा मिल बांट कर खाया गया है। आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार, अग्रवाल फ्लोर मिल के द्वारा 28 फरवरी 2021 को 340 बैग एपीएल का आटा हरिपुरधार गाड़ी संख्या (एचपी 71 8205) से भेजा गया दिखाया गया है।

    इसकी हरिपुरधार में विभाग के द्वारा रिसीविंग 3 मार्च 2021 को चालान में दिखाई गई है। वही, इसी गाड़ी नंबर को एपीएल आटा के 415 बैग के साथ शिलाई के कफोटा के लिए 28 फरवरी 2021 यानी सेम डेट पर भेजा जाना बताया गया है। इस राशन की कफोटा में रिसीविंग 9 मार्च 2021 की विभाग के द्वारा दिखाई गई है। यहां आपको यह भी बता दें कि इन दोनों स्टेशनों में करीब 200 किलोमीटर का अंतर है। यानी एक ही डेट पर एक ही नंबर की गाड़ी लोड होती है। जाहिर सी बात है राशन किसी एक स्टेशन पर पहुंचा है जबकि दूसरे स्टेशन पर फर्जी बिल फर्जी रिसीविंग दिखाई गई है।

    या फिर फ्लोर मिल दोनों ही जगह आटा गया ही नहीं हो इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता। मजे की बात तो यह है कि एक गाड़ी 10 टन पास होती है मगर यहां तो कई ऐसे बिल है जिसमें 40 टन राशन ले जाना दिखाया गया है। सिंगल रोड पर वह भी ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में इतना लोड लेकर जा पाना शक के दायरे में आता है। ऐसे बहुत सारे बिल हैं और बहुत से चालान हैं जो फर्जी तरीके से एक ही गाड़ी के नाम पर अलग-अलग स्टेशन के बनाए गए हैं। ऐसे ही अजय कुमार ठेकेदार के द्वारा ट्रक संख्या (एचपी 71 6505) जिसका एचपी सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन का चालान नंबर 61230 जीआर नंबर 448 तथा एफसीआई गेट पास नंबर 104 20 है।

    यह गाड़ी 220 बोरी गेहूं जिसका वजन 110.62 क्विंटल बनता है। यह गाड़ी राजगढ़ के लिए रवाना होती है जो 24 जुलाई 2021 को पहुंची दिखाई गई है। हैरानी तो इस बात की है कि यही ट्रक अग्रवाल फ्लोर मिल नाहन के द्वारा 280 बोरी आटा जिसका वजन 112 क्विंटल के साथ बिल नंबर 5334, 22 जुलाई 2021 को ही यानी सेम डेट पर एक ही ट्रक हरिपुरधार के कुपवी भेजा जाना दर्शाया गया है। यानी एक ही दिन में एक ही गाड़ी काला अंब से राजगढ़ और नाहन से कुपवी किसी भी सूरत में नहीं जा सकती। दोनों स्टेशन में कई किलोमीटर का अंतर है।

    जाहिर है कि मिल के द्वारा ना तो आटे की पिसाई की गई और ना ही यह अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई है। इसका भी दूसरा सबसे बड़ा सबूत जो आरटीआई में मिला है वह बड़ा अहम माना जा रहा है। क्योंकि जिस अग्रवाल फ्लोर मिल की पिसाई दिखाई गई है वह पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन वर्षों के दौरान फ्लोर मिल के बिजली का बिल 10 से 15000 के बीच में ही आया है। 2018 और 2019 में मिल के बिजली का बिल 15 से 20000 के बीच में ही रहा। दिनांक 15 मार्च 2022 को यह बिजली बिल 9000 रुपए ही आया।

    दिनांक 27 अप्रैल 2021 को इस फ्लोर मिल के बिजली का बिल 34098 रूपए रहा। अब यहां यह भी बताना जरूरी है कि 1 टन माल की पिसाई के ऊपर बिजली का खर्चा 450 से 500 रूपए तक आता है। यहां अग्रवाल फ्लोर मिल ने अपने बिलों में 40-40 गाड़ियों की पिसाई दिखाई है। यानी 4000 मीट्रिक टन की पिसाई का खर्चा केवल हजारों में। वहीं शहर की दूसरी फ्लोर मिल की बात की जाए तो उनका एक हजार मैट्रिक टन यानी 10 गाड़ी जो मिलती है पिसाई के लिए उस पर बिजली का बिल 44000 से ऊपर ही रहा है।

