Loading...

कोरम पूरा न होने से चौकीमन्यार महाविद्यालय की अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) आम सभा स्थगित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 45 Mins Ago • 1 Min Read

उप तहसील जोल एवं ग्राम पंचायत चौकीमन्यार राजकीय महाविद्यालय चौकी मनियार में अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए नई अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) कार्यकारिणी के गठन को लेकर बुधवार को आयोजित की जाने वाली आम सभा की बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। बैठक का आयोजन 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय परिसर में प्रस्तावित था, लेकिन आवश्यक संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति नहीं होने के चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

महाविद्यालय के PTA सचिव डॉ० रामकुमार नेगी ने बताया कि अब अभिभावक शिक्षक संघ की आम बैठक 23 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए नई अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों एवं संरक्षकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि PTA महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से महाविद्यालय की शैक्षणिक, नवाचारात्मक एवं अन्य गतिविधियों को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

डॉ. नेगी ने सभी अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर नई PTA कार्यकारिणी के गठन में सहयोग देने तथा महाविद्यालय के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।