Category: SOLAN

  • SHUT DOWN / आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    SHUT DOWN / आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन ने जानकारी दी है कि आवश्यक रखरखाव कार्यों के कारण 03 अक्तूबर 2025 को सोलन शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    सोलन

    सुबह और शाम निर्धारित समय पर कटौती
    अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि 03 अक्तूबर को सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और शाम 3:00 से 3:30 बजे तक सेंटर प्राइम मॉल (हवेली), शांडिल निवास, सेंट ल्यूक्स स्कूल, एस.आई.एल.बी., जौणाजी रोड, शक्ति नगर, क्षेत्रीय अस्पताल, शिल्ली रोड, दुर्गा क्लब, चौक बाजार, गंज बाजार, बाण महोल्ला, मधुबन कॉलोनी, ऑफिसर्स कॉलोनी, ठोडो मैदान, लक्कड़ बाजार, नगर निगम, राजगढ़ रोड, जवाहर पार्क और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    लंबी अवधि की कटौती
    उसी दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक शर्मा बैंक्वेट हॉल समीप जौणाजी रोड, शूलिनी नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली बाधित रहेगी।

    संभावित परिवर्तन और अपील
    उन्होंने कहा कि मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से निर्धारित समय व तिथि में बदलाव किया जा सकता है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

  • वाईएसपी विश्वविद्यालय, नौणी में 7 दिवसीय “युवा आपदा मित्र” प्रशिक्षण का शुभारंभ

    वाईएसपी विश्वविद्यालय, नौणी में 7 दिवसीय “युवा आपदा मित्र” प्रशिक्षण का शुभारंभ

    सोलन जिले में युवाओं को आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से वाईएसपी विश्वविद्यालय, नौणी में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।

    सोलन

    कार्यक्रम का शुभारंभ
    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 29 सितंबर से हुआ और यह 5 अक्तूबर 2025 तक चलेगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन (आईएएस) ने की। इस अवसर पर रजिस्ट्रार एवं निदेशक विस्तार शिक्षा, वाईएसपीयूएचएफ, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), होमगार्ड तथा डीडीएमए समन्वयक मौजूद रहे।

    प्रशिक्षण का उद्देश्य
    “युवा आपदा मित्र” कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी युवा टीम तैयार करना है, जो आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन की सहायता कर सके।

    प्रशिक्षण की रूपरेखा
    सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, प्राथमिक उपचार, खोज और बचाव कार्य तथा सामुदायिक जागरूकता से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

    अतिरिक्त उपायुक्त का संदेश
    अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में सुरक्षा और जागरूकता के दूत बनें। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत सरकार के उस विज़न का हिस्सा है, जिसके तहत समुदाय-आधारित तैयारी और क्षमता निर्माण से देश को आपदा-रोधी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

  • सोलन / टिप्पर अनियंत्रित होकर 150 फुट गहरी खाई में गिरा, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

    सोलन / टिप्पर अनियंत्रित होकर 150 फुट गहरी खाई में गिरा, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। टिप्पर खाई में जा गिरा लेकिन गनीमत रही कि चालक की जान बच गई और उसे केवल मामूली चोटें आईं।

    सोलन

    पास देने के दौरान हुआ हादसा
    जानकारी के अनुसार टिप्पर जोनाजी रोड से गुजर रहा था। सामने से आ रही गाड़ी को पास देने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे खाई में लुढ़क गया।

    स्थानीय लोगों ने की मदद
    हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। चालक टिप्पर के कैबिन में फंसा हुआ था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • नौणी में किक बॉक्सरों का शानदार जलवा, रोमांच से भरपूर रहे फुल कॉन्टैक्ट फाइट के मुकाबले

    नौणी में किक बॉक्सरों का शानदार जलवा, रोमांच से भरपूर रहे फुल कॉन्टैक्ट फाइट के मुकाबले

    हिमाचल के मानस शर्मा ने दिलाया सिल्वर मेडल, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाई अद्भुत कला

    सोलन, 25 सितंबर।
    डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में चल रहे नेशनल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट का तीसरा दिन रोमांच और जोश से भरपूर रहा। गुरुवार को रिंग में उतरे देशभर के किक बॉक्सरों ने अपने शानदार पंच और किक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    फुल कॉन्टैक्ट फाइट के हाई वोल्टेज मुकाबलों से दर्शक लगातार रोमांचित होते रहे

    अमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन हिमाचल के वर्किंग प्रेसिडेंट पुनीत वर्मा और जनरल सेक्रेटरी, परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित है और खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा दी जा रही है। रेफरी, कोच, जज और मेडिकल टीम लगातार मुस्तैद रहकर अपना काम कर रही है।