    जाहिर है, शहर की इस दूसरी मिल में गेहूं की पिसाई हुई है तो वहीं दूसरी वाली मिल में पिसाई हुई है या नहीं यह बड़े जांच का विषय है। अग्रवाल फ्लोर मिल ना केवल राशन की ढुलाई बल्कि गेहूं की पिसाई का भी सरकारी काम करते हैं। जानकारी तो यह भी है कि जब यह मामला हरकत में आता हुआ सिविल सप्लाई को नजर आया था तो उन्होंने अग्रवाल फ्लोर मिल से कुछ रिकवरी भी की थी। मगर सवाल यह उठता है कि जब इस बड़े घोटाले की सबूत के साथ शिकायत पीएमओ से लेकर सीएम तक की गई तो अभी तक सरकार के द्वारा कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई है।

    जाहिर सी बात है फ्लोर मिल के मालिक को किसी बड़े नेता का संरक्षण मिला हुआ है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि अधिकतर लोग आटा गेहूं और चावल डिपो की दुकान से लेते ही नहीं है। वही सिविल सप्लाई के अधिकारी ठेकेदार और डिपो धारकों के साथ मिलकर एक बड़े कालाबाजारी के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। यह आंकड़ा लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में आंका जा सकता है। अब यदि अकेले अग्रवाल फ्लोर मिल के तमाम बिलो आदि को खंगाला जाए तो करीब 10 करोड़ से ऊपर का बड़ा घोटाला निकल कर सामने आता है।

    हैरानी तो इस बात की भी है कि शिकायतकर्ता के द्वारा राज्य खाद्य एवं आपूर्ति मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग से लेकर केंद्रीय मंत्री तक इस मामले की शिकायत की गई है। बावजूद इसके, अभी तक सरकार कोई भी कार्यवाही कर पाने में असफल रही है। अब यदि इस मामले को लेकर सरकार उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराती है तो गरीबों के राशन पर महा घोटाले का राज पर्दाफाश हो सकता है।

  • Chhath Puja 2022: व्रत में इन नियमों की न करें अनदेखी, अन्यथा अधूरा रह जाएगा व्रत

    Chhath Puja 2022: व्रत में इन नियमों की न करें अनदेखी, अन्यथा अधूरा रह जाएगा व्रत

    HNN / नाहन

    हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाई जाती है। हर साल के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। छठ पर्व भारत के कुछ कठिन पर्वों में से एक है जो 4 दिनों तक चलता है। इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठ मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है।

    यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए भी किया जाता है। महिलाओं के साथ पुरुष भी यह व्रत करते हैं। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है, इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

    ऐसे में इस वर्ष छठ पूजा रविवार, 30 अक्तूबर को है।  मान्यता के अनुसार छठ पूजा और व्रत परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और संपन्नता के लिए रखा जाता है। चार दिन के इस व्रत पूजन की कुछ विधाएं बेहद कठिन होती हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख 36 घंटे का निर्जला व्रत है।

    छठ पूजा तिथि
    28 अक्तूबर , शुक्रवार-नहाय खाय
    29 अक्तूबर , शनिवार-खरना
    30 अक्तूबर , रविवार – डूबते सूर्य को अर्घ्य
    31 अक्तूबर , सोमवार- उगते हुए सूर्य को अर्घ्य

    छठ पूजा मुहूर्त
    कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि प्रारंभ: 30 अक्तूबर 2022, सुबह 05:49
    कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि समाप्त: 31 अक्तूबर 2022, सुबह 03:27
    सूर्यास्त का समय: सायं 5:37 पर

