HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा करोड़ों का चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया गया है। इस दौरान 20 करोड़, 93 लाख, 74 हजार 319 रुपए मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। यह चढ़ावा 8 महीनों यानी कि जनवरी से अगस्त तक श्रद्धालुओं द्वारा माँ को चढ़ाया गया है।
बता दें, चिंतपूर्णी मंदिर में प्रदेश ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस दौरान श्रद्धालु मां के चरणों में ना केवल करोड़ों की नकदी बल्कि सोना-चांदी भी अर्पित करते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंदिर कार्यालय में तैनात वित्त अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि 8 महीनों में चिंतपूर्णी मंदिर में 20 करोड़, 93 लाख, 74 हजार 319 रुपए की नकदी दानपत्रों से चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