    इन खिलाड़ियों ने जीते पदक (पुरुष वर्ग)

    डॉ. संजय यादव ने विजेताओं की जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष वर्ग में तमिलनाडु के बुका मुराली योगेश ने माइनस 57 किलो में पहला स्थान पाया। वहीं, माइनस 63 किलो वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के ताना तारा हरीबा ने स्वर्ण जीता। 69 किलो वर्ग में यूपी के कनिष्क पहले और 56 से 74 किलो वर्ग में मध्य प्रदेश के कुशवाहा ने स्वर्ण पर कब्जा किया।

    इसके अलावा, 57 से 79 किलो वर्ग में राजस्थान के अतुल दक पहले, 58 से 84 किलो में उत्तर प्रदेश के आयुष सिंह पहले और 59 से 89 किलो वर्ग में हरियाणा के टोकस फलक ने स्वर्ण जीता। 60 से 94 किलो वर्ग में सुखमनदीप सिंह पहले और 61 से 94 किलो वर्ग में यूपी के आरव गर्ग स्वर्ण विजेता बने।

    महिला वर्ग में दिखी कमाल की तकनीक

    महिला वर्ग के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों की कमाल की तकनीक देखने को मिली। 50 किलो कैटेगरी में जानवी ने स्वर्ण और संगीता सिंह ने रजत जीता। 55 किलो में गंगा राव पहले और 60 किलो वर्ग में ज्ञाना ने पहला स्थान पाया। 65 किलो में झारखंड की आयुषी कुमारी ने और 70 किलो में पंजाब की अनुप्रीत कौर ने स्वर्ण अपने नाम किया। 70 प्लस कैटेगरी में काव्या पहले स्थान पर रहीं।

    हिमाचल को मिला सिल्वर

    इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के लिए खुशखबरी रही, जब मानस शर्मा ने माइनस 45 किलो वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
    प्रतियोगिता के समापन पर वाको इंडिया किक बॉक्सिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

  • मीडिया आपदाओं पर रिपोर्टिंग करते समय सतर्क रहे और सनसनी से बचे : मनमोहन शर्मा

    मीडिया आपदाओं पर रिपोर्टिंग करते समय सतर्क रहे और सनसनी से बचे : मनमोहन शर्मा

    सोलन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से “वार्तालाप” कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें आपदा प्रबंधन, पोषण, बागवानी और महिला सशक्तिकरण विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

    सोलन

    डीसी का संदेश: सनसनी से बचें
    कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मीडिया आपदा के दौरान सनसनी से बचे और लोगों में विश्वास बनाए। उन्होंने मीडिया की परिपक्व भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया सरकार को जवाबदेह बनाने और अनसुनी आवाजों को प्रशासन तक पहुंचाने में अहम है।

    एडीसी ने साझा किए प्रशासनिक अनुभव
    एडीसी राहुल जैन ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू होने के बाद हिमाचल में आपदाओं से नुकसान में कमी आई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 2000 टास्क फोर्स स्वयंसेवकों, 200 आपदा मित्रों और 520 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया है। मीडिया की सकारात्मक भूमिका से दीर्घकालिक आपदा जोखिम कम किए जा सकते हैं।

    बागवानी विभाग का योगदान
    उप निदेशक डॉ. शिफाली ठाकुर ने कहा कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन से सोलन में सेब पर निर्भरता कम कर विविध फसलों को प्रोत्साहन मिला है। पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस और संरक्षित खेती से किसानों की आय और पोषण सुरक्षा दोनों बढ़ी हैं।

    महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य अभियान
    शूलिनी यूनिवर्सिटी की प्रो. डॉ. निशा कपूर ने ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान को महिला और बच्चों के लिए ऐतिहासिक बताया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के पदम देव शर्मा ने पोषण अभियान की चर्चा की और कहा कि यह कुपोषण, एनीमिया और जन्म के समय कम वजन जैसी समस्याओं से निपटने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

    साझा उद्देश्य और मीडिया की भूमिका
    पीआईबी के सहायक निदेशक ने कार्यशाला का उद्देश्य बताया और कहा कि मीडिया जनकल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस मौके पर अहमद खान ने मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और शूलिनी विश्वविद्यालय के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की।

  • सोलन में जूनियर रेडक्रॉस छात्रों के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर, 81 विद्यार्थियों ने लिया व्यवहारिक अनुभव

    सोलन में जूनियर रेडक्रॉस छात्रों के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर, 81 विद्यार्थियों ने लिया व्यवहारिक अनुभव

    हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं ज़िला रेडक्रॉस शाखा सोलन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छावशा में एक दिवसीय ‘प्राथमिक उपचार’ प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें जूनियर रेडक्रॉस ग्रुप के 81 छात्रों ने भाग लिया और स्वास्थ्य एवं सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकें सीखीं।

    सोलन

    जूनियर रेडक्रॉस का उद्देश्य
    राज्य रेडक्रॉस जूनियर के समन्वयक वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यह शाखा 12 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए बनाई गई है। इसका उद्देश्य सेवा, स्वास्थ्य और मित्रता की भावना को विकसित करना है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि रेडक्रॉस की गतिविधियों से जुड़कर समाज सेवा में योगदान दें।

    प्राथमिक उपचार पर व्यवहारिक प्रशिक्षण
    मास्टर ट्रेनर डॉ. किमी सूद ने हड्डी टूटने पर प्राथमिक उपचार, पट्टी बांधने और सीपीआर जैसी तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्रों और शिक्षकों ने इन तकनीकों का अभ्यास कर सीखा।

    आपातकालीन स्थिति से निपटने की जानकारी
    उप अग्निशमन अधिकारी केवल जीत तंवर और टीम ने छात्रों को आपातकालीन परिस्थिति में घायल व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक ले जाने की तकनीकें सिखाईं।

    प्रतिनिधियों की भागीदारी
    कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रितु, राज्य रेडक्रॉस पैटर्न लेख राज कौशिश, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

  • विश्व सर्पदंश दिवस / ग्राम पंचायत जौणाजी में विश्व सर्पदंश दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, लोगों को बचाव और उपचार की दी जानकारी

    विश्व सर्पदंश दिवस / ग्राम पंचायत जौणाजी में विश्व सर्पदंश दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, लोगों को बचाव और उपचार की दी जानकारी

    ग्राम पंचायत जौणाजी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की ओर से विश्व सर्पदंश दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी।

    सोलन

    सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी
    स्वास्थ्य शिक्षिका पदमनी नेगी ने बताया कि सांप के काटने पर पीड़ित को चलने न दें और तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बुखार, सांस की गति और रक्तचाप की निगरानी आवश्यक है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

    पारंपरिक उपचार से बचने की सलाह
    बीसीसी समन्वयक राधा ने कहा कि सांप के काटे गए घाव पर किसी प्रकार की पारंपरिक दवा का उपयोग न करें। काटे गए स्थान पर पट्टी बांधकर पीड़ित को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं।

    ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति
    कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंती, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने सर्पदंश से बचाव के उपायों को अपनाने का संकल्प लिया।

  • INTERVIEW / सोलन में 27 सितम्बर को 30 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित

    INTERVIEW / सोलन में 27 सितम्बर को 30 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित

    सोलन में 27 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय में दो कंपनियों द्वारा 30 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू होगा। इच्छुक उम्मीदवार सुबह 10.30 बजे दस्तावेज़ों सहित उपस्थित होकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

    सोलन

    कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती
    मैसर्ज़ तपन इंडस्ट्रीज, सोलन में सेल्स एग्जीक्यूटिव, ड्राइवर और एडवाइजर के 25 पदों पर और मैसर्ज़ इंडस्फिक्स प्रेसिजन लिमिटेड, परवाणू में ट्रैनी मैकेनिकल के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
    इन पदों के लिए आवेदकों की योग्यता 12वीं, ग्रेजुएशन या मैकेनिकल में डिप्लोमा होनी चाहिए। आयु सीमा 19 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

    आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया
    योग्य उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब से आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • डॉ. धनीराम शांडिल 25 सितम्बर को करेंगे मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारम्भ

    डॉ. धनीराम शांडिल 25 सितम्बर को करेंगे मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारम्भ

    सोलन

    स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा विस्तार
    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 25 सितम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे सुबह 11:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारम्भ करेंगे।

    स्थानीय जनता को लाभ
    इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करेंगे। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    सरकार की प्राथमिकता
    राज्य सरकार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं जनता तक पहुंचाना है। मंत्री शांडिल का यह दौरा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

  • शूलिनी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

    शूलिनी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

    सोलन

    विश्वविद्यालय का विशेष आयोजन
    उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान 25 सितम्बर को सोलन जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 10:30 बजे शूलिनी विश्वविद्यालय, सोलन के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस द्वारा आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    कार्यक्रम का उद्देश्य
    कार्यक्रम का मकसद फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जागरूकता फैलाना है। इसमें छात्र-छात्राएं, शोधार्थी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे।

    सरकार की प्राथमिकता
    राज्य सरकार स्वास्थ्य और फार्मास्युटिकल क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मंत्री चौहान का यह दौरा इस दिशा में एक और अहम कदम माना जा रहा है।