    छठ के व्रत में इन नियमों की न करें अनदेखी
    छोटे बच्चों को पूजा का कोई भी सामान छूने नहीं दें।
    जब तक पूजा पूर्ण न हो जाए बच्चे को तब तक प्रसाद न खिलाएं।
    छठ पूजा के समय व्रती या परिवार के सदस्यों के साथ कभी भी अभद्र भाषा का उपयोग न करें।
    जो भी महिलाएं छठ मैय्या का व्रत रखें, वह सभी चार दिनों तक पलंग या चारपाई पर न सोते हुए जमीन पर ही कपड़ा बिछाकर सोएं।
    छठ पर्व के दौरान व्रती समेत पूरे परिवार सात्विक भोजन ग्रहण करे।
    पूजा की किसी भी चीज को छूने से पहले हाथ अवश्य साफ कर लें।
    छठ मैय्या का व्रत रखने वाले अर्घ्य देने से पहले कुछ न खाएं।
    छठ पूजा के दिनों में गलती से भी फल न खाएं ।
    इस पर्व के दौरान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए तांबे या कांसे का बर्तन उपयोग में लाएं।
    छठ का प्रसाद बनाने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां पहले खाना न बनता हो।
    छठ पूजा के दौरान स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष राशि
    आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,उन्हें आज यदि किसी से धन उधार लेना पड़े,तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आपको आज अपने मन की किसी बात को मन में ही रखना होगा। यदि आपने उसे लोगों के सामने उजागर किया,तो बाद में वह भी आपका मजाक बना सकते हैं। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको किसी नये निवेश को करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ सोच विचार कर सकते हैं,इसलिए आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाए,तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    वृष राशि
    आज का दिन बेरोजगार व्यक्तियों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है,क्योंकि उन्हें आज कोई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप यदि किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं,तो वह आपकी अवश्य पूरी होगी। आप अपने पिताजी के सहयोग से तालमेल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर्स का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी आएगी,तो उसे भी आप खुश प्रसन्न होकर निभाएंगे जिससे आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

    मिथुन राशि
    आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए नए मार्ग खुलेंगे और आप कोई खास काम पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। यदि व्यापार कर रहे लोगों के मन में कोई आईडिया है तो उन्हें उसे दबाकर नहीं बैठना है। उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा तभी वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से अपने दिल की बात कह सकते हैं और दोनों एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। महिलाओं को अपने कामकाज से संतुष्टि मिलेगी,लेकिन आपकी कुछ नया करने की चाह को पूरा करके ही मानेंगे।

    कर्क राशि
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग साझेदारी में किसी व्यवसाय को कर रहे हैं,तो उससे अधिक लाभ मिल सकता है। आप कार्य क्षेत्र में अपने आकर्षण से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अधिकारियों के सामने अपनी बात रखनी होगी,नहीं तो वह उन्हे गलत समझ सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपके परिवार के सदस्य किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं।

    सिंह राशि
    आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,उन्हें आज किसी डील को फाइनल करने से पहले अपनी बुद्धि का प्रयोग करना होगा,नहीं तो कोई उन का फायदा उठा सकता है। आप अपने सभी कामों का आसानी से पूरा कर पाएंगे,जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपको आज हर मुश्किल काम को करने में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपसे गलती हो सकती है। आप किसी बिगड़ती भी बात के लिए मित्रों व रिश्तेदारों से मदद बातचीत कर सकते हैं। आपके विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

    कन्या राशि
    आज का दिन आपके लिए धन के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर हलचल बनी रहेगी,जिसके कारण आपका मन इधर-उधर भटकेगा और आप किसी एक काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा,इसलिए सावधानी बरतें। आपको आज धन का निवेश एफडी में निवेश करना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ आभूषण व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही करनी होगी।

    तुला राशि
    आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों से मेलजोल बढ़ाने का पूरा मौका मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ मंदी चल रही थी,तो उसके लिए आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कहासुनी हो सकती है,जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगी। आप किसी कानूनी कार्य को अपने हाथ में ना लें,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

    वृश्चिक राशि
    आज बिजनेस कर रहे लोगों को एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होने से प्रसन्न रहेंगे और आपको आज कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और उन्हें प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का मौका मिलेगा,लेकिन आपको कुछ अज्ञात लोगों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा और परिवार के सभी सदस्य की एकजुट नजर आएंगे। वरिष्ठ सदस्य आज आपको यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपे,तो आपको उन्हे समय रहते पूरा करेंगे।

    धनु राशि
    आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में माहौल को सकारात्मक बनाने में कामयाब रहेंगे और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे,रियल एस्टेट से जुड़े लोग आज अच्छा दाम व नाम कमा सकते हैं,इसलिए उन्हें दिल खोलकर निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको आज अपनी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और अपने कार्य पर विशेष ध्यान दें। आप संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दे,नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

    मकर राशि
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में अच्छी साठगांठ रहेगी और दोनों लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आपके व्यापार की कुछ अटकी भी योजनाओं की फिर से शुरू हो सकती है। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको परिवार के सदस्यों की मदद से लेना होगा,नहीं तो लोग आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। आपको आज धन संबंधित कोई मदद यदि लेनी पड़ेगी,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। व्यापार में आज आप किसी नई टीम को भी फाइनल कर सकते हैं।

