Category: SOLAN

  • बघाट बैंक ऋण डिफाल्टर केस / बघाट बैंक ऋण डिफाल्टर मामले में सोलन पुलिस ने गारंटर को किया गिरफ्तार

    बघाट बैंक ऋण डिफाल्टर केस / बघाट बैंक ऋण डिफाल्टर मामले में सोलन पुलिस ने गारंटर को किया गिरफ्तार

    बघाट बैंक ऋण डिफाल्टर केस : सोलन पुलिस ने बघाट बैंक ऋण डिफाल्टर केस में एक गारंटर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सहायक पंजीयक को-ऑप्रेटिव सोसायटी द्वारा जारी वारंट के बाद की गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया।

    सोलन

    एमएस सोलन हाईवे फर्म का गारंटर था आरोपी
    एसपी सोलन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार गांव मठिया, डाकघर सलोगड़ा, तहसील और जिला सोलन का निवासी है। वह एमएस सोलन हाईवे नामक फर्म का गारंटर था। इस फर्म ने बघाट बैंक से ऋण लिया था लेकिन समय पर भुगतान नहीं किया। बैंक ने फर्म को डिफाल्टर घोषित कर दिया था, जिसके बाद कोर्ट में लोन रिकवरी का मामला चल रहा है।

    3.49 करोड़ की देनदारी, कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था गारंटर
    फर्म पर ब्याज सहित कुल 3,49,26,957 रुपये की देनदारी है। कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद आरोपी पेश नहीं हो रहा था। इस पर सहायक पंजीयक को-ऑप्रेटिव सोसायटी द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया, जिसके बाद पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने आरोपी को गांव घलुत से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।

    अब तक 8 डिफाल्टरों की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण
    बघाट बैंक द्वारा कुल 22 लोगों को ऋण डिफाल्टर घोषित किया गया था। इनमें से सोलन जिले के 9 डिफाल्टरों में से 4 को पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है, जबकि 4 ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। शिमला और सिरमौर जिलों के 13 डिफाल्टरों के खिलाफ वारंट संबंधित जिलों की पुलिस को भेजे गए हैं।

  • सोलन में बच्चों से भरी स्कूल बस की ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    सोलन में बच्चों से भरी स्कूल बस की ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    हिमाचल प्रदेश के सोलन में बड़ा हादसा टल गया जब अंबाला के एक निजी स्कूल की बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई। बस में सवार 50 बच्चों और स्टाफ की जान चालक की सूझबूझ से बच गई।

    सोलन

    मिट्टी के ढेर पर चढ़ाई बस, बचीं कई जानें
    जानकारी के अनुसार, स्कूल की बस बच्चों को अश्वनी खड्ड स्थित मोहन हेरिटेज पार्क घुमाने जा रही थी। हरठ गांव के पास बस की ब्रेक फेल हो गई। खतरा भांपते हुए चालक ने बस को मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दिया, जिससे बस रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

    गंभीर चोटों से बच गए सभी बच्चे
    हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। गनीमत रही कि मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद बस वहीं रुक गई, अन्यथा गहरी खाई में गिरने से भारी जनहानि हो सकती थी।

    जांच में जुटी पुलिस
    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है। वाहन की यांत्रिक जांच कराई जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

  • Solan / बघाट बैंक लोन रिकवरी मामले में पुलिस ने डिफाल्टर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में जमा किया 2.50 लाख का चेक

    Solan / बघाट बैंक लोन रिकवरी मामले में पुलिस ने डिफाल्टर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में जमा किया 2.50 लाख का चेक

    सोलन पुलिस ने बघाट बैंक लोन रिकवरी मामले में कार्रवाई करते हुए एक डिफाल्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ब्याज सहित 16.63 लाख रुपये की देनदारी थी और वह बार-बार कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।

    सोलन

    16.63 लाख रुपये की देनदारी, कोर्ट से था वारंट जारी
    एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन की अदालत ने प्रेम नाथ जस्वाल निवासी सन्नी साइड सोलन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी ने बघाट बैंक से ऋण लिया था लेकिन तय अवधि में भुगतान नहीं किया, जिसके चलते बैंक ने उसे डिफाल्टर घोषित किया।

    पुलिस ने की गिरफ्तारी, कोर्ट में पेश किया आरोपी
    शहर सोलन पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन की अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान आरोपी ने 2.50 लाख रुपये का चेक अदालत में जमा किया और शेष राशि के लिए कुछ समय मांगा। अदालत ने फिलहाल गिरफ्तारी आदेश रद्द कर दिए हैं, लेकिन तय समय में बकाया राशि न देने पर उसे दोबारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

    22 डिफाल्टरों के खिलाफ जारी हुए वारंट
    सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन गिरीश नड्डा ने बताया कि इस मामले में अब तक 22 डिफाल्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं। सोलन के नौ डिफाल्टरों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जबकि तीन ने खुद आत्मसमर्पण किया है। शेष तीन की तलाश जारी है।

    शिमला और सिरमौर के डिफाल्टरों पर भी कार्रवाई जारी
    इनके अलावा 13 डिफाल्टर शिमला और सिरमौर जिले के रहने वाले हैं। इनके गिरफ्तारी वारंट संबंधित जिलों की पुलिस को भेजे गए हैं ताकि बकाया राशि की वसूली जल्द की जा सके।

  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने ममलीग को तहसील का दर्जा दिया, सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों का बनेगा अलग कैडर

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने ममलीग को तहसील का दर्जा दिया, सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों का बनेगा अलग कैडर

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के ममलीग में जनसभा को संबोधित करते हुए ममलीग उप-तहसील को तहसील बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के लिए अलग कैडर बनाने की बात कही।

    सोलन।

    शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की दिशा में कदम
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 100 स्कूलों को सीबीएसई आधारित बनाया जा रहा है, जिनमें नियुक्त अध्यापकों का अलग कैडर होगा और इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया जाएगा।

    ममलीग उप-तहसील को मिला तहसील का दर्जा
    जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने ममलीग उप-तहसील को तहसील का दर्जा देने, लोक निर्माण विभाग का उपमंडल खोलने और विद्यालय की छत के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में “माई डीड” परियोजना लागू की गई है।

    राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण जारी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सके। उन्होंने ममलीग में भी इस स्कूल का निर्माण शुरू होने की जानकारी दी।

    स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी विशेष ध्यान
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक चिकित्सा तकनीकें स्थापित कर रही है। साथ ही किसानों के हित में दूध और प्राकृतिक फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई कर रही है और पारदर्शी नीतियों के माध्यम से जनता का विश्वास मजबूत कर रही है।

  • सोलन में 31 पदों पर भर्ती के लिए 1 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10वीं से स्नातकोत्तर तक योग्यता वाले कर सकेंगे आवेदन

    सोलन में 31 पदों पर भर्ती के लिए 1 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10वीं से स्नातकोत्तर तक योग्यता वाले कर सकेंगे आवेदन

    ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 1 नवंबर को आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू में 31 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10:30 बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेज़ों सहित उपस्थित हो सकते हैं।

    सोलन।

    दो संस्थानों में कुल 31 पदों पर भर्ती
    ज़िला रोज़गार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि मैसर्ज़ वर्मा सन्स ज्वैलर्स चौक बाजार सोलन में 21 पदों और जेएम लैबोरेटरीज सोलन में 10 हेल्पर पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 1 नवंबर को आयोजित होंगे। यह इंटरव्यू ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन परिसर में लिया जाएगा।

    10वीं से पोस्टग्रेजुएट तक उम्मीदवार पात्र
    उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए शस्त्र लाइसेंस अनिवार्य होगा।

    ऑनलाइन पोर्टल पर करें आवेदन
    जगदीश कुमार ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अधिसूचित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है।

    प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचें इंटरव्यू में
    उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपनी योग्यता संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज़ों सहित 1 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में पहुंचें। किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • बड़ी कार्रवाई / सोलन पुलिस ने नशा तस्कर धनी राम की 6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त की

    बड़ी कार्रवाई / सोलन पुलिस ने नशा तस्कर धनी राम की 6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त की

    सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिछले एक वर्ष में नशे के कारोबार में संलिप्त 37 आरोपियों की 15 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियां जब्त की हैं। इसी कड़ी में कुनिहार थाना क्षेत्र के कुख्यात नशा तस्कर धनी राम उर्फ गलू की 6.34 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध संपत्ति को भी सीज किया गया है।

    सोलन

    कुनिहार में तस्कर के नेटवर्क पर सोलन पुलिस का शिकंजा
    एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी धनी राम उर्फ गलू लंबे समय से कुनिहार क्षेत्र में सक्रिय था और सोलन, अर्की, दाडलाघाट, बिलासपुर व शिमला तक नशे की सप्लाई करता था। 18 सितंबर 2025 को पुलिस की विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके घर और भोजनालय से पुलिस ने 1.624 किलोग्राम अफीम और 1.622 किलोग्राम चरस बरामद की। तस्कर ने नशे को लकड़ी की पैनलिंग, किचन कपबोर्ड और सोफे में बने गुप्त खानों में भगवान की तस्वीरों के पीछे छिपा रखा था।

    18 हजार की आमदनी से करोड़पति बना तस्कर
    जांच में पता चला कि महज ₹18,000 सालाना कमाने वाला धनी राम नशे के कारोबार से करोड़पति बन गया। पुलिस ने उसकी 6.34 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त की हैं, जिनमें पांच मंजिला आलीशान मकान, रेस्टोरेंट-होमस्टे, JCB व टिप्पर जैसे वाहन, सोने के गहने और बैंक खातों में जमा नकदी शामिल है। बैंक खातों में 3 करोड़ रुपए से अधिक का संदिग्ध लेनदेन सामने आया है।

    पहले भी रहे कई आपराधिक मामले दर्ज
    धनी राम पर NDPS एक्ट के तहत धर्मपुर और अर्की थानों में दो अन्य मामले दर्ज हैं। इनमें पहले भी चरस, अफीम और नकदी बरामद हुई थी। इसके अलावा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के दो मामले भी उसके खिलाफ दर्ज हैं, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।

    सोलन पुलिस की लगातार बड़ी कार्रवाई
    एसपी गौरव सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक कुल 11 मामलों में 37 आरोपियों की 15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। वर्ष 2025 में ही 8 मामलों में 30 तस्करों की करीब 12 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की गई हैं, जो प्रदेश में एनडीपीएस मामलों के तहत अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है।

    अंतरराज्यीय नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार
    जुलाई 2023 से अब तक पुलिस ने 215 नशा तस्करी के मामले दर्ज कर 451 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और महाराष्ट्र के 141 सप्लायर व 9 नाइजीरियन नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 64 बड़े अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क को ध्वस्त किया है।

    नशीली दवाइयों और निवारक हिरासत पर सख्ती
    ड्रग कॉस्मेटिक एक्ट के तहत 21 मामलों में 18,636 नशीली दवाइयां जब्त की गईं और 49 आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। PIT NDPS Act 1988 के तहत 6 अपराधियों को निवारक हिरासत में भेजा गया है ताकि वे दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हों।

    जागरूकता के लिए ‘रुस्तम योजना’ और स्कूल गोद लेने की पहल
    सोलन पुलिस की ‘रुस्तम योजना’ के तहत युवाओं ने नशे के खिलाफ लगभग 10,000 लोगों को जागरूक किया है। साथ ही जिला पुलिस अधिकारियों ने स्कूल गोद लेकर छात्रों को नशे से दूर रहने और खेल व शिक्षा की ओर प्रेरित करने की पहल शुरू की है।

  • सोलन में बघाट बैंक के दूसरे बड़े ऋण डिफॉल्टर की गिरफ्तारी, 3.49 करोड़ की देनदारी पर कोर्ट ने जारी किए थे वारंट

    सोलन में बघाट बैंक के दूसरे बड़े ऋण डिफॉल्टर की गिरफ्तारी, 3.49 करोड़ की देनदारी पर कोर्ट ने जारी किए थे वारंट

    सोलन जिले में बघाट बैंक के एक और ऋण डिफॉल्टर की गिरफ्तारी की गई है। यह कार्रवाई शनिवार को पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने की। अब तक की यह दूसरी गिरफ्तारी है, जिससे बैंक द्वारा बकायेदारों पर की जा रही सख्त कार्रवाई का संकेत मिलता है।

    सोलन

    कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट
    कलेक्टर-सह-सहायक पंजीयक सहकारी समितियां न्यायालय सोलन ने 75(ए) लैंड रेवेन्यू एक्ट 1954 के तहत रविंदर नाथ पुत्र भगत राम, निवासी गांव और डाकखाना बीशा, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी रविंदर नाथ ने बघाट बैंक सोलन से व्यापारिक उद्देश्य के लिए ऋण लिया था, जिसे तय सीमा के भीतर लौटाने में वह असफल रहा।

    3.49 करोड़ रुपये की देनदारी, घोषित हुआ डिफॉल्टर
    बघाट बैंक सोलन द्वारा रविंदर नाथ को डिफॉल्टर घोषित किया गया था। ब्याज सहित उसकी कुल देनदारी 3 करोड़ 49 लाख 26 हजार 957 रुपये बताई गई है। बैंक द्वारा कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद आरोपी ने न तो ऋण चुकाया और न ही अदालत में पेश हुआ, जिसके बाद न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
    कलेक्टर-सह-सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन के आदेश पर शनिवार को पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने 71 वर्षीय रविंदर नाथ को गिरफ्तार किया। आरोपी को सहायक पंजीयक सभाएं सोलन के न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।

    बैंक ने बताया—डिफॉल्टरों के खिलाफ जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
    बघाट बैंक प्रबंधन ने कहा है कि ऋण डिफॉल्टरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बैंक का उद्देश्य जनधन की सुरक्षा और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है।

  • सोलन के जुब्बड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल

    सोलन के जुब्बड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल

    सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सोलन।

    जुब्बड़ में खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौत
    पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब आठ बजे जुब्बड़ क्षेत्र में हुआ जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    घायलों को सोलन अस्पताल में कराया भर्ती
    घटना में चालक 31 वर्षीय अमन निवासी जोड़ना, डाकघर पुलवाहल, तहसील चौपाल, जिला शिमला और 44 वर्षीय पूर्ण सिंह निवासी दमाचोर, जिला सलयान, नेपाल की मौत हो गई। वहीं नेपाल के ही लक्की, भरत और एक महिला घायल हुए, जिन्हें एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

  • बघाट बैंक लोन रिकवरी मामले में पहली गिरफ्तारी, आरोपी पर 2.10 करोड़ की देनदारी

    बघाट बैंक लोन रिकवरी मामले में पहली गिरफ्तारी, आरोपी पर 2.10 करोड़ की देनदारी

    बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सोलन के लोन रिकवरी मामले में पुलिस ने गुरुवार को पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी ने बैंक का करीब 2.10 करोड़ रुपये ब्याज सहित लौटाना है। बैंक ने उसे डिफॉल्टर घोषित किया था।

    सोलन।

    डिफॉल्टर खेम लाल गिरफ्तार, कोर्ट में दिया 10 लाख का चेक
    एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सपरून निवासी खेम लाल ने बघाट बैंक सोलन से व्यावसायिक ऋण लिया था लेकिन समय पर चुकाने में विफल रहा। अदालत से दो नोटिस के बावजूद पेश न होने पर उसकी गिरफ्तारी वारंट जारी हुई। पुलिस ने उसे सपरून चौकी की टीम के माध्यम से गिरफ्तार किया। आरोपी ने कोर्ट में 10 लाख रुपये का चेक सौंपा और तीन महीने में पूरी राशि अदा करने की लिखित हामी भरी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

    499 ऋण डिफॉल्टरों के कारण बैंक पर आरबीआई की कैपिंग
    499 लोन डिफॉल्टरों की वजह से आरबीआई ने बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर कैपिंग लगा दी थी। अब बैंक से 10,000 रुपये से अधिक की निकासी पर रोक है। बैंक का लगभग ₹138 करोड़ एनपीए में फंसा हुआ है, जिसमें से ₹72 करोड़ केवल 50 बड़े डिफॉल्टरों के पास हैं।

    शेयर होल्डरों के दबाव के बाद शुरू हुई कार्रवाई
    आरबीआई की कार्रवाई के बाद शेयर होल्डर फोरम की बैठक में बैंक प्रबंधन पर लोन रिकवरी तेज करने का दबाव बनाया गया। पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत ने भी बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद 15 डिफॉल्टरों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं।

    अधिकारियों ने दी चेतावनी
    सहायक पंजीयक सहकारी समिति सोलन गिरीश नड्डा ने कहा कि आरोपी ने तीन महीने में लोन चुकाने की बात मानी है, लेकिन यदि उसने शर्तों का पालन नहीं किया तो उसे दोबारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

  • सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे डॉ. धनीराम शांडिल, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की करेंगे समीक्षा

    सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे डॉ. धनीराम शांडिल, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की करेंगे समीक्षा

    स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 24 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायज़ा लेंगे।

    सोलन।

    सायरी और ममलीग में लेंगे बैठकें
    डॉ. शांडिल 24 अक्तूबर, 2025 को प्रातः 11:30 बजे सायरी और ममलीग में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

    विभागीय समन्वय पर रहेगा जोर
    मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी करें ताकि मुख्यमंत्री का प्रवास सुचारू और सफल हो सके।

    जनता से संवाद का भी कार्यक्रम
    सूत्रों के अनुसार, मंत्री स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास योजनाओं की स्थिति का जायज़ा लेंगे।