    कुंभ राशि
    आज का दिन आपकी इनकम में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में भी आपकी अधिक रुचि दिखेगी और आपको आज परिवार में किसी सदस्य की मदद करने के लिए आगे आना होगा। कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय पर आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके दिए गए सुझावों का आज स्वागत होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन जाने से आपको प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों को अपना ध्यान पढ़ाई में लगाना होगा व इधर-उधर के कामों से दूर रहें। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

    मीन राशि
    आज गृहस्थ जीवन जी रहे लोग घर व बाहर तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे,जिससे परिवार के लोग भी प्रसन्न रहेंगे और आपका मन किसी भी कार्य को करने में नहीं लगेगा और करियर को लेकर परेशान लोगों को आज कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपके चेहरे पर तेज बना रहेगा, जिससे आपके शत्रु भी आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे और आपको कमाई के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी नई चीज को प्राप्त करने की इच्छा पूरी होगी। कार्य क्षेत्र में आप काफी कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

  • हिमाचल में फिर बनेगी भाजपा सरकार, नाहन में भी खिलेगा कमल- डा. बिन्दल

    हिमाचल में फिर बनेगी भाजपा सरकार, नाहन में भी खिलेगा कमल- डा. बिन्दल

    HNN / नाहन

    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनेगी और नाहन में फिर से कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल सहित नाहन विधान सभा क्षेत्र में अभूतपूर्व और रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्व की तरह इस बार भी मतदाताओं में भ्रम फैलाकर चुनाव में जा रही है जबकि हम केवल विकास और सेवा के कार्यों के बल पर चुनाव में है।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता काम और सेवा कार्यो को अपना समर्थन प्रदान करती है। डा. राजीव बिन्दल आज गुरूवार को नाहन विधान सभा क्षेत्र की नाहन और बनकला पंचायत में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से संपर्क कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं के साथ डा. बिन्दल का स्वागत और अभिनंदन किया। डा. बिन्दल ने कहा कि हमारा प्रयास नाहन विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना है और पांच साल में नाहन विधान सभा क्षेत्र में बहुत कुछ हो गया है और बहुत कुछ किया जाना अभी बाकी है।

    उन्होंने कहा कि हमने पांच सालों में जनता की सेवा की है और आज उसी का परिणाम है कि जहां भी वह जन सम्पर्क के लिए जा रहे हैं उन्हें लागों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने नाहन पंचायत में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बनोग-धारक्यारी सड़क जो कि सेना क्षेत्र से गुजरती है उसकी केन्द्र सरकार से स्वीकृति दिलवाकर सड़क को जनता का समर्पित किया गया है। इसी प्रकार कांशीवाला से जाबल का बाग, धारक्यारी, कोटड़ी, सुरला तक 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बिजली का अलग फीडर डाला गया है।

    इसी प्रकार गिरि पेयजल योजना का पानी उपायुक्त आवास के पास बने टैंक से रामकुंडी होते हुए भलगों टैंक तक पहुंचाया गया है। गदपेला में तीन करोड़ की लागत से पुल बन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नाहन पंचायत की हमेशा उपेक्षा की किन्तु वर्तमान पांच साल में नाहन पंचायत अन्य पंचायतों के समकक्ष आकर खड़ा हुआ है। डा. बिन्दल ने कहा कि बनकला पंचायत में मारकंडा नदी पर चार शानदार पुलों को स्वीकृत करवाया गया है। इसके अलावा पेयजल व सिंचाई योजनाएं, स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षण संस्थान, सड़क आदि ऐसे कार्य हैं जो अपने आप में रिकार्ड हैं।

  • जिला सिरमौर की पांच विधानसभा के लिए इतने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पाए गए सही

    जिला सिरमौर की पांच विधानसभा के लिए इतने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पाए गए सही

    HNN / नाहन

    जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारो द्वारा दाखिल किये गए नामाकंन पत्रों की आज जांच पूर्ण कर ली गई जिसमें कुल 35 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए जिनमें से 2 नामाकंन पत्र रद्द हुए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 55-विधानसभा क्षेत्र पच्छाद (अ.जा.) में 8 नामांकन पत्र, 56-नाहन में 7, 57-श्री रेणुका जी (अ.जा.) में 5, 58-पांवटा साहिब में 11 और 59-शिलाई में 4 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए।

    जिनमें 33 नामाकंन पत्र सही पाए गए तथा 55-विधानसभा क्षेत्र पच्छाद (अ.जा.) व 57-श्री रेणुकाजी (अ.जा.) में एक-एक नामांकन पत्र रद्द हुआ है।

  • सिरमौर में पहले दो चरण में पांच स्थानों पर करवाया गया मतदान पूर्वाभ्यास

    सिरमौर में पहले दो चरण में पांच स्थानों पर करवाया गया मतदान पूर्वाभ्यास

    इतने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण

    HNN / नाहन

    सिरमौर जिला में 12 नवंबर 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला में कार्यरत 3552 अधिकारियों व कर्मचारियों को दो चरणों के दौरान चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में पहले दो चरण में मतदान पूर्वाभ्यास पांच स्थानों पर करवाया जा रहा है।

    जिसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) सराहां, डिग्री कॉलेज नाहन, डिग्री कॉलेज संगड़ाह, डिग्री कॉलेज शिलाई तथा राजकीय मॉडल (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में 832, नाहन में 845, संगडाह में 673, पांवटा में 509 तथा शिलाई में 693 पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

    उन्होंने कहा कि पूर्व अभ्यास के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम वीवीपैट मतदान प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत व व्यावहारिक जानकारी विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

    उप-मण्डलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने बताया कि नाहन के डिग्री कॉलेज में पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण नायब तहसीलदार चुनाव नारायण दास, कानूनगो चुनाव हरिचंद तथा ईश्वर दास राही द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि नाहन में 247 पीठासीन अधिकारियों, 193 सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 405 मतदान अधिकारियों को पूर्व अभ्यास करवाया गया है।

  • सिरमौर में एफसीआई ने अब तक खरीदा इतने क्विंटल धान

    सिरमौर में एफसीआई ने अब तक खरीदा इतने क्विंटल धान

    HNN / नाहन

    जिला सिरमौर में भारतीय खाद्य निगम के तीन धान खरीद केंद्र पांवटा साहिब, धौलाकुआं और कालाअंब में संचालित हो रहे हैं। जिसमे इन तीन केंद्रों पर अब तक 8,247 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। बता दे कि पांवटा साहिब और कालाअंब में 6 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हुई थी।

    पांवटा साहिब केंद्र में सर्वाधिक 156 किसानों से 5,663 क्विंटल धान की खरीद हुई। कालाअंब में 46 किसानों से 744 क्विंटल धान व धौलाकुआं केंद्र में 97 किसानों से 1,940 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जिला सिरमौर के तीनों केंद्रों में 300 किसानों से कुल 8,247 क्विंटल धान खरीद कर करीब 1.70 करोड़ से अधिक राशि खातों में डाली जा चुकी है।

  • रिटर्निंग अधिकारी पोस्टल बैलेट के लिए स्थापित करें अलग से स्ट्रांग रूम- सौरभ गौड

    रिटर्निंग अधिकारी पोस्टल बैलेट के लिए स्थापित करें अलग से स्ट्रांग रूम- सौरभ गौड

    HNN / नाहन

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सिरमौर जिला के लिये नियुक्त किये गए सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ गौड ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिये जिला के समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने रिटर्निग अधिकारियों को जिला के 80 साल आयु से अधिक के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिये जल्द से मोबाइल टीमों को फील्ड में भेजकर पोस्टल बैलेट उपलब्ध करवाकर तथा इन्हें भरने के उपरांत वापिस एकत्र करने को कहा।

    उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के लिये रिटर्निग अधिकारी अलग से स्ट्रांग रूम स्थापित करें और सुरक्षित ढंग से पोस्टल बैलेट को इसमें रखें। उन्होंने रिटर्निग अधिकारियों को सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिये। निर्वाचन संबंधी तैयारियों पर चर्चा करते हुए सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं और अब इनकी जांच का कार्य होना है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बारीकी के साथ किया जाना चाहिए, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना नहीं रहनी चाहिए।

    इसी प्रकार, पड़ताल के बाद नामांकन वापसी का कार्य भी एक संवेदनशील मामला है और इसका निष्पादन जिम्मेवारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के.गौतम ने जिला में निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक पर्व की तरह है और इसे सभी को मिल-जुल कर जिम्मेवारी के साथ पूरा करना